बुधवार, 24 मार्च 2021

कुंभ स्नान: 72 घंटे की रिपोर्ट लेकर आएंगे श्रद्धालु

 पंकज कपूर   
देहरादून। देशभर में लगातार कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़ते देख अब कुंभ में भी सरकार श्रद्धालुओं के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर रही है। फिलहाल, इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बयान दिया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, अब जो भी हरिद्वार स्नान के लिए आएगा। वह 72 घंटे पहले की कोविड-19 रिपोर्ट लेकर आएगा।

हाईवे पर फटने लगें सिलेंडर, ट्रक पलटने से हादसा

नरेश राघानी          
जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा में जयपुर-कोटा हाईवे पर हनुमान नगर के पास आकाशीय बिजली गिरने से गैस-सिलेंडर से भरा एक ट्रक पलट गया और उसमें आग लग जाने से सिलेंडर फटने से धमाके हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से सड़क पर चल रहा करीब साढ़े चार सौ घरेलू गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया और उसमें आग लग गई।
इससे सिलेंडर फटने लगे और करीब दो-ढाई घंटे तक सिलेंडरों में धमाके होते रहे। ट्रक पलटने एवं आग से चालक एवं खलासी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची। लेकिन सिलेंडरों में विस्फोट एवं भीषण आग के कारण पास जाने की हिम्मत नहीं हुई और बाद में आग के कमजोर पड़ने एवं धमाके बंद होने पर उस पर काबू पाया गया।

बिहार विधानसभा हंगामा प्रकरण पर बोली राबड़ी

 अविनाश श्रीवास्तव      

पटना। बिहार के विधानसभा में कल जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी विधायको की मांग थी, कि सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 वापस लिया जाए। इस दरमियान विधानसभा अध्यक्ष को उनके कमरे से निकलने से विपक्ष की कोशिश थी कि रोका जाए। सरकार को इस पुरे हंगामे को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस फ़ोर्स बुलानी पड़ी। अब कल हुई घटनाओं का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष दुबारा सरकार पर हमलावर हो गया है। आज आये वीडियो के अनुसार सदन में पुलिस ने कथित तौर पर आरजेडी विधायक सतीश कुमार के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद उन्हें विधानसभा से स्ट्रेचर पर लेकर आया गया। उन्होंने कहा कि ‘देखिए, एक निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ आज कैसे पेश आया गया। इस दौरान विपक्ष की महिला विधायकों को भी महिला सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा भवन से बाहर कर दिया था। इस दौरान राबड़ी देवी के आरोपों को आधार माने तो महिला विधायक की साडी भी खुल गई। कल हुवे घटनाक्रम के अनुसार विधायक विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को उनके कक्ष से बाहर निकलने से मना कर रहे थे। विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दल के महागठबंधन के सदस्य बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 का विरोध कर रहे थे। उन्होंने इसे लेकर विधानसभा में हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दिन में पांच बार स्थगित करनी पड़ी।

हैरतअंगेज: पानीपत में 300 से ज्यादा लोग गायब

राणा ओबराय    
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में पिछले 800 दिन में पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 300 से ज्यादा लोग गायब हैं। इनमें चार साल से 17 साल के नाबालिग अधिक शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
पानीपत शहर से भाजपा के विधायक प्रमोद विज ने पिछले साल और इस साल भी बजट सत्र में यह मामला विधानसभा में उठाया। हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआइ से कराने का फैसला लिया है। पिछली बार भी सरकार ने सीबीआई जांच का भरोसा दिलाया था। इस बार गृह मंत्री अनिल विज ने सदन से बाहर भी कहा है कि वह इस मामले की तह में जाने के लिए बच्चों के गायब होने के मामलों को सीबीआइ को सौंपेंगे। पानीपत पुलिस ने क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अधीन एक एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सेल बनाने की भी कार्य योजना तैयार की है।

