गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

राजनयिक मिशन से 10 अधिकारियों का निष्काशन

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने वाशिंगटन डीसी में रूसी राजनयिक मिशन से 10 अधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाते हुए नए आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिका का तर्क है कि वह उसकी संप्रभुता और हितों के खिलाफ रूस की गतिविधियों पर कार्रवाई कर रहा है। बाइडन ने कांग्रेस को लिखे पत्र में कहा कि उन्होंने रूस की हरकतों, खासतौर पर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र लोकतांत्रिक चुनाव की प्रक्रिया को कमजोर करने के प्रयासों पर विचार किया है। इसके जरिए रूस को संदेश दिया गया है कि अगर वो अपनी अस्थिरता पैदा करने वाली अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों को जारी रखता है या बढ़ाता है तो अमेरिका उस पर रणनीतिक व आर्थिक कार्रवाई की जाएगी। अमेरिका ने पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप करने तथा संघीय एजेंसियों में सेंधमारी करने के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने की दिशा में कार्रवाई की है। कई सप्ताह से प्रशासन द्वारा इस तरह की कार्रवाई होने का पूर्वाभास था। अमेरिका द्वारा चुनाव में हस्तक्षेप और है। किंग को लेकर जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस के खिलाफ पहली बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।माना जाता है कि रूस ने व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर में सेंधमारी की थी। ताकि, वे कम से कम नौ एजेंसियों के नेटवर्कों को हैक कर सकें। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रूस ने उनकी सरकार की गोपनीय जानकारी जुटाने की कोशिश की। अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मदद के लिए एक अभियान की मंजूरी दी थी। लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि रूस या किसी अन्य ने मतों में या परिणामों में हेरफेर की। बृहस्पतिवार को घोषित प्रतिबंधों में छह रूसी कंपनियों पर पाबंदियां शामिल हैं। जो देश की साइबर गतिविधियों में मदद करती हैं। पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश करने तथा दुष्प्रचार करने के आरोपों में 32 लोगों और निकायों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। व्हाइट हाउस ने कहा कि जिन 10 राजनयिकों को निकाला गया है। उनमें रूसी खुफिया सेवाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं।

16 अप्रैल से उत्तराखंड में लागू होगा नाइट कर्फ्यू

पंकज कपूर             
देहरादून। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नाईट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है।जिसके बाद अब रात्रि 10.30 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा। यह आदेश 16 अप्रैल से प्रदेशभर में लागू हो जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में होने वाले सभी समारोह व सामाजिक आयोजनों में 200 लोगों की अनुमति होगी। सभी सार्वजनिक वाहनों में 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ ही संचालित होंगे। जिम 50 प्रतिशत क्षमता में साथ चलेंगे। प्रदेशभर में संचालित कोचिंग संस्थान व स्विमिंग पूल पूर्णतयः बंद रहेंगे। वहीं रात्रि कर्फ्यू के दौरान औद्योगिक संस्थानों में कार्य करने वाले लोगों को शिफ्ट के अनुसार कार्य हेतु छूट रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेगी। लोडिंग अनलोडिंग व उससे जुड़े लोगों को छूट मिलेगी। वहीं बस, ट्रेन व शादी समारोह से आने जाने वालों को भी राहत मिलेगी। बता दें प्रदेश में आज 2000 से अधिक मरीज सामने आए थे। जिसके चलते सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है।

