शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

नोएडा: लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू

 विजय भाटी       
गौतमबुद्ध नगर। जनपद गौतमबुद्धनगर में कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज से विशेष श्रेणी के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। कोरोना काल के दौरान फ्रंट लाइन पर काम करने वाले मीडिया कर्मियों, दुकानदारों सहित अन्य लोगों को भी विशेष श्रेणी के तहत टीका लगने की आज से शुरुआत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी के मुताबिक आज से शुरू हुआ यह अभियान आगामी 23 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान के तहत सबसे पहले मीडिया संस्थानों के 45 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों को टीका लगेगा। इसके बाद हॉकर, दुकानदारों सहित अन्य को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 90 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य हो रहा है। इनमें 52 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और 48 निजी अस्पताल शामिल हैं। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 8 व 9 अप्रैल को मीडिया से संबंधित व्यक्ति एवं दुकानदार, 10 अप्रैल को बैंक एवं बीमा कर्मचारी, 12 से 14 अप्रैल को स्कूल व कालेज के शिक्षक, 15 से 16 अप्रैल को ऑटो रिक्शा, बस टैक्सी ड्राइवर, फेरीवाले, निर्माण कर्मचारी, 17 से 19 अप्रैल को सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी, 20 व 21 अप्रैल को न्यायिक कर्मचारी व अधिवक्ता तथा 22 व 30 अप्रैल को निजी कार्यालय के कर्मचारियों को टीका लगाने में वरीयता दी जाएगी। सीएमओ ने सभी लोगों से अपील की कि वह कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं। इस अभियान के तहत आज कई मीडियाकर्मी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे।

रंगदारी मामलें में सचिन से सीबीआई ने की पूछताछ

मनोज सिंह ठाकुर          
मुंबई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) की टीम ने 100 करोड़ रंगदारी वसूली मामले में एंटिलिया मामले में गिरफ्तार पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे से शुक्रवार सुबह से ही पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आज सीबीआई टीम इस मामले में कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं से भी पूछताछ कर सकती है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने इस मामले में कल मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का बयान दर्ज किया और उनसे मामले के सबूत के बारे में भी जानकारी मांगी। सीबीआई अबतक इस मामले में 3 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इनमें सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल व वकील जयश्री पाटिल शामिल हैं।  
उल्लेखनीय है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की रंगदारी प्रतिमाह वसूलने के लिए कहने का आरोप लगाया था। इसी मामले में दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मामले की प्राथमिक जांच का आदेश किया था। सचिन वाझे ने एनआईए कस्टडी से ही कोर्ट को पत्र लिखकर पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख सहित महाविकास आघाड़ी सरकार के कई मंत्रियों पर रंगदारी वसूलने का आदेश देने का आरोप लगाया था। इसी वजह से सीबीआई सचिन वाझे से गहन पूछताछ कर रही है।
 सीबीआई सूत्रों के अनुसार परमबीर सिंह व सचिन वाझे के पत्र में दर्ज सभी लोगों के जवाब सीबीआई दर्ज करने वाली है। इसके बाद सीबीआई वरिष्ठ अधिकारियों के परामर्श के बाद मामला दर्ज कर सकती है।  

चक्रवर्ती दबाव: यूपी में 9 को सामान्य बारिश हुई

भदोही। उत्तर-प्रदेश के कुछ हिस्सों में चक्रवर्तिय कारणों से शुक्रवार को भी हल्की से सामान्य बारिश हुई। क़ृषि विभाग की तरफ से दी गईं सूचना में बताया गया है कि यह स्थिति कुछ घंटों तक बनी रह सकती है। जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की वजह से गेहूं की मड़ाई और कटाई पर असर दिखा है। गुरुवार को तेज अंधड़ और हल्की बारिश भी हुई। आसमान में घने बादल छाए हैं।
 भदोही क़ृषि विभाग की तरफ से दी गई सूचना के अनुसार झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में 8 अप्रैल की सुबह बंगाल की खाड़ी द्वारा एक चक्रवाती परिसंचरण के विकसित होने से और उसका स्थानांतरण दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों में होने के कारण शुक्रवार को कुछ घंटो तक बादलों की स्थिति भदोही जनपद में देखी जा सकती है। जिले में कई जगह बारिश हो रहीं है। आसमान में बिजली भी चमक रहीं है। मौसम में बदलाव के कारण ठंड भी बढ़ गई है। बारिश के साथ तेज हवा की भी स्थिति बन सकती है। किसान को सलाह है कि गेहूं व सरसों की कटी हुई फसलों को छायादार स्थान पर रखें और खेत में पड़े भूसे को प्लास्टिक से ढक दें। सुखाने के लिए रखे गए अनाज को भी छायादार स्थान पर रखें। क़ृषि वैज्ञानिक अजय सिंह के अनुसार, चक्रवर्ती दबाव का प्रभाव शुक्रवार को पूरे दिन देखने को मिलेगा। कौशांबी, प्रयागराज जनपद के आसपास के क्षेत्रों में इस दबाव के कारण बादल बन रहे हैं और उनका गमन भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर होते हुए बिहार की तरफ स्थानांतरित हो रहे हैं। जिससे यह गतिविधियां आज चार-पांच घंटे तक बनी रहेगी। इसलिए किसानों को चाहिए कि फसलों और अनाजों को खुले में ना छोड़े। साथ ही भीग चुकी फसलों को भी हटा ले। जिससे इस अनिश्चितकालीन प्रतिकूल मौसम से बचा जा सके।

