शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

नौसेना को मजबूत कर रहा चीन, अमेरिका बना टारगेट

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका और चीन के मध्‍य बढ़ते तनाव के बीच बीजिंग अपनी सैन्य क्षमताओं में तेजी से इजाफा कर रहा है। अमेरिका को चुनौती देने के लिए वह लगातार लड़ाकू विमान से लेकर विशालकाय पनडुब्बियों के निर्माण में जुटा है। हाल में चीन अपनी एक नई पनडुब्‍बी बनाने में लगा है। यह पनडुब्‍बी काफी विशालकाय है। हालांकि, इस पनडुब्‍बी के बारे में विस्‍तृत जानकारी अभी नहीं है, लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका को टारगेट करके चीन पनडुब्‍बी का विकास कर रहा है। गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर और हिंद प्रशांत क्षेत्र में पनडुब्बियों की काफी अहम भूमिका होती है। आइए जानते हैं कि जल सेना के मामले में अमेरिका और रूस की क्‍या स्थिति है। चीन की नई पनडुब्‍बी की काट में अमेरिका के पास कौन-सी सक्षम पनडुब्‍बी मौजूद है। क्‍या है उसकी खासियत ?

कोरोना की चौथी लहर, लॉकडाउन का कोई विचार नहीं

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की चौथी लहर चल रही है। लेकिन लॉकडाउन पर अब तक विचार नहीं किया गया है। उन्होंने केंद्र से राज्यों को बड़े स्तर पर टीकाकरण चलाने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में लॉकडाउन लगाने की जरूरत हुई तो विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया जाएगा। साथ ही कहा कि चौथी लहर की स्थिति पूर्व की तुलना में उतनी गंभीर नहीं है क्योंकि मौत के कम मामले आए हैं और अस्पताल में भर्ती कराने की भी कम जरूरत पड़ी है। हालांकि केजरीवाल ने कहा, ”यह चिंता की बात है। क्योंकि, कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और सभी जरूरी कदम उठा रही है।”

हनी ट्रैप में फंसा गाजियाबाद का एक और व्यापारी

अश्वनी उपाध्याय        

गाजियाबाद। जिलें में एक और व्यापारी हनी ट्रैप गिरोह का शिकार हो गया है। जालसाजों ने अब तक व्यापारी को ब्लैकमेल कर 20 हज़ार रुपए लूट चुके हैं और अब अधिक रकम की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर व्यापारी की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी गई है। सूत्रों के अनुसार व्यापारी नेहरू नगर का रहने वाला है और उसने सिहानी गेट थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित को फेसबुक पर महिला के नाम की प्रोफाइल से मैसेज मिला था। फिर वाट्सएप पर बात होने लगी। बातचीत के दौरान पहले उन्हें अश्लील फोटो भेजी गई और फिर वीडियो काल कर महिला ने अश्लील हरकत कीं। पीड़ित के मुताबिक फेसबुक से उनकी फोटो लेकर ठगों ने इसमें छेड़छाड़ की। फोटो वाट्सएप पर उन्हें भेजकर रुपयों की मांग की। पीड़ित ने 20 हजार रुपये ठगों के खाते में जमा करा दिए। ठग बेखौफ होकर अलग-अलग नंबरों से काल कर ब्लैकमेल कर रहे हैं।

चुनावों को लेकर गाजियाबाद प्रशासन ने दिखाईं सख्ती

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। जिला प्रशासन ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जिलें की 161 ग्राम पंचायतों में से 5,800 पोस्टर, 4,712 वॉल पेंटिग, 7,267 छोटे होर्डिंग, 2,470 बड़े होर्डिंग और 4,543 बैनर हटवाए हैं। इसके अलावा शांति व्यवस्था मजबूत करने के लिए 2,494 लोगों को पाबंद किया है।जिलाधिकारी ने भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को बैंक की सभी शाखाओं को रविवार चार अप्रैल को भी खुली रखने के लिए निर्देश दिए हैं। जिससे जमानत राशि जमा करवाने के लिए किसी प्रत्याशी को परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी बैंक प्रबंधकों को शाखाओं में जमानत धनराशि के चालान जमा करने के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। जब तक आखिरी उम्मीदवार का चालान जमा न हो जाएं। तब तक बैंक खुले रहेंगे।

