रविवार, 28 मार्च 2021

इंडियन एक्सप्रेस: ताकतवर हस्तियों की सूची जारी

रायपुर। इंडियन एक्सप्रेस ने देश की ताकतवर हस्तियों की सूची जारी की है। लोकप्रियता के पैमाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लंबी छलांग लगाई है। देश के 100 सबसे ताकतवर लोगों की सूची में इस साल उन्हें 26 वां पायदान हासिल हुआ है। जबकि, बीते साल वह इस सूची में 54 वें स्थान पर थे। गोधन न्याय योजना के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आदिवासियों से वनोपज खरीदी को बढ़ावा देने की भूपेश बघेल की नीति को सराहा गया है। इस नीति ने ही उन्हें प्रभावशाली लोगों में ला खड़ा किया है।ताकतवर हस्तियों की सूची में भूपेश बघेल ने देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाय एस जगन मोहन रेड्डी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हैं। वहीं स्मृति ईरानी, डाक्टर हर्षवर्धन, नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से भी वह आगे निकल गए हैं।

'होली' से पहले मुर्गे का दोगुना हुआ दाम, मांग बढ़ीं

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। कुछ माह पूर्व बर्ड फ्लू की वजह से प्रभावित हुए पोल्ट्री उद्योग को होली ने बड़ी राहत दी है। होली पर इस बार चिकन की इस कदर मांग बढ़ी है कि दाम पिछले वर्ष की तुलना में तकरीबन दो गुना बढ़ गए हैं। होलिका दहन के एक दिन पूर्व प्रयागराज की तमाम दुकानों पर मुर्गे की कीमत 200 रुपये किलो तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि रविवार को इसके दाम में तेजी और भी आ सकती है। चिकन के साथ मटन की भी बिक्री शनिवार को खूब हुई।  होली के मौके पर सामान्य दिनों के मुकाबले चिकन की डिमांड चार से पांच गुना तक बढ़ जाती है। इस बार भी ऐसा हुआ है। कुछ माह पूर्व बर्ड फ्लू की वजह से पोल्ट्री उद्योग नुकसान पर चल रहा था। लेकिन होली से बूस्टर डोज मिल गया। होली पर डिमांड ज्यादा और उत्पादन कम होने की वजह से बीते दो से तीन दिन में मुर्गे की कीमत फुटकर में 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

अफ्रीका ने खिलाड़ियों को पाक छोड़ने की इजाजत दीं

जोहान्सबर्ग। इंडियन प्रीमियर लीग ने क्रिकेट जगत में अपना एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया हैै। यही वजह है कि खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीम को दरकिनार कर आइपीएल में खेलना चाहते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज को छोड़कर आईपीएल में खेलने की इजाजत दे दी है। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज 2 अप्रैल से शुरू होगी। पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क पर खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चार T20 की सीरीज भी खेली जाएगी। जिसकी शुरुआत 10 अप्रैल से होगी। इस बीच इधर भारत में भी आइपीएल का 14वां सीजन 9 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई में होने वाले मुकाबले के साथ शुरू हो जाएगा।