सरकार की छवि खराब, किया जा रहा षडयंत्र

सोनभद्र। गेंहू खरीद के लिये किसानों को दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है। किसानों की नजर में भाजपा सरकार की छवि खराब करने के लिये अधिकारियों द्वारा  षडयंत्र किया जा रहा है। किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व टोकन जनरेट करने के नाम पर किया जा रहा गुमराह किसानों को लेखपाल व उपजिलाधिकारी के कार्यालयों के चक्कर कटवाये जा रहे है। ई. प्रकाश पाण्डेय प्रभारी घोरावल विधानसभा भाजपा किसान मोर्चा ने उपजिलाधिकारी व जिला विपणन अधिकारियों को किसानों की समस्यावो से अवगत कराया। किंतु कोई उचित कार्यवाही न होने पर ऑनलाइन कंप्लेन कर किसानों की समस्यायों की तरफ उच्चतम अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सत्यापन के लिये लेखपाल व तहसील का बारम्बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। तब जाकर कहि कुछ लेदेकर लेखपाल व तहसील से सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण हो रही है। सत्यापन होने के बाद टोकन निकालने के लिये किसानों को बोला जाता है कि 12 बजे रात को टोकन मिलेगा, ऑनलाइन किसान परेशान है। क्योंकि मात्र 10% किसान ही मोबाइल का संचालन स्वतः कर पाते है। बाकी 90% किसान जो किसी दूसरे कॉम्प्यूटर पर आश्रित है। कम्प्यूटर वाले 500 रुपया टोकन निकालने के नाम पर मांग रहे है। जिससे किसान बहुत परेशान है अधिकारी सुन नही रहे है। भाजपा सरकार की नीतियों पर दोषारोपण कर रहे है अपना पल्ला झाड़ते हुये। तात्कालिक सरकार की मनसा है कि किसानों को दरदर की ठोकरे न खानी पड़ी इसीलिये ऑनलाइन प्रणाली लागू की गई किंतु अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से घोर भ्रस्टाचार व्याप्त है और किसानों कई गंभीर समस्यावो का सामना करना पड़ रहा है। त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर भाजपा विरोधी विचारधारा वाले कर्मचारी व अधिकारीगण जानबूझकर किसानों को कर रहे परेशान जिससे कि किसानों के मन मे भाजपा के प्रति रोष व्याप्त हो और त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्यासियो को किसानों के रोष का सामना करना पड़े।

हमने साबित कर दिया, कि हम झुकेंगे नहीं: रावत

सीतलकूची गोलीबारी मामला, ममता की बढ़ीं मुश्किलें

कूचबिहार। केंद्रीय बलों का घेराव करने के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में यहां के एक पुलिस थाने में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके उकसाने की वजह से सीतलकूची गोलीबारी की घटना हुई और उसमें चार लोगों की जान गई। ममता की मुश्किलें बढ़ गई।कूचबिहार में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष सिद्दिकी अली मिया ने बुधवार को अपनी शिकायत में दावा किया कि ममता बनर्जी द्वारा बनरेश्वर में एक रैली में दिए गए भाषण ने लोगों को चुनावों के चौथे चरण के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों के खिलाफ हमले के लिए उकसाया। माथाभांगा पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत के साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी के भाषण की एक वीडियो क्लिप भी संलग्न की है। सिद्दिकी अली मिया ने कहा कि ममता बनर्जी के भड़काऊ बयान से भड़के गांव वालों ने तैनात सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश की। प्राथमिकी में मिया ने कहा, ”महिलाओं सहित गांव वालों ने केंद्रीय बलों पर शरीरिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से हमला किया, यह जानते हुए भी कि यह तैनात सुरक्षाकर्मियों की मौत का कारण भी बन सकता है।”

नोएडा आने-जाने वाले लोगों की होगीं रैंडम टेस्टिंग

विजय भाटी                

गौतमबुद्ध नगर। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी गाज़ियाबाद समेत 10 जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू का वक़्त बढ़ा दिया गया है। यूपी के 10 शहर जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हज़ार से ज़्यादा है। वहां रात्रि कर्फ्यू के टाइमिंग में बदलाव करते हुए टाइम को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर दिया है और अब दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों की रैंडम टेस्टिंग कराने का फैसला किया गया है। नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए दिल्ली से नोएडा आने जाने वालों के  रेंडम टेस्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही नोएडा में रात्रि कर्फ्यू का समय बढ़ाया जाएगा। लगातार बढ़ रही कोरोना मामलों की संख्या को देखते हुए जनपद में बढ़ाई गई बेड़ों की संख्या, अब 2500 की गई है। दवाओं की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर होगी कार्यवाही।

