गुरुवार, 25 मार्च 2021

'सेक्स एडिक्शन' टर्म पर दुनिया में फिर छिड़ी बहस

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र में स्पा सेंटर में गोलीबारी करने वाले युवक की गिफ्तारी के बाद 'सेक्स एडिक्शन' टर्म एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, इस युवक ने अपने बचाव में कहा था। कि इस घटना के पीछे की वजह उसका सेक्स एडिक्शन है। युवक ने कहा कि स्पा सेंटर को देखकर उसका एडिक्शन बढ़ जाता था। और स्पा सेंटर से नफरत की वजह से इस हमले को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि उसके सेक्स एडिक्शन की वजह से उसे उसके परिवार से बाहर निकाल दिया गया था। वह अपने घर पर घंटों पॉर्न देखता था। इसके बाद से ही ये सवाल उठने लगे हैं। कि क्या सेक्स की लत कोई बीमारी है। जिसकी वजह से व्यक्ति किसी की जान भी ले सकता है। सेक्स की लत की वजह से हिंसात्मक हो जाने पर एक्सपर्ट और मनोवैज्ञानिक एकमत नहीं हैं। आइए सबसे पहले जानते हैं कि सेक्स एडिक्शन क्या है और इसके क्या लक्षण हैं ? सेक्स एडिक्शन के लक्षण- किसी भी लत की तरह सेक्स की लत भी व्यक्ति के दिमाग पर हावी हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट सेक्स को सेहत के लिए हेल्दी मानते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा ये शारीरिक और मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाता है। सेक्स एडिक्शन होने पर व्यक्ति हर समय सिर्फ सेक्स के बारे में ही सोचता है। ऐसे लोग इसके गंभीर नतीजे जानने के बाद भी हमेशा किसी ना किस सेक्सुअल एक्टिविटी में लगे रहते हैं। ये लोग सेक्स की लत की वजह से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों खराब कर लेते हैं। जिन लोगों को सेक्स की लत होती है। उनके एक साथ कई लोगों से संबंध होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर से किसी तरह का भावनात्मक लगाव नहीं रखते हैं। कई सेक्स एडिक्टेड नियमित रूप से सेक्स वर्कर्स के पास भी जाते हैं। अपने रोजमर्रा के काम के साथ ये साइबर सेक्स, पोर्नोग्राफी में भी लिप्त रहते हैं। सेक्स एडिक्शन वाले लोग अनसेफ सेक्स का भी खतरा मोल लेते हैं। ऐसे लोगों को यौन संबंध से भावनात्मक संतुष्टि नहीं मिलती है। और सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद कई बार ये अपराधबोध महसूस करते हैं। सेक्स एडिक्शन के कारण- सेक्स की लत कैसे लग जाती है। इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। लेकिन कई तरह की मानसिक स्थितियां इसके पीछे जिम्मेदार मानी जाती है। जैसे कि डिप्रेशन, अकेलापन या फिर एक तरह की उदासी कई लोगों को सेक्सुअल बिहेवियर की तरफ ले जाती है। ऐसे लोगों में सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज होने का खतरा ज्यादा होता है। विशेषज्ञों की राय- विश्व स्वास्थ संगठन के इंटरनेशनल स्टैस्टिकल क्लासीफिकेशन ऑफ डिसीज (सीबीआई10) और अमेरिकन साइकेट्रिस्ट एसोसिएशन, कंपल्सिव सेक्शुअल बिहेवियर को कोई बीमारी नहीं मानता है। इसका कारण ये बताया गया है कि हर व्यक्ति की सेक्स ड्राइव अलग-अलग होती है. मई 2019 में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में एक प्रेजेंटेशन में कहा गया था कि ऐसे लोगों को कई बार सेक्स में कम या फिर बिल्कुल भी संतुष्टि नहीं मिलती है। हालांकि, 2022 में आने वाले डब्ल्यूएचओ के इंटरनेशनल स्टैस्टिकल क्लासीफिकेशन ऑफ डिसीज ओईसीडी11 में इस विषय पर कई तरह के बदलाव किए जाने हैं। ओईसीडी11 में सेक्स एडिक्शन की नई व्याख्या की गई है। ओईसीडी11 में कहा गया है, 'कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर है। जो एक पैटर्न पर चलता है। इसमें लोग अपनी यौन इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं. ये बिहेवियर 6 महीने या फिर इससे ज्यादा समय में बढ़ जाता है। इसका बुरा असर व्यक्ति के निजी, पारिवारिक, सामाजिक, शैक्षिक, व्यावसायिक या अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ता है। हालांकि, सेक्स एडिक्शन को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के मनोचिकित्सक प्रोफेसर डॉक्टर जिव कोहेन का कहना है। जब भी हम किसी लत के बारे में सोचते हैं। तो हमें कुछ खास गतिविधियों में लिप्त रहने का ख्याल आता है। जो दिमाग से संकेत मिलने पर अचानक प्रतिक्रिया देता है। यह नशे की लत का न्यूरोबायोलॉजिकल सबूत है। जो शोधकर्ताओं ने ऐसे लोगों में देखा है। जो ड्रग्स, अल्कोहल का सेवन करते हैं। या फिर जुआ खेलते हैं। आमतौर पर ये सेक्स या पोर्न की लत वालों में नहीं देखा गया है.' अधिकतर शोधकर्ताओं का मानना है। कि सेक्स एडिक्शन कोई मानसिक बीमारी नहीं है। कोंलबिया यूनिवर्सिटी में मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर पॉल एपेलबाउम ने सीएनएन को बताया लत का मतलब सिर्फ व्यवहार पर नियंत्रण खो देना, सामाजिक दुर्बलता और खुद को नुकसान पहुंचाने वाला जोखिम लेना है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. जिव कोहेन ने कहा, कई लोग ऐसे हैं। जो अपनी सामान्य सेक्सुअलिटी को लेकर ही अपराधबोध महसूस करते हैं। अगर सेक्स एडिक्शन जैसे टर्म को मान्यता दी गई तो एक चिंता ये भी है। कि तमाम लोग अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर सवाल करने लग सकते हैं। कई लोगों को लग सकता है कि वे स्वस्थ नहीं हैं। उन्होंने कहा, सेक्स को लेकर कोई लाइन खींचना बहुत मुश्किल है। अगर किसी की सेक्सुअलिटी से दूसरों के अधिकार प्रभावित होते हैं। तो इसे भले बीमारी माना जा सकता है। लेकिन कुछ लोगों की सेक्स ड्राइव ज्यादा है। तो उन्हें इसमें शामिल करना ठीक नहीं होगा। मनोवैज्ञानिक और 'द मिथ ऑफ सेक्स एडिक्शन' के लेखक डेविड जे ले ने 'द वॉशिंगटन पोस्ट' को बताया ऐसा माना जाता है। कि कुछ लोग जब बहुत ज्यादा उत्तेजित हो जाते है तो वो खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। लेकिन शोध के अनुसार सेक्स की लत वाले लोग ऐसी स्थितियों में भी खुद पर नियंत्रण रख सकते हैं। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है, कि अपराधी सेक्स एडिक्शन शब्द का इस्तेमाल अपना गुनाह छिपाने के लिए करते हैं।

