गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

अभिनेत्री करीना ने अपना बैडरूम सीक्रेट खोला

मनोज सिंह ठाकुर    
मुबंई। फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। ऐसे में सैफ और करीना भी अपने फैंस को ट्रीट देते रहते हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने अपना एक बैडरूम सीक्रेट खोला है।
सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी को करीब आठ साल का समय हो गया है। लेकिन दोनों के बीच की कैमिस्ट्री आज भी एकदम तरोताजा है। इन दोनों की जोड़ी को इनके फैंस ने सैफीना का नाम दिया है। हाल ही में करीना कपूर खान डिस्कवरी के शो Star VS Food में नजर आने वाली है। इस शो की शूटिंग के दौरान करीना ने अपने और सैफ के एक सीक्रेट का खुलासा किया है।
15 अप्रैल से डिस्कवरी प्लस पर टेलीकास्ट होने वाले सेलिब्रिटी कुकिंग शो Star VS Food की शूटिंग के दौरान करीना ने अपनी दोस्त तान्या घावरी से खास बातचीत की। करीना ने इस बातचीत में कहा कि सोने के लिए जाने से पहले मैं बिस्तर पर तीन चीजें लेकर जाती हूं। करीना ने कहा, ‘मुझे बेड पर तीन चीजें चाहिए वाइन की एक बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान।’ करीना का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। इतना ही नहीं करीना ने आगे बताया, ‘मुझे लगता है इससे बेहतर जवाब और कुछ नहीं हो सकता है। मुझे इसके लिए प्राइज मिलना चाहिए।’
बता दें कि करीना कपूर खान के अलावा इस शो में उनकी दोस्त मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करण जौहर, प्रतीक गांधी भी नजर आने वाले हैं। इस शो का प्रोमो वीडियो भी करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस शो के जरिए बेबो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए करीना पहली बार कुकरी शो में दिखेंगी। वीडियो में करीना चीज घिसती नजर आती हैं और उनके मुंह से निकलता है- मेरे हाथ दुखने लगे। करण जौहर की आवाज सुनाई देती है कि मैं अपना चेहरा खराब नहीं करना चाहता। शो में ये सेलेब्रिटीज किचन में अपने-अपने खाने की तैयारियों के दौरान जूझते हुए दिखेंगे।

विश्वविद्यालय का 18वां दीक्षांत समारोह शुरू हुआ

संदीप मिश्र               
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 18वां दीक्षांत समारोह गुरूवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ। पूरा कार्यक्रम 118 मिनट का निर्धारित किया गया है। दीक्षांत समारोह में आवाज साफ न आने की वजह से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 5 मिनट के लिए कार्यक्रम रुकवा दिया था।उन्होंने निर्देश दिए की पहले सिस्टम को ठीक करें, उसके बाद कार्यक्रम शुरू करें। कुलपति का संबोधन उन्हें ठीक से सुनाई नहीं दिया इस पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो कार्यक्रम फेल हो जाएगा। सभी व्यवस्थाओं को ठीक कर दोबारा कार्यक्रम शुरू कर दिया गया।राज्यपाल ने कोरोना को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा की लोग मास्क घर पर भी लगाए। 130 करोड़ की आबादी बचाने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। वैक्सीन खराब नहीं होनी चाहिए। लोगों को अपनी चिंता नहीं है तो कम से कम दूसरो की तो करें। उन्होंने मास्क न लगाने से कितने लोगो को संक्रमण फैलता है, उसके बारे में रिपोर्ट के बारे में भी बताया।

चुनाव का पहला चरण, 18 जिलों में मतदान हुआ

हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का ‘सेमीफाइनल’ माने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार सुबह 18 जिलों में दो लाख 21 हजार से ज्यादा सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक इसमें कहा गया है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के दो लाख 21 हजार से अधिक सीटों के लिए तीन लाख 33 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं।

