रविवार, 28 मार्च 2021

72 प्रतिशत लोगों ने मतदान अधिकार का किया प्रयोग

गुवाहाटी। असम में शनिवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 72.14 फीसदी वोटिंग हई। 12 जिलों की इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच वोटिंग हुई। इन विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस-एआइयूडीएफ के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इनमें से 42 सीट राज्य के ऊपरी और उत्तरी क्षेत्र के हैं और बाकी 5 सीटें मध्य असम के नागांव जिले के हैं। पहले चरण की वोटिंग में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हीरेन्द्रनाथ गोस्वामी और असम की प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा की किस्मत दांव पर है। 2016 चुनाव में इनमें से 35 सीटों पर बीजेपी और उसकी सहयोगी एजीपी ने जीत हासिल की थी। जिसमें बीजेपी अकेले 27 सीटें जीती थी। कांग्रेस को इनमें से 9 सीटें हासिल हुईं थी। राज्य में तीन चरणों में मतदान होगा।आज के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में 1 अप्रैल (39 विधानसभा) और तीसरे चरण में 6 अप्रैल (40 विधानसभा) को वोट डाले जाएंगे।

उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट

भोपाल। शाम को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस छोटे प्लेन ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही प्लेन क्रैश होकर गांधी नगर के पास खेत में गिर गया। हादसे में एक कैप्टन और 2 ट्रेनी पायलट घायल हो गए। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट भारत सरकार के सर्वे के काम में लगा हुआ था। इसी सिलसिले में यह प्लेन भोपाल से गुना जा रहा था। इसी दौरान इंजन में खराबी आने की वजह से प्लेन क्रैश हो गया। अच्छी बात यह रही कि विमान में गिरने के बाद आग नहीं लगी। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। विमान में क्या तकनीकी खराबी आई। यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। घटना स्थल पर पहुंचे गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि हादसा भोपाल में गांधीनगर के पास बड़वाई गांव के खेत में हुआ। प्लेन के कैप्टन का नाम अश्विनी शर्मा है। उनके साथ ट्रेनी पायलट समी और राज भी प्लेन में मौजूद थे। दुर्घटना में घायल हुए तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू को फिर किया याद

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, भारत के लोग दुनिया के किसी कोने में जाते हैं तो गर्व से कहते हैं कि वे भारतीय हैं। हम अपने योग, आयुर्वेद, दर्शन और न जाने क्या कुछ नहीं है हमारे पास, जिसके लिए हम गर्व करते हैं, गर्व की बातें करते हैं। साथ ही अपनी स्थानीय भाषा, बोली, पहचान, पहनाव, खान-पान उसका भी गर्व करते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल इसी महीने देश ने पहली बार जनता कर्फ्यू का नाम सुना था। उस दौरान लोगों ने कोरोना वॉरियर्स के लिए देश एकजुट हो गया था। आज भारत दुनिया में सबसे बड़ा कोरोना वैक्‍सीन कार्यक्रम चला रहा है। कोरोना के खिलाफ कड़ाई भी बेहद जरूरी है।

एक्सप्रेस-वे पर गिरा फ्लाईओवर का स्लैब, 3 घायल

राणा ओबराय   

गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। जहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर की स्लैब गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए है। घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके के लिए शासन-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। रविवार सुबह दौलताबाद इलाके के पास फ्लाईओवर भरभराकर धराशाई हो गया। यहां गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था। इस हादसे में तीन मजदूरों के घायल होने की जानकारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। अभी यह साफ नहीं है कि निर्माणाधीन फ्लाओवर किस वजह से अचानक गिर गया। फ्लाईओवर गिरने के बाद इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है।

सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, सस्ता हुआ

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रभाव के चलते सोने चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों और कमी आने की संभावना बानी हुई है। बीते 26 दिनों में सोना 1,100 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी की कीमतों में 4,300 रुपये की कमी आई है। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार को देखते हुए दोनों कीमती धातुओं में और गिरावट के संकेत बने हुए हैं।शनिवार 27 मार्च को सोना प्रति 10 ग्राम (स्टैंडर्ड) 46,500 रुपये और चांदी प्रति किलो 66,300 रुपये रही। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए इन दिनों गोल्ड लोन देने वाली कंपनियां भी नई-नई पॉलिसी ला रही हैं। जो ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं। ऐसी पालिसियां लाई जा रही हैं, जो ग्राहकों के लिए फायदेमंद ही साबित होंगी और आसानी से गोल्ड लोन आसानी से मिलेगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-224 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 29, 2021

3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078।

4. सूर्योदय प्रातः 06:31, सूर्यास्त 06:44।

5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...