रविवार, 11 अप्रैल 2021

यूरोप से लगे यूक्रेन को चारों तरफ से घेर लिया है

मॉस्को/ कीव। यूक्रेन सीमा के पास रूस ने अपना सैन्य जमावड़ा एक सप्ताह में बढ़ा दिया है। उसने यूरोप से लगे यूक्रेन को चारों तरफ से घेर लिया है। जर्मनी की अपील के बाद भी रूस ने डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में तैनात की गई तोपों को पीछे नहीं किया है। इसके चलते यूरोप में हाई अलर्ट जैसे हालात हैं। उधर, अमेरिका ने भी काला सागर में अपने दो जंगी जहाज भेजने की तैयारी कर ली है।
खुफिया समूह द कंफ्लिक्ट इंटेलिजेंस के एक विश्लेषण के मुताबिक, क्षेत्र में साइबेरिया की तरफ से दूर से आने वाले सैन्य वाहनों के काफिले तेजी से बढ़े हैं। रूस ने पूर्वी डोनबास के वोरोनेक और क्रासनोडर में हजारों सैनिक टैंक और मिसाइलें तैनात कर दी हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर रूसी समर्थकों वाले डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र में भी रूस ने विद्रोह भड़काने की तैयारी कर रखी है।

परीक्षाओं के निर्णय पर पुनर्विचार करें, सरकार

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा, कि चार मई से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं कराने के निर्णय पर कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुनर्विचार किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि कोरोना की दूसरी विनाशकारी लहर के मद्देनजर, सीबीएसई की परीक्षा कराने पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। 

कोई भी फैसला लेने से पहले सभी पक्षकारों से सलाह-मशविरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, कि भारत सरकार कितनी बार भारत के युवाओं के भविष्य के साथ खेलना चाहती है? कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की छात्रों की मांग पर विचार करने का आग्रह किया है।

यूपी: 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या-15,353 हुई

हरिओम उपाध्याय                     

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। इस अवधि में 67 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डी. एस. नेगी ने रविवार को यहां बताया, ”पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 के 15,353 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक दिन संक्रमित हुए मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। 

सबसे ज्यादा 4,444 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं।” इसके अलावा वाराणसी में 1740, प्रयागराज में 1565, कानपुर नगर में 881, गोरखपुर में 390, झांसी में 291, मेरठ में 255, बलिया में 222, बांदा और बरेली में 221, गौतम बुद्ध नगर में 219 और रायबरेली में 210 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से और 67 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 31 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में नौ और कानपुर नगर में आठ मरीजों की मृत्यु हुई है।

बांके बिहारी मंदिर के दर्शन, रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था

मथुरा। कोविड -19 की दूसरी लहर में महामारी के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए भारत विख्यात बांके बिहारी मन्दिर वृन्दावन में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था मंगलवार से शुरू होगी। 

मन्दिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने आज यहां कहा कि 13 अप्रैल से शुरू की जा रही इस व्यवस्था में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। एक दिन में केवल दो हजार लोग ही दर्शन कर सकेंगे। दर्शनार्थी दर्शन करते हुए निकल जाएंगे तथा दो तीन मिनट से अधिक मन्दिर में न ठहर सकेंगे।

गाजियाबाद: 24 घंटों में मिलें फिर 155 नए संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय                    

गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, जिलें में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 824 हो गई है। पिछले 24 घंटों की अवधि में यहाँ 155 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 23 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग कांट्रैक्ट ट्रेसिंग में लगा हुआ है। 

राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक से तेज़ी आई है। पिछले 24 घंटों में यहाँ 4,444 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 913 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। यहाँ अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20195 हो गई है।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहलें 500 झुग्गियां जलीं

विजय भाटी                

गौतमबुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर 63 में बहलोलपुर की झुग्गियों में रविवार की दोपहर को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। तेज हवा और ज्यादा तापमान से आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक करीब 500 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग में 2 दो बच्चे भी जिंदा जल गए। 