डीएम ने प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट का किया निरीक्षण

अश्वनी उपाध्याय              

गाज़ियाबाद। जिलें में कोरोना संक्रमितों को ऑक्सिजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। ऑक्सिजन उत्पादन की व्यवस्था देखने के लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने आज भोजपुर स्थित इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इकाई की अधिकतम ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 150 टन है। दिनांक 15 अप्रैल 2021 को रात 12:00 बजे से अपराहन 12:00 बजे तक (निरीक्षण के समय तक) इकाई पर विभिन्न प्रांतों से कुल 13 वाहन आए थे। इनमें से 11 टैंकरों में कुल 174 मेट्रिक टन ऑक्सीजन मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों को भेजी गई। प्रदेश से गाजियाबाद, मेरठ तथा मुरादाबाद कुल 3 टैंकरों में 37 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। मौके पर 02 टैंकरों में फीलिंग होते हुए पाई गई। जिसमें 01 उत्तर प्रदेश की  मुरारी गैसेस से संबंधित है। जिसमें 20 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। इस प्रकार दिनांक 15 अप्रैल 2021 को उत्तर प्रदेश को कुल 57 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हो जाएगी। मौके पर कोई भी ऐसा टैंकर मेडिकल नहीं पाया गया। जिसमें मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति न की गई हो। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्लांट पर पूर्व से उपस्थित संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र सिंह को निर्देशित किया गया कि प्लांट पर 24 घंटे 1 स्टाफ की तैनाती की जाए, जो टैंकरों के प्लांट के अंदर आने तथा जाने का समय, आपूर्ति की मात्रा एवं जनपद तथा प्रदेश का नाम पंजिका पर अंकित करें। इकाई के प्रभारी विनीत त्यागी को आदेश दिया गया कि प्रतिदिन उक्त सूचना उपलब्ध कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि इकाई से प्रदेश तथा अन्य प्रदेशों को बिना किसी समस्या के समय पर मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए।जिलाधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन सप्लाई की मॉनिटरिंग उनके द्वारा स्वयं की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण कोविड-19 अस्पतालों द्वारा ऑक्सीजन की मांग लगातार बढ़ रही है। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति बनी रहे इसके लिए उन्होंने कोविड डेडीकेट अस्पताल प्रबंधन, ऑक्सीजन उत्पादक कंपनियों एवं ऑक्सीजन सप्लायर के साथ कल दिनांक 16 अप्रैल 2021 को बैठक आहूत की है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक सहित उप जिलाधिकारी मोदीनगर आदित्य प्रजापति उपस्थित रहे।

टेस्टिंग, ट्रेसिंग-सैनिटाइजेशन को बढ़ाएं जाने के निर्देश

नीरज जैन       
झांसी। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सरकारी दरों पर उपलब्ध हो।
प्राइवेट हॉस्पिटल बेड की संख्या को छुपाए नहीं, अधिक से अधिक बेड उपलब्ध कराएं।
कोरोना पेशेंट की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही नर्सिंग होम/अस्पताल डिस्चार्ज करना सुनिश्चित करें।
जनपद में माइल्ड कैटेगरी के पेशेंट एल-1और एल-2 हॉस्पिटल में ही भर्ती किए जाएं।
टेस्टिंग, ट्रेसिंग और सैनिटाइजेशन को लगातार बढ़ाये जाने के निर्देश। 45 से अधिक उम्र के लोग अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं। ताकि, कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में कोविड-19 कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पेशेंट की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियों में तेजी लाएं। ताकि, स्थिति को नियंत्रित किया जा सके, सभी एल-1 हॉस्पिटल का पूरी क्षमता से संचालन हो। पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके अलावा उपस्थिति नियमित दर्ज करें।

जीरकपुर: धम्मि की अध्यक्षता में बैठक, गठन किया

जीरकपुर। आज ब्रहस्पतिवार को जीरकपुर प्रेस क्लब की एक बैठक सिटी मेट्रो प्लाज़ा में धम्मि शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया। क्लब के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से ज़मीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष के रूप में धामी शर्मा को चुना। क्लब की कार्यकारिणी का गठन करते हुए, क्लब के अध्यक्ष धम्मि शर्मा ने गुरपाल सिंह गोल्डी को संरक्षक, डॉ. सरबजीत कौर को चेयर पर्सन, देव शर्मा को  वॉइस चेयर पर्सन, अमित कालिया को वरिष्ठ प्रेस उपाध्यक्ष, विनोद को उपाध्यक्ष, मुक्ति  शर्मा को महासचिव, अर्जुन शर्मा सचिव, हरदीप सिंह कैशियर, पवन गुप्ता सदस्य, सनाया चैहान, नेहा वर्मा, राधिका शर्मा, हरतेज तेजजी, हरजिंदर सिंह मोही, आशु कुमार को मेंबर नियुक्त किया।

