सोमवार, 22 मार्च 2021

रूसी विदेश मंत्री की चीनी यात्रा, कई अहम मुद्दे

बीजिंग/मास्को/वाशिंगटन डीसी। रूस के विदेश मंत्री सर्गेर्ई लावरोव अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ वार्ता करने के लिए सोमवार को चीन पहुंचे। दोनों देशों ने मानवाधिकार हनन सहित कई मुद्दों पर उनके खिलाफ सख्त नीतियां अपनाने की बाइडन प्रशासन की योजना का मुकाबला करने के लिए अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिशों तेज कर दी हैं। इसी उद्देश्य को लेकर रूसी विदेश मंत्री चीन की यात्रा पर हैं। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां प्रेस वार्ता में बताया कि लावरोव (71) सोमवार और मंगलवार को वांग से वार्ता करेंगे। 

सीएम उद्धव इस्तीफा दें, रविशंकर ने की मांग

मनोज सिंह ठाकुर           
मुंबई। केंद्रीय कानून और न्याय व आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की मांग की। प्रसाद ने पटना स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता कर उनसे इस्तीफा मांगा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के पत्र से उठे विवाद पर कहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे या शरद पवार इस मसले पर क्या कर रहे हैं, इस बात को प्रदेश की जनता पूछ रही है। प्रसाद ने कहा कि सचिन वाजे को बचाने के लिए पूरी महाराष्ट्र सरकार लगी हुई है। जो बताता है कि महा विकास अघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र में किस तरह से लूट-खसोट में लगी हुयी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। यह ऑपरेशन लूट है। रंगदारी एक अपराध है और अगर इस मामले में शरद पवार को ब्रीफ किया जा रहा है तो सवाल उठता है कि शरद पावर जब सरकार में नहीं हैं तो उन्हें किस बिनाह पर ब्रीफ किया जा रहा है। इसलिए एक सवाल यह भी उठता है कि शरद पवार ने अपने स्तर पर क्या कार्रवाई की? रविशंकर प्रसाद ने उद्धव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में चोर दरवाजे से सरकार बनाई है और लेटर बम के इस प्रकरण के बाद यह साफ़ हो गया है कि उद्धव ठाकरे सरकार अपना नैतिक अधिकार खो चुकी है। इस पूरे मामले पर सरकार को जवाब देने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है। भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं रहेगी। महाराष्ट्र में सड़क पर उतारकर भाजपा प्रदर्शन करेगी और जो सच है। वह सबके सामने आकर रहेगा।

दिल्ली में कहीं न कहीं हमसे चूक हुई: राजनाथ

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा कार्यकारणी की बैठक का रविवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन कार्यकारणी की बैठक दिल्ली देहात के माजरा डबास गांव में हो रही है। इस मौके पर यहां किसान महापंचायत आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दे की सरकार अनदेखी नहीं करें।  जनसंघ की स्थापना इसी मकसद से की गई। हिंदुस्तान की राजनीति के केंद्र बिंदु में आज भाजपा है। राजनीति के अर्थ को समझना होगा। यह पवित्र शब्द है। समाज को सन्मार्ग की ओर ले जाए, वही राजनीति है। आज यह अपना अर्थ खो चुका है। यह बिडंबना है। राजनीति के भाव को पुनः स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कहीं न कहीं हमसे चूक हुई है। दिल्ली हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 15 साल का कांग्रेस रही। हमने सोचा था कि कांग्रेस के बाद खाली स्पेस को भाजपा भरेगी। लेकिन हुआ उल्टा। हमे इस पर विचार करने की जरूरत है। छोटे मन का व्यक्ति कभी बड़ा नहीं हो सकता है। आनंद फ़िल्म में राजेश खन्ना का डायलॉग है हम लम्बी जिंदगी नहीं बड़ी जिंदगी चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन के मर्म को समझाया। आत्मा की विशालता ही परमात्मा है। अब पश्चिमी संस्कृति भी इसे मानती है। व्यक्ति की भौतिक व आध्यात्मिक विकास जरूरी है। हमारी सरकार इसी दर्शन को लेकर काम कर रही है। राम जन्मभूमि के आंदोलन के बाद से हमारा जनाधार बढ़ा है। कुछ लोग इसे सम्प्रदाय का रंग देने की कोशिश की है। पंडित जी ने जात पंथ के आधार पर राजनीति नहीं करने की बात कहीं है। भाजपा जो कहती है वह करती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने कहा कि सरकार बनने पर जम्मू कश्मीर में 370 समाप्त करेंगे, हमने बहुमत मिलते ही ऐसा किया। हमने तीन तलाक को समाप्त किया। हम विश्व को अपना परिवार मानते हैं। हम जाति मजहब धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं करते हैं। नेताओं के कथनी करनी में अंतर ही भारत की राजनीति का संकट है। मोदी के सुशासन व विकास का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर है। बावजूद दिल्ली में नहीं आते हैं। समाज के लोगों को बिठा कर मंथन करें। जनता लोकसभा में वोट देती है लेकिन विधानसभा में वोट नहीं देती है। श्रम सेवा ही मूलमंत्र है। पन्ना प्रमुख विजय दिला सकता है। कार्यकर्ता केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाइए। जनता के बीच जाना चाहिए। नगर निगम का उपचुनाव के परिणाम से स्तब्ध हूं। हमें जन सामान्य से सीधा संपर्क रखना होगा। पन्ना प्रमुख को इज्जत दीजिये। नेता पद के गुरुर में नहीं रहे। भारत पाक सीमा पर हालात बदल रहे हैं। प्रधानमंत्री की सूझबूझ के कारण ही कोरोना के बावजूद भी हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है। स्वच्छता व शौचालय अभियान ने भारत के स्वास्थ्य परिदृश्य को बदल दिया है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी माना है।