बच्चों की उम्र 7 और 10 साल बताई जा रही है।आग से जली हुई झुग्गियों के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बहलोलपुर में करीब 20 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई करीब 1600 झुग्गियां हैं। जिसमें 6000 से ज्यादा लोग रहते हैं। ये लोग प्लास्टिक बीनने और सड़क किनारे दुकान लगाने जैसे काम करते हैं।’

कांग्रेसी नेता सर्मथकों के साथ इनेलो में शामिल हुए

राणा ओबराय                
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे वरिष्ठ नेता भोपाल सिंह भाटी आज रविवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में अपने सैंकड़ो सर्मथकों के साथ इनेलो में शामिल हुए। भाटी ने कहा कि किसानों के हकों के लिए जो बलिदान आज अभय सिंह चौटाला ने विधायक पद को त्याग कर दिया है, वो उनके कायल हो गए हैं। जिस कारण उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर इनेलो ज्वाईन की है। 
उन्होंने हरियाणा कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां आज पूरे देश का किसान काले कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर संर्घष कर रहा है। वहीं किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। आज कांग्रेस में न तो समाजवाद बचा है और न ही धर्मनिरपेक्षता बची है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज कांग्रेस हरियाणा में भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। भाटी ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश अंधकार में डूबा हुआ है और प्रदेश के अंधकार को अगर दूर करना है तो सिर्फ एक ही रास्ता है, वो है। किसान रत्न अभय सिंह चौटाला।

हरियाणा: सीएम मनोहर ने रोहतक का दौरा किया रद्द

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने आज रोहतक का दौरा रद्द किया है। सरकारी तंत्र ने देर शाम को ही इसकी सूचना मीडिया को दे दी थी। मिली जानकारी के अनुसार सीएम की जगह मंत्री कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। गौरतलब है, कि आज रविवार को 11 अप्रैल को सीएम मनोहर लाल का पीजीआई में आने का कार्यक्रम था। हालांकि, कार्यक्रम आयोजन को लेकर देर शाम तक दावे किए जाते रहे कि इसका आयोजन होगा।
परन्तु देर शाम में सरकारी प्रवक्ता ने प्रेस रिलीज कर के बता दिया था कि हरियाणा में कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11 अप्रैल को रोहतक में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। यह भी सूचना मिली थी कि रोहतक में शनिवार को दलित-पिछड़ा वर्ग महापंचायत ने सीएम के कार्यक्रम के विरोध का फैसला लिया था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शायद इसीलिए भी मुख्यमंत्री ने अपना रोहतक दौरा रद्द न कर लिया हो ?

जोतिबा फुले की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

गोपीचंद 
बागपत। रविवार को कल्याण भारती सेवा संस्थान के तत्वावधान में संस्थान के आजाद नगर बड़ौत कार्यालय पर महात्मा जोतिबा फुले की जयंती के अवसर पर एक लघु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये संस्थान के प्रबंध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुये महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा समाज कार्य की उपलब्धियों से लोगों को जागरूक करते हुये उन्होंने कहा, कि महात्मा जोतिबा फुले भारतीय समाज कार्य के गुरु है। 
जिन्होंने भारतीय समाज में पिछड़ों, दलितों और शोषितों के आत्मसम्मान व अधिकारों की सामाजिक लड़ाई लड़ी है और भारतीय समाज में दिन हीन वह समजिक सुरक्षा से वंचित वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के लिये प्रभावशाली कार्य किया है और दबे कुचलें वर्गों को उनके अधिकारों के लिये जागरूक कर उनको उनका विधिक अधिकार दिलाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।जो कि पूर्व वह वर्तमान सामाजिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये अतुलनात्मक है और साथ ही संस्थान की प्रशिक्षण प्रभारी सिमा गंगानिया ने महात्मा जोतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनकी जीवन शैली को अपनाते हुये अपने बच्चों को भी संस्कार के रूप में ग्रहण कराने का प्रयास करना चाहियें।

