शुक्रवार, 26 मार्च 2021

सत्याग्रह से अन्याय और अहंकार का अंत: राहुल

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्वअध्यक्ष राहुल ने किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय और अहंकार का अंत होता है। उन्होंने ट्वीट किया, ”भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो। कई किसान संगठनों के समूह ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ की ओर से शुक्रवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली के निकट सिंघू, टीकरी और गाजीपुर सीमाओं पर पिछले चार महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। ये किसाना तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

पंचायत चुनाव: 15,19,26,29 अप्रैल को मतदान

हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने आज पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। 
सीतापुर की 3, बहराइच की 1 और गोंडा की 9 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण वहां चुनाव नहीं होगा। सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा। 2 मई को मतगणना होगी। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही यूपी में आचार संहिता लग गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज आरक्षण मामले पर सुनवाई होगी। 
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा आगे टलना तय हो गया है।

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 59 हजार नए संक्रमित

 अकांशु उपाध्याय     
 नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों के फिर से पुरानी रफ्तार पकड़ने के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान फिर से रिकॉर्ड 58 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं और 257 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 58,886 नये मामले दर्ज किये गये जो कोरोना के इस दौर का अब तक का सर्वाधिक मामला है। पहले गुरुवार को 53,476 नये मामले दर्ज किये गये जो तब तक का सर्वाधिक मामला था। वहीं बुधवार को 47,262 नये मामले जबकि मंगलवार को यह संख्या 40,715 सोमवार को 46,951, रविवार को 43,846, शनिवार 40,953 और शुक्रवार को 39,726 दर्ज की गई थी।अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 257 दर्ज की गयी जबकि इससे पहले गुरुवार को यह आंकड़ा 251 दर्ज किया गया था। बुधवार को यह संख्या 275 पहुंच गयी थी मंगलवार को यह संख्या 199, सोमवार को 212, रविवार को 197, शनिवार को 188, शुक्रवार को 154, गुरुवार को 172, बुधवार को 188, मंगलवार को 131 दर्ज की गई थी। इस बीच देश में अब तक 5,55,04,440 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस दौरान 23,58,731 लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 58,886 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 18 लाख 46 हजार 652 हो गयी है। इस दाैरान 32,987 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,12,64,637 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 25,874 से बढ़ने से अब 4,21,066 हो गये हैं।

ममता की टांग पर सियासी घमासान, उचित ठहराया

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी को उचित ठहराते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि साड़ी पहनकर कोई महिला अपनी टांग दिखाए, यह बंगाली संस्कृति नहीं है। पुरुलिया में मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए घोष ने बनर्जी को उनके जख्मी पैर को लेकर निशाना बनाया था और कहा कि अगर वोटों के लिए उन्हें अपने ”टूटे हुए पैर दिखाना है तो वे बरमूडा पहन सकती हैं। जिससे लोग उसे स्पष्ट रूप से देख पाएंगे।टिप्पणी के बारे में पूछने पर घोष ने संवाददाताओं से कहा महिला मुख्यमंत्री होने के नाते हम उनसे कुछ अदब की उम्मीद करते हैं, जो बंगाल की संस्कृति और परंपरा के मुताबिक हो और बंगाली महिलाओं के मूल्यों के अनुरूप हो।उन्होंने कहा बहरहाल हम यहां साड़ी पहनी हुई एक महिला को देख रहे हैं जो अपनी टांग अकसर दिखाती हैं। क्या आप इसे बंगाल की संस्कृति के मुताबिक मानते हैं? मैंने इसका विरोध किया है।प्रतिक्रिया पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि ”बंगाल की बेटी”के अपमान को लेकर भाजपा अध्यक्ष रक्षात्मक मुद्रा में हैं और लोग ”महिला विरोधी”को दंडित करेंगे। पार्टी ने ट्वीट किया, ”चाहे साड़ी पहनी महिला हो या फटी जींस पहनी महिला, बंगाल माफ नहीं करेगा।” राज्य के मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल की महिलाएं ऐसी मानसिकता वाले लोगों को एक भी वोट नहीं देंगी।

बरेली: संक्रमण का खतरा बढ़ा, 18 नए संक्रमित मिलें

संदीप मिश्र  
बरेली। जिले में गुरुवार को 18 नए संक्रमित निकले जिनमें से दो आईवीआरआई से रेजिडेंसी गार्डन के एक ही परिवार के दो सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रामपुर गार्डन, नवाबगंज, इज्जतनगर, ग्रेटर ग्रीन पार्क, पवन विहार, शांति विहार, संजय नगर, कैंट, सिविल लाइंस, रेजिडेंसी गार्डन, सुभाष नगर में संक्रमित निकले  बीते वर्ष मार्च में ही पहला केस मिला और इसके बाद लगातार मामले बढ़ते गए। जून से अक्टूबर के बीच संक्रमितों की संख्या दस हजार के पार पहुंच गई। दिसंबर तक संख्या बढ़कर 14 हजार हुई और इसके बाद संक्रमण ने ठहराव लिया लेकिन मार्च के पहले से दिन से ही संक्रमण ने यूटर्न लिया और धीरे-धीरे कर गुरुवार को तीन महीने बाद रिकार्ड 18 संक्रमित दर्ज किए गए।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-222 (साल-02)
2. शनिवार, मार्च 27, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2077।

4. सूर्योदय प्रातः 06:31, सूर्यास्त 06:41।

5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...