गैंगरेप के 2 आरोपियों को कारावास की सजा सुनाईं

विप्लव गुप्ता        

पेंड्रा। गौरेला में नाबालिग से गैंगरेप के दो आरोपियों को कोर्ट ने उनकी प्राकृतिक मौत तक कारावास की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों ने नाबालिग से बलात्कार के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को डंडे से चोट पहुंचाया था। दोनों आरोपियों को एडीजे कोर्ट ने 10-10 हजार रुपे का अर्थदंड भी दिया है और अर्थदंड ना देने पर 4-4 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतनी पड़ेगी। पूरा मामला 1 दिसंबर 2019 को गौरेला थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक गांव में रहने वाली एक नाबालिग जो गाय चराने के लिए जंगल गई थी। वहीं मौका देख कर दो आरोपी राय सिंह से और मनोज वाकरे आए और दोनों ने नाबालिग के साथ बल पूर्वक बलात्कार किया।

फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। दिल्ली के बाहरी जिला स्पेशल स्टॉफ ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। जो फर्जी लुभावनी स्किम देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। कॉल सेंटर चलाने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार कर सेंटर को सील कर दिया है। आरोपितों की पहचान चिराग, संतोष, किरण, हन्नी, राखी शर्मा, कमल, ओमवती, राखी, अभिषेक, वर्षा, पूजा और कृष्णा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन,12 सिमकार्ड, एक कंप्यूटर, 15 रजिस्टर और कई सारे ऑर्डर फॉर्म जब्त किये हैं। डीसीपी परमिन्दर सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टॉफ को आरजेड-110 दूसरी मंजिल मंगोलपुर खुर्द में फर्जी कॉल सेंटर चलने की जानकारी मिली थी। गैंग झूठी स्कीम का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करके रुपये ऐंठने का काम कर रहे हैं। इंस्पेक्टर अजमेर सिंह की देखरेख में पुलिस टीम को आरोपितों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। संतोष नामक लड़की काम करने वालों को दिशा निर्देश दे रही थी। सभी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि इनको कृष्ण फोन पर बात करने के लिए लोगों का डाटा मुहैया करवाया करता था, जिसके बाद फोन पर बात करके लड़कियां लोगों को बहकाया करती थी। आरोपित कृष्ण से पूछताछ करने पर पता चला कि वह पिछले साल ऑन लाईन फोन की सप्लाई का काम कर रहा था लेकिन कारोबार में काफी नुकसान हो गया था। तभी उसको इस तरह से कॉल सेंटर चलाकर लोगों से पैसे ऐंठने का आइडिया आया था। जब पीड़ित स्किम लेने के लिए राजी हो जाया करता था और वह पैसे भी भेज दिया करता था। पीड़ित को पैकेट में प्लास्टिक का फोन भेज दिया करते थे। जब पीड़ित इनको फोन किया करता था वो मिलता नहीं था। गैंग हर रोज दो से तीन लोगों को इस तरह से बेवकूफ बनाया करते थे। पीड़ित को फोन करने पर महिला कॉलर कुछ इस तरह से करती थी बातें गुड मॉर्निंग सर, हम एमआई कंपनी से बात कर रहे हैं। सर आपको एक एमआई नॉट 9 प्रो मैक्स 4जी फोन डिस्काउंट ऑफर में दिया जा रहा है। यदि मार्किट से इस फोन को खरीदते हैं तो ये फोन आपको 14999 रुपये का मिलेगा। कंपनी आपको डिस्काउंट में दे रही है। क्या आप स्किम लेना चाहेगें। अगर पीड़ित स्किम लेने के लिए राजी हो जाया करता था। उससे पैसे पहले ही जमा करवा लिया करते थे।