सपा पार्टी के प्रभारी मदन की प्रेस वार्ता विफल हुईं

अतुल त्यागी                         
हापुड़। समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भारी विरोध से उत्तमान अराजक स्थिति के बीच पार्टी के जनपद प्रभारी मदन चौहान की प्रेस वार्ता विफल हुई।
जिला पंचायत चुनाव के लिये उम्मीदवारो की घोषणा के लिए प्रेस वार्ता बुलाईं गई थी। पत्रकारों के सामने आपसी गुटबाजी शिकार नजर आए। सपा कार्यकर्ता जिला प्रभारी मदन चौहान ने इनकार किया। लेकिन, पार्टी गुटबाजी उस समय सामने आई, जब पार्टी के ही कुछ लोग अलग-अलग पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान पार्टी लोगों द्वारा ही कुछ अपशब्द गाली-गलौज का प्रयोग प्रभारी मनोज चौहान के सामने ही किया गया।

जिला पंचायत सदस्य के कार्यालय का किया उद्घाटन

कौशाम्बी। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने किया है। इस मौके पर तमाम भाजपा नेता वा आम जनमानस मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की सरकार के कार्यों का गुणगान किया। चायल क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड नंबर 1 से भाजपा समार्थित सदस्य प्रत्याशी श्रीमती शिवकुमारी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन चायल के विधायक संजय गुप्ता ने गुंगवा के बाग के शिवरानी गेस्ट हाउस में गुरुवार को किया। इस मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल, सोनू ब्लाक प्रमुख चायल चक्रेश मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, अश्वनी तिवारी, शंभू केसरवानी, पुष्पराज पटेल, मनोज केसरवानी, अमित सिंह उर्फ सोनू पटेल, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल पासी, नन्हे तिवारी, अरविंद तिवारी, ऋषभ मिश्रा आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
गणेश साहू 

प्रमोद या महिपाल को मंत्री बनाया जाएं, मांग की

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। पानीपत हरियाणा की राजनीति का गढ़ रहा है। क्योंकि, यह देश की राजधानी दिल्ली के बिल्कुल नजदीक है और प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा को निर्धारित करता है। जब से प्रदेश बना है, तब से हरियाणा मंत्रिमंडल में पानीपत से किसी ना किसी विधायक को मंत्री पद से जरूर नवाजा जाता है। चाहे वह कोई भी सरकार रही हो। पिछली खट्टर सरकार में इसराना विधानसभा से कृष्ण लाल पंवार को मंत्री पद से नवाजा गया था न सिर्फ मंत्री पद दिया गया था। बल्कि कैबिनेट मंत्री के रूप में भारी-भरकम विभाग भी दिए गए थे। यह अलग बात है कि वह अपने क्षेत्र की जनता की नजरों में सफल नहीं हो पाए। इसलिए कृष्ण कुमार को पराजय का मुंह देखना पड़ा। आज पानीपत जिले में भाजपा के दो विधायक है औऱ दोनों ही पानीपत विधानसभा से है। पानीपत की जनता सीएम खट्टर से मांग कर रही हैं। पहले की तरह जिला पानीपत से प्रमोद विज या महिपाल ढांडा में से किसी को मन्त्री बनाया जाए। तांकि प्रदेश की जनता अपने मन्त्री के आगे अपना दुख सुख प्रकट कर सके साथ मे जिला में ज्यादा से ज्यादा विकास भी हो जाए।

1 बार में 50 लोगों को नमाज अदा करने की इजाजत

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निजामुद्दीन मरकज मस्जिद में रमजान के दौरान 50 लोगों को दिन में पांच वक्त की नमाज अदा करने की इजाजत दे दी। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने निजामुद्दीन पुलिस थाने के थानाध्यक्ष को निर्देश दिया के वो दिन में पांच बार 50 लोगों को मस्जिद बंगले वाली की पहली मंजिल पर नमाज के लिये प्रवेश की इजाजत दें। दिल्ली वक्फ बोर्ड की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने मांग की थी कि संख्या बढ़ाई जाए और मस्जिद की अन्य मंजिलों के इस्तेमाल की भी इजाजत दी जाए।जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने हालांकि उन्हें इस आशय का अनुरोध थाना प्रभारी के समक्ष करने की इजाजत दे दी।

यूपी के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाया

हरिओम उपाध्याय      
लखनऊ। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कई बड़े फैसले लिए। सबसे अधिक प्रभावित 10 जिलों में नाइट कर्फ़्यू का समय बढ़ा दिया गया है।  इन जिलों में अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। नाइट कर्फ़्यू के दौरान उन्हें ही बाहर निकलने की अनुमति होगी जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। इसमें भी किसी को बिना मास्क और सैनिटाइजर के बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गठित टीम-11 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश देते हुए कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में रात्रि 8 बजे से प्रातः 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाए। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के महत्व को समझाने और आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

