मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

अरब का दौरा करेंगे पीएम इमरान, दावा किया

इस्लामाबाद/ रियाद। पाकिस्तानी के टीवी चैनल ने सोमवार को दावा, कि पाक के पीएम इमरान खान मई में ईद उल फितर से पहले या तुरंत बाद सऊदी अरब का दौरा करेंगे। पाकिस्तान में सऊदी अरब के राजदूत नवाफ बिन सईद अल-मल्की के अनुसार, इमरान खान की यात्रा की पुष्टि की गई है। लेकिन तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। यात्रा के दौरान, पीएम इमरान खान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलेंगे। मार्च में, क्राउन प्रिंस ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान खान को सऊदी अरब आने के लिए आमंत्रित किया था। इमरान खान ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था। इससे पहले,पाक पीएम ने मोहम्मद बिन सलमान को पत्र लिखकर सऊदी अरब ग्रीन इनिशिएटिव और ग्रीन मिडिल ईस्ट इनिशिएटिव के लॉन्च पर बधाई दी। इमरान ने कहा, मेरे भाई, उनके रॉयल हाईनेस क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा "ग्रीन सउदी अरब" और "ग्रीन मिडिल ईस्ट" पहल के बारे में जानकर बहुत खुशी हुई! हमारे समर्थन की पेशकश की है। क्योंकि हमने भी "क्लीन एंड ग्रीन पाकिस्तान" और "10 बिलियन-ट्री लगाने की योजना तैयार की है।


चौकीदार की कोरोना से मृत्यु, स्कूल सील किया

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के एनसीपी स्कूल में काम करने वाला एक चौकीदार की कोरोना से मृत्यु हो गई। मृतक की कोरोना रिपोर्ट चार दिन पहले ही आई थी और गरीब चौकीदार जैसे-तैसे अपना इलाज कर रहा था। मृत्यु के बाद चौकीदार की पत्नी ने जिला प्रशासन को सूचना दी। लेकिन, कोई भी उसकी मदद को नहीं आया। 24 घंटों के बाद मीडिया में खबर फैलने बाद थोड़ी देर पहले प्रशासन की नींद खुली और उसने नगर निगम के कर्मचारियों को भेज कर स्कूल को सील करा दिया है। शव के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन की ओर से क्या प्रयास किए गए हैं। खबर लिखे जाने तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना से यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिला प्रशासन को संवेदनशील होकर काम करने के अनेक आदेशों के बावजूद भी गाज़ियाबाद में तैनात अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं है।

बेनीवाल को प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया

राणा ओबराय       
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की तरफ से पब्लिक हेल्थ के पूर्व चीफ इंजीनियर डीपीएस बेनीवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हैं। प्रदेश सरकार ने डीपीएस बेनीवाल को हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। नवनियुक्त सदस्य डीपीएस बेनीवाल ने हरियाणा सरकार द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से इस जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे। डीपीएस बेनीवाल मूल रूप से फतेहाबाद के नेहला गांव से संबंध रखने वाले हैं और फिलहाल पंचकूला निवासी हैं। उन्होंने 1987 में हरियाणा के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में बतौर असिस्टेंट एक्सईएन ज्वाइन किया था। वर्ष 2004 में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर बने तथा इसके बाद 2009 में चीफ इंजीनियर बने और 11 साल से अधिक इस भूमिका में कार्य किया। इससे पहले वह 1985 से 1987 तक गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, सिरसा में लेक्चरर के तौर पर भी कार्य करते रहे। डीपीएस बेनीवाल शुरू से ही वैचारिक तौर पर जननायक चौधरी देवीलाल जी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। इनका परिवार भी शुरू से चौधरी देवीलाल जी की विचारधारा और जेजेपी पार्टी से जुड़ा हुआ है।