एचपीएससी: पदों के लिए आवेदन का आखिरी दिन

राणा ओबराय     
चंडीगढ़। एचपीएससी, एचसीएस 2021 हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वे एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा 26 फरवरी 2021 को जारी हरियाणा सिविल सर्विसेस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और अन्य एलॉयड सर्विसेस एग्जाम 2021 के लिए अधिसूचना जारी की गयी थी। हरियाणा राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं में कुल 156 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 मार्च को शुरू हुई थी। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन का कल, 2 अप्रैल 2021 को आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। एचपीएससी, एचसीएस 2021 नोटिफिकेशन के मुताबिक वे ही उम्मीदवार के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें आवेदन की आखिरी तारीख यानि 2 अप्रैल 2021 तक डिग्री उत्तीर्ण किया होना चाहिए। इस तिथि के बाद जारी हुए प्रमाण-पत्र वाले उम्मीदवारों को अयोग्य माना जाएगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु, डीएसपी पद को छोड़कर, अन्य सभी पदों के लिए 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, डीएसपी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। हरियाणा राज्य के निवासी विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एचपीएससी एचसीएस 2021 नोटिफिकेशन देखें। दूसरी तरफ, एपीएससी द्वारा जारी एक अन्य अपडेट के अनुसार हरियाणा सिविल सर्विसेस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और अन्य एलॉयड सर्विसेस एग्जाम 2021 के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 मई 2021 को किया जाएगा। परीक्षा दो-दो घंटों की दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे शुरू होंगी। परीक्षा में भाषा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनो होगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 2 सिर्फ क्वालिफाईंग नेचर को होगा। जिसमें न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने जरूरी होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग, 0.25 प्रति गलत उत्तर, भी होगी।

भाजपा ने गाजियाबाद में जारी की प्रत्याशियों की सूची

अश्वनी उपाध्याय       

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने जिलें में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जारी की गई इस सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। भोजपुर प्रथम से अमित चौधरी, भोजपुर द्वितीय से सुमन देवी, भोजपुर तृतीय से जोगेश्वर चतुर्थ से संजु जाटव को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसी प्रकार भोजपुर व मुरादनगर पंचायत से गौरव कुमार, मुरादनगर द्वितीय से पुष्पेंद्र चौधरी, रजापुर प्रथम से सीमा दौसा, रजापुर द्वितीय से मेहताब चौधरी, रजापुर तृतीय से दिनेश जाटव, लोनी प्रथम से रामेश्वरी, लोनी ट्वितीय से अंशु मावी व लोनी तृतीय से ममता त्यागी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।  

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या-355 हुई

अश्वनी उपाध्याय        

गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, जिलें में पिछले 24 घंटों की अवधि में 73 नए संक्रमितों की खोज हुई है। वर्ष 2021 में जिलें में एक दिन में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। गुरुवार को यहाँ 29 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और अब सक्रिय मरीजों की संख्या 355 हो गई है। हालांकि, जिले में संक्रमण के चलते 2 मरीजों के मरने की कभी खबर है। किन्तु, आधिकारिक आंकड़ों में यह संख्या 102 दिखाई गई है। प्रदेश की राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  बुलेटिन के अनुसार, यहाँ पिछले 24 घंटों में 940 नए संक्रमितों की पहचान हुई। जबकि, 252 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस अवधि में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9 रही। लखनऊ में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 4587 हो गई है।