ईरान ने चीन से किया 25 साल के लिए समझौता

तेहरान/ वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के बीच ईरान और चीन के बीच दोस्‍ती अब 25 साल के समझौते में तब्‍दील होने जा रही है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ईरान पहुंच गए हैं और दोनों देशों के बीच इस महत्‍वपूर्ण समझौते पर हस्‍ताक्षर हो सकता है। ईरान और चीन ने अगले 10 साल में द्विपक्षीय व्‍यापार को 10 गुना बढ़ाकर 600 अरब डॉलर करने का लक्ष्‍य रखा है। दोनों देश यह समझौता ऐसे समय पर करने जा रहे हैं। जब वे अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं।ईरान और चीन के बीच समझौते की डिटेल अभी नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें ईरान के प्रमुख क्षेत्रों जैसे ऊर्जा और आधारभूत ढांचे में चीन का निवेश शामिल है। चीन ईरान के सबसे बड़े व्‍यापार भागीदारों में से एक है। ईरान की संवाद एजेंसी इरना के मुताबिक चीनी विदेश मंत्री की इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान व्‍यापक सहयोग के समझौते पर हस्‍ताक्षर होगा। इस समझौते से ठीक पहले ईरान ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रति अपना रुख और कड़ा कर दिया है। इस बीच चीन ने भी ऐलान किया है कि वह ईरान के परमाणु समझौते के बचाव के लिए प्रयास करेगा और चीन-ईरान संबंधों के वैधानिक हितों की रक्षा करेगा। चीन ने यह टिप्‍पणी ऐसे समय पर की है जब उसने ईरान से रेकॉर्ड पैमाने पर तेल खरीदा है। चीन-ईरान के इस महाडील के 18 पन्‍ने के दस्‍तावेजों से पता चलता है कि चीन बहुत कम दाम में अगले 25 साल तक ईरान से तेल खरीदेगा। इसके बदले में चीन बैंकिंग, आधारभूत ढांचे जैसे दूरसंचार, बंदरगाह, रेलवे, और ट्रांसपोर्ट आदि में निवेश करेगा। माना जा रहा है कि इस डील के बाद ईरान की चीन के जीपीएस कहे जाने वाले बाइदू तक पहुंच हो जाएगी। यही नहीं चीन ईरान में 5G सर्विस शुरू करने में मदद कर सकता है। चीन ईरान का सबसे बड़ा व्‍यापारिक भागीदार है। मई 2018 में परमाणु डील से अमेरिका के हटने के बाद ईरान बुरी तरह से अमेरिकी प्रतिबंधों की मार झेल रहा है। इससे उसका तेल निर्यात बहुत कम हो गया है। चीन के साथ डील के बाद उसे अगले 25 साल तक 400 अरब डॉलर का निवेश मिल सकता है। चीन-ईरान डील में सैन्‍य सहयोग जैसे हथियारों का विकास, संयुक्‍त ट्रेनिंग और खुफिया सूचनाओं की ट्रेनिंग भी शामिल है जो ‘आतंकवाद, मादक पदार्थों और इंसानों की तस्‍करी तथा सीमापार अपराधों’ को रोकने के लिए होगा। बता दें कि इस समय ईरान और चीन दोनों की ही अमेरिका से तनातनी चल रही है। ईरान से जहां अमेरिका का परमाणु कार्यक्रम को लेकर गतिरोध चल रहा है। वहीं चीन के साथ बाइडेन प्रशासन का कई मुद्दों पर ‘वॉर’ चल रहा है। चीन और ईरान के बीच अगर यह डील सफल हो जाती है तो भारत को बड़ा झटका लग सकता है। चीन अगर इस इलाके में अपनी सैन्‍य पकड़ बना लेता है तो पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्‍य प्रभाव पर संकट आ जाएगा। चीन अफ्रीका के जिबूती में पहले ही विशाल नेवल बेस बना चुका है। विश्‍लेषकों की मानें तो इस डील से भारत को भी झटका लग सकता है। भारत ने ईरान के बंदरगाह चाबहार के विकास पर अरबों रुपये खर्च किए हैं। अमेरिका के दबाव की वजह से ईरान के साथ भारत के रिश्ते नाजुक दौर में हैं। चाबहार व्यापारिक के साथ-साथ रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण है। यह चीन की मदद से विकसित किए गए पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट से महज 100 किलोमीटर दूर है। भारत को भी अमेरिका, सऊदी अरब, इजरायल बनाम ईरान में से किसी एक देश को चुनना पड़ सकता है। एक वक्त था जब ईरान भारत का मुख्य तेल आपूर्तिकर्ता था, लेकिन अमेरिका के दबावों की वजह से नई दिल्ली को तेहरान से तेल आयात को तकरीबन खत्म करना पड़ा। चीन की ईरान में उपस्थिति से भारतीय निवेश के लिए संकट पैदा हो सकता है। भारत चाबहार से जरिए अफगानिस्‍तान तक सीधे अपनी पहुंच बढ़ाना चाहता है। हालांकि, भारत ईरान के साथ संबंधों को बनाए रखने का प्रयास कर रहा है और हाल ही में उसे कोरोना वायरस की वैक्‍सीन की सप्‍लाइ की है।