24 एसपीओ को पुलिस उपायुक्त ने किया सस्पेंड

राणा ओबराय            
चंडीगढ। हरियाणा पुलिस विभाग में लगे 24 एसपीओ को फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्पित जैन ने सस्पेंड किया गया है। बर्खास्त किए गए एसपीओ फरीदाबाद के विभिन्न थानों में तैनात थे। जानकारी के अनुसार ये सभी लंबे समय से गैरहाजिर और पुलिस ड्यूटी के दौरान अनियमितताएं बरत रहे थे। जिसके चलते हुए इनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। बतया जा रहा है कि ये 24 एसपीओ काफी समय से गैरहाजिर चल रहे थे। पुलिस उपायुक्त के अनुसार ड्यूटी में तैनात कर्मचारी अनुशासन से बाधित होते हैं और उन्हें उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार ही कार्य करना होता है। परंतु ये कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे।

प्रदीप की सजा पर रोक तो सदस्यता हो सकतीं है बहाल

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। हिमाचल हाइकोर्ट द्वारा पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी की सजा पर रोक लगाने से प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो सकती है।
हरियाणा के कालका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, इस पूर्व विधायक की सजा पर हिमाचल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। 
इन सबके चलते हुए हो सकता है प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो जाए। इस मामले पर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी मिलने के बाद अध्ययन करेंगे। यदि बात सही है तो सदस्यता बहाल कर दी जाएगी। आपको बता दें कि अगर सरकार ने खाली सीट पर चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिख दिया होगा तो भी हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद वह निरस्त हो जाएगा और विधानसभा स्पीकर को भी उन्हें बहाल करना होगा। विधानसभा के रिटायर्ड एडिशनल सेक्रेट्री रामनारायण यादव कहते हैं कि कन्वीक्शन पर स्टे मिल गया है तो चौधरी की सदस्यता बहाल हो जाएगी।

कोरोना को लेकर डीएम ने व्यापरियों के साथ की बैठक

कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में कोविड-19 को लेकर व्यापरियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने व्यापारियो से कहा, कि जो भी उपभोक्ता सामान लेने के लिये आयें। उन्हें तब तक सामान न दिया जाये, जब तक मास्क न लगा लें। व्यापारी यदि आगे आयेंगे तो कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में मजबूती मिलेगी। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वह लाकडाउन को शक्ति के साथ पालन करें। इससे कोरोना के चैन को तोड़ने में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अपने आप को सुरक्षित रखने के लिये वैक्सीन का टीका लगवायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, परियोजना निदेशक, व्यपार मण्डल के अध्यक्ष रमेश अग्रहरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उज्ज्वल केशरवानी 

हापुड़: मुरादनगर जैसे दूसरा हादसा होने का इंतजार

अतुल त्यागी                 
हापुड़। तहसील गढ़मुक्तेश्वर के थाना सिंभावली ब्लॉक जनपद के अंतर्गत आने वाले गांव हाजीपुर में जर्जर हालत में श्मशान घाट में अंत्येष्टि संस्कार करने का स्थल शासन प्रशासन के आला अधिकारियों को शायद इंतजार है, एक मुरादनगर जैसे दूसरा हादसा होने का।
गौरतलब रहे कि थाना सिंभावली ब्लॉक जनपद के गांव हाजीपुर में गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने के लिए बनाया गया संस्कार स्थल जर्जर हालत में खड़ा हुआ है। जो अपनी बदहाली पर आंसू बहाते हुए भर-भरा कर गिरने का इंतजार करते हुए ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की भी पोल खोल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अंत्येष्टि स्थल का जीर्णोद्धार कराने के लिए क्या यह बार ग्राम प्रधान से भी शिकायत की गई है। लेकिन, कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। वही, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी मैदान में आने वाले  ग्राम प्रधान प्रत्यासी इसका जीर्णोद्धार कराने के लिए नए-नए सपने दिखा रहे हैं। पंचायत चुनाव के मद्देनजर तो यह जर्जर हालत में खड़ा हुआ। अंत्येष्टि स्थल इन प्रत्याशियों को अब नजर आने लगा है लेकिन पूर्व प्रधान के कार्यकाल में यह जर्जर हालत में खड़ा अंत्येष्टि स्थल किसी को नजर नहीं आया। श्मशान घाट में जर्जर हालत में खड़े इस अंत्येष्टि स्थल के नवनिर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष देखा जा रहा है। श्मशान घाट के इस जीर्णोद्धार निर्माण कराने को लेकर रोष व्यक्त करने वालों में पंडित कृपाल सिंह, सतीश हंसराज, दीपक बदन सिंह, दयानंद, अनिल रोहतास, नरेश, सोनू भीमसेन मुंशी, पंकज, संदीप शिवदयाल सहित दर्जनों की संख्या में श्मशान घाट का जीर्णोद्धार कराने के लिए प्रदर्शन करते नजर आए।