आमने-सामने फिर बैठेंगे भारत-चीन के कमांडर

नई दिल्ली/ बीजिंग। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण (एलएसी) पर चीन के साथ 10 माह से चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए 11वें दौर की सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता आज शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मोल्डो-चुशुल मीटिंग प्वाइंट पर होगी। मई, 2020 से शुरू हुए सीमा तनाव को हल करने के लिए भारत और चीन के बीच अबतक 10 बार सैन्य वार्ता हो चुकी हैं। 9वें दौर की वार्ता के बाद पैन्गोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से दोनों देश की सेनाएं पीछे हटी हैं।  
भारत और चीन के बीच 11वें दौर की बातचीत ऐसे समय में हो रही है। जब 12 मार्च को हुए क्‍वाड देशों के पहले शिखर सम्‍मेलन को लेकर चीन की बढ़ती बेचैनी साफ नजर आ रही है। दोनों देशों की सेनाओं के कोर कमांडर-रैंक के अधिकारियों के बीच 10वें दौर की बातचीत 20 फरवरी को हुई थी। करीब 16 घंटे चली इस बैठक में पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और डेप्सांग जैसे गतिरोध वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया था। दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच पैन्गोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी छोर की तरह इन विवादित इलाकों से भी सैनिकों, हथियारों तथा अन्य सैन्य उपकरणों को हटाए जाने पर गहन मंथन किया गया। 
 अब दोनों देशों के बीच हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और डेप्सांग समेत अन्य टकराव वाले मुद्दों को लेकर 11वें दौर की बातचीत 9 अप्रैल को हो रही है। चीन के साथ 10वें दौर की बातचीत दोनों सेनाओं के पैन्गोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सैनिकों और हथियारों की वापसी के पूरा होने के दो दिन बाद मोल्डो-चुशुल सीमा मीटिंग प्वाइंट पर हुई थी। इस बैठक का मुख्य मुद्दा रक्षा मंत्री ने 11 फरवरी को संसद के दोनों सदनों में बयान देते वक्त ही तय कर दिया था कि पैन्गोंग झील के उत्तरी और दक्षिण किनारों पर पूरी तरह डिसइंगेजमेंट होने के 48 घंटे के भीतर बाकी विवादित इलाकों पर भी चीन से बातचीत की जाएगी। इसलिए 16 घंटे की इस वार्ता में एलएसी के अन्य विवादित क्षेत्रों हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा, डेप्सांग और डेमचोक में गतिरोध खत्म करने पर ही फोकस किया गया। अब आज की वार्ता में इन्हीं इलाकों से डिसइंगेजमेंट होने पर ध्यान केन्द्रित किया जाना है। 

भारत की समुद्री सीमा से गुजरा अमेरिका का बेड़ा

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। एक नए घटनाक्रम में अमेरिका ने बताया कि इस सप्ताह उसने भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर पेट्रोलिंग की है। उसने इसे नेविगेशन के अधिकार और स्वतंत्रता के तहत इसे संपन्न करना बताया है। अमेरिकी नौसेना दक्षिण चीन सागर में इस तरह की पेट्रोलिंग कर चीन के समुद्री सीमा पर दावे को चुनौती देती रही है। लेकिन भारतीय समुद्री सीमा के भीतर इस तरह की पेट्रोलिंग को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किए जाने की घटना ने रक्षा जानकारों को हैरान किया है। अमेरिकी नौसेना के चर्चित सातवें बेड़े ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि लक्षद्वीप के समीप उसने यह पेट्रोलिंग की है। बता दें कि यह वही सातवा बेड़ा है। जिसकी बांग्लादेश के युद्ध में सन् 1971 में पाकिस्तान की मदद के लिए बंगाल की खाड़ी में अमेरिका ने तैनाती की थी। भारत की समुद्री सीमा से अमेरिका का सातवां बेड़ा गुजरा है।

सीएम योगी ने तीरथ को जन्मदिन की बधाईं दी

हरिओम उपाध्याय            
लखनऊ/ देहरादून। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। योगी ने भगवान श्रीराम से उनके लंबे जीवन की कामना की। 
योगी ने ट्वीट करके कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ जी को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है, आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नित नए मानक स्थापित करेगा। वहीं, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित की है। केशव प्रसाद ने कहा कि अत्यंत ऊर्जावान, सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी, देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। 

10वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम में तेजी के बीच घरेलू बाजार में तेल की कीमत स्थिर रहीं। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 10वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में शुक्रवार को भी कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 90.56 रुपये और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट अनुसार देश के अन्‍य महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्‍नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 96.98 रुपये, 90.77 रुपये और 92.58 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 87.96 रुपये, 83.75 रुपये और 85.88 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। गौरतलब है कि इस समय हर शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई पर है। उल्‍लेखनीय है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चा तेल उत्‍पादक ओपेक देशों के उत्‍पादन में बढ़ोतरी के फैसले से क्रूड ऑयल की कीमत में तेजी का रूख रहा। ब्रेंट क्रूड 0.14 डॉलर  बढ़कर 63.34 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 59.80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि इस महीने पेट्रोल 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन  

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-236 (साल-02)
2. शनिवार, अप्रैल 10, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:22, सूर्यास्त 06:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...