गुरुवार, 25 मार्च 2021

भारत-रूस के संबंधों पर यूएस कांग्रेस को खरी-खरी

वाशिंगटन डीसी/ मास्को/नई दिल्ली। अमेरिकी सेना के इंडो-पैसिफिक कमांड के चीफ बनने जा रहे एडमिरल जॉन एक्वीलिनो ने भारत रूस के संबंधों को लेकर यूएस कांग्रेस को जमकर खरी-खरी सुनाई। उन्होंने अपने नाम की पुष्टि के लिए यूएस कांग्रेस में हो रही सुनवाई के दौरान कहा कि अमेरिका को यह समझने की जरूरत है, कि सुरक्षा सहयोग और सैन्य साजो सामान के लिए भारत के रूस के साथ पुराने संबंध हैं। उन्होंने रूस से भारत के एस-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद को लेकर भी प्रतिबंधों को न लगाने की वकालत की।
सुनवाई के दौरान अमेरिकी सीनेटर जीन शाहीन ने सवाल किया कि क्या हमें भारत पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ? अगर वह एस-400 खरीदते हैं तो? इसके जवाब में एडमिरल जॉन एक्वीलिनो ने कहा कि वह हथियारों को खरीदने के लिए प्रतिबंधों का सहारा लेने के बजाय भारत को रूस से दूर करने की कोशिश करेंगे। एक्वीलिनो ने कहा कि मुझे लगता है कि यह फैसला मैं नीति निर्माताओं पर छोड़ दूंगा। मुझे लगता है कि हमें यह समझना चाहिए कि हम भारत के साथ कहां खड़े हैं और मुझे लगता है कि विकल्प उपलब्ध कराने का कदम ज्यादा बेहतर है।

गाजियाबाद में होली पर बंद रहेंगे शराब के ठेके, आदेश

अश्वनी उपाध्याय       
गाजियाबाद। शराब खरीद कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देने वाले प्रेमियों के लिए एक निराशाजनक खबर है। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार होली के अवसर पर 29 मार्च को जिले के सभी शराब, बियर और भांग के ठेके बंद रहेंगे। आदेश में लिखा है कि जनपद में लोक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद गाज़ियाबाद में स्थित समस्त स्थानों पर मदिरा, बियर और भांग की बिक्री और परिवहन बंद रहेगा।  

130 लीटर अवैध शराब के साथ 8 अभियुक्त अरेस्ट

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विभिन्न थानों द्वारा आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 130 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है। पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में छापा मारकर उप निरीक्षक अवध राज यादव ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार कलाधाम कोतवाली क्षेत्र के लहरी गांव में उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने छापा मारकर सोनम पत्नी कन्हाई लाल को गिरफ्तार किया है। वही, उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने जगरिया पत्नी स्वर्गीय चौबे सरोज निवासी लहरी को 10 लीटर के साथ गिरफ्तार किया। वहीं उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ देव रत्ती पत्नी स्वर्गीय विजय निवासी लहरी को भी गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र सुधीन का पुरवा में उपनिरीक्षक बलराम सिंह ने छापा मारकर 30 लीटर अवैध शराब के साथ उर्मिला देवी पत्नी भीमसेन पटेल को गिरफ्तार किया है। जबकि, पश्चिम सरीरा पुलिस के उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार यादव ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ रामवती पत्नी राजाराम पासी निवासी सादुल्लापुर तथा 30 लीटर अवैध शराब के साथ मुन्ना पासी पुत्र महबूब पासी निवासी देवरी को गिरफ्तार किया है। जबकि, पंचा उपनिरीक्षक शिव कुमार मिश्रा ने रमई पासी पुत्र स्वर्गीय पिटाई पासी निवासी हिसाब बात को 14 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया सभी अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
अजीत कुशवाहा 

सब इंस्पेक्टर ने 2 इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

राणा ओबराय       
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान (भैरो सिंह रोड) के पास दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और दिल्ली के टॉप मोस्ट बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है।
पुलिस ने दोनो बदमाशों को दबोच लिया है। मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश का नाम रोहित चौधरी है जो साउथ दिल्ली इलाके का कुख्यात है। पुलिस को सालों से इसकी तलाश थी। दिल्ली पुलिस ने इस पर लाखों का ईनाम रखा था।मुठभेड़ के दौरान दूसरे बदमाश टीटू को भी गोली लगी, उस पर भी लाखों का ईनाम रखा गया था। बीती रात हुए इस एनकाउन्टर में क्राइम ब्रांच की महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका ने ही 4 लाख के ईनामी बदमाश रोहित चौधरी के पैर में गोली मारी। बदमाशों ने महिला एसआई प्रियंका पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में अपराधियों को घायल कर पकड़ापुलिस के मुताबिक रोहित ने पहले फायरिंग की जो प्रियंका और एसीपी पंकज सिंह के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद प्रयंका ने उसका पीछा करते हुए बदमाशों के पैर में गोली मार दी। प्रियंका पिछले तीन महीने से अपनी टीम के साथ रोहित चौधरी को ट्रैक कर रहीं थीं।एनकाउन्टर में दूसरा बदमाश जो घायल हुआ है। उस पर 2 लाख का ईनाम था। दिल्ली में ऐसा शायद ही देखने को मिला हो कि कोई महिला पुलिसकर्मी एनकाउन्टर में शामिल हुई हो और उसने मुठभेड़ में किसी बदमाश को गोली मारी हो।24 और 25 मार्च की रात को पुलिस को विशिष्ट जानकारी मिली थी कि गैंगस्टर रोहित चौधरी अपने सहयोगी के साथ ब्लू रंग की ग्लेंजा कार में भैरो मार्ग पर आएगा। इस सूचना पर भैरो मार्ग पर पार्किंग के पास जाल बिछाया गया। सुबह करीब 4।50 बजे एक ब्लू कलर की कार रिंग रोड की तरफ से आती हुई दिखाई दी, कार को बैरिकेड लगाकर रुकने के लिए कहा गया, लेकिन ड्राइवर ने बैरिकेड को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर गोलियां चलाने लगा।पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली एसीपी पंकज की बीपी जैकेट पर और दूसरी गोली एसआई प्रियंका के बीपी जैकेट पर लगी। इसके बाद प्रियंका ने बदमाशों को गोली मार दी। दोनों गैंगस्टर के पैर में चोटें आईं। पीसीआर वैन ने उन्हें तुरंत आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों आरोपी एमएसीओसीए मामले के साथ-साथ कई अन्य हत्याओं और डकैती के मामलों में वांछित था।

