रविवार, 4 अप्रैल 2021

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का विक्षत शव, सनसनी

बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा में बुधनाई माइनर के पास पानी में उतराता हुआ अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है। कोठी थाना क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा के बुधनाई के पास एक अज्ञात शख्स का क्षत-विक्षत नग्न शव नहर के पानी में उतराता ग्रामीणों ने देखा। 

जोकि बुधनाई नहर पुलिया के पास अटका हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही नहर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने बताया कि नहर के पानी में क्षत-विक्षत एक शव पाया गया है। जोकि, करीब एक हफ्ता पुराना लग रहा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

जागरूकता के लिए बैठक का आयोजन किया

कुशीनगर। जिलें में नगर पालिका परिषद पडरौना में कोविड-19 इंजेक्शन के जागरूकता हेतु एक बैठक का आयोजन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल और अधिशासी अधिकारी अवैद्यनाथ सिंह उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका परिषद पडरौना में जलकल परिसर में 11:00 बजे कोविड-19 इंजेक्शन लगवाने हेतु जागरूकता के उद्देश्य से सभासदों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। 

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कर्मचारी कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु अपना सहयोग दें। डोर टू डोर जाकर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की सूची बनाएं और उन्हें इस महामारी से बचाव हेतु एकमात्र विकल्प कोविड-19 इंजेक्शन लगवाने के लिए प्रेरित करें। 

जागरूकता के अभाव में लोग कोविड-19 बचाव हेतु इंजेक्शन नहीं लगा पा रहे हैं। जिस तरह आप लोगों ने लॉक डाउन में कठिन परिश्रम करके कार्यो को संपादित किया। उसी तरह की एक चुनौती फिर आपके सामने है। 

यूके के सीएम तीरथ की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव

पंकज कपूर                   

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर दी। उनकी इस रिपोर्ट से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब वह सरकार के कामकाज को स्वतंत्र तरीके से निपटा सकेंगे। सीएम रावत 22 मार्च से संक्रमित थे।

 रिपोर्ट आने के तत्पश्चात मुख्यमंत्री रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर प्रदेश में धधक रहे जंगलों के बारे में चर्चा की। साथ ही इन पर काबू पाने के लिए दो हेलीकॉप्टर मांगे। मुख्यमंत्री की डिमांड को तत्काल पूरा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो हेलीकॉप्टर दे दिए हैं। 

एक हेलीकॉप्टर कुमाऊं और दूसरा गढ़वाल के जंगलों में लगी आग पर काबू पाएगा। इसके अलावा गृह मंत्री ने एनडीआरएफ की टीम भी देने का आश्वासन दिया है। ताकि बचाव कार्य तेजी से चलाए जा सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।

दिल्ली: मास्क नहीं, 11,800 लोगों का चालान काटा

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के बीच पुलिस ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। राजधानी में बीते दो सप्ताह में पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों के 11,800 चालान और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के 125 चालान काटे हैं। 

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 15 जून से शुक्रवार तक कुल 5,78,324 चालान जारी किए गए। जिनमें मास्क न लगाने के लिए 5,36,256 और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के लिए 38,631 चालान काटे गए। 

आंकड़ों के अनुसार, मास्क न लगाने के लिए 10 मार्च से 19 मार्च के बीच कुल 2,720 चालान जारी किए गए और इस प्रकार प्रतिदिन 272 चालान जारी किए गए। इसी दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के लिए 33 चालान जारी किए गए।

लोकायुक्त के आदेश पर रोक से एचसी का इनकार

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकायुक्त के आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया है। जिसमें 2018 की योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन जारी करने से सरकारी खजाने को हुए कथित नुकसान पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की एक पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई थी। लोकायुक्त ने जनवरी, 2020 में पारित आदेश में पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जांच करने का आदेश दिया था।

 जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह ने 24 मार्च को पारित आदेश में कहा है कि एफआईआर दर्ज करने के आदेश के संबंध में चल रही किसी जांच या सुनवाई को रोकने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा है कि आरोपों की प्रकृति को देखते हुए मुकदमा दर्ज करने और सुनवाई तथा जांच रोकने संबंधी अंतरिम याचिका खारिज की जाती है। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि आर्थिक नुकसान की वसूली के लिए कोई कदम उठाए गए हैं तो याचिकाकर्ता (पार्षद) को अदालत से अर्जी दाखिल करने की अनुमति दे दी है। 

हाईकोर्ट ने ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा अगर ऐसा कोई आवेदन दिया जाता है तो अदालत इस बात पर विचार कर सकती है कि कोई अंतरिम संरक्षण देना है या नहीं और यदि देना है तो किन शर्तों पर। अदालत ने इस मामले में उपराज्यपाल कार्यालय और दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी कर पार्षद भूमि चतर सिंह रछोया की याचिका पर उनका रुख पूछा है और मामले में सुनवाई की अगली तारीख 21 अगस्त तय की है।  

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-231 (साल-02)
2. सोमवार, अप्रैल 05, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:27, सूर्यास्त 06:46।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-31+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...