बुधवार, 7 अप्रैल 2021

विश्व: 1 दिन में कोरोना के 5 लाख से अधिक संक्रमित

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। दुनिया में बीते एक दिन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पांच लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए और इस दौरान 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। जिनमें ब्राजील में अकेले चार हजार से अधिक मौत दर्ज की गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में एक दिन में पांच लाख 93 हजार 332 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 132300599 तक पहुंच गयी है, जबकि अभी तक इस वायरस के सँक्रमण से मरने वालों की संख्या 28 लाख 71 हजार 781 हो गयी है। दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना सँक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक एक करोड़ 31 लाख 580 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख 36 हजार 947 मरीजों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना सँक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बरकरार है।
यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,15,736 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 28 लाख एक हजार 785 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 59,856 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,17,92,135 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 8,43,473 हो गये हैं। इसी अवधि में 630 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गयी है।

धोनी ने की जासूसी सीरीज ‘कैप्टन 7’ की घोषणा

मनोज सिंह ठाकुर      
मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ‘कैप्टन 7’ नाम से एक एनिमेटिड सीरीज का निर्माण करने वाले हैं। सीरीज के निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि इस जासूसी श्रृंखला का पहला सीजन धोनी पर ही आधारित है। सीरीज के पहले सीजन का निर्माण चल रहा है। कैप्टन 7’ में सात नंबर धोनी की जर्सी का नंबर है। जिसे पहनकर उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और ब्लैक व्हाइट ऑरेंज ब्रैंड्स प्राइवेट लिमिटेड (बीडब्ल्यूओ) संयुक्त रूप से इस सीरीज का निर्माण कर रहे हैं।इस सीरीज को देश का पहला ‘‘एनिमेटिड जासूसी’’ शो बताया जा रहा है और इसका पहला सीजन 2022 में रिलीज होगा। महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘परिकल्पना और कहानी शानदार है। यह शो क्रिकेट के अलावा मेरे जीवन के अन्य शौक को भी सामने लायेगा।
साक्षी सिंह धोनी ने कहा कि ‘कैप्टन 7’ रोमांच से भरपूर होगा। बीडब्ल्यूओ के सीईओ और संस्थापक भाविक वोरा ने कहा कि ‘कैप्टन 7’ से निर्माण के एक नए क्षेत्र में कदम रखकर टीम बेहद खुश है। उन्होंने कहा, ‘‘खेल हमारे दिलों के करीब है और हम सभी धोनी के बड़े प्रशंसक हैं। यही ‘कैप्टन 7’ के लिहाज से सटीक फॉर्मूला है।

चुनिंदा फिल्मों में काम, लोगों को चौंकाना चाहती है

मनोज सिंह ठाकुर      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा चुनिंदा फिल्मों में काम कर लोगों को चौंकाना चाहती है। परिणीति चोपड़ा की इस वर्ष ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘साइना’ प्रदर्शित हुई। जिसमें उनके अभिनय को पसंद किया गया। परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वह ऐसी चुनिंदा फ़िल्मों में काम करने वाली हैं। जिनमें उनका परफॉर्मेंस देखकर लोग चौंक परिणीति ने कहा, “मैं बेहद खुश और उत्साहित महसूस कर रही हूं। क्योंकि, मेरी फिल्मों को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। मुझे लगता है कि वर्सेटाइल रोल्स निभाने का मेरा फैसला दर्शक और समीक्षकों को काफी पसंद आया, जिससे एक कलाकार के तौर पर मुझे अपनी प्रतिभा को निखारने में मदद मिली।” परिणीति ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि तीन बैक-टू-बैक फ़िल्मों की तरह आने वाली फ़िल्मों में भी लोग मेरा काम देखकर हैरान रह जाएंगे। 

भाजपा संगठन के महाम‍ंत्री सुनील पाएं गए संक्रमित

हरिओम उपाध्याय        
लखनऊ। यूपी में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा संगठन महाम‍ंत्री सुनील बंसल भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सुनील बंसल का एंटीजेन टेस्ट पॉजिटिव आया है अब आरटीपीसीआर जांच के लिए सैम्पल लिया गया है। उन्हें बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ही क्वारेंटाइन किया गया है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम था। वहां सीएम योगी समेत कई नेता इकट्ठा हुए थे। वह सभी सुनील बंसल के सम्पर्क में आए थे।

कोहली बनें विवो के ब्रांड एंबेसडर, घोषणा की

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी विवो ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान खिलाड़ी विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि विराट शीघ्र ही अभिनेता आमिर खान के साथ उसके प्रचार प्रसार में दिखेंगे। उसने कहा कि वह जल्द ही वी सीरीज में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। आमिर खान और सारा अली खान भी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। कंपनी ने कहा कि इनके साथ मिलकर वह अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यूनिवर्सल एक्सप्रेस समाचार-पत्र समूह के द्वारा सेवानिवृत्त पालूराम एवं अंकित गोस्वामी को प्रदान किए गए सभी अधिकार निरस्त किए जाते हैं। यदि भविष्य में उपरोक्त दोनों व्यक्ति किसी अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाते हैं अथवा किसी अपराधिक कृत्य से संबंध पाया जाता है तो वे स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे।
भविष्य में यूनिवर्सल एक्सप्रेस समाचार-पत्र समूह से उपरोक्त दोनों व्यक्तियों का किसी प्रकार कोई संबंध नहीं है।
       आज्ञा से:-प्रबंधक सम्पादक

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-234 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अप्रैल 08, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:27, सूर्यास्त 06:46।
5. न्‍यूनतम तापमान -15 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...