रविवार, 4 अप्रैल 2021

5 मिनट के विडियों ने भ्रष्टाचार का खुलासा किया

अम्मान। खाड़ी देश जॉर्डन के शाही परिवार में आजतक अंदरूनी तौर पर चल रहा घमासान अब खुलकर सामने आ गया है। किंग अब्दुल्ला द्वितीय के सौतेले भाई और जॉर्डन ने पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन ने आरोप लगाया है, कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। हमजा ने बीबीसी को भेजे पांच मिनट के वीडियो में देश में जारी भ्रष्टाचार, राजनीतिक अक्षमता और उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है, कि जॉर्डन में राजशाही और सरकार के खिलाफ बोलने वाले कम से कम 19 लोगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन पर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। उनसे कहा गया है, कि वे केवल परिवार से मिलने के अलावा किसी भी काम के लिए घर से बाहर न निकलें। प्रिंस हमजा ने आरोप लगाया है, कि उनके घर के सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भी बंद कर दिया गया है। अपने वकील के जरिए साझा किए गए पांच मिनट के वीडियो में कहा कि आज सुबह जॉर्डन के सशस्त्र बलों के प्रमुख ने मुझसे एक मुलाकात की। जिसमें उन्होंने मुझे सूचित किया कि मुझे घर से बाहर जाने और लोगों के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं है। क्योंकि, मैं जिन बैठकों में शामिल हुआ या सोशल मीडिया पर जो कुछ भी लिखा उससे सरकार या राजा की आलोचना हुई थी। यह आदेश कथित तौर पर प्रिंस हमजा की उस यात्रा के बाद आया है। जिसमें उन्होंने राजधानी अम्मान के बाहर एक जनजाति के नेता से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उस ट्राइब को समर्थन दिए जाने का ऐलान भी किया था। हालांकि, प्रिंस हमजा का कहना है कि ऐसा कर उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वहीं, सेना प्रमुख जनरल युसेफ ह्यूनिटी ने उन रिपोर्टों का खंडन किया कि प्रिंस हमजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।जॉर्डन के सेना प्रमुख ने कहा कि प्रिंस से उन मूवमेंट और एक्टिविटी को रोकने के लिए कहा गया है। जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि एक जांच अभी भी जारी है और इसके परिणामों को पारदर्शी और स्पष्ट रूप में सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने पेट्रा समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और जॉर्डन की सुरक्षा और स्थिरता सभी से ऊपर है।प्रिंस हमजा बिन हुसैन किंग हुसैन की दूसरी पत्नी क्वीन नूर के सबसे बड़े बेटे हैं। प्रिंस हमजा ने ब्रिटेन के रॉयल मिलिट्री एकेडमी और अमेरिका के हॉर्वर्ड से पढ़ाई की है। उन्होंने काफी समय तक जॉर्डन की सेना में भी काम किया है। साल 1999 में हमजा को जॉर्डन के क्राउन प्रिंस की पदवी दी गई थी। पिता की मौत के बाद पसंदीदा होने के बावजूद किंग अब्दुल्ला द्वितीय को सत्ता दी गई और 2004 में प्रिंस हमजा से क्राउन प्रिंस की उपाधि छीन ली गई।

तेज हवाएं चलने से आग विकराल रूप ले रही हैं

संदीप मिश्र                      

बरेली। गर्मी शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। तेज हवाएं चलने से आग विकराल रूप ले रही हैं। रोजाना 10 से 12 सूचनाएं आग लगने की फायर विभाग के पास पहुंच रही हैं। जिनमें अधिकांश खेतों व जंगलों की हैं। रविवार की दोपहर पुरानी जिला जेल के जंगलों में आग लग गई। तेज हवा से आग पास की जेल रोड कॉलोनी तक पहुंचने लगी। इससे कॉलोनी के लोग परेशान हो गए। लोग खुद ही घरों से पाइप निकाल लाए और पानी का छिड़काव कर आग बुझाने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

'कृषि कानूनों' का समर्थन करने वालें देश के गद्दार

राणा ओबराय           

जींद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया, कि किसान आंदोलन का समर्थन करने के चलते भाजपा नीत केंद्र सरकार नए कानून के जरिए उनकी सरकार के संचालन में बाधाएं पैदा करके दंडित करने का प्रयास कर रही है। नया कानून उप राज्यपाल को अधिक शक्तियां प्रदान करता है। हरियाणा के जींद में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का साथ देने के चलते कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं। किसान आंदोलन तथा किसानों का समर्थन करने वाले सभी लोगों को सच्चा देशभक्त करार देते हुए उन्होंने आरोप लगाया। ” किसानों के लिए काले कानून पास करने वाले और उन कानूनों का समर्थन करने वाले न केवल किसान विरोधी हैं। बल्कि, इस देश के गद्दार हैं। जिन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता।” महापंचायत के मंच पर पहुंचते ही केजरीवाल को हल भेंट किया गया।

