मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

भारत पर प्रतिबंध लगा तो भरोसेमंद साथी गंवा देंगे

अकांशु उपाध्याय              

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका के लिए भारत से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई भी देश नहीं है। अमेरिका के लिए भारत का बहुत बड़ा योगदान है। इसके बेहतरीन पेशेवर लोग और मजबूत राजनीतिक और सांस्कृतिक स्थितियां सदैव फायदेमंद रही हैं। अमेरिका के सांसद और थिक टैंक भारत के रुस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीद के मामले में किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं। सासंदों ने राष्ट्रपति बाइडन से कहा है कि भारत को काट्सा जैसे दंडात्मक अधिनियम से भी मुक्त कर देना चाहिए। ज्ञात हो कि भारत रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का सौदा कर चुका है। इसको लेकर अमेरिका समय- समय पर विरोध जताता रहा है। अब शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटरों ने मांग की है कि भारत को काटसा जैसे अधिनियम से मुक्त कर दिया जाना चाहिए।काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (काटसा) के तहत अमेरिका रूस से हथियारों की खरीद पर दूसरे देशों पर प्रतिबंध लगाता है। सीनेट की विदेशी संबंधों की समिति के ताकतवर सदस्य और रिपब्लिकन सीनेट टोड यंग सहित कई सांसदों ने कहा है कि ऐसे संकटकालीन समय रूस से मिसाइल प्रणाली खरीद के मामले में भारत पर कोई प्रतिबंध लगाया तो हम भरोसेमंद साथी को गंवा देंगे। इससे क्वाड पर भी असर पड़ेगा। जो चीन से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही हैं: मोदी

अकांशु उपाध्याय                                

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में संयुक्त वैश्विक प्रयासों पर बल देते हुए मंगलवार को कहा, कि जब तक सभी इसके खिलाफ एकजुट नहीं होंगे। तब तक मानवजाति इसे पराजित करने में समर्थ नहीं होगी। वार्षिक रायसीना डायलॉग को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कोविड-19 जैसी महामारी आखिरी बार लगभग एक शताब्दी पहले आई थी। लेकिन, इसके बावजूद आज पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रही है। उन्होंने कहा, ”हम अच्छी तरह समझते हैं कि मानव जाति इस महामारी को तब तक नहीं हरा पाएगी जब तक हम सभी इसके खिलाफ एकजुट नहीं हो जाते। इसलिए कई बाधाओं के बावजूद हमने 80 से अधिक देशों को कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध कराए।” उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ जंग से मिले अनुभवों, विशेषज्ञता और संसाधनों को भारत दुनिया भर से साझा करता रहेगा।

गाजियाबाद में संक्रमितों की संख्या-1053 हुई

अश्वनी उपाध्याय                 

गाज़ियाबाद। जिलें में एक बार फिर भारी तादाद में नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों की अवधि में यहाँ 199 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 52 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिलें में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 1053 हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में 229 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 55 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ अब 1602 सक्रिय संक्रमित हैं। नोएडा में 4 संक्रमितों की मौत भी दर्ज की गई है। मेरठ में 321 नए मरीज मिले है और 75 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 1 मरीज की मृत्यु की भी खबर है। मेरठ में अब 1904 सक्रिय मरीज हो गए हैं।आगरा में 234 नए मरीजों की पहचान हुई है। जबकि, 33 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। आगरा में 2 मरीजों की मृत्यु भी रिपोर्ट की गई है। जबकि, सक्रिय संक्रमितों की संख्या 951 हो गई है।

गाजियाबाद में स्विमिंग पुल बंद कराने के निर्देश दिएं

अश्वनी उपाध्याय                           

गाजियाबाद। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए एवं जिले के सभी स्विमिंग पुल बंद कराने के निर्देश सभी इंसीडेंट कमांडर को दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने निर्देश दिए हैं कि सभी इंसीडेंट कमांडर अपने-अपने क्षेत्र में स्विमिंग पूल के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। ताकि, जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जिला मजिस्ट्रेट ने स्विमिंग पूल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा है कि स्विमिंग पूल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाएं। यदि कोई भी संचालक स्विमिंग पूल का संचालन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यूपी के 18 जिलों में बंद रहेंगी शराब की दुकानें

बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। पहले चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए 18 जिलों में चुनाव प्रचार का दौर मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। 15 अप्रैल को सुबह से इन जिलों में मतदान शुरू होगा। बुधवार शाम छह बजे से मतदान वाले स्थलों से आठ किमी. के दायरे में शराब की दुकानें भी बंद कर दी जाएंगी। दुकानें गुरुवार शाम छह बजे खुलेंगी। सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही।
मतदान के लिए सोमवार को व्यापक तैयारियां की गईं। प्रयागराज में परेड मैदान में 433 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन दिए गए। वाहन के लिए पेट्रोल की पर्ची लेने को काउंटरों पर जबर्दस्त भीड़ रही। पहले चरण का पंचायत चुनाव गुरुवार को होना है। जिले में नामांकन के बाद से प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार मंगलवार शाम बंद हो जाएगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना होंगी। इसे लेकर तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। एडीएम एफआर एमपी सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रहीं हैं।

डीएम ने आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण

कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल में एल-2 के रूप में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एल-2 आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस से संक्रमित भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोरोना संक्रमित भर्ती मरीजों की समय-समय पर देखभाल करने, दवायें, गरम पानी एवं भोजन उचित समय पर दिये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने अस्पताल में साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन का कार्य नियमित रूप से कराते रहने के साथ-साथ बेडशीट को भी निरन्तर बदलते रहने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ को भी अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक ड्रेस जिसमें पीपीई किट, दस्ताने, मास्क सहित अन्य आवश्यक संसाधनों का प्रयोग करने के लिए कहा है। उन्होने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को पूर्ण सावधानी बरतते हुए अपने को भी सुरक्षित रखने को कहा है। इसके बाद जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी, डॉ. हिन्द प्रकाश मणि, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, डॉ. अरूण पटेल के साथ बैठक करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर को 24 से 48 घण्टे के अन्दर पुनः एल-1 के रूप में क्रियाशील करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने 50 बेड से तैयार एल-1 में बिजली, पानी, आरओ, कूलर, पंखा एवं शौचालय सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की मरम्मत अबिलंब कराये जाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं को तत्काल क्रियाशील बनाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना से बचाव हेतु हो रहे टीकाकरण के कार्य को सामुदायिक भवन में शिफ्ट कराये जाने का निर्देश दिया है। 
सुशील केशरवानी 

3 पुलिस कर्मचारी किए सस्पेंड व लाइन हाजिर

राणा ओबराय                          
जींद। हरियाणा पुलिस जींद में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है। तीनों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप हैं। डीआईजी कम एसपी जींद ओमप्रकाश नरवाल ने यह आदेश जारी किये हैं। डीआइजी कम एसपी ओमप्रकाश नरवाल ने बताया कि बीती रात औचक निरीक्षण पर निकले थे। रात्रि जिला निरीक्षक हरिओम चैकिंग अधिकारी थे। जबकि, एएसआई रामअवतार तथा राजपाल की डयूटी सदर थाना सफीदों की पीसीआर पर थी। जोकि, तीनों कर्मचारी डयूटी से नदारद पाए गए।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...