मंगलवार, 30 मार्च 2021

औषधि प्रशासन ने बढ़ाया सब्जियों की जांच का दायरा

बलौदा। सब्जी बाजार में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की पहुंच बनने जा रही है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह से पूरे जिले में जांच के दौरान फलों पर भी नजर रहेगी। साथ में शीतल पेय, बर्फ, पानी पाउच और जूस व सोडा कॉर्नर भी निशाने पर होंगे। हमेशा की तरह मिठाई कारोबार की जांच होली के पहले चालू किए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। कौन सी सब्जी की उम्र, कितने दिन की है? इसकी जानकारी सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन के राज्य मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में एक साथ जांच अभियान चलाए जाने की योजना बना ली है। इसके लिए जारी आदेश में जांच के दौरान फलों को भी नजर में रखने और सैंपल लेने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा जूस, सोडा, बर्फ, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और पानी पाउच की जांच और सैंपल लिए जाएंगे। सब्जी वैज्ञानिकों द्वारा उपभोक्ताओं के लिए जारी सलाह पर संज्ञान लेते हुए, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अपनी प्रारंभिक जांच में सेल्फ लाइफ पूरी कर चुकी सब्जियों की बिक्री का किया जाना पाया है। सेहत के लिए इसे खतरनाक मानते हुए इसकी भी जांच के लिए आदेश सभी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। आदेश में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान फलों को भी नजर में रखें और खराब हो चुकी ऐसी सब्जी और फलों को बेचने वाले के खिलाफ कार्यवाही करें।

बरेली: पूर्व बसपा विधायक वीरेंद्र का हुआ निधन

संदीप मिश्र     

बरेली। बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का निधन हो गया। वह पहले कैंट फिर बिथरीचैनपुर से विधायक रहे। पूर्व विधायक पिछले तीन साल से अस्वस्थ चल रहे थे। शहर में पवन विहार स्थित आवास पर ही वह चिकित्सकों की देखरेख में उपचाराधीन थे। जहां मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थक पवन विहार स्थित आवास पर जुटने शुरू हो गए। देर शाम पूर्व विधायक की अंत्येष्टि की जाएगी। वीरेंद्र सिंह जिले के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। वह बिल्डर भी थे। उन्होंने आशीष रॉयल पार्क समेत शहर में कई कॉलोनियां बनाईं। मूलत: बिथरीचैनपुर के भगनापुर के निवासी वीरेंद्र सिंह ने राजनीति की शुरुआत 1995 में निर्विरोध बीडीसी सदस्य निर्वाचित होकर की थी और बाद में वह बिथरीचैनपुर के ब्लॉक प्रमुख बने।

पीएम मोदी ने 'मैच फिक्सिंग' का आरोप लगाया

पलक्कड़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केरल के सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और प्रमुख विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच ‘‘मैच फिक्सिंग’’ का आरोप लगाया और कहा कि दोनों के नाम भले ही अलग-अलग हों। लेकिन, इनका काम एक ही है। केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में भाजपा की पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, कि जिस प्रकार चांदी के चंद टुकड़ों के लिए युदस ने ईसा मसीह को धोखा दिया उसी प्रकार एलडीएफ ने सोने के चंद टुकड़ों के लिए केरल को धोखा दिया। ज्ञात हो कि राज्य के कथित हाई प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल एम. शिवशंकर को गिरफ्तार किया था। वह मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के प्रधान सचिव थे। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही एलडीएफ विपक्षी कांग्रेस और भाजपा के निशाने पर हैं।

होली पर पिकनिक मनाने गए 6 दोस्त नहर में गिरें

आदर्श श्रीवास्तव    

लखीमपुर खीरी। रंग खेलने के बाद पिकनिक मनाने गए शहर के छह दोस्त नहर में डूब गए जिसमे पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि, एक लापता है। लापता युवक शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉक्टर दिनेश दुआ का 22 वर्षीय बेटा प्रखर दुआ है। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। सोमवार को होली खेलने के बाद शहर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी छह दोस्त प्रखर दुआ, श्रेव गुप्ता, रवीश, आंनद, शिखर, और दिव्यांश खीरी थाना क्षेत्र में पड़ने वाली रवहीं नहर पर पिकनिक मनाने गए थे। पुलिस के मुताबिक सेल्फी लेने के दौरान यह छह दोस्त नहर में गिर गए जिसमें से गोताखोरों की मदद से श्रेव गुप्ता, रवीश, आंनद, शिखर, और दिव्यांश को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रखर अभी भी लापता है।

अमिताभ के साथ ‘गुडबॉय’ में नजर आएंगी रश्मिका

मनोज सिंह ठाकुर      

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार पर्दे पर काम करने जा रही हैं। रश्मिका और अमिताभ फिल्म गुडबॉय में साथ नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग के जरिए जानकारी देते हुए नई फिल्म गुडबॉय के बारे में भी बताया था। बताया जा रहा है कि गुडबाय की शूटिंग 5 अप्रैल या 6 से शुरू होने जा रही है। फिल्म के मुख्य पार्ट की शूटिंग चंडीगढ़ में होगी।साथ ही शहर के कुछ हिस्सों को मुंबई के एक स्टूडियो में बनाया गया है। पहले शेड्यूल के लगभग एक महीने तक चलने की उम्मीद है। जिसके बाद कलाकार अलग अलग कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ और हरिद्वार चले जाएंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-226 (साल-02)
2. बुधवार, मार्च 31, 2021

3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी सवंत-2078।

4. सूर्योदय प्रातः 06:31, सूर्यास्त 06:44।

5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.।

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...