बुधवार, 28 अप्रैल 2021

हम कोरोना की काली आंधी में फंस गए हैं: प्रियंका

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हम कोरोना की काली आंधी में फंस गए हैं और व्यवस्था लाचार हो चुकी है। इसलिए देशवासियों को परस्पर सहयोग से इस विपत्ति को मात देकर घने अंधेरे से उजाले की तरफ आना है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण चारों तरफ जो मायूसी ही मायूसी फैली है। उसके बीच सबको ढाढस बंधाते हुए दूसरों की मदद के लिए जो बन पड़े बिना थके वह करना है और थकान को नजर अंदाज कर काली आंधी का डटकर मुकाबला करना है। उन्होंने कहा “ये जो अंधेरा हमारे चारों ओर फैला हुआ है। उसको चीरते हुए उजाला एक बार फिर उभरेगा। यह हम सबकी जिंदगी का एक अहम मोड़ है। जहां हम अपनी सीमाओं के परे जाकर एक बार फिर अपनी असीमित जिजीविशा से साक्षात्कार कर पा रहे हैं। बेबसी और भय को परे कर हम पर साहसी बने रहने की चुनौती है, इसलिए जाति, धर्म, वर्ग या किसी भी भेद को खारिज करते हुए, इस लड़ाई में हम सब एक हैं। ये वायरस भेदों को नहीं पहचानता। 
प्रियंका ने अत्यंत भावुक शब्दों में कहा “ये लाइनें लिखते वक्त मेरा दिल भरा हुआ है। मुझे पता है कि पिछले कुछ हफ़्तों में आपमें से कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, कइयों के परिजन जिंदगी के साथ जद्दोजहद कर रहे हैं और कई लोग अपने घरों पर इस बीमारी से लड़ते हुए सोच रहे हैं, आगे क्या होगा। हममें से कोई भी इस आफत से अछूता नहीं है। पूरे देश में सांसों के लिए जंग चल रही है, अस्पताल में भर्ती होने और दवाओं की एक खुराक पाने के लिए पूरे देश में लोगों के अंतहीन संघर्ष जारी हैं।

सीटी मार का वीडियो मीडिया पर शेयर किया

कविता गर्ग               
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का गाना सीटी मार का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का पहला गाना सीटी मार रिलीज़ कर दिया गया है। ‘सीटी मार’ एक डांस नबर है, जिसमें सलमान खान और दिशा पाटनी डांस करते हुए दिखी। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘कुछ बीटीएस वीडियो सॉन्ग सीटी मार। रहे हैं।इस बीटीएस वीडियो में दिशा ऑल ब्लैक आउट फिट में नजर आ रही हैं और सॉन्ग की बीट्स पर डांस स्टेप करती दिख रही हैं। इस गाने में सलमान खान और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ‘सीटी मार’ गाना वर्ष 2017 में प्रदर्शित साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म का सुपर हिट गाने सीटी मार का वर्जन है। सॉन्ग ‘सीटी मार’ के टैग म्यूजिक को देवी श्री प्रसाद के कंपोज किया है और शब्बीर अहमद ने लिखा है। इस गाने को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने गाया है।
गौरतलब है कि ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान और दिशा पटानी के साथ रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

भारत: 24 घंटें में संक्रमण के 3,60,960 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय                            
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 घंटें में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,79,9,267 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,293 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या दो लाख को पार कर गई है। आंकड़ों के मुताबिक 1,48,17,371 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि बीमारी से मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि 29,78,709 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.55 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और घटकर 82.33 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक मृतक संख्या 2,01,187 है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 27 अप्रैल तक 28,27,03,789 नमूनों की जांच की गई है। जिनमें से 17,23,912 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई है।

बंगाल में महसूस किएं गए भूकंप के झटके, नुकसान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार सुबह 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे पूर्वोत्तर राज्य में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों समेत पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर सोनितपुर जिले में आया। इसके बाद सात बजकर 58 मिनट और आठ बजकर एक मिनट पर भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके क्रमश: 4.3 और 4.4 तीव्रता के दर्ज किए गए।क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घबराहट में अपने घरों तथा अन्य स्थानों से बाहर निकल आए। सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर, गुवाहाटी और कई अन्य स्थानों में कई इमारतों में दरारें आ गई। हताहतों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री से की बात...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की भूंकप से हुए जान और माल के नुकसान का जायजा लिया तथा पूर्वोत्तर के इस राज्य को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन भी दिया।
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि असम के विभिन्न हिस्सों में आए भूकंप के सिलसिले में मुख्यमत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की। हरसंभव केंद्रीय मदद का उन्हें आश्वासन दिया। असम के लोगों के कुशल-क्षेम की कामना करता हूं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-256 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अप्रैल 29, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078। सोलहवां रोजा, सहरी 04:16, इफ्तार 06:58। 16 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

मालवाहक उड़ानों को 15 दिन तक स्थगित किया

बीजिंग। चीन की सरकारी सिचुआन एयरलाइंस ने भारत के लिए अपनी सभी कार्गो मालवाहक उड़ानों को अगले 15 दिन तक के लिए स्थगित कर दिया है। जिससे निजी कारोबारियों द्वारा बीजिंग से अति आवश्यक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और अन्य चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त किए जाने में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है। कंपनी ने यह कदम चीन सरकार द्वारा कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत को ‘समर्थन एवं सहायता' की पेशकश किए जाने के बावजूद उठाया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सिचुआन एयरलाइंस द्वारा भारत जाने वाली कार्गो उड़ानों को स्थगित करने संबंधी सवालों के जवाब में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत में महामारी की स्थिति पर चीन करीब से नजर रख रहा है। गंभीर होती स्थिति को लेकर हमारी सहानुभूति भारत के साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘हम कह चुके हैं कि हम वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रथम उपलब्ध अवसर में भारत की मदद करने को तैयार हैं। दोनों पक्ष इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं।

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...