इंटरमीडिएट की परीक्षा 10 के बाद होगीं आयोजित

हरिओम उपाध्याय       

लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 10 मई के बाद आयोजित की जायेगी। पूर्व में जारी परीक्षा शेड्यूल में बदलाव की तैयारी की जा रही है। परीक्षा कार्यक्रम का बदला हुआ शेड्यूल 20 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। इस संबंध में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने स्पष्ट किया। परीक्षाएं मई में ही शुरू होंगी, और इसका बदला हुआ। शेड्यूल इसी माह जारी किया जायेगा। इससे पहले परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होनी थी लेकिन पंचायत चुनाव के चलते बोर्ड के अधिकारियों ने साफ कर दिया था। परीक्षा का शेड्यूल बदलना पड़ेगा और क्योंकि तय तिथि में परीक्षाएं करायी गयी तो कक्षनिरीक्षकों की भारी कमी होगी। क्योंकि, काफी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगायी गयी है।



अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

बाराबंकी। कोतवाली फतेहपुर पुलिस ने रविवार को असलहो की बड़ी खेप के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की छापामारी में अवैध हथियार के कारखाने का पर्दाफाश हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया, कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर फतेहपुर के ग्राम कुतबापुर में पुलिस की छापामारी में अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को फैक्ट्री से 10 देसी तमंचे, 3 बंदूक और 7 कारतूसों के साथ भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

मुंबई: अभिनेता गोविंदा निकलें पॉजिटिव, संक्रमण

मनोज सिंह ठाकुर    

मुंबई। बॉलीवुड में कोरोना के संक्रमण का शिकार होने वालों में अब जाने माने अभिनेता गोविंदा का भी नाम शामिल हो गया है। इस बात की जानकारी गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने दी है। गोविंदा के बेटे ने कहा कि पापा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उल्लेखनीय है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता भी दो हफ्ते पहले कोरोना का शिकार हो गईं थीं। लेकिन अब वो इस बीमारी से उभर गईं हैं और पूरी तरह से ठीक है। यशवर्धन ने बताया, कि मेरी 74 वर्षीय नानी (गोविंदा की सास) सावित्री शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव हैं और उनकी हालत को लेकर परिवार वाले चिंता में हैं। हालांकि वो भी फिलहाल घर में ही क्वारंटीन हैं। मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा को पिछले कुछ दिनों से कमजोरी और स्वाद के चले जाने का एहसास हो रहा था। ऐसे में शनिवार के दिन जब गोविंदा का कोरोना टेस्ट हुआ तो आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

गाजियाबाद में मिलें कोरोना के 63 नए संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों की अवधि में गाज़ियाबाद में 63 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस अवधि में 43 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 381 हो गई है। राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक है। यहाँ पिछले 24 घंटों में 1129 नए संक्रमितों की खोज हुई है। इस अवधि में संक्रमण के चलते 8 रोगियों की मृत्यु हो गई और सक्रिय संक्रमितों की कुल संख्या अब 6,282 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए निगरानी समितियां अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश पहुंचने वाले यात्रियों व अन्य लोगों की मानीटरिंग करें। कोरोना मामलों की मैपिंग कर रणनीतिक निगरानी से ऐसे मामलों का शीघ्र पता चल सकेगा और मरीज को आइसोलेट किया जा सकेगा। किसी भी संक्रमित व्यक्ति से संबंधित 25 लोगों की टेस्टिंग की जाए। निगरानी समितियों के माध्यम से सामुदायिक निगरानी करके कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। सीएम योगी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर निकलने से पहले अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के मद्देनजर ग्राम पंचायत तथा म्युनिस्पिल वार्ड स्तर पर निगरानी समितियों का गठन आज ही कर उन्हें सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रेटजिक सैम्पलिंग के माध्यम से आरटीपीसीआर के सैम्पल भेजने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड्स की व्यवस्था की जाए।

गाजियाबाद: ट्रैक को बिछाने से संबंधित कार्य शुरू

अश्वनी उपाध्याय              

गाजियाबाद। मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में उच्च स्तरीय व कम रखरखाव वाले आरआरटीएस ट्रैक को बिछाने से संबंधित कार्य रिकॉर्ड समय में शुरू होने जा रहा है। इस हाई-स्पीड रेल सिस्टम के लिए व्यापक रूप से प्रचलित अंतरराष्ट्रीय मानकों पर परखी हुई ट्रैक प्रौद्योगिकी अपनायी गयी है। जो आरआरटीएस संचालन के दौरान यात्रियों को सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करेंगे। इस उन्नत ट्रैक प्रौद्योगिकी को अपनाने के साथ एनसीआरटी प्रौद्योगिकी के संदर्भ में कई ऐसे मुकाम हासिल कर लेगा। जो भारत में पहले उपलब्ध नहीं थे। प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब के निर्माण के लिए शताबदीनगर, मेरठ में प्री-कास्ट ट्रैक स्लैब फैक्ट्री का पहले ही निर्माण किया जा रहा है। इन ट्रैक स्लैब को साइट पर ले जाया जाएगा और वायडक्ट स्लैब पर फिट किया जाएगा। यह बहुत सटीक स्तर पर तेजी से ट्रैक बिछाने को सुनिश्चित करेगा। आरआरटीएस ट्रैक उच्च-प्रदर्शन वाले होंगे और इनके लिए कम रखरखाव की आवश्यकता होगी। जो ट्रैक के जीवन-चक्र लागत को कम रखेगा। भारत सरकार के मेक इन इंडिया पहल के तहत मेसर्स जेसपीएल द्वारा रायगढ़, भारत में निर्माण की जा रही 880 ग्रेड रेल का पहला हिस्सा दुहाई, गाजियाबाद के रख-रखाव डिपो में ट्रैक बिछाने के लिए आ चुका है। भूमिगत और एलिवेटेड, दोनों हिस्सों में बिछाने के लिए आरआरटीएस ट्रैक के हेड हार्डेंड रेल आने वाले समय में पहुंचने वाला है।