कार्यक्रम में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुये कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों के हाथों को अच्छे से सनेटाइज करने के उपरांत संस्थान के प्रबंध निदेशक गोपी चन्द सैनी के साथ उपस्थित सभी ने दीप परजल्लित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसमें कुछ गरीब परिवारों के बच्चों को कपड़े वितरण कर जलपान करा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। क्रायक्रम में उपस्थित सहयोगी रहें...
राजपाल सैनी, विनीत कुमार, सचिन सैनी, विनोद कुमार, श्रीमती नीतू जैन, श्रीमती पर्यंक्क, श्रीमती मुनेश, श्रीमती चन्द्रप्रभ, वह अन्य उपस्थित रहें।

रूद्रनारायण की पुण्यतिथि का किया गया आयोजन

नीरज जैन                
झांसी। दैनिक जागरण में मास्टर रुद्रनारायण की पुण्य स्मृति पर प्रकाशित विशेष लेख से प्रेरणा लेकर आज रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा झाँसी के लाल, सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी एवं समाज के गौरव मास्टर रूद्रनारायण की पुण्यतिथि का आयोजन मास्टर साहब के निज निवास टकसाल (क्रांतिकारी मास्टर रुद्रनारायण मुहल्ला) पर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मोहन नेपाली, पूर्व वरिष्ठ स्टाफ दैनिक जागरण ने क्रान्तिकारी मास्टर रूद्रनारायण के जीवन के विभिन्न पहुलुओ पर प्रकाश डालते हुये भारत सरकार से मास्टर रूद्रनारायण पर डाक टिकट जारी किये जाने की मांग की।
मास्टर साहब पर श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रान्तीय महामंत्री प्रशांत सक्सेना ने अवगत कराया कि समाज के गौरव मास्टर रूद्रनारायण सुप्रसिद्ध मूर्तिकार एवं मझे हुये नाटककार भी रहे। मास्टर साहब की उत्कृ्ष्ठ मूर्तिकारी का उदाहरण आज भी श्री लक्ष्मीबाई व्यायामशाला, झांसी में स्थापित रानी लक्ष्मीबाई की विश्व की प्रथम प्रतिमा है। जो स्वयं उन्होने 1942 मे तैयार की थी तथा 1945 में स्थापित की गयी।
श्रंद्धाजलि सभा में प्रान्तीय मंत्री, आनन्द कुमार सक्सेना ने कहा कि धन्य है। यह पावन स्थान जहाँ क्रन्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद 3 वर्षो तक रहे तथा उन्ही की सहमति पर मास्टर साहब ने चन्द्रशेखर आजाद की  पहली फोटो खीची जो देश की आजादी तक अंग्रेजों के हाथ नही लग सकी। प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश का दुर्भाग्य है कि वर्त्तमान मे लक्ष्मी व्यायाम मंदिर मे स्थापित रानी लक्ष्मीबाई मूर्ति से मूर्तिकार की नाम पट्टिका अनेको-बार ध्यानाकर्षित कराये जाने के बाबजूद नही लगाई गयी है। जो मास्टर साहब के कार्यो का अनादर है। उक्त अवसर पर आरिफ शाहडोली, इं. मयंक श्रीवास्तव ने शासन प्रशासन से मांग की कि आजादी की जंग के नींव के पत्थर मास्टर रुद्र नारायण की पुण्यतिथी पर सार्वजानिक अवकाश घोषितकर राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित कराये जाये एवं झांसी सहित अन्य नगरो मे मास्टर साहब की प्रतिमाएँ प्रमुख स्थलो पर लगाई जाये।
मास्टर साहब के प्रपौत्र गौरव सक्सेना ने अपने बाबा के विभिन्न अनछुये पहलुओ पर जानकारी उपलब्ध कराते हुये कहा समाज अब जाग उठा है। निश्चय ही हमारे देश के सरकार की निद्रा टूटेगी और महान क्रान्तिकारी मास्टर रूद्र नारायण को पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सपनो को साकार करेगा।