ऑनलाइन कैसीनो चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एक ऐसे कैसिनो का भंडाफोड़ किया है। जिसमें जुआ खेलने के शौकिनों को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं थी। ये कैसीनो आपके मोबाइल पर ही खुल जाता था। पुलिस ने इस अवैध ऑनलाइन कैसीनो के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से तीन लैपटॉप 10 मोबाइल और लाखों की नगदी ओर अलग-अलग बैंको की कई पास बुक बरामद की है। दिल्ली एन सी आर में जुए के शौकिनों को अब कैसीनो जान की जरूरत नहीं।  अब जुए के शौकीनों के लिए करोना काल में जुआ खिलाने वालों ने एक नया तरीका निकाला है। इन्होंने लोगों को पहले ऑनलाइन अपने ग्रुप में जोड़ा और फिर तरह-तरह के खेल खिलाए। पुलिस के अनुसार जिस तरह कैसीनो में एक नंबर लगाया जाता था और सारा रुपया जीतने वाले को मिल जाता था। उसी तरीके से इस गैंग ने लोगों को कैसीनो में खेल खिलवाते थे। कैसीनो के साथ-साथ इस गैंग ने क्रिकेट के शौकीनों के लिए आईपीएल पर सट्टा लगाने का मौका भी दिया। जिसके लिए यह लैपटॉप का इस्तेमाल करते थे। साथ ही साथ रजिस्टर में भी उसकी एंट्री करते थे। जिसमें यह अपने काले कारनामों का हिसाब किताब रखते थे। पुलिस के मुताबिक पिछले तीन चार महीने से यह लोग इस ऑनलाइन कैसिनो को चला रहे थे। इस ऑनलाइन कैसीनो का सरगना अमरीश है। जो अभी पुलिस की पकड़ से फरार है। पुलिस अमरीश और अन्य साथियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात भी कह रही है।

3 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार किया

कौशाम्बी। चरवा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलीं। पुलिस ने 3 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। चरवा इंस्पेक्टर सन्तशरण सिंह ने बेरुआ चौराहे के पास से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, कोखराज थाना क्षेत्र के नजरगंज मजरा पट्टी परवेजाबाद निवासी मुकेश कुमार पुत्र धनराज जुगवा पंसौर की ओर से चरवा थाने की ओर जा रहा था। बेरूवा चौराहे के पास कोतवाल संत शरण सिंह और एसआई दिलीप गुप्ता हमराहियों के साथ अपराधियों की धरपकड़ में लगे थे। पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 3 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी शराब कारोबारी बताया जा रहा है।
गणेश साहू   

8 हजार की रिश्वत लेते हुए अधिकारी किया अरेस्ट

राणा ओबराय          
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने बेरी के सामाजिक शिक्षा और पंचायत अधिकारी सत्यवान को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया है। झज्जर जिला के गांव एमपी माजरा के सरपंच, दिनेश कुमार ने राज्य चौकसी ब्यूरो में शिकायत दी, कि ग्राम पंचायत द्वारा गांव में लगभग 60 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। इस राशि की अदायगी करने के लिए सामाजिक शिक्षा और पंचायत अधिकारी ने उसके पक्ष में रिपोर्ट तैयार करने हेतू 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। जिसमें से 1 लाख 20 हजार रुपये पहले ही वह आरोपी सत्यवान को दे चुका था। बकाया राशि में से 8 हजार रुपये आज दिए जाने थे। सरपंच की शिकायत पर राज्य चौकसी ब्यूरो ने तहसीलदार नरेन्द्र दलाल को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व तेजपाल पटवारी को छाया गवाह नियुक्त किया और सत्यवान को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया। सत्यवान के खिलाफ थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, रोहतक में अभियोग सं. 2 धाराधीन 7/7 भ्रष्टाचार अधिनियम दर्ज करके पूछताछ की जा रही है और अभियोग का जांच कार्य प्रगति पर है।

पत्नी व ससुरालियों पर लगाया बलात्कार का आरोप

अतुल त्यागी        
हापुड़। जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र में पुलिस विभाग में उस वक्त अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। जब एक व्यक्ति ने अपने पुत्र की पत्नी व उसके ससुरालियों पर अपनी बेटी के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की रिपोर्ट लिखवाने थाना सिंभावली पहुंची। जिस की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसकी रिपोर्ट दर्ज की और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसे पूछताछ चल रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी। इस संदर्भ में पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादोन ने कहा कि अपराधियों मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...