मद्यपान की उम्र 25 साल से घटाकर 21 कर दी

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की। मंत्रिमंडल ने मद्यपान की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करते हुए नयी आबकारी नीति को सोमवार को मंजूरी दे दी। नयी नीति के अनुसार, दिल्ली में शराब की नयी दुकानें नहीं खोली जाएंगी और सरकार कोई शराब दुकान नहीं चलायेगी। सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंत्रिसमूह की सिफारिश के आधार पर आज मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी। यह तय किया गया, कि राष्ट्रीय राजधानी में शराब की कोई नयी दुकान नहीं खोली जाएगी और सरकार शराब की कोई दुकान नहीं चलायेगी।

सीएम योगी ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देेश

हरिओम उपाध्याय          

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा है, कि कोरोना से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखी जाए। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए इसके माध्यम से आमजन को संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी जाए।

आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटने वालों को राहत

अश्वनी उपाध्याय     

गाज़ियाबाद। जनपद में बुलंदशहर रोड स्थित स्डंस्ट्रियल एरिया में आरटीओ कार्यालय के चक्कर काट कर परेशान हो चुके लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। 1 मई 2021 से यहाँ के 80 प्रतिशत कार्य ऑनलाइन ही हो जाएंगे। यहाँ तक कि ड्राइविंग लाइसेन्स बनवाने के लिए भी आपको सिर्फ एक बार ही आरटीओ कार्यालय में जाना होगा। वह भी एडवांस में अपनी सुविधा के अनुसार समय चुनने के बाद। वर्तमान में भी काफी सेवाएँ ऑनलाइन हो गईं हैं। वाहन डीलरों को अपने डिजिटल हस्ताक्षर वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन डीलरों की फाइल ऑनलाइन अप्रूव की जाने लगी है। उनके डिजिटल हस्ताक्षर से कार्य हो जाते हैं। अधिकारियों को दो से तीन दिन में इन फाइलों को अप्रूव करना होता है। अगर कोई फाइल लेट हो रही है तो उसकी देरी का कारण बताना होता है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी घर से ऑनलाइन टेस्ट दे सकेंगे। जिन लोगों के पास यह व्यवस्था नहीं होगी वह पास के जन सुविधा केंद्र पर जाकर काम करा सकेंगे। आवेदक को सिर्फ एक बार ऑफिस आना होगा ताकि उसे देखा जा सके कि वह शारीरिक रूप से सही हैं या नहीं। इसके बाद वाहन चलवाकर देखा जाएगा और फिर लाइसेंस जारी किया जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण अब एनओसी भी आसानी से मिल सकेगी। अभी तक लोगों को इसके लिए भी काफी चक्कर काटने पड़ते थे। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद कार्यालय में अधिकतर कर्मचारियों के पास कोई काम ही नहीं बचेगा। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि हमें ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए कोई तैयारी नहीं करनी हैं। सारी तैयारी एनआईसी लखनऊ द्वारा की जाएगी। जो भी बदलाव होंगे, वहीं से होंगे। हमें शासन के आदेशों का पालन करना है। जहां तक काम ऑनलाइन होने के बाद कर्मचारियों का प्रश्न है, वे जनता की समस्याओं के समाधान करने व अवैध वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए ज्यादा समय निकाल पाएंगे।