तेजस्वी ने 26 को बिहार बंद करनें का किया ऐलान

अविनाश श्रीवास्तव  
 पटना। नीतीश सरकार के बिहार विशेष सशस्त्र के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी हाल में बिहार सरकार को इस काला कानून को वापस करना पड़ेगा या इसमें संसोधन करना पड़ेगा। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान किया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में विधायकों के साथ हुए अत्याचार को लेकर 26 मार्च को महागठबंधन ने बिहार बंद का एलान किया है और पार्टी इस दिन काला दिवस मनाएगी।तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष के बाहर धरना देने की परंपरा पहले भी रही है। उस वक्त नीतीश कुमार जी भी सदन के सदस्य थे और कर्पूरी ठाकुर जी तीन दिन तक धरना पर बैठे रहे थे। लेकिन विधानसभा में हुई घटना पर नीतीश जी सदन में खेद प्रकट करने की जगह अधिकारियों को क्लीन चिट देने में जुटे हैं।

लॉ आर्डर पर सीएम नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग

अविनाश श्रीवास्तव           
पटना। बिहार में बढ़ती अपराधिक घटनाओं और होली को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लॉ एंड आर्डर पर रिव्यु मीटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बिहार के डीजीपी के साथ-साथ मुख्य सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। नेक संवाद में सीएम आवास पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि होली के मद्देनजर मुख्यमंत्री की इस लॉ एंड आर्डर पर रिव्यु मीटिंग को अहम माना जा रहा है। इस बैठक के बाद होली को लेकर कई तरह के गाइडलाइन्स जारी किये जा सकते हैं। साथ ही त्यौहार के समय विधि व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जा सकती है। 

मुख्यमंत्री के साथ हो रही इस बैठक में डीजीपी एसके सिंघल के साथ-साथ सभी जिले के डीएम और एसपी भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए हैं।

सरकारी स्कूल में नर्सरी की पढ़ाई करेंगे तेजस्वी

अविनाश श्रीवास्तव       
पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी अधूरी पढ़ाई फिर से शुरू करेंगे। जिसके लिए बकाएदा एक सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन भी दिया गया है। इस आवेदन में कहा गया है कि बिहार में प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत तेजस्वी यादव को भी नामांकन कराया जाए। जिस स्कूल में यह आवेदन दिया गया है। उस स्कूल के प्रधानाचार्य ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, तेजस्वी यादव की पढ़ाई की जिम्मेदारी उनके परिवार या राजद ने नहीं, बल्कि जदयू के कार्यकर्ताओं ने ली है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एडमिशन कराने के लिए जदयू के कुछ लोग इसे पूरा राजकीय मध्य विद्यालय में पहुंचे।

