शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

हरियाणा के 1 और लाल ने देश के लिए दीं शहादत

 राणा ओबराय      
चंडीगढ़। हरियाणा के एक और लाल ने देश के लिए शहादत दे दी। हरियाणा के यमुनानगर के गांव कल्याणपुर के 40 वर्षीय जयमल खान को वीरवार शाम को गमगीन माहौल में हजारों ग्रामीणों ने अश्रुपूरित नेत्रों से और राजकीय सम्मान के साथ सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शहीद जयमल खान असम के नक्सल प्रभावित एरिया कोकराझार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हुए। सीआरपीएफ की 129वीं बटालियन के निरीक्षक रुदल मंडल के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी शव वाहन में जयमल खान के पार्थिव शरीर लेकर दोसड़का चौक पर पहुंची। वहां मौजूद सैंकड़ों बाइक सवार युवकों ने हाथ में तिरंगा लिए और भारत माता की जय व शहीद जयमल अमर रहे के नारे लगाए। इसके बाद शहीद जयमल के पार्थिव शरीर को उनके गांव कल्याणपुर ले जाया गया, तो हजारों ग्रामीण वहां पहले से ही मौजूद थे।

यूपी में कक्षा 8 तक के सरकारी स्कूल 11 तक बंद

हरिओम उपाध्याय        
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से गति पकड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी गंभीरता को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर कोर टीम (टीम-11) के साथ कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी तथा डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी भी अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद थे।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि इस दौरान शिक्षकों का स्कूलों में आना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अधिकारी तय करें कि कक्षा नौ से 12 तक की शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के स्कूल में आगमन के दौरान स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का सख़्ती से पालन हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने में जरा भी संकोच न करें। होली के पर्व के अवकाश के बाद प्रदेश सरकार ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में चार अप्रैल तक अवकाश घोषित किया था। अब इस अवधि को 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर समीक्षा बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के हर संदिग्ध मामलों में आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि समूहों में संचालित संस्थानों, बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, आदि में टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों को भी पूरी तरह से सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। संक्रमण की निगरानी के लिए सीएम ने हर वार्ड और गांव में निगरानी समिति के गठन के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के संबंध में लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाए। सार्वजनिक कार्यक्रमों में फिजिजल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाए और हर जगह पर मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य हो।

अभिनेता रणबीर के बाद अभिनेत्री आलिया पॉजिटिव

 मनोज सिंह ठाकुर     

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन बॉलीवुड से किसी ने किसी कलाकार की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। हाल ही में इसकी चपेट में युवा अभिनेता रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, विक्रांत मैसी, मिलिंद सोमन, आमिर खान, परेश रावल ,तारा सुतरिया,सिद्धांत चतुर्वेदी आदि के बाद अब इस लिस्ट में अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी नाम जुड़ गया है। कथित बॉयफ्रेंड व अभिनेता रणबीर कपूर के बाद अब अभिनेत्री आलिया भट्ट की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा-‘हैलो, मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। मैं घर पर ही हूं और मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। डॉक्टर्स के निर्देशों पर सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आप सभी अपना ख्याल रखें। आलिया की इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रही हैं। आलिया के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में नजर आयेंगी। इसके अलावा वह एसएस राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’ और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठीवाड़ा’ में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

सुरक्षा बलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, चलीं गोलियां

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों तथा आंतकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। एक पुलिस प्रवक्ता शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा राष्ट्रीय राइफल (आरआर) ने गुरुवार को देर रात पुलवामा के काकपोरा में घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने सुरक्षा बलों के जवान काकपोरा के सभी निकाली बिंदुओं को बंद कर जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाद में अंधेरे के कारण तलाश अभियान को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह सुरक्षा बलों के जवान जब आतंकवादियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी थी।

47 वर्षीय बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

मनोज सिंह ठाकुर       

मुंबई। रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए है। बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे है। लगातार दरिंदे युवती व नाबालिग को हवस का शिकार बना रहे है। ऐसा ही बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला ठाणे से आया है। जहां हवस के पुजारी 47 वर्षीय बाप ने अपने ही 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं वह दूसरी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करता था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ये मामला नवी मुंबई के बेलापुर का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता एक विधुर है। वह पेशे से ड्राइवर है। पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र पाटिल ने कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की दो नाबालिग बेटियां हैं। एक बेटी 12 साल की है तो दूसरी बेटी की उम्र 13 साल है।  जांच में पाया गया है कि आरोपी अपनी 12 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करता था और 13 साल की बेटी से बलात्कार करता था। आरोपी पिता ने अपनी बेटियों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मामले का खुलासे के बाद आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-229 (साल-02)
2. शनिवार, अप्रैल 03, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:29, सूर्यास्त 06:46।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...