रविवार, 25 अप्रैल 2021

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 3,49,691 नए संक्रमित

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,49,691 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामले बढ़कर 1,69,60,172 पर पहुंच गए। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26 लाख के पार चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान संक्रमण के कारण 2,767 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,92,311 पर पहुंच गई है। संक्रमण के मामले बढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है और देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26,82,751 हो गई है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.82 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 83.05 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,40,85,110 हो गई है। जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.13 प्रतिशत रह गई है।

गंगाराम अस्पताल को 5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलीं

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को रविवार सुबह चार बजकर 15 मिनट पर पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल ने शनिवार को रात साढ़े दस बजे एक अन्य जीवन रक्षा संदेश (एसओएस) भेजते हुए कहा था कि उसके पास केवल करीब 45 मिनट तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन बची है और 100 से अधिक मरीजों का जीवन जोखिमआम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक राघव चड्ढा की मदद से शनिवार देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर अस्पताल को एक टैंकर मिला जिससे एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर कहा, ‘‘यह ऑक्सीजन दो घंटे तक चलेगी। में है।प्रवक्ता ने कहा कि सर गंगाराम अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाला प्रमुख आपूर्तिकर्ता फरीदाबाद में है। जिसे तड़के तीन बजे से पहले एक टैंकर भेजना है। उन्होंने बताया कि आखिरकार सुबह चार बजकर 15 मिनट पर टैंकर पहुंच गया और उससे पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी। पिछले तीन दिनों में यह अस्पताल को मिली सबसे अधिक ऑक्सीजन है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह ऑक्सीजन 11 से 12 घंटे तक चलेगी। लंबे वक्त के बाद ऑक्सीजन पूरे दबाव पर काम कर रही है।राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच यहां लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल को रविवार सुबह करीब 10 बजे ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अस्पताल में ऑक्सीजन का भंडार खत्म हो गया था।एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘हमारा ऑक्सीजन भंडार खत्म हो गया था और हमारे पास केवल दो घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची थी।

मुक्केबाज के खिलाफ 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में चल रहे गवर्नर्स कप के सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन और चिर प्रतिद्वंद्वी शेखोबिदीन जोइरोव के खिलाफ हार के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित को उज्बेकिस्तान के गत ओलंपिक चैंपियन मुक्केबाज के खिलाफ 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी। विश्व चैंपियनशिप 2019 के बाद जोइरोव के खिलाफ भारतीय मुक्केबाज की यह दूसरी हार है। अमित को विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जोइरोव ने हराया था। दोनों मुक्केबाज जुलाई-अगस्त में होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। जोइरोव को इस साल बुल्गारिया में स्ट्रैंजा मेमोरियल टूर्नामेंट में भारत के एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक कुमार ने हराया था। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके आशीष कुमार (75 किग्रा) और सुमित सांगवान (81 किग्रा) के जल्द बाहर होने के बाद अमित ने भारत के लिए पदक सुनिश्चित किया।

बगदाद के अस्पताल में सिलेंडर फटने से 15 की मौत

बगदाद। कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे बगदाद के एक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लगने के कारण शनिवार देर रात 15 लोगों के मारे जाने की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और इब्न अल-खातिब अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला। इस अस्पताल के आईसीयू में कोविड-19 के गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा था।घटनास्थल पर मौजूद डॉ. सबा अल-कुजै ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि कितने लोग मारे गए हैं, अस्पताल में कई जगह जले हुए शव हैं।’’चिकित्सा और सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार 15 लोगों के मारे जाने के अलावा कम से कम 36 लोग घायल हैं। ईराकी अधिकारियों ने हताहतों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि आग लगने के वक्त अस्पताल में कम से कम 120 मरीज मौजूद थे। ऐसा बताया जा रहा है कि आग अस्पताल में कम से कम एक ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से लगी। इराक में कोविड-19 के रोज 8,000 से अधिक नए मामले आ रहे हैं। सरकार लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध कर रही है लेकिन देश की स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकों पर भरोसा न होने के कारण लोग आगे नहीं आ रहे हैं।

अस्पतालों में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कीमत तय की

पंकज कपूर                       
देहरादून। शासन ने निजी अस्पताल में चलने वाले इलाज को लेकर बड़ा फैसला किया है। निजी अस्पतालों में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कीमत तय कर दी है। निजी अस्पतालों में अब इंजेक्शन के लिए 2464 रुपये देने होंगे। अस्पताल में इस इंजेक्शन को लगाने की फीस अलग से देनी होगी। इसके अलावा डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) की संख्या बढ़ाकर 52 कर दी गई है। पहले यह संख्या 28 थी। शासन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड की उपलब्धता के संबंध में पोर्टल भी शुरू किया है। इसके पोर्टल के जरिये मरीज बेड की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में छह जिलों के 25 अस्पतालों को रेमडेसिवीर इंजेक्शन भेज दिए। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डा. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि इंजेक्शनों की कीमतें अलग-अलग हैं। प्रदेश सरकार को यह इंजेक्शन 2464 रुपये में मिला है। इसलिए सरकार ने इन्हें निजी अस्पतालों को भी इसी कीमत पर दिया है। निजी अस्पताल इसके लिए इस तय कीमत से अधिक पैसे नहीं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में केंद्र से इससे अधिक कीमत पर इंजेक्शन मिलते हैं, तो निजी अस्पतालों को भी उसी कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। तीन दिन पूर्व प्रदेश में डीसीएचसी की संख्या 28 थी। अब इसे बढ़ाकर 52 कर दिया गया है। इनमें 849 आक्सीजन सपोर्टेड बेड, 219 आइसीयू बेड और 44 वेंटीलेंटर हैं। उन्होंने बताया कि ऊधमङ्क्षसह नगर में 10 डीसीएचसी, देहरादून में नौ डीसीएचसी, नैनीताल में तीन डीसीएचसी और पौड़ी में दो डीसीएचसी हैं। उन्होंने बताया कि एक पोर्टल भी खोला गया है। इसमें बेड की उपलब्धता के साथ ही कोविड जांच के कलेक्शन सेंटरों की जानकारी भी मिल सकेगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-252 (साल-02)
2. सोमवार, अप्रैल 26, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078। तेरहवां रोजा, सहरी 04:22, इफ्तार 06:52। 13 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...