गांधी सभागार में सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक आयोजित

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। सिटी बसों के मेंटिनेंस हेतु नया टेण्डर करने, आर्थिक नुकसान की भरपायी हेतु नई कार्ययोजना बनाये जाने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में गुरूवार को गांधी सभागार में सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नगरीय बसों के संचालन, उनके मेंटिनेंस और उससे होने वाले आय-व्यय की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने नगरीय बसों की रिपेयरिंग एवं मेंटिनेंस हेतु नामित मेसर्स श्यामा श्याम सर्विस सेंटर की अवधि को 30 जून तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया। मण्डलायुक्त ने इस अवधि में नया टेण्डर निकाले जाने का निर्देश दिया है। बैठक में कम्पनी के द्वारा बताया गया कि सिटी बसों के संचालन में आर्थिक नुकसान हो रहा है। मण्डलायुक्त ने नगरीय बस सेवा में हो रहे आर्थिक नुकसान हेतु नई कार्ययोजना बनाकर आय को बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने आर्थिक नुकसान वाले मार्गों का चिन्हीकरण कर वहां पर बसों के संचालन हेतु नई कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमेटेड के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि जून-जुलाई माह तक 50 इलेक्ट्रानिक बसों के आने की सम्भावना है। मण्डलयुक्त ने  प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के पिछले 10 वर्षों की वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट की समीक्षा हेतु तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर बोर्ड के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी, पीडीए के उपाध्यक्ष-श्री अंकित अग्रवाल, नगर आयुक्त- रवि रंजन ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के अधिकारीगणों के अलावा अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नगद धन लूटने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इरादतगंज के सर्राफा व्यापारी शिव कुमार सोनी को गोली मारकर जेवरात और नगद धन लूटने वाले बदमाशों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, यह प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक जमुना पार से मोबाइल पर वार्ता करके घटने के तत्काल खुलासा करने की मांग की है। जल्द खुलासा ना होने पर व्यापार मंडल धरना , प्रदर्शन, करने के लिए बाद होगा। क्योंकि, व्यापारियों का इसी प्रकार से आए दिन लूट, हत्या, होती रहती है और आज गुरुवार तक तक किसी भी घटने का खुलासा नहीं कर पा रहे हैं। जिससे व्यापारी बिल्कुल भयभीत है और आक्रोशित हैं। घटना की सूचना पाकर संरक्षक राजीव  कृष्णा श्रीवास्तव बंटी भैया, नगर महामंत्री अनूप वर्मा, जिला संगठन मंत्री राजेश केसरवानी, रिंकू वर्मा चैन, नीरज खरे, संजय वर्मा आदि पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर संगठन की उपस्थिति दर्ज कराई एवं घटना की पूरी जानकारी लेते हुए मेडिकल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करके आवश्यक सेवा उपलब्ध कराई गई। 

आदमी पंखे से लटका, औरत जमीन पर पड़ी थी

बृजेश केसरवानी    
प्रयागराज। थाना दारागंज अंतर्गत कच्ची सड़क माँ सरस्वती बाल शिक्षा निकेतन स्कूल की गली में किराये पर पति-पत्नि रहते थे। गुरुवार को मकान माल्किन सुबह ऊपर गई तो देखा कि आदमी पंखे से लटका था और औरत जमीन में पड़ी थी। दरवाजा अंदर से बंद था। तुरंत, मकान मालकिन ने थाने को सूचित किया। मौके पर थाना दारागंज प्रभारी जयप्रकाश शाही पुलिस बल के साथ पहुंचे। मकान मालकिन से पूछताछ की गई। जिससे कोई सुराग नहीं मिला, मकान मालकिन ने बताया, दोनों स्वरूप रानी नेहरु चिकत्सालय में काम करते है। तभी पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह और क्षेत्रा अधिकारी नगर पंचम सुमेंन्द्र मीना व फोरेंसिक की टीम पहुच कर जांच पड़ताल कर रही है। 
संगीता देवी पत्नि राजेश कुमार पुत्री सीता राम उम्र 31 वर्ष निवासनी मादरडीह थाना मुंगरा बादशाह पुर
राजेश कुमार पुत्र राम चन्द्र उम्र 30 वर्ष मंझगवा रामनगर थाना मुंगरा बादशाह पुर के निवासी है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...