मंगलवार, 23 मार्च 2021

फैसला: 24 से 31 मार्च तक उद्योगों में तालाबंदी

विराट शर्मा   
गौतम बुद्ध नगर। उत्तर-प्रदेश कोरोगेटेड बाक्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ने कहा है, कि प्रिंटिग, पैकेजिग, कोरोगेटेड बाक्स को मिलने वाला कच्चा माल 80 फीसद तक महंगा हो गया है। इससे उद्योगों को चलाने में उद्यमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में आयोजित एसोसिएशन के पदाधिकारियों की हुई बैठक में कहा गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र भाटी ने कहा कि कागज निर्माताओं की ओर से गुटबंदी कर बाजार में कागजों की कमी दिखाई जा रही है। इससे कागजों के दामों में लगातार बृद्धि हो रही है। प्रिंटिग, पैकेजिग, कोरोगेटेड बाक्स को मिलने वाला कच्चा माल 80 फीसद तक महंगा हो गया है। बढ़ी कीमत में खरीदार सप्लाई लेने को तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में उद्यमी 24 से 31 मार्च तक उद्योगों में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अजय मल्होत्रा, केपी सिंह, अनिल गुप्ता, मोहन सिंह, शीतल चौहान, राम जीवन सिंह, पीके तिवारी सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।

सड़क-सुरक्षा पर डीएम कार्यालय में की बैठक

विराट शर्मा  
गौतम बुद्ध नगर। सड़क सुरक्षा के लिए संसदीय क्षेत्र समिति की एक बैठक आज मंगलवार को सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए जागरूकता के लिए जन सहभागिता को जरूरी बताया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरुकता जरूरी है। इसके लिए आम जनमानस के साथ-साथ स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने शहर मे यातायात जाम की स्थिति पर भी कहा कि इसके लिए सभी विभागों को मिलकर संयुक्त प्रयास करना होगा। जागरूकता बढ़ने से ही यातायात से संबंधित सभी समस्याओं का हल निकल पाएगा। इस दौरान पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सांसद डॉ. शर्मा के समक्ष 10 व 15 साल पुराने डीजल पेट्रोल वाहनों के सड़कों पर दौड़ने का मामला उठाया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में ऐसे करीब 70 हजार वाहन हैं, जिनकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इन वाहनों को खड़ा करने के लिए विभाग के पास जगह उपलब्ध नहीं है। इस पर सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि जल्द ही वह संबंधित अधिकारियों से इस मुद्दे पर बात कर समस्या का हल निकलवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन प्रशांत मिश्रा, सहित परिवहन विभाग, नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

 अकांशु उपाध्याय                                   

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली किसान मोर्चा ने आज मंगलवार को कंझावला में डीएम आफिस के बाहर केजरीवाल की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया और दिल्ली सरकार पर पिछले छह सालों में किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा, कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय साहिब सिंह वर्मा द्वारा दिल्ली देहात के लिए किए गए कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत की अध्यक्षता में हुए धरने के दौरान पूर्व मेयर मास्टर आजाद सिंह, किसान नेता अनुप चौधरी, धारा सिंह, राकेश चौधरी, पवन सहरावत, रविन्द्र राणा, अजय सोलंकी, बाके पहलवान, संजय मान, विजय लाकड़ा और राकेश मंजरी सहित किसान नेता मौजूद थे। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, कि किसान के प्रति साहिब सिंह वर्मा की ईमानदारी और मेहनत करने वालों के लिए सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहते थे। ग्राम सभा की जमीनों पर विद्यालय, स्पोर्ट्स कम्पलेक्स इत्यादी का निर्माण कार्य शुरु कराया और किसानों की जमीन जो कौड़ियों के दाम पर नीलाम की जाती थी। उसके मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी हुई। लेकिन, उनके देहांत के बाद शीला दीक्षित की सरकार या केजरीवाल सरकार हो, दिल्ली देहात के विकास के नाम पर सिर्फ किसानों को ठगने का काम किया है। बिधूड़ी ने कहा कि किसानों को किसान न समझने वाले केजरीवाल आज किसानों से उसका हक छीन रहे हैं। दिल्ली के किसानों को केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ तक नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली में किसानों को MSP का रेट नहीं मिल पा रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एमएसपी के समर्थन में दूसरे राज्यों में प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि आजादी के 72 सालों के बाद भी ऐसा लग रहा है कि दिल्ली के किसान आजाद नहीं हो पाए हैं। क्योंकि, केजरीवाल सरकार ने उन्हें कोई सुविधा नहीं दी है। यहां तक कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सुविधा तक मुहैया नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के खेतों में बिजली कनेक्शन नहीं है। दिल्ली के किसानों को ट्यूबेल लगाने की अनुमति नहीं है और ना ही ट्रैक्टर की खरीद पर कोई सब्सिडी लाभ मिलता है। विनोद सहरावत ने कहा कि सच तो ये है कि आज मंगलवार को दिल्ली में किसान पूरी तरह से परेशान है। उन्होंने केजरीवाल सरकार से मांग की है कि दिल्ली के किसानों को मुफ्त बिजली मिले और उनपर लगाए गए चार्ज को निश्चित हटाया जाए।

वाल्मीकि परिवार के ऊपर हमले में पीड़ितो से मिलें

 अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अनूसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल के नेतृत्व में आज मंगलवार को दिल्ली के सराये काले खां में वाल्मीकि परिवार के ऊपर हुए हमले में पीड़ित परिवार से मिले। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए एससी कमीशन के सदस्य सुभाष परधी, अनूसूचित जाति के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय लावणिया, मोर्चा मीडिया प्रमुख मनोज चंदेल सहित मोर्चा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। भूपिंदर गोठवाल ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उन्हें हर संभव किसी भी प्रकार की सहायता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन दो लड़के-लड़की ने शादी की है, वह दोनों ही बालिग हैं, लेकिन इसके बावजूद पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इसलिए भविष्य में किसी तरह की और घटना न हो, इसके लिए गोठवाल ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग की और पीड़ित परिवार को भविष्य में हर संभव सहायता देने का वादा किया।

वकील को जेल भेजने का विरोध, रखी हड़ताल

फिरोजाबाद। जानलेवा हमले के आरोप में एक अधिवक्ता को जेल भेजने के विरोध में सोमवार को वकीलों ने हड़ताल रखकर विरोध जताया। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है। बार एसोसियेशन के महासचिव देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में वकीलों नारेवाजी करते हुये एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी अजय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा है कि मक्खनपुर थाना पुलिस ने अधिवक्ता नीरज यादव को घायल के साथ जाने पर मुकदमा दर्ज करते हुये जेल भेज दिया। जवकि अधिवक्ता निर्दोष है। उनका कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेषानुसार किसी भी मामले की जांच व साक्ष्य संकलित किये बिना गिरफ्तारी नही की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी। घटना की तहरीर पुलिस ने लिखी है। उन्होंने थाना मक्खनपुर व थाना मटसेना पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताते हुये निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सत्यप्रकाष यादव, संजय सिंह यादव, हरित यादव, वकील खान, घनष्याम यादव, रविन्द्र यादव, धर्म सिंह यादव आदि है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-219 (साल-02)
2. बुधवार, मार्च 24, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- दसवीं, विक्रमी सवंत-2077।

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:39।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...