सोमवार, 22 मार्च 2021

पीएम ने की ‘जल शक्ति अभियान की शुरूआत की

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व जल दिवस पर ”जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” की शुरुआत की और कहा कि भारत की आत्म-निर्भरता जल संसाधनों तथा जल संपर्क पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जल के प्रभावी संरक्षण के बिना भारत का तीव्र गति से विकास संभव नहीं है। देश में वर्षा का अधिकतर जल बर्बाद होने पर अपनी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, ”हमारे पूर्वज हमारे लिये जल छोड़कर गए। हमारी जिम्मेदारी है, कि हम भविष्य की पीढ़ियों के लिये इसका संरक्षण करें। चिंता की बात है कि भारत में अधिकतर वर्षा जल बर्बाद हो जाता है। बारिश का पानी हम जितना बचाएंगे, भूजल पर निर्भरता उतनी ही कम हो जाएगी।” उन्होंने प्रत्येक गांव में आगामी सौ दिन वर्षा जल संरक्षण की तैयारियों को समर्पित किये जाने का आह्वान किया।

लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन, 33 लोग अरेस्ट

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कम से कम 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया, कि कोविड-19 नियमों के अनुसार घर से बाहर निकलकर प्रदर्शन की इजजात नहीं है। लोग फिर भी हाइड पार्क में एकत्र हुए और व्हाइटहॉल और संसद भवन सरकारी इमारतों की ओर जाने वाली सड़कों पर मार्च किया। शहर पुलिस ने ट्वीट कर कहा, "पुलिस अधिकारियों ने 18:45 बजे 33 लोगों को मध्य लंदन में सभाओं में शामिल होने पर गिरफ्तार किया है। अधिकांश लोगों को कोविड ​​नियमों का उल्लंघन को लेकर गिरफ्तार किया गया हैं। रैली से पहले 60 से अधिक संसदों ने गृहमंत्री प्रीति पटेल को कोरोना वायरस प्रतिबंधों को हटाने के लिए पत्र लिखा था।

'महानायक' को अवार्ड्स से किया गया सम्मानित

मनोज सिंह ठाकुर      

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को 19 मार्च शुक्रवार को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स (एफआईएएफ) द्वारा प्रतिष्ठित 2021 एफआईएएफ अवार्ड से सम्मानित किया गया। अमिताभ बच्चन इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। इस मौके पर हॉलीवुड फिल्मकार मार्टिन स्कॉर्सीज और क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म धरोहर के संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए अमिताभ बच्चन की सराहना की। डिजिटल माध्यम से आयोजित एक समारोह में अमिताभ बच्चन को एफआईएएफ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म अर्काइव द्वारा प्रदान किया जाता है।

सोना-चांदी की कीमत में आईं मजबूती, दाम बढ़ें

इंदौर। सप्ताहांत सोना तथा चांदी में ग्राहकी के बीच हाजिर भाव मजबूती लिए बताए गए। बीते सप्ताह में सोना 180 रुपये और चांदी 100 रुपये ऊंची बोली गई।कारोबार की शुरुआत में सोमवार को सोना 46390 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 46580 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 67800 रुपये पर हुई। वहीं, अंतिम दिन सौदे 67900 रुपये के स्तर हुए।

