बुधवार, 28 अप्रैल 2021

कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए आगें आईं ट्विकंल

कविता गर्ग                   
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आयी है। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। इस बीच कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में अपना योगदान देने के लिए अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना आगे आयी हैं।ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “एक बहुत अच्छी खबर है कि लंदन एलीट हेल्थ कि डॉ. द्रश्निका पटेल और डॉ. गोविंद बंकानी देविक फाउंडेशन के माध्यम से 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार और मैंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की व्यवस्था की है। अब हमारे पास टोटल 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स हो गए हैं। लीड्स के लिए शुक्रिया। चलो सब अपना योगदान देते हैं।ट्विंकल खन्ना ने इससे पहले एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “प्लीज, मुझे वेरिफाइड, भरोसेमंद और रजिस्टर्ड एनजीओ के बारे में जानकारी दीजिए, जो 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स (प्रति मिनट 4 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले) बांटने में मदद कर सकें। ये कंसंट्रेटर्स सीधे यूके से उन तक पहुंचाए जाएंगे।

‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाया जाना चाहिए: राहुल

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच बुधवार को लोगों से एक दूसरे की मदद करने की अपील की और कहा कि इस ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया। एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे ‘सिस्टम’ को सच दिखाते चलो। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए 20 घंटे तक का इंतजार करने संबंधी खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि ये तस्वीरें मोदी सरकार का जीवन भर पीछा नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने ट्वीट किया, ये मानवता के खिलाफ है। ये अपराध भी है। अंतिम संस्कारों का ये अन्तहीन सिलसिला अहंकारी शासकों के पत्थर दिल का सबूत है। अपने ही लोगों की लाशों की बुनियाद पर सरकार मजबूत नहीं हो सकती। ये तस्वीरें और घटनाएं मोदी सरकार का जीवन भर पीछा करेंगी।

बिहार: आग लगने से 4 बच्चों की मौंत हुईं

अविनाश श्रीवास्तव              
पटना। बिहार में पटना जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह आग से झुलसकर एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलादीन चक गांव निवासी छोटू पासवान के घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव होने से आग लग गयी। इस दुर्घटना में चार बच्चों की झुलसकर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान छोटू पासवान की पुत्री डॉली (12) ,राखी (06) ,आरती (05) और पुत्र अंकित (04) के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

सरकार: 2021 को संशोधन अधिनियम लागू किया

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने (संशोधन) अधिनियम, 2021 को लागू कर दिया गया है, जिसमें शहर की चुनी हुई। सरकार के ऊपर उपराज्यपाल को प्रधानता दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अधिनयम के प्रावधान 27 अप्रैल से लागू हो गए हैं। नए कानून के मुताबिक, दिल्ली सरकार का मतलब ‘उपराज्यपाल’ होगा और दिल्ली की सरकार को अब कोई भी कार्यकारी फैसला लेने से पहले उपराज्यपाल की अनुमति लेनी होगी। गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव गोविंद मोहन के हस्ताक्षर के साथ जारी अधिसूचना में कहा गया, ‘‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम, 2021 (2021 का 15) की धारा एक की उपधारा -2 में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 27 अप्रैल 2021 से अधिनियम के प्रावधानों को लागू करती है।’’
उल्लेखनीय है कि संसद ने इस कानून को पिछले महीने पारित किया था। लोकसभा ने 22 मार्च को और राज्य सभा ने 24 मार्च- को इसको मंजूरी दी थी। जब इस विधेयक को संसद ने पारित किया था तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘‘भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन’ करार दिया था।

महाराष्ट्र: अस्पताल में आग, 4 संक्रमितों की मौंत

कविता गर्ग                   
ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे के समीप एक निजी अस्पताल में बुधवार तड़के आग लगने के बाद चार संक्रमितों की मौत हो गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मरीजों की मौत आग लगने के बाद दूसरे अस्पतालों में ले जाते वक्त हुई न कि जलने के कारण। हो सकता है कि आग लगने के बाद उनके शरीर में धुआं घुस गया हो।इससे पांच दिन पहले पालघर जिले के विरार में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि ठाणे के समीप मुंब्रा इलाके में कौसा में स्थित प्राइम क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर आग लगी। अस्पताल में कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं था।उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां और पांच एम्बुलेंस भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आईसीयू में भर्ती छह मरीजों समेत 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। महाराष्ट्र के मंत्री और स्थानीय विधायक जितेंद्र अव्हाड ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि आग से अस्पताल की पहली मंजिल जलकर खाक हो गई।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हादसे की जानकारी दी गई है। प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। अव्हाद ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में ठाणे नगर निगम के अधिकारी और पुलिस तथा मेडिकल के अधिकारी भी शामिल होंगे।

