बुधवार, 21 अप्रैल 2021

अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से 11 की मौत

कविता गर्ग  
मुबंई। कोरोना वायरस संकट के बीच महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्थित जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया है। हादसे में 11 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 25 लोगों की हालत गंभीर है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टैंकर भरने के दौरान यह रिसाव हुआ है। रिसाव होने की वजह से अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन फैल गई थी। टैंक में से हुए रिसाव के चलते पूरे इलाके में ऑक्सीजन फैल गई थी। खबर है कि इस दौरान अस्पताल में 25 मरीजों का इलाज वेंटिलेटर पर जारी था। कई मरीजों का हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा 60 से ज्यादा मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही थी। महाराष्ट्र देश का कोरोना वायरस महामारी से सबसे प्रभावित राज्य है। 
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ‘नासिक में टैंकर के वाल्व लीकेज के चलते बड़े स्तर पर ऑक्सीजन का रिसाव हुआ है।  उन्होंने कहा ‘जिस अस्पताल पर यह जा रही थी। वहां इसका निश्चित असर हुआ होगा।  लेकिन मुझे अभी और जानकारी जुटाना बाकी है। हम और जानकारी जुटाने के बाद प्रेस नोट जारी करेंगे। 
अधिकारी ने बताया ‘12.30 बजे कॉल आया था। कि ऑक्सीजन टैंक से लीक हो रहा है।  हम मौके पर पहुंचे और पाया कि ऑक्सीजन टैंक का वॉल्व खुला हुआ था।  जहां से ऑक्सिजन लीक हो रहा था।  एक टैंकर से ऑक्सीजन टैंक में ऑक्सीजन भरा जा रहा था। उन्होंने जानकारी दी ‘जो वॉल्व खुला था।  उसे हमने बंद कर दिया है। लेकिन काफी ऑक्सीजन लीक हो चुका है।

जिला अदालतों के आदेशों की अवधि 16 तक बढ़ाईं

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण लागू प्रतिबंधों के मद्देनजर अपने और जिला अदालतों के उन अंतरिम आदेशों की अवधि 16 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी।जिनकी अवधि 19 अप्रैल या उसके बाद समाप्त होने वाली थी। न्यायमूर्ति विपिन सांघी, न्यायमूर्ति रेखा पल्ली और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पूर्ण पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय ने स्वयं और जिला अदालतों को केवल अत्यावश्यक मामलों की ही सुनवाई करने को कहा है और दिल्ली में 19 अप्रैल की रात को लागू कर्फ्यू के कारण वकील एवं वादी उन अदालतों में पेश नहीं हो पाएंगे, जिनमें अंतरिम आदेश पारित किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि परिणामस्वरूप, 19 अप्रैल, 2021 से अंतरिम आदेशों की अवधि समाप्त होने लगेगी, ऐसे में ऐसे सभी आदेशों की अवधि 16 जुलाई तक बढ़ाई जाती है। अदालत ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। उसने पिछले साल मार्च में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान भी इसी प्रकार इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। 

कोरोना: इजरायल में मास्क लगाने की पाबंदी हटाईं

जेरूसलम। इस समय जब अधिकतर देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से संघर्ष कर रहे हैं। तब कुछ देश ऐसे भी हैं। जिन्हें इस वायरस पर रोकथाम में कामयाबी मिली है। इनमें इजरायल दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां पर मास्क लगाने की पाबंदी हटा दी गई है। यहां लोग मास्क हटाते हुए टिकटॉक वीडियो बना रहे हैं।  न्यूजीलैंड में लोगों को एक साल बाद आस्ट्रेलिया से आने जाने की छूट मिल गई है। पहले यहां सफर करने के बाद क्वारंटीन होना पड़ता था। इस कारण से लोग जाने से बचते थे।  ये तस्वीरें एयरपोर्ट की हैं, जहां लंबे समय बाद एक दूसरे से लोग मिल रहे हैं।  ब्रिटेन में एक साल बाद लॉकडाउन हटा दिया गया है। यहां लोग रेस्टोरेंट में सेलिब्रेट कर रहे हैं और बच्चे अपने माता-पिता के साथ जू में घूम रहे हैं। इन देशों ने कोरोना वायरस के खिलाफ ये लड़ाई कैसे जीती। इसे इन तीन बातों से समझिए।इजरायल ऐसा इसलिए कर पाया क्योंकि, उसने अपने यहां वैक्सीन अभियान बहुत तेजी से चलाया। इजरायल में 20 साल से ऊपर की 53 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।  यानी इजराइल की ताकत वहां का वैक्सीनेशन है। हालांकि इज़रायल काफ़ी छोटा देश है। और उसकी आबादी सिर्फ़ 93 लाख है। यहां एख बड़ी बात ये है कि इज़रायल में इस समय स्थायी सरकार नहीं है। इसके बावजूद उसे इस महामारी के खिलाफ सफलता मिली। 
न्यूज़ीलैंड अपनी सीमा ऑस्ट्रेलिया के लिए इसलिए खोल पाया क्योंकि, यहां के लोगों ने सख्त अनुसाशन का पालन किया। लोगों ने मास्क लगाने की आदत नहीं छोड़ी और सोशल डिस्टेंसिंग को भी ध्यान में रखा।

विश्व में संक्रमितों की संख्या-14,29,64,759 हुई

वाशिंगटन डीसी। विश्व में कोरोना की विकरालता थमने का नाम नहीं ले रही है और दुनिया भर में अब तक 14.29 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 30.44 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के काल का ग्रास बन चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,29,64,759 हो गयी है। जबकि 30,44,475 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर थमने को नाम नहीं ले रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या 3.17 करोड़ से अधिक हो गयी है जबकि 5.68 लाख मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,56,16,130 हो गयी है। वहीं अब तक 1,82,553 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई इंडियन्स: रोहित पर लगाया 12 लाख का जुर्माना