होलिका दहन के समय बरतें सावधानी, लकड़िया

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। हमारे देश में सभी त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। और होली पर को अलग ही हुडदंग देखने के मिलता है। इस साल 29 मार्च 2021 को होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन होली से एक दिन पहले होलिका की पूजा करके दहन किया जाता है।
हमारे देश में होलिका का अलग महत्व है। पुराणों के अनुसार होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि महादेव ने होली से 8 दिन पहले यानी होलाष्टक के दिन कामदेव यानी अपनी बुराई को भस्म कर दिया था।

देश का पहला एयर प्यूरीफायर फैन लॉन्च किया गया

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। वायु प्रदूषण को समस्या को कम करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। लेकिन हमारी वायु इतनी दूषित हो चुकी है कि खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। लेकिन अब ऐसी टेक्नोलॉजी आ गई है। जिसे आप वायु प्रदूषण से अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं।
दरअसल होम-ग्रोन कंपनी हैवेल्स ने एक सीलिंग फैन लॉन्च किया है। ये भारत का पहला ऐसा फैन है। जो एयर प्यूरीफायर टेक्नोलॉजी से लैस है। यह कार्बन फिल्टर से लैस है, जो बदबू को दूर करने और हवा को शुद्ध करने में मदद करता है।

हरियाणा: चाचा-भतीजी ने किया देश का नाम रोशन

राणा ओबराय  
यमुनानगर। हरियाणा के जिला यमुनानगर के रहने वाले चाचा-भतीजी ने जर्मनी में मेंबर ऑफ पार्लियामेंट का चुनाव जीत देश का नाम रोशन किया है। यमुनानगर के अल्हार गांव के रहने वाले राहुल अपने गांव से जर्मनी लेबर का काम करने के लिए गए थे। वहीं उनकी भतीजी कृति अपने पिता के साथ ही जर्मनी में ही रह रही थी।
राहुल और उसके भाई कपिल कंबोज लंबे समय से जर्मनी में रह रहे हैं। राहुल के भाई कपिल कंबोज भी 2016 में क्लस्टरबाग से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रह चुके हैं। फ्रैंकफर्ट सिटी लोकसभा क्षेत्र में कुल साढ़े पांच लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 25 हजार भारतीय मूल के मतदाता हैं। यही भारतीय उनकी जीत का आधार बने।

प्रेमी युगल का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

नौडीहा। प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले एक प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। मामला मंगलवार का झारखंड के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने यह कदम उठाया।
दोनों ही सोमवार की सुबह 10 बजे अपने घर से मनसाटांड में हो रहे महायज्ञ को देखने की बात कह कर घर से निकले थे। इसके बाद उनकी आज जंगल में एक पेड़ से बने फंदे से लटकी लाश बरामद की गई।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 1 दर्जन घायल

आगरा। यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें बुधवार यानी आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरूग्राम से पश्चिम बंगाल के मालदा शहर जा रही स्लीपर कोच बस मटसेना थाना क्षेत्र में किमी 44 के पास सर्विस रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई।
आपको बता दें हादसे में दो बच्चों समेत एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची मटसेना थाना पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को एम्बुलेंस से शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भिजवाया, जहां से शहर के सरकारी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद सड़क से क्षतिग्रस्त बस को हटवाया गया।

यूपी में बढ़ा कोरोना, 638 लोग संक्रमित मिलें

हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में मंगलवार को केवल 1.19 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 638 लोग संक्रमित पाए गए। सोमवार को 1.35 लाख लोगों का टेस्ट किया गया था, जिसमें 542 लोग संक्रमित पाए गए थे। यानी संक्रमण की दर भी बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने लोगों से पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। अब लखनऊ में 954 रोगी हैं। राजधानी सहित 15 जिलों में संक्रमण बढ़ा है। कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, आगरा, बरेली, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, बलिया व आगरा शामिल हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-220 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, मार्च 25, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी सवंत-2077।

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:39।

5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-32+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...