उक्त अवसर पर रामसनेही श्रीवास्तव, सुदर्शन शिवहरे, समीर खान, साकेत सक्सेना, अजीम शेख, विनोद खरे अक्षत सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
मास्टर साहब के पौत्र मुकेश सक्सेना बच्चन, प्रभारी निदेशक दूरदर्शन मुंबई ने कोविड की स्तिथी में आनलाइन श्रद्धान्जलि अर्पित कर सभी का आभार व्यक्त किया‌। उक्त अवसर पर स्टार भारत पर प्रसारित बहुचर्चित धारावाहिक चन्द्रशेखर आजाद मे विशेष रूप से  फिल्मांकित 12 एपिसोड मे मास्टर रूद्रनारायण के विशेष चित्रण का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध रंगकर्मी आरिफ शाहड़ोली एवं मास्टर साहब के प्रपौत्र गौरव सक्सेना व सारांश सक्सेना ने आभार प्रकट किया।

भाजपा पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक संपन्न

कौशाम्बी। मंझनपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संजय जयसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शालिग्राम तिवारी व पंचायत चुनाव के जिला संयोजक शिवाकांत मिश्रा रहे। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने सभी भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों का पार्टी कार्यालय में पटका व माला पहनाकर स्वागत किया विजई होने की शुभकामनाएं दी जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी, पार्टी नहीं, एक विचारधारा है और हम सभी उस विचारधारा के अंतर्गत कार्य करते हैं। 
संगठन द्वारा समय-समय पर लिए गए निर्णय पर हम सभी सच्चे सिपाही की तरह अपने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हैं और भारतीय जनता पार्टी का यह कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। साथ ही उन्होंने समर्थित प्रत्याशियों से अनुरोध किया कि आप सभी अपने अपने क्षेत्र की जनता के पास जाकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को रूबरू कराएं और भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति बताएं। मुख्य वक्ता के रूप में सालिगराम तिवारी व शिवाकांत पांडेय ने भी अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव कुमारी, पुष्पराज सिंह पटेल, दिनेश कुमार पांडे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह, कमल सिंह कुशवाहा, रोशनी देवी, अर्चना देवी, संगीता सरोज, कल्पना सोनकर, शिव मोहन मौर्य, नितिन पासी आदि लोग उपस्थित रहे। 
सुशील केसरवानी 

ज्योतिबा फुले का 194वांं जन्म दिवस मनाया गया

महात्मा ज्योतिबा फुले का 194वांं जन्म दिवस मनाया गया
हापुड़। सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फूले जी की 194वींं जयंती सैनी धर्मशाला मीनाक्षी रोड पर मनाई गई। जिसमें सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी, मेरठ मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्रके सम्मुख दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले द्वारा महिलाओं व दलित शोषित वंचित की लड़ाई लड़ी तथा उन्हें शिक्षा का अधिकार दिलाया। इसलिए हम भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न की मांग करते हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अतुल त्यागी ,अरविंद सैनी, सुदेश सैनी, राहुल सैनी, हेमंत सैनी, नितिन सैनी, अमित सैनी, चिंटू सैनी, अतर सिंह भगत जी, योगेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अतुल त्यागी जिला प्रभारी

ऑटो पलटने से घायल युवक की आज मौत हुई

अतुल त्यागी ( मेरठ मंडल प्रभारी )
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अक्खापुर गांव में 17 मार्च को अनियंत्रित होकर ऑटो के पलटने से नवनीत पुत्र सत्येंद्र घायल हुआ था। मेरठ मेडिकल में इलाज के दौरान 22 वर्षीय नवनीत पुत्र सत्येंद्र की आज रात मौत हुई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में छाया मातम 25 तारीख को संभल क्षेत्र में बारात जानी थी। परिजनों व ग्रामीणों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं। दिल्ली के गुरुद्वारे में पूजा-पाठ, कीर्तन का काम किया करता था।
मृतक नवनीत की कोरोना पॉजिटिव होने की भी अफवाह थी।