गाजियाबाद में पहले चरण का मतदान मतदान हुआ

अश्वनी उपाध्याय      
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बीच गाज़ियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के 19 जिलों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। जिले में मतदान को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदाता सुबह सात बजे से शुरू हुआ है और मतदाता शाम छह बजे तक मतदान केंद्र पहुंचकर वोट कर सकेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत मतदाताओं को उन्हें मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के हाथ को सैनिटाइज करवाया जा रहा है और उनके शरीर के तापमान की जांच की रही है।

कन्या इंटर कॉलेज की 3 अध्यापिका संक्रमित मिली

पंकज कपूर       
कोटद्वार। कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कहीं ना कहीं इसके पीछे लोगों की लापरवाही और जागरूकता की कमी नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण से राजकीय विद्यालयों के अध्यापक भी अछूते नहीं रहे। बीते बुधवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की तीन अध्यापिका कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। कोरोना पॉजिटिव आने से अध्यापिकाओं में दहशत का माहौल है। वहीं अध्यापिकाओं में विभागीय एवं सरकारी निर्देशों को लेकर भी असमंजस है।
जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य उमा श्रीवास्तव ने बताया कि, तीन अध्यापिकाओं के अलावा कई छात्राएं एवं अन्य शिक्षिकाएं भी बीमार है। जिनकी सेंपलिंग ले ली गई है, पर अभी रिपोर्ट नहीं आई है। हमारे द्वारा इसकी सूचना प्रशासन व उच्चाधिकारियों को भी दी गई है। किंतु आदेश ना आने के कारण विद्यालय खुला हुआ है। वहीं सीएमओ पौड़ी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि, अध्यापकों के संपर्क में आए हुए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।जिसके बाद उनकी भी सैंपलिंग की जाएगी। विद्यालय को सेनेटाइज किया जाएगा।

तीन चरणों के प्रचार पर रोक लगा सकता है आयोग

कोलकाता। पूरे देश की तुलना में पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी अधिक तेजी से फैलती जा रही है। इसकी वजह है कि विधानसभा चुनाव के समय यहां बड़ी मात्रा में जनसभाएं और रोड शो हो रहे हैं। इस वजह से चुनाव आयोग राज्य में बाकी तीन चरणों के चुनाव प्रचार पर रोक लगा सकता है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने महामारी रोकथाम के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है।जिसमें सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। चुनाव प्रचार पर रोक संबंधी आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सातवें और आठवें चरण के चुनाव के लिए भी अभी से ही प्रचार शुरू कर दिया है। 
गुरुवार को वह व्हीलचेयर पर बैठकर कोलकाता की सड़कों पर रोड शो करने निकली हैं। खास बात यह है कि सातवें और आठवें चरण में कोलकाता में वोटिंग होनी है। उसके पहले मुख्यमंत्री ने आलोछाया सिनेमा हॉल से बउबाजार तक रोड शो निकाला है जिसमें भारी भीड़ उमड़ी है। खास बात यह है कि ममता के रोड शो में शामिल कई लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं है और शारीरिक दूरी के प्रावधान का तो बिल्कुल भी पालन नहीं हो रहा। इससे महामारी के और अधिक बढ़ने की आशंका है। खास बात यह है कि बढ़ती महामारी के बावजूद नेताओं की जनसभाओं को लेकर लगातार आलोचनाएं हो रही हैं लेकिन चुनाव और वोट के भूखे जनप्रतिनिधियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग महामारी की चपेट में आ रहे हैं या मर रहे हैं।

वैज्ञानिकों को मिला डायनासोर के 'पेट का पत्थर'