सीएम ने सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने समेत कई पाबंदियों की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इस दौरान मॉल, जिम, स्पा और सभागार बंद रहेंगे। शहर में बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 17,282 नये मामले सामने आने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रेस्तरांओं के भीतर बैठकर खाना खाने की अनुमति नहीं होगी और सिनेमाघर में भी केवल 30 प्रतिशत दर्शक ही जा सकेंगे।केजरीवाल ने कहा, कि सप्ताहांत के कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं और विवाह समारोह प्रभावित नहीं होंगे और विवाह कार्यक्रमों में शामिल होने वालों को पास जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अस्पतालों में बिस्तरों की कमी नहीं है और कोविड मरीजों के लिए अब भी 5,000 बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बड़े पैमाने पर बेड उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी हैं।

या देवी सर्वभूतेषु कुष्मांडा रूपेण संस्थिता: नवरात्रि

नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कुष्माण्डा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन 'अनाहत' चक्र में अवस्थित होता है। अतः इस दिन उसे अत्यंत पवित्र और अचंचल मन से कूष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा-उपासना के कार्य में लगना चाहिए।

महिमाजब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था। तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है। वहाँ निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दैदीप्यमान हैं। इनके तेज और प्रकाश से दसों दिशाएँ प्रकाशित हो रही हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में अवस्थित तेज इन्हीं की छाया है। माँ की आठ भुजाएँ हैं। अतः ये अष्टभुजा देवी के नाम से भी विख्यात हैं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है। इनका वाहन सिंंह है।

माँ कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। माँ कूष्माण्डा अत्यल्प सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं। यदि मनुष्य सच्चे हृदय से इनका शरणागत बन जाए तो फिर उसे अत्यन्त सुगमता से परम पद की प्राप्ति हो सकती है। विधि-विधान से माँ के भक्ति-मार्ग पर कुछ ही कदम आगे बढ़ने पर भक्त साधक को उनकी कृपा का सूक्ष्म अनुभव होने लगता है। यह दुःख स्वरूप संसार उसके लिए अत्यंत सुखद और सुगम बन जाता है। माँ की उपासना मनुष्य को सहज भाव से भवसागर से पार उतारने के लिए सर्वाधिक सुगम और श्रेयस्कर मार्ग है। माँ कूष्माण्डा की उपासना मनुष्य को आधियों-व्याधियों से सर्वथा विमुक्त करके उसे सुख, समृद्धि और उन्नति की ओर ले जाने वाली है। अतः अपनी लौकिक, पारलौकिक उन्नति चाहने वालों को इनकी उपासना में सदैव तत्पर रहना चाहिए।

उपासना

चतुर्थी के दिन माँ कूष्मांडा की आराधना की जाती है। इनकी उपासना से सिद्धियों में निधियों को प्राप्त कर समस्त रोग-शोक दूर होकर आयु-यश में वृद्धि होती है।प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में चतुर्थ दिन इसका जाप करना चाहिए।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।'

अर्थ: हे माँ! सर्वत्र विराजमान और कूष्माण्डा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें। अपनी मंद, हल्की हँसी द्वारा अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्माण्डा देवी के रूप में पूजा जाता है। संस्कृत भाषा में कूष्माण्डा को कुम्हड़ कहते हैं। बलियों में कुम्हड़े की बलि इन्हें सर्वाधिक प्रिय है। इस कारण से भी माँ कूष्माण्डा कहलाती हैं।

पूजन

इस दिन जहाँ तक संभव हो बड़े माथे वाली तेजस्वी विवाहित महिला का पूजन करना चाहिए। उन्हें भोजन में दही, हलवा खिलाना श्रेयस्कर है। इसके बाद फल, सूखे मेवे और सौभाग्य का सामान भेंट करना चाहिए। जिससे माताजी प्रसन्न होती हैं। और मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-242 (साल-02)
2. शुक्रवार, अप्रैल 16, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078। तिसरा रोजा, सहरी 04:33, इफ्तार 06:51। 03 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...