फर्जी कागज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अश्वनी उपाध्याय     

गाज़ियाबाद। पुलिस ने आज रविवार को जालसाजों के एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है। जो मालवाहक गाड़ियों के चेसिस नंबरों में हेराफेरी कर फर्जी रजिस्ट्रेशन के कागज बना कर उसे बेच देते थे। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया और अभियुक्तों की निशानदेही पर 13 ट्रक और 1 टैंकर सीज किएँ है। भोजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा डाल कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में जीशान, इंसाद, जमशेद अली, संजय सोनी और राहुल शामिल हैं।

गाजियाबाद: बीजेपी ने की 'मिशन 2022' की शुरुआत

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। पंचायत चुनाव के आगाज़ से ही भाजपा अपने मिशन 2022 के चुनावी मोड में आ चुकी है। जिलें में बीजेपी ने मिशन 2022 की शुरुआत की है। इसका नजारा भाजपा संगठन के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने टीम के साथ पंचायती चुनाव के प्रत्याशी के नामांकन व मंडल की संगठनात्मक कामकाजी बैठक कराकर दिया। 

नंदग्राम मंडल ने स्थानीय बी आर फार्म हाऊस में बैठक की। यह बैठक सेक्टर संयोजकों व सेक्टर प्रभारियों को लेकर पहली ऐसी बैठक थी। जिसमें केवल सेक्टर संयोजक व प्रभारी ही बुलाए गए थे। भाजपा इस बार चुनावी मॉनिटरिंग व्यवस्था के अंतर्गत अनुभवी कार्यकर्त्ताओं ने नीचे की व्यवस्था संभाली है। जिसका पूरा लाभ सेक्टर और बूथ के कार्यकर्ता को मिलेगा। 

बैठक के दौरान मंडल के प्रभारी संजय कश्यप ने सभी सेक्टर व बूथों की यथास्थिति का ब्यौरा अध्यक्ष संजीव शर्मा को दिया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पार्टी संगठन का हवाला देते बताया, कि संगठन के द्वारा 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को बूथ बूथ जाकर मनाते हुए 2022 का चुनावी शंखनाद करेंगे। सभी सेक्टर संयोजको और प्रभारियों को संगठन के द्वारा मिले निर्देश के अनुसार भूत अध्यक्ष व समिति के सभी कार्यकर्ताओं को कल्याण में मोड में लाने का काम करना है।

 उन्होंने यह भी बताया, कि सेक्टर को शक्ति केंद्र की संज्ञा देकर संबोधित किया जाएगा इसलिए आगे से सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी होंगे। मंडल अध्यक्ष पंकज राय ने की। इस अवसर पर महामंत्री राजेश त्यागी पप्पू पहलवान, प्रेम त्यागी, प्रदीप चौधरी, कौशल शर्मा, सोनिका गौड़, नीतू सिंह, गीता नामदेव,प्रमोद सिसोदिया, पंकज भारद्वाज, गोल्डी त्यागी,डॉ.विजय उपाध्याय, सुदेश नागर, राजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों की उड़ाईं गई धज्जियां

कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर में ब्लॉक स्तर पर निर्वाचन नामांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव आचार संहिता का पालन कराए जाने को लेकर कई थाना की पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान लगाए गए हैं। 

लेकिन, नामांकन केंद्र में पुलिस की मौजूदगी के बाद सपा नेताओं का जलवा देखने लायक था। खुलेआम निर्वाचन आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई गई है। नामांकन के समय 5 लोगों के साथ नामांकन केंद्र पहुंचने की बात इस नामांकन केंद्र में लागू नहीं हुई है। सैकड़ों लोगों के काफिले के साथ जुलूस और जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक सपा प्रत्याशी और उनके समर्थक बूथ तक पहुंचे हैं। 

सपा नेता के बरकरार जलवे पर पुलिस मूकदर्शक बनी रहे। सपा नेता के नामांकन के दौरान आधे घंटे से अधिक मुख्य सड़क जाम हो गई लेकिन पुलिस का साहस नहीं था, कि सपा नेता के जलवा पर वह कुछ बोल सके सपा नेता इलाके के बालू माफिया बताए जाते हैं और चर्चित सपा नेताओं के परिवार में शामिल है। भाजपा राज में सपा नेताओं का इस कदर जलवा कायम है, कि योगी सरकार की पुलिस भी उन्हें कानून का पालन नहीं करा पा रही है।
अजीत कुशवाहा

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...