क्रान्तिकारी वैचारिक सम्मलेन का हुआ आयोजन

अश्वनी उपाध्याय         

गाजियाबाद। जनपद में आज सोमवार को “क्रान्तिकारी वैचारिक सम्मलेन” का आयोजन किया गया। अंशु ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता राम दुलार यादव रहे। कार्यक्रम में वीरेन्द्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव समाजवादी पार्टी जनपद, अवनीश नागर, संजीव भाटी, मनोज पण्डित, बिन्दू राय राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला उत्थान संस्था, देवराज, रवीन्द्र यादव, विकास सिंह, अनिल मिश्र ने विचार व्यक्त किये। सम्मलेन में आये हुए गणमान्य विद्वानों, नवजवान साथियों ने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता राम दुलार यादव ने कहा कि “शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने देश को ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्ति दिलाने के लिए हँसते-हँसते फांसी के फन्दे को चूम कर शहीद हो गये। आज देश में उनके चित्र और मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनको स्मरण कर लेते है। लेकिन देश, समाज, व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के बारे में उनके समाजवादी विचार पर एक कदम भी चलना नहीं चाहते”। शहीदे आजम भगत सिंह ने कहा है कि “भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति हमारी पहली लड़ाई है, लेकिन मानव द्वारा मानव के शोषण, विषमता, अन्याय, अत्याचार, रूढ़िवाद, भ्रम, पाखण्ड के विरुद्ध हमारी अन्तिम लड़ाई है”। क्रान्तिकारी दल का मानना था कि सामाजिक स्वतंत्रता, आर्थिक स्वतंत्रता के बिना पूर्ण स्वतंत्रता असंभव है। उनकी डायरी में लिखा यह कथन कि “कोई आदमी इतना धनवान न हो जो जब चाहे किसी को खरीद ले, तथा कोई भी इतना गरीब न हो कि अपने को बेचने पर किसी व्यक्ति के सामने मजबूर हो”। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का मानना था कि क्रान्ति सडी-गली व्यवस्था के परिवर्तन का नाम है जो विचार की सान पर तेज होती है। यादव ने कहा कि जिन मूल्यों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों ने त्याग और बलिदान दिया। आज देश में भय और नफ़रत का वातावरण बनाया जा रहा है। वर्तमान केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार उन मूल्यों की रक्षा करने में अक्षम सिद्ध हो रही है। राजनीति में धार्मिक पाखण्ड और जातिवाद बढ़ता जा रहा है। सामन्तवादी और अराजक ताकतें बाहुबल और धनबल से लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भारत 2014 में लोकतंत्र मापदंड में 27वें स्थान पर था। आज 53वें स्थान पर पहुँच गया है, विदेशी सर्वेक्षण में हमारा आर्थिक और राजनैतिक अवमूल्यन ही हुआ है। हम न पूर्ण लोकतंत्र रहे, न पूर्ण विकाशशील देश, आज नवजवानों, छात्रों तथा देश के बुद्धिजीवी गणमान्य लोगों की जिम्मेदारी है कि देश में समता, समानता, न्याय और बंधुत्व के लिए आवाज उठाने तथा सामाजिक और राजनैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहेंगें, तभी हम देश पर अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महान पुरुषों के स्मरण के अधिकारी होंगें। अंशु ठाकुर ने कहा कि नौजवान साथियों इस सम्मेलन में आकर आप लोगों ने क्रान्तिकारी विचार रखे तथा शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जाना। हमें इस अवसर पर संकल्प लेना है कि क्रांति की ज्वाला को हम जलाये रखते हुए जातिवाद, शोषण और पाखण्ड से देश को मुक्त कराने के लिए सदैव कार्य करते रहेंगें। किसानों के समर्थन में भी वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की, कि उनकी मांग जल्द से जल्द मानें, अहंकार का परित्याग कर तीनों कृषि कानूनों को वापस सरकार ले। वैचारिक सम्मलेन में प्रमुख राम दुलार यादव, अंशु ठाकुर, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, मनोज पण्डित, विक्की सिंह, उपेन्द्र यादव, कृष्णानन्द यादव, मोहम्मद वाशीम, अभिशेष यादव, अखिलेश कुमार शुक्ला, गौरव चौधरी, प्रवीन भाटी, संजीव भाटी, सर्वेश यादव, गुड्डू यादव, उपेन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र यादव, अवधेश यादव, विकास यादव, कुनाल, अंकुर शर्मा, बिन्दू राय, रेनूपुरी, गौरव तिवारी, विकास, धर्मेन्द्र, कुलदीप, देव यादव, विकास साह, अवनीश नगर, शैलेन्द्र विष्ट, ध्रुव तिवारी, देव राज, शिव, विनोद, अजय यादव, राम प्रसाद आदि शामिल रहे।