1 दिन दिहाड़ी नहीं मिली, आदमी सोता है भूखा

गुवाहटी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम की सबसे अहम जरूरत को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि यदि चाय जनजाति की महिलाओं को एक दिन की दिहाड़ी नहीं मिले, तो परिवार के एक सदस्य को उस दिन भूखा सोना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई, तो सभी महिलाओं को प्रतिमाह 2000 रुपये दिये जायेंगे। जिससे कि वे सशक्त हो सके। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज असम के चुनाव प्रचार की शुरूआत जोरहट से की। जोरहट में पहुंचने पर प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली बार जो भी वायदे किये थे, उन्हें एक-एक करके तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री कभी चाय के बागानों में गये। वहां जो बहनें चाय की पत्तियां तोड़ती हैं, उनकी अंगुलियों पर जो छाले पड़े हैं, उन्हें देखा? जो उन महिलाओं की चमड़ी सख्त हो चुकी है, क्या उन पर कभी भाजपा सरकार का ध्यान गया। कहा गया था कि चाय बगान श्रमिकों की दिहाड़ी 350 रुपये होगी, क्या वो की गई। कुछ नहीं किया गया, सभी वायदों को चकनाचूर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जो घर भी चलाती हैं और मेहनत मजदूरी कर परिवार का सहारा बनती है, मैं उनकी बात करती हूं। उन महिलाओं से मिली हूं। एक महिला ने बातचीत के दौरान मुझे बताया था कि दीदी यदि एक दिन दिहाड़ी नहीं मिलती, तो परिवार के एक सदस्य को भूखा सोना पड़ता है, लेकिन सरकार को उनकी कुछ भी नहीं पड़ी है। भाजपा सरकार ने कहा था कि 25 लाख रोजगार मिलेंगे, क्या किसी को रोजगार मिला? भाजपा सरकार ने कहा था कि खंड छह, जिससे असम की संस्कृति सुरक्षित रहती है, लागू करेंगे, नहीं किया गया। सीएए को लागू नहीं करने की बात की गई थी, लेकिन सत्ता में आते ही सीएए को लागू करने की बात की गई। उन्होंने कहा कि चाय के बगानों में न चिकित्सा की सुविधा है, न टाॅयलेट की। भाजपा की सरकार रिमोट की सरकार है, असम गण परिषद् को दिल्ली परिषद् बना दिया गया है। दिल्ली से असम की सरकार को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत दिवस प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको दो-दो इंजन की सरकार मिलेगी, इस पर प्रियंका ने तंज कसा कि क्या पता कौन सा इंजन कौन से ईंधन से चलेगा और क्या-क्या करेगा। भाजपा का मकसद सिर्फ राजनीति है। उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में असम की संस्कृति का विनाश किया। इससे पहले जो तरूण गोगोई कांग्रेस के नेता थे, जिनकी रगों में असमिया संस्कृति बसी हुई थी, उनके गुजर जाने के बाद, पीएम ऐसी बातें कर रहे हैं, जो कि उन्हें शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कहा। प्रियंका ने कहा कि यूपी के सीएम यहां आये और श्रीमन् शंकरदेव के बारे में गलत तरीके से जिक्र किया, इतना भी आदर नहीं किया कि वे उनके बारे में जानें। प्रियंका ने कहा कि भाजपा की नीतियां सिर्फ उद्योगपति मित्रों को मजबूत बनाने के लिए है। गोपीनाथ के नाम पर सरकारी पैसे से बनाया गया एयरपोर्ट उद्योगपति मित्र को दिया जा रहा है। एआईसीबी को प्राईवेट करने की योजना है। उन्होंने कहा कि असम के लोगों की जमीन हड़पने की कोशिश की गई। जब असम के लोगों ने इसका विरोध किया, तो महिलाओं पर लाठियां बरसाई गईं। किसानों को जेल में डाल दिया गया। भाजपा जमीन, एयरपोर्ट, रिफाईनर, यहां तक कि असम के चिड़ियाघरों के ब्लैक पैंथर भी अपने उद्योपगति मित्रों को दे रही है। सीएए से असम की संस्कृति को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि असम में 40 लाख बेरोजगार हैं। हर छठा बीए पास व 10वां एमए पास व्यक्ति बेरोजगार है। असम के युवाओं को दिल्ली, मुम्बई, बंगलूरू जाना पड़ता है। वहां भी उन्हें सम्मान नहीं मिलता। प्रियंका ने कहा कि आप सभी को जो भी आपके पास आये, उससे नौकरी, रोजगार, भविष्य मांगना चाहिए। यह आपके आत्मसम्मान की बात है। चाय बगान के श्रमिकों को आज तक ट्राईब्स का दर्जा नहीं दिया गया है। हर ओर से भाजपा ने धोखा किया है। आप उन पर कैसे विश्वास कर सकते हैं। पांच साल तक आपने भाजपा को झेला है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की सरकार थी, हो सकता है, कांग्रेस सरकार से भी गलती हुई हैं, लेकिन असम का विकास तो हुआ, सीएए तो नहीं थोपा गया। उन्होंने कहा कि जो आपके साथ हुआ, