रविवार, 2 मई 2021

बाइडन भी 'शत्रुतापूर्ण नीतियां' अपनाएंगे: कोरिया

वाशिंगटन डीसी/ प्योंगयोंग। अमेरिकी राष्ट्रपति उत्तर कोरिया और उसके परमाणु कार्यक्रम के बारे में अपनी रणनीति घोषित करने वाला है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए एक बयान में कहा गया है कि बाडइन ने अपने हाल के भाषण में उत्तर कोरिया को सुरक्षा के लिए एक बड़ा ख़तरा बताकर जता दिया है कि बाइडन भी आने वाले वक़्त में 'शत्रुतापूर्ण नीतियां' ही अपनाएंगे। इस सप्ताह के शुरूआत में राष्ट्रपति बाइडन ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को वैश्विक सुरक्षा के लिए 'गंभीर ख़तरा' बताया था। व्हाइट हाउस का कहना है कि वह उत्तर कोरिया के साथ 'बेहद नपा-तुला' तरीक़ा अपनाएगा।

महामारी के समय में पैसा कहां खर्च किया जा रहा हैं

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कोरोना महामारी के समय योगी सरकार पर लापरवाह और संवेदनहीन रवैये का आरोप लगाते हुए सवाल किया, कि सरकार बताये कि कोविड केयर फंड का पैसा इस मुश्किल समय में कहां खर्च किया जा रहा है। अजय कुमार लल्लू ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सरकार के उदासीन रवैये की वजह से लोग कोरोना महामारी से निजी तौर पर अपनी क्षमता से लड़ रहे है। प्रदेश की जनता को सबसे ज्यादा सहयोग करने की जरूरत थी। उस समय योगी सरकार ने अपना भ्रष्टाचार का चेहरा उजागर किया है।

तृणमूल कांग्रेस की जीत, पीएम ने ममता को दी बधाईं

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद अब बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चूका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए ममता बनर्जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन देगा। एक और ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया है। पहले की तुलना में भाजपा की सीटों में काफी वृद्धि हुई है। भाजपा जनता की सेवा करती रहेगी। मैं चुनावों में उनके उत्साही प्रयास के लिए प्रत्येक और कार्यकर्ता की सराहना करता हूं।

दिल्ली में तीसरी बार लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक हफ्ता और लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। 
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जो 25 अप्रैल तक रहा। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 25 अप्रैल को लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया था। इसके बाद आज शनिवार (1 मई) को एक बार दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

पति व जेठ ने विवाहित को पीट-पीटकर मार डाला

अतुल त्यागी               
हापुड़। जनपद थाना सिंभावली क्षेत्र के गाँव भगवानपुर में पति व जेठ ने विवाहित को बुरी तरह से पीट-पीटकर मार डाला। सोशल मीडिया हो पर रही महिला की वीडियो वायरल। जेठ व देवर ने रेप करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर विवाहित को मौत के हवाले कर दिया। विवाहित के पीहर वालो ने की थी, जानकारी के बाद पुलिस से शिकायत करने के बाद पुलिस ने आँखे बंद की। मृतक के परिजनों का आरोप, पुलिस ने मामले को रफा-दफा करके थाने से टरकाया। पुलिस पर आरोप आरोपी से साठ गांठ करके मामलों को दबाने की कोशिश। कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की। इंसाफ को भटक रहे मृतक महिला के लाचार परिवार वाले। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद 12 वर्ष पूर्व हुई थी। सामाजिक रीति रिवाजों से शादी, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गाँव छपकोली रहने वाली मृतक बेटी थीं। चढ़ गई दरिदों के हाथों एक बेटी की बली, नही मिला पाया अभी तक बेटी को इंसाफ। इंसाफ़ की अदालत में बेटी को नही मिली पनाह। इंसाफ़ के लिए मृतक के परिवार वाले थाने चौकी के चक्कर काट रहें हैं।

नागरिकों को टीका निशुल्क लगाना चाहिए: सोनिया

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले सगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर एक राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाने की अपील की है। सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य की सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीका सभी नागरिकों को नि:शुल्क लगाया जाना चाहिए और देश की टीकाकरण मुहिम को गति देने के मकसद से टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए लाइसेंस हासिल करने को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए।

102 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात

हरिओम उपाध्याय               

लखनऊ। 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दी है। दरअसल, यह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का मामला है। बांदा के अतर्रा कस्बे में, 102 वर्षीय दादी ने दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मनिर्णय के कारण कोरोना को घर पर अलग-थलग रहने से सफलता पाई है। बताया गया कि जैसे ही 102 वर्षीय शिवाकन्या देवी को कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दिए। वैसे ही कोरोना की जाँच की गई। दादी का इलाज पास के ही सरकारी सीएचसी अस्पताल के डॉक्टर की निगरानी में चला। ये डॉक्टर दादी के नाती भी हैं। 

कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की बहुत कमी: सांसद

संदीप मिश्र              

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप को फोन कर कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड की उपलब्धता की स्थिति जानी। इस दौरान सांसद ने योगी को बताया कि बरेली के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की बहुत कमी है। कोविड मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। कोविड अस्पताल प्रबंधन ऑक्सीजन की कमी होने पर मरीज के तीमारदारों से अपने मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने को कह देते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज को तीमारदार कहां लेकर जाएं, यह समस्या आम हो गई है। इससे मरीज की जान को खतरा भी बढ़ जाता है। ऑक्सीजन को लेकर जिले में हाहाकार मचा है। इसके अभाव में मरीजों की जान भी जा रही है।

नागरिकों का टीकाकरण अभियान 1 मई से शुरू हुआ

संदीप मिश्र         

बरेली। देश में कोरोना संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण अभियान एक मई से शुरू हो गया। इसी अभियान के तहत सोमवार को जिले के 21 केंद्रों पर 3000 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि शनिवार को हुए टीकाकरण में जिले के कुल 2111 लोगों का टीका लगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार किया है। सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि पिछले वैक्सीनेशन के सफल होने के बाद जिले में दस वैक्सीनेशन केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है जिसमें ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी चयन किया गया है। वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर सभी सीएचसी-पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

जनता से डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की

बहादुरगढ़ पुलिस की थाना क्षेत्र की जनता से विनम्र अपील

अतुल त्यागी           
हापुड़। बहादुरगढ़ पुलिस ने जनता से तीन दिवसीय लौक डाउन में घर में रहने और मास्क के प्रयोग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
वहीं, साथ-साथ ये भी, कि अगर कोई शासनादेश का पालन नहीं करता है तो आवश्यक कार्रवाई भी की जायेगी। थाना प्रभारी ने थाना मोबाइल, पी सी -9 और 112 सभी गाड़ियों को क्षेत्र में अपील के लिए निकाला।

धारा-144 का उल्लंघन, टिकैत पर एफआईआर की

अकांशु उपाध्याय                          
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन को लेकर राकेश टिकैत एक प्रमुख चेहरा व प्रखर नेता के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन कोरोना के इस काल में राकेश टिकैत पर किसान महापंचायत करना भारी पड़ गया। कोरोना काल में धारा 144 का उलंघन कर महापंचायत करने के कारण किसान नेता राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज हो गया। दरअसल आज राकेश टिकैत किसान मजदूर महापंचायत करने अंबाला के धुराली गाँव पहुंचे थे।जहाँ महापंचायत में हजारों की भीड़ जुटाई गई जिसमें न तो लोगों ने मास्क पहने थे और सोशल डिस्टेंसिंग का तो महापंचायत में नामोनिशान तक नजर नहीं आया। ऐसे में आज टिकैत की महापंचायत हुई तो धारा 144 का भी जमकर उल्लघन हुआ और जमकर कोरोना से बचाव के नियमों की धज्जियाँ भी उड़ाई गई।जिसके बाद अंबाला पुलिस ने अब किसान नेता राकेश टिकैत पर धारा 144 के उलंघन और महामारी फ़ैलाने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि टिकैत पर धारा 144 का उलंघन करने और 269 और 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...