चेन्नई। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर चार विकेट) की फिरकी से मंगलवार को मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 137 रन पर रोकने के बाद दिल्ली ने पांच गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।
आईपीएल ने बयान में कहा कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की। बयान के अनुसार, ‘‘न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों की आईपीएल आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सत्र का यह पहला अपराध था। इसलिए रोहित पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

अमेरिकी नागरिकों को भारत यात्रा से बचने का परामर्श

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देश, भारत में कोविड-19 महामारी के प्रसार पर ‘‘पैनी’’ नजर रख रहा है। अमेरिका में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने अमेरिकी नागरिकों को भारत यात्रा से बचने का परामर्श जारी किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम भारत में कोविड-19 के प्रसार पर पैनी नजर रख रहे हैं।  एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को फोन पर इस मुद्दे पर बातचीत की। प्राइस ने कहा, ‘‘चाहे भारत हो या कोई और देश, हमलोग हर वह संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हम मौजूदा समय में कर सकते हैं। हम वायरस को नियंत्रण में लाने को लेकर आशान्वित हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार तीन जनवरी 2020 से 20 अप्रैल 2021 के दौरान भारत में कोविड-19 के 1.53 करोड़ मामले सामने आये और 1,80,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 11 अप्रैल तक कुल 10.4 करोड़ टीकों की खुराक दी गयी। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,59,170 नए मामले आये और 1,761 लोगों की मौत हुई।

‘दवाई भी, कड़ाई भी’ के मंत्र को याद रखने का आह्वान

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को रामनवमी के अवसर पर बधाई दी और देशवासियों से कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करने तथा ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ के मंत्र को याद रखने का आह्वान किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए। ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ के मंत्र को याद रखिए। नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, सप्लाई बंद होने से 22 मरीजों की मौत
निजी अस्पतालों को 600 और राज्य सरकारों को 400 रुपये में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की एक डोज
आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम
उन्होंने कहा कि रामनवमी की मंगलकामनाएं। देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे। जय श्रीराम! रामनवमी का त्योहार भगवान राम के जन्म से जुड़ा है। मान्यता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का अयोध्या में जन्म हुआ था।

भाजपा ने मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सराहा

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को देश में कोविड-19 महामारी की ताजा स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की सराहना की और देशवासियों से उनकी अपील का पालन करने का अनुरोध किया। देश में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 संक्रमण के ताजा मामलों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महामारी से मुकाबले के लिए लॉकडाउन का इस्तेमाल ”अंतिम विकल्प” के कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने लोगों का जीवन बचाने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों और लोगों की आजीविका को ”कम से कम” प्रभावित करने पर जोर दिया और राज्यों से आग्रह किया कि वह श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें तथा उन्हें पलायन करने से रोकने के उपाय करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की संभावना को भी खारिज किया और साथ ही राज्यों को भी इससे बचने की सलाह दी। रूप में होना चाहिए। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने लोगों का जीवन बचाने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों और लोगों की आजीविका को ”कम से कम” प्रभावित करने पर जोर दिया और राज्यों से आग्रह किया कि वह श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें तथा उन्हें पलायन करने से रोकने के उपाय करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की संभावना को भी खारिज किया और साथ ही राज्यों को भी इससे बचने की सलाह दी।

बरेली: 24 घंटों में मिलें कोरोना के 971 संक्रमित

सदींप मिश्र                  
बरेली। कोरोना संक्रमण जिस रफ्तार से फैल रहा है। उससे लग रहा है कि बरेली के हालात भयावह होने वाले हैं। लोगों की लापरवाही संक्रमण को फैला रही है। संक्रमितों की संख्या ने मंगलवार को अब तक के सभी रिकार्ड धराशायी कर दिये। 24 घंटे के भीतर 971 संक्रमित निकलने से अधिकारियों में खलबली मची है। जबकि सात संक्रमित लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि कुछ लोगों की अभी रिपोर्ट अपडेट नहीं हुई है। रिपोर्ट में बीएसएल लैब प्रभारी डा. जसकरन परिवार समेत संक्रमित निकले है। मृत संक्रमितों में फरीदपुर निवासी 30 वर्षीय प्रशांत सक्सेना की दिल्ली में कोरोना से मौत हुई। वह मीडियाकर्मी थे। गुलाब नगर निवासी 45 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। जांच के दौरान संक्रमित मिले लेकिन सोमवार को दम तोड़ दिया। वह एक फार्मा कंपनी में कार्यरत थे।नकटिया निवासी युवक की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। संक्रमित होने पर सोमवार को दम तोड़ दिया। 53 वर्षीय वृद्व का इलाज शहर के कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह भी कोरोना से संक्रमित थे। आक्सीजन स्तर गिरने से उनकी मौत हो गई।
श्यामगंज निवासी एक 70 वर्षीय वृद्धा की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें राजेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जांच में संक्रमित पाई गईं। तबीयत बिगड़ने और लगातार गिरते ऑक्सीजन स्तर गिरने पर उन्हें वेंटीलेटर की जरूरत पड़ी मगर जान नहीं बचाई जा सकी। वृद्धा के बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। साहूकारा निवासी 54 वर्षीय वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हुई है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-248 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अप्रैल 22, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दसवीं, विक्रमी सवंत-2078। नवमां रोजा, सहरी 04:35, इफ्तार 06:47। 09 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...