सरस संग्रह-8 'धर्म'

सारा-सारा दिन काम करो, 
दिन में बस एक नेक काम करो,
कर्मकांड, कर्तव्य, कर्म करो,
आठों पहर में घड़ी अनुदान करो।

              जियो अपने ढंग से,
बहो सब के संग में,
              जियो और जीने दो,
सबपे ये करम करो।

किसी का भाग ना खाओ, 
               असह को ना सताओ,
लूट-मार क्यों करें, 
          अपने आप से ही शरों।
 
बल का सदुपयोग करो,
                वेदना मयी योग करो,
सृष्टि के कल्याण करो, 
                नाभंग निज कर्म करो।

अपनी भी हो आरती, 
              कृष्ण-सा हों सारथी, 
इस मानव जीवन को, 
              ना व्यर्थ नाकाम करो। 

जी-मदिरा भक्षण को, 
               बंद करों आरक्षण को,
सोचों त्रयक्षण को,
               प्रतिपल नाम करो।

तृप्ति किसी को दे दो,
                 बदले में नेकी ले लो, 
धन में ना हो उन्मुक्त, 
                धैर्य मन विश्राम करो।

मन से मानवता का, 
                नीच से भीरता का, 
अर से आचरण का, 
                बस एक सकाम करो।


चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

ऑक्सीजन सिलेंडर के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

रायपुर। ऑक्सीजन सिलेंडर के औद्योगिक उपयोग को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर के औद्योगिक उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने फ़ैसला लिया है।
जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा। औद्योगिक आपूर्ति रोककर मेडिकल ऑक्सीजन में परिवर्तित किए जाने का आदेश जारी किया गया है। इससे कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन मिल सकेगा।

झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक रहेगा लॉकडाउन

मनोज सिंह ठाकुर          
रांंची। लॉकडाउन की घोषणा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बैठक के बाद की। उन्होंने मंगलवार को अपने आवास में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत अन्य अधिकारियों  के साथ हुई बैठक में यह बड़ा फैसला लिया। राज्य में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने के आदेश दिए गए हैं ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।
झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि, प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के साथ ही धार्मिक स्थानों को खुला रखने की अनुमति दी है। गौरतलब है कि सरकार ने इस बार राज्य में लागू किए गए लॉकडाउन को सुरक्षा सप्ताह नाम दिया है।
कोरोना वारयस की दूसरी लहर का प्रकोप देशभर में जारी है। राज्य में आए दिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अहम फैसला ले लिया है।

कड़कड़डूमा कोर्ट: 7 जज-37 कर्मचारी मिलें संक्रमित

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के 7 जज और 37 कर्मचारी पॉजिटिव मिलें। कोरोना से संक्रमित सभी जजों और कर्मचारियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
जिन जजों को कोरोना का संक्रमण हुआ है। उनमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामलों की सुनवाई करने वाले एडिशनल सेशंस जज अमिताभ रावत, एडिशनल सेशंस जज एसके मल्होत्रा, चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अतुल कृष्ण अग्रवाल, मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सलोनी सिंह, मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनिमेष भास्कर मणि त्रिपाठी, मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रुपिंदर सिंह धीमान और महिला कोर्ट की जज विजयश्री राठौर शामिल हैं। इन सभी जजों को आइसोलेशन में  भेज दिया गया है। 

यूके: भर्ती-नियुक्ति प्रक्रिया पर सरकार ने लगाईं रोक

पंकज कपूर              
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक (प्राथमिक, जूनियर, माध्यमिक) लिपिक, भर्ती-नियुक्ति प्रक्रिया पर उत्तराखंड सरकार ने रोक लगा दी है।
आज सचिव विद्यालयी शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसका आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि, उपरोक्त भर्ती से संबंधित समस्त कार्यवाही अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती है। इसका अनुपालन कड़ाई से किए जाने को भी आदेश में कहा गया है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...