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। जैसे इंसानों की किडनी और गॉल ब्लैडर में स्टोन्स यानी पत्थर पाए जाते हैं। वैसे ही करोड़ों साल पहले डायनासोर के पेट में भी स्टोन्स मिलते थे। इसका पता पुरातत्वविदों इससे पता चला कि डायनासोर जब दर्द में होते थे, या उन्हें खतरा महसूस होता था तो वो एक बार में 1000 किलोमीटर तक चले जाते थे। यह काम सबसे ज्यादा लंबी गर्दन वाले शाकाहारी डायनासोरों ने किया था, जिस जगह जाते थे। वहां अपने मल या उल्टी के साथ पेट का स्टोन निकाल देते थे। वैसे ही कुछ पत्थर अब वैज्ञानिकों को मिले हैं। जो पत्थर वैज्ञानिकों को मिले हैं उनका रंग गुलाबी भूरी रंगत का है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बताया कि ये अमेरिका के विस्कॉन्सिन से 1000 किलोमीटर दूर स्थित व्योमिंग में मिले क्योंकि डायनासोर विस्कॉन्सिन से व्योमिंग तक गए थे दोनों जगहों के रास्ते में इनके पैरों के निशान और जुरासिक काल से संबंधित प्राचीन सबूत मिले हैं।
ऑस्टिन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के जैक्सन स्कूल ऑफ जियोसाइंसेस के ग्रैजुएट स्टूडेंट और इस स्टडी के प्रमुख शोधकर्ता जोश मैलोन ने बताया कि ये पत्थर देश के दक्षिण हिस्से में स्थित विस्कॉन्सिन से उत्तर-मध्य व्योमिंग तक डायनासोर के पेट में गए थे। ये अब तक डायनासोरों द्वारा विस्थापन की सबसे लंबी दूरी है।

हेरोइन की तस्करी की साजिश का पर्दाफाश किया

अहमदाबाद। इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने गुजरात में हेरोइन की तस्करी की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। एटीएस और इंडियन कोस्ट गार्ड के संयुक्त अभियान में आठ पाकिस्तानी नागरिक को 150 करोड़ रुपये की 30 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। 
बताया गया है कि गुजरात एटीएस के डिप्टी एसपी भावेश रोजिया और द्वारका स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ पाकिस्तान के नागरिक समुद्री रास्ते से ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। कोस्ट गार्ड की मदद से एटीएस ने देर रात इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सतर्क टीम ने नूह नाम की एक पाकिस्तानी नाव को भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करते ही रोक लिया। नाव से टीम ने आठ पाकिस्तान के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनकी नाव से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एटीएस के डिप्टी एसपी भावेश रोजिया ने बताया कि गिरफ्तार घुसपैठियों को कच्छ के नलिया तहसील के जखाउ बंदरगाह भेजा गया है। गिरफ्तार घुसपैठियों ने पूछताछ में बताया कि इस ड्रग्स को कच्छ के जखाउ बंदरगाह तक पहुंचाई जानी थी। 

शाहरुख को जमानत देने से एचसी ने किया इनकार

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगा मामलें के आरोपी शाहरुख पठान को जमानत देने से इनकार कर दिया है। इस मामले में पिछले 9 अप्रैल को जस्टिस सुरेश कैत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
पिछले 6 फरवरी को कड़कड़डूमा कोर्ट ने शाहरुख पठान जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान शाहरुख पठान की ओर से पेश वकील ने कहा था कि अभियोजन ने उसे बिना किसी आधार के पोस्टर बॉय बना दिया है। उन्होंने कहा था कि हेड कांस्टेबल दीपक दहिया के बयान विभिन्न न्यूज क्लिपिंग के विरोधाभासी हैं। उन्होंने कहा था कि कोरोना की वजह से ट्रायल ठप है और ट्रायल के पहले ही उसे हिरासत में रखा गया है। उन्होंने कहा था कि आरोपी को जमानत देते समय कोर्ट की ओर से लगाए गए हर शर्त का पालन करेगा।
 शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली से 3 मार्च 2020 को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उसकी रिवॉल्वर उसके घर से ही बरामद किया था। पुलिस ने उसके घर से तीन कारतूस भी बरामद किए थे। दिल्ली पुलिस ने शाहरुख का मोबाइल फोन बरामद किया था। दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख का हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर रिवॉल्वर तानने वाला फोटो भी काफी वायरल हुआ था।

कोरोना की रफ्तार, शेयर बाजार में डर का माहौल

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। बुधवार की छुट्टी के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शेयर बाजार के सभी प्रमुख इंडेक्स लाल और हरे निशान के बीच शुरू में उतरते और चढ़ते नजर आए। लेकिन बाद में फार्मा को छोड़कर बाकी सभी लाल निशान में पहुंच गए।
शेयर बाजार की प्रीओपेनिंग ही कमजोर रही। मिले-जुले संकेतों के बीच शेयर बाजार में फार्मा सेक्टर के शेयरों को छोड़कर लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। बताया जा रहा है कि कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार के कारण शेयर बाजार में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं कोरोना इफेक्ट की वजह से आज फार्मा सेक्टर में तेजी नजर आ रही है। कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवा रेमेडेसिविर की मांग बढ़ने का असर फार्मा सेक्टर के शेयरों की तेजी के रूप में नजर आ रहा है।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...