तहसीलदार के घर पर रेड, जला दिये 20 लाख रुपये

नरेश राघानी    
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील में तहसीलदार ने पहले तो जम के भ्रष्टाचारी में अपने हाथ धोये और फिर जब उसका भ्रष्टाचार सबके सामने आ गया तो उसने ऐसा कदम उठा डाला, जिसने सबकों चौंका दिया।दरअसल भ्रष्टाचार के आरोपी तहसीलदार के यहां छापेमारी वाली टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। लेकिन तहसीलदार ने अपना अलग ही खेल खेल डाला। पूरे घर को लॉक करके लाखों रूपए आग के हवाले कर दिए। तहसीलदार ने घर पर गैस चुल्हे पर करीब 20 लाख रूपए जला दिए।

चेहरे को तरोताजा रखने के लिए तरबूज का जैल

 अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। गर्मियां की शुरुआत मतलब तेज धूप, पसीना और गर्म हवाएं। गर्मियों में सेहत के साथ स्किन का भी बुरा हाल हो जाता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सभी खान-पान का ध्यान रखते हैं। लेकिन स्किन को भूल जाते हैं। शरीर के साथ स्किन को भी हाइड्रेटेड रखने के लिए एक्स्ट्रा देखभाल की जरुरत होती है। मर्किट में ऐसे कई जेल मौजूद है जो चेहरे की स्किन को हाइड्रेटेड रखने का दावा करते हैं। लेकिन सफल नहीं हो पाते। आप अपनी स्किन को सीजन के फलों से हाइड्रेटेड कर सकते हैं। जैसे कि तरबूज, तरबूज एक ऐसा फल है। जिसे आप खाने के साथ-साथ चेहरे पर फेशियल जेल की तरह भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको बिना पैसे खर्च किए घर पर ही तरबूज का जैल बनाने की आसान विधि बता रहे हैं।

पुलिस मुठभेड़ में 1 बदमाश की मौत, 1 घायल

 अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर आज गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में एक बदमाश की मौत हो गई और एक के घायल होने की खबर है। मरने वाले बदमाश का नाम रवि बताया जा रहा है। जबकि, घायल अविनाश का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रवि के खिलाफ पांच-छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश कार में आए और पुलिस की आखों में मिर्ची पाउडर झोंक कर मेडिकल के लिए ले जाए जा रहे अपने साथी को छुड़ाने का प्रयास किया। इसी बीच दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कुलदीप फज्जा नाम के बदमाश को मेडिकल के लिए लाई थी। यह बदमाश जितेंद्र गोगी गैंग का सदस्य है। इस पर हत्या जैसे करीब 70 संगीन से अधिक केस दर्ज हैं।
इसे जब जीटीबी अस्पताल लाया गया तो उस वक्त गोगी गैंग के आधा दर्जन बदमाशों ने इसे पुलिस कस्टडी से छुड़वाने के लिए गोलीबारी कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश ढेर कर दिया, मगर कुलदीप फज्जा को बदमाश भगा कर ले गए।
कुलदीप फज्जा को भगाने के लिए बदमाश कार से जीटीबी अस्पताल आए थे। इन बदमाशों ने पुलिस की आंखों में मिर्च पाउडर झोंखकर कुलदीप को कस्टडी से छुड़ा लिया। बदमाश कुलदीप को लेकर गेट नम्बर 7 से पैदल बाहर भागे। अस्पताल के बाहर बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूटी और उससे फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।

देशों में लू का प्रकोप आम हो जाएगा: वैज्ञानिक

 अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। अगर वैश्विक तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस पर सीमित कर दिया जाता है तो भी भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों में प्राणघातक लू का प्रकोप आम हो जाएगा। अमेरिका स्थित ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी सहित विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों ने अपने नए अध्ययन में दावा किया कि है भीषण गर्मी की वजह से भारत के खाद्यान्न उत्पादन करने वाले बड़े क्षेत्र में काम करने की स्थिति असुरक्षित हो सकती है जैसे उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल। इसके अलावा तटीय इलाकों एव कोलकाता, मुंबई एवं हैदराबाद जैसे शहरी केंद्रों में भी मुश्किल बढ़ सकती है।

भाजपा के आदेश पर बना नया राजनीतिक दल: ममता

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आने वाले विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करने के लिए एक नयी राजनीतिक पार्टी को समर्थन देने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। बनर्जी 24 परगना जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं थीं।उन्होंने किसी दल अथवा व्यक्ति का नाम लिए बिना कहा कि उस पार्टी के संस्थापक को भाजपा से धन मिलता है। उन्होंने कहा,” भाजपा के आदेश पर राज्य में एक नए राजनीतिक दल का गठन हुआ है , जिसका मकसद अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करना और भगवा दल की मदद करना है।

केंद्रीय मंत्री अठावले ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

मनोज सिंह ठाकुर     
मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की राष्ट्रपति से यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई। मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री ने कहा, ” मैंने राष्ट्रपति कोविंद को ज्ञापन दिया है और उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने मेरी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है। अठावले की राष्ट्रपति से यह मुलाकात नयी दिल्ली में हुई। मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री ने कहा, ” मैंने राष्ट्रपति कोविंद को ज्ञापन दिया है और उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने मेरी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-221 (साल-02)
2. शुक्रवार, मार्च 26, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी सवंत-2077।

4. सूर्योदय प्रातः 06:31, सूर्यास्त 06:41।

5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...