72 प्रतिशत लोगों ने मतदान अधिकार का किया प्रयोग

गुवाहाटी। असम में शनिवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 72.14 फीसदी वोटिंग हई। 12 जिलों की इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच वोटिंग हुई। इन विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस-एआइयूडीएफ के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इनमें से 42 सीट राज्य के ऊपरी और उत्तरी क्षेत्र के हैं और बाकी 5 सीटें मध्य असम के नागांव जिले के हैं। पहले चरण की वोटिंग में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हीरेन्द्रनाथ गोस्वामी और असम की प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा की किस्मत दांव पर है। 2016 चुनाव में इनमें से 35 सीटों पर बीजेपी और उसकी सहयोगी एजीपी ने जीत हासिल की थी। जिसमें बीजेपी अकेले 27 सीटें जीती थी। कांग्रेस को इनमें से 9 सीटें हासिल हुईं थी। राज्य में तीन चरणों में मतदान होगा।आज के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में 1 अप्रैल (39 विधानसभा) और तीसरे चरण में 6 अप्रैल (40 विधानसभा) को वोट डाले जाएंगे।

उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट

भोपाल। शाम को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस छोटे प्लेन ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही प्लेन क्रैश होकर गांधी नगर के पास खेत में गिर गया। हादसे में एक कैप्टन और 2 ट्रेनी पायलट घायल हो गए। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट भारत सरकार के सर्वे के काम में लगा हुआ था। इसी सिलसिले में यह प्लेन भोपाल से गुना जा रहा था। इसी दौरान इंजन में खराबी आने की वजह से प्लेन क्रैश हो गया। अच्छी बात यह रही कि विमान में गिरने के बाद आग नहीं लगी। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। विमान में क्या तकनीकी खराबी आई। यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। घटना स्थल पर पहुंचे गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि हादसा भोपाल में गांधीनगर के पास बड़वाई गांव के खेत में हुआ। प्लेन के कैप्टन का नाम अश्विनी शर्मा है। उनके साथ ट्रेनी पायलट समी और राज भी प्लेन में मौजूद थे। दुर्घटना में घायल हुए तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू को फिर किया याद

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, भारत के लोग दुनिया के किसी कोने में जाते हैं तो गर्व से कहते हैं कि वे भारतीय हैं। हम अपने योग, आयुर्वेद, दर्शन और न जाने क्या कुछ नहीं है हमारे पास, जिसके लिए हम गर्व करते हैं, गर्व की बातें करते हैं। साथ ही अपनी स्थानीय भाषा, बोली, पहचान, पहनाव, खान-पान उसका भी गर्व करते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल इसी महीने देश ने पहली बार जनता कर्फ्यू का नाम सुना था। उस दौरान लोगों ने कोरोना वॉरियर्स के लिए देश एकजुट हो गया था। आज भारत दुनिया में सबसे बड़ा कोरोना वैक्‍सीन कार्यक्रम चला रहा है। कोरोना के खिलाफ कड़ाई भी बेहद जरूरी है।

एक्सप्रेस-वे पर गिरा फ्लाईओवर का स्लैब, 3 घायल

राणा ओबराय   

गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। जहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर की स्लैब गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए है। घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके के लिए शासन-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। रविवार सुबह दौलताबाद इलाके के पास फ्लाईओवर भरभराकर धराशाई हो गया। यहां गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था। इस हादसे में तीन मजदूरों के घायल होने की जानकारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। अभी यह साफ नहीं है कि निर्माणाधीन फ्लाओवर किस वजह से अचानक गिर गया। फ्लाईओवर गिरने के बाद इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है।

सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, सस्ता हुआ

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रभाव के चलते सोने चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों और कमी आने की संभावना बानी हुई है। बीते 26 दिनों में सोना 1,100 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी की कीमतों में 4,300 रुपये की कमी आई है। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार को देखते हुए दोनों कीमती धातुओं में और गिरावट के संकेत बने हुए हैं।शनिवार 27 मार्च को सोना प्रति 10 ग्राम (स्टैंडर्ड) 46,500 रुपये और चांदी प्रति किलो 66,300 रुपये रही। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए इन दिनों गोल्ड लोन देने वाली कंपनियां भी नई-नई पॉलिसी ला रही हैं। जो ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं। ऐसी पालिसियां लाई जा रही हैं, जो ग्राहकों के लिए फायदेमंद ही साबित होंगी और आसानी से गोल्ड लोन आसानी से मिलेगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-224 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 29, 2021

3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078।

4. सूर्योदय प्रातः 06:31, सूर्यास्त 06:44।

5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...