72 घंटों में सुरक्षाबलों ने 12 आतंकियों को मारा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 72 घंटे में सुरक्षाबलों ने 12 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। ये सभी आतंकी चार अलग-अलग आँँपरेशन में मारे गए। त्राल और शोपियां में 7 आतंकवादी ढेर किए गए हैं। डीजी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा बिजबेहरा में आँँपरेशन खत्म हो गया है। पिछले 72 घंटे में चार अलग-अलग आँँपरेशन में 12 आतंकवादी मारे गए हैं। 
इसमें त्राल और शोपियां में मारे गए 7 आतंकवादी, हादीपुरा में मारे गए अलबद्र के 3 आतंक वादी और अब बिजबेहरा में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के हादीपोरा में हुई एक मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं।                                       
उनके पास 1 एके राइफल और 1 पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस ने कहा कि नए भर्ती हुए एक आतंकवादी को आत्मसमर्पण कराने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने काफी कोशिशें कीं। उसके माता-पिता ने भी अपील की, लेकिन बाकी आतंकवादियों ने उसे आत्मसमर्पण नहीं करने दिया। इससे पहले शनिवार शाम को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों में एक के बाद एक 2 मुठभेड़ शुरू हुईं थी। 
पहली मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हादीपोरा इलाके में शुरू हुई जबकि दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के सेमथान बिजबेहारा इलाके में शुरू हुई थी। ये दोनों ही आॅपरेशन अब खत्म हो गए हैं। दोनों जगहों पर आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना की संयुत्तफ टीमों ने जैसे ही घेराबंदी की, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ों में तेजी आई।

धर्मस्थलों पर 5 से अधिक लोगों के प्रवेश पर पाबंदी

हरिओम उपाध्याय      
लखनऊ। कोविड-19 के बढ़ते खतरे के देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में पुलिस आयुक्त से कहा कि धर्मस्थलों में पांच से अधिक लोगों को एक साथ प्रवेश की अनुमति न दी जाएं। बाजारों में व्यापारियों से संवाद बनाकर उनका सहयोग लेते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएं। कंटेनमेन्ट जोन में आवागमन को प्रतिबंधित किया जाए। मास्क न लगाने वालों पर सख्ती की जाएं। एक संक्रमित मरीज से 25 मीटर के दायरे और एक से अधिक संक्रमित मरीजों की स्थिति में 50 मीटर के दायरे को कंटेनमेन्ट जोन बनाया जाएं। कंटेनमेंट जोन में पीपीई किट का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाएं। शनिवार को लोक भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने लखनऊ में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम और शहर के सभी कोविड अस्पतालों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बलरामपुर अस्पताल में 300 बेड का डेडीकेटेड कोविड अस्पताल रविवार की सुबह से चालू कराने के निर्देश दिए। यहां 20 बेड के आईसीयू समेत आइसोलेशन के बेड होंगे।
मुख्यमंत्री ने अफसरों को एरा मेडिकल कॉलेज, टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज और इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, सचिव चिकित्सा शिक्षा को एरा मेडिकल कॉलेज, टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज और इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज में से एक-एक मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य मंत्री को बलरामपुर चिकित्सालय का भ्रमण कर डेडीकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की कार्यवाही को शीघ्र व प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराने को कहा।

पार्किंसन रोग के लक्षण व बचाव के जानिएं उपाय

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। हर साल 11 अप्रैल को विश्व पार्किंसन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पार्किंसन बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करना है। पार्किंसन के कारण चलने-फिरने की गति धीमी पड़ जाती है। मांसपेशियां सख्त हो जाती है और शरीर में कंपन की समस्या पैदा हो जाती है।
दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के तंत्रिका तंत्र विभाग के प्रमुख डॉक्टर राजेंद्र धमीजा ने बताया कि इस समय दुनिया भर में एक करोड़ से अधिक लोग पार्किंसन से ग्रस्त हैं और ये बीमारी मुख्यत 60 साल के ऊपर के लोगों में पाई जाती है। भारत में भी इनकी संख्या निरंतर बढ़ रही है। हालांकि इसके इलाज के लिए कई दवाइयां उपलब्ध हैं।