चुनाव: मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा

अश्वनी उपाध्याय        

गाज़ियाबाद। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची पर अब तक 22 आपत्तियां आ चुकी हैं। आपत्तियों में किसी ने सीट के आरक्षण का आधार गलत बताया है तो किसी ने कहा है, कि वर्तमान में मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा है। अगर बच्चों की संख्या भी इसमें जोड़ ली गई तो आबादी की संख्या और अधिक हो जाएगी। अभय त्यागी सोमवार को शाहपुर निज मोरटा गांव से आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विकास भवन पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गांव की आबादी 3,152 दिखाई गई है। जबकि वर्तमान में आबादी चार हजार के करीब है। कुछ अन्य लोग भी आपत्ति दर्ज कराने के लिए पहुंचे। उनका कहना है कि शाहपुर निज मोरटा ही नहीं डासना सहित कई अन्य ग्राम पंचायत में आरक्षण सूची तैयार करने के लिए दिखाई गई आबादी से ज्यादा तो वर्तमान में मतदाता हैं। अधिकारियों का कहना है कि आबादी की संख्या बढ़ी है, लेकिन 2011 के बाद जनगणना न होने के कारण आबादी का डाटा पुराना है। इसी वजह से आरक्षण सूची 2011 की जनगणना के आंकड़ों की मदद से तैयार की गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी हुआ है। जबकि नए आंकड़ों में मतदाताओं की संख्या 2011 के मतदाताओं की संख्या से ज्यादा है। एडीपीआरओ मनोज त्यागी ने कहा कि आरक्षण सूची शासनादेश के आधार पर बनाई गई है। जो आपत्तियां आई हैं, उनका निस्तारण कराकर 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

खलबली: दिल्ली-रांची स्पेशल से धुआँ निकला

अश्वनी उपाध्याय       

गाज़ियाबाद। रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन से धुआँ निकलने लगा। जिला चीफ़ फायर ऑफिसर सुनील सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर 4:50 बजे सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुँच गई। जांच में पता चला कि धुआँ उठने का कारण ट्रेन में लगी आग नहीं था। दरअसल, ट्रेन कि एक बोगी में ब्रेक जाम हो गए थे। टेकनीशियनों की मदद से ब्रेक को ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। अभी कुछ दिन पहले ही गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर लखनऊ शताब्दी के ब्रेक वैन में आग लग गई थी।  हालांकि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी मगर दमकल विभाग की 6 गाड़ियों को आग बुझाने में आधा घंटे से भी ज्यादा का समय लगा था। इस मामले की जांच में ट्रेन की पार्सल वैन में मिले बैटरी, मोबाइल क्लीनर जैसे ज्वलनशील आदि पदार्थ मिले थे। ये सामान दिल्ली से किया गया था। इस मामले में सामान को बुक करने वाले ज्ञानेंद्र पांडेय नाम के व्यक्ति को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध शराब के निर्माण-तस्करी के विरुद्ध अभियान

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में विभिन्न थानों द्वारा कुल 17 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 310 लीटर दारू बनाने के उपकरण बरामद किए गये। 60 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त संजीव पासी पुत्र भारत निवासी भगवतपुर थाना पश्चिम शरीरा व चिंटुल पुत्र चुंगे निवासी थाना पश्चिम शरीरा, बसंत लाल पुत्र दस्सु लाल निवासी फ़ैज़ीपुर थाना पश्चिम शरीरा, गिरफ्तार कर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बंधित थानों पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय को किया गया। 
समीर अहमद 

घटना का सफल अनावरण, 2 चोर किए अरेस्ट

अतुल त्यागी    
हापुड़। जनपद पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जनपद नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 चोर गिरफ्तार किए गए। जिनके कब्जे से चोरी किया गया शत प्रतिशत माल(पीली व सफेद धातु के आभूषण कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये,700रुपये नकद) व 2 अवैध चाकू बरामद।

संस्था के प्रदेश सचिव डॉक्टर को लगाईं गई वैक्सीन

अतुल त्यागी                     
हापुड़। जनपद के सरकारी अस्तपताल जहाँ इंडियन प्रेस एलाइवनेश असोसिएसन के प्रदेश सचिव डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा को सुप्रिडेंट राजश्री खत्री द्वारा कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई। जिसमें डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया, कि सभी पत्रकार, जो किसी भी बीमारी से ग्रस्त हैं। तुरंत, कोविड-19 पहली वेक्सीन लगवाएं। जो सरकारी अस्पताल गढ़ रोड जनपद में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद फ्री लगाई जा रही है। उसके बाद दूसरा भाग जल्दी लगाया जाएगा। जिसमें आज सोमवार को मेरठ मंडल प्रभारी अतुल त्यागी हापुड़, चेतन शर्मा गढ़मुक्तेश्वर रुस्तम पत्रकार शामिल रहे। डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया, कि वैक्सीन लगवाने के बाद डॉक्टरों ने आधा घंटा अपने पास बैठाया। देखा, कि कोई परेशानी तो नहीं है। उन्हें न तो कोई परेशानी बनी, नहीं कोई दिक्कत। उन्होंने बताया, कि इसको वैक्सिंग मात्र एक इंजेक्शन की तरह से बुखार में लगाया जाता है। उसी तरह से लगाई जाती है और प्रदेश वासियों को यह भी कहा सभी वैक्सीन  लगवाएं और आने वाली बीमारी से बचे।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...