हम कोरोना की काली आंधी में फंस गए हैं: प्रियंका

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हम कोरोना की काली आंधी में फंस गए हैं और व्यवस्था लाचार हो चुकी है। इसलिए देशवासियों को परस्पर सहयोग से इस विपत्ति को मात देकर घने अंधेरे से उजाले की तरफ आना है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण चारों तरफ जो मायूसी ही मायूसी फैली है। उसके बीच सबको ढाढस बंधाते हुए दूसरों की मदद के लिए जो बन पड़े बिना थके वह करना है और थकान को नजर अंदाज कर काली आंधी का डटकर मुकाबला करना है। उन्होंने कहा “ये जो अंधेरा हमारे चारों ओर फैला हुआ है। उसको चीरते हुए उजाला एक बार फिर उभरेगा। यह हम सबकी जिंदगी का एक अहम मोड़ है। जहां हम अपनी सीमाओं के परे जाकर एक बार फिर अपनी असीमित जिजीविशा से साक्षात्कार कर पा रहे हैं। बेबसी और भय को परे कर हम पर साहसी बने रहने की चुनौती है, इसलिए जाति, धर्म, वर्ग या किसी भी भेद को खारिज करते हुए, इस लड़ाई में हम सब एक हैं। ये वायरस भेदों को नहीं पहचानता। 
प्रियंका ने अत्यंत भावुक शब्दों में कहा “ये लाइनें लिखते वक्त मेरा दिल भरा हुआ है। मुझे पता है कि पिछले कुछ हफ़्तों में आपमें से कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, कइयों के परिजन जिंदगी के साथ जद्दोजहद कर रहे हैं और कई लोग अपने घरों पर इस बीमारी से लड़ते हुए सोच रहे हैं, आगे क्या होगा। हममें से कोई भी इस आफत से अछूता नहीं है। पूरे देश में सांसों के लिए जंग चल रही है, अस्पताल में भर्ती होने और दवाओं की एक खुराक पाने के लिए पूरे देश में लोगों के अंतहीन संघर्ष जारी हैं।

सीटी मार का वीडियो मीडिया पर शेयर किया

कविता गर्ग               
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का गाना सीटी मार का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का पहला गाना सीटी मार रिलीज़ कर दिया गया है। ‘सीटी मार’ एक डांस नबर है, जिसमें सलमान खान और दिशा पाटनी डांस करते हुए दिखी। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘कुछ बीटीएस वीडियो सॉन्ग सीटी मार। रहे हैं।इस बीटीएस वीडियो में दिशा ऑल ब्लैक आउट फिट में नजर आ रही हैं और सॉन्ग की बीट्स पर डांस स्टेप करती दिख रही हैं। इस गाने में सलमान खान और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ‘सीटी मार’ गाना वर्ष 2017 में प्रदर्शित साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म का सुपर हिट गाने सीटी मार का वर्जन है। सॉन्ग ‘सीटी मार’ के टैग म्यूजिक को देवी श्री प्रसाद के कंपोज किया है और शब्बीर अहमद ने लिखा है। इस गाने को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने गाया है।
गौरतलब है कि ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान और दिशा पटानी के साथ रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

भारत: 24 घंटें में संक्रमण के 3,60,960 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय                            
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 घंटें में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,79,9,267 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,293 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या दो लाख को पार कर गई है। आंकड़ों के मुताबिक 1,48,17,371 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि बीमारी से मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि 29,78,709 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.55 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और घटकर 82.33 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक मृतक संख्या 2,01,187 है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 27 अप्रैल तक 28,27,03,789 नमूनों की जांच की गई है। जिनमें से 17,23,912 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई है।

बंगाल में महसूस किएं गए भूकंप के झटके, नुकसान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार सुबह 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे पूर्वोत्तर राज्य में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों समेत पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर सोनितपुर जिले में आया। इसके बाद सात बजकर 58 मिनट और आठ बजकर एक मिनट पर भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके क्रमश: 4.3 और 4.4 तीव्रता के दर्ज किए गए।क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घबराहट में अपने घरों तथा अन्य स्थानों से बाहर निकल आए। सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर, गुवाहाटी और कई अन्य स्थानों में कई इमारतों में दरारें आ गई। हताहतों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री से की बात...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की भूंकप से हुए जान और माल के नुकसान का जायजा लिया तथा पूर्वोत्तर के इस राज्य को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन भी दिया।
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि असम के विभिन्न हिस्सों में आए भूकंप के सिलसिले में मुख्यमत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की। हरसंभव केंद्रीय मदद का उन्हें आश्वासन दिया। असम के लोगों के कुशल-क्षेम की कामना करता हूं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-256 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अप्रैल 29, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078। सोलहवां रोजा, सहरी 04:16, इफ्तार 06:58। 16 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...