गाजियाबाद: वैक्सीन की 80 हजार खुराक प्राप्त

अश्वनी उपाध्याय   
गाजियाबाद। शनिवार देर शाम को राजधानी लखनऊ से जिले को वैक्सीन की 80 हजार डोज प्राप्त हो गई हैं। आज अर्थात रविवार को जिले के सभी 101 टीकाकरण केंद्रों पर आज टीकाकरण होगा। इनमें 62 सरकारी एवं 39 निजी टीकाकरण केंद्र शामिल है। सभी केंद्रों का लक्ष्य बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। इससे पहले शनिवार सुबह टीके की कमी के कारण सभी अस्पतालों में बुकिग कैंसिल कर दी गई थीं।
आपको बता दें कि कोविड 19 रोधी टीके की खबरें निरांतर आप लोगों तक पहुंचाने के लिए आपका यूनिवर्सल एक्सप्रेस प्रयासरत रहा है। हम इस विषय पर लखनऊ एवं केंद्र के अनेक उच्चाधिकारियों को गाज़ियाबाद की वस्तुस्थिति से अवगत कराते रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि गाज़ियाबाद को सीधे लखनऊ मुख्यालय से 80 हजार डोज़ भेजी गई हैं।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत कोरोना संक्रमित

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी शंभुनाथ झा ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरी की जांच रिपोर्ट में उनके महामारी से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार देर रात तबीयत खराब होने के बाद 70 वर्षीय महंत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
झा. ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र और सीमाओं के साथ ही सभी अखाड़ों में भी आरटी—पीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच की जा रही है। महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और संतों को सतर्कता बरतने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा जा रहा है।

गरियाबंद में लगेगा लॉकडाउन, ऐलान किया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस चरम पर है। बढ़ते संक्रमितों की संख्या के चलते गरियाबंद जिला भी अब लॉकडाउन होने जा रहा है। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने 10 दिन के बेहद सख्त लॉकडाउन के आदेश जारी किये हैं। जिले में 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन लगेगा। आदेश के मुताबिक 13 अप्रैल की सुबह 6 बजे से लॉकडाउन लगेगा। जो 23 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक प्रभावी होगा। छत्तीसगढ़ में आज बिलासपुर, सरगुजा, सूरजपुर और गरियाबंद में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में महसूस किएं गए भूकंप के झटकें

रायपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हकोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ और बैकुण्ठपुर में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए हैं। ये भूकंप के झटके आज रविवार को 12 बजकर 52 मिनट पर आए हैं।
मध्यप्रदेश के अनूपपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 12.54 मिनट पर झटके महसूस किए गए हैं। हालाकिं अभी इसकी तीव्रता के बारे में पता नही चल पाया और इसका केंद्र क्या था पता नहीं चल सका पर झटके इतने तेज थे कि घरों पर बैठे लोगों को साफ तौर पर महसूस हुए हैं। झटके लगभग 5 सेकंड के लिए महसूस किए गए हैं। किसी भी प्रकार की जनधन की हानि की खबर नहीं है।

कांग्रेस के उम्मीदवार की कोरोना संक्रमण से मौत

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में श्रीविल्लिपुथुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। कांग्रेस उम्मीदवार पीएसडब्ल्यू माधव राव पिछले दिनों कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।जिसके बाद लगातार उनके स्वास्थ्य में गिरावट आती गई और आज उनका निधन हो गया। चूंकि उनका निधन चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हुआ है। इसलिए मतदान दोबारा नहीं होगा लेकिन अगर वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में जीत जाते हैं तो उपचुनाव कराए जाएंगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के तमिलनाडु और पुडुच्चेरी के प्रभारी संजय दत्त ने इसकी जानकारी देते हुए दुख प्रकट किया।                                   
उन्होंने लिखा कि कोविड संक्रमण के चलते तमिलनाडु कांग्रेस के नेता और श्रीविल्लिपुथुर विधानसभा सीट के उम्मीदवार माधव राव के निधन से गहरे दुख में हूं  उन्होंने दुख जाहिर करते हुए लिखा कि इस कष्टदायक समय में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनाडु के 38 जिलों की 234 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई चुनावों के नतीजों का ऐलान 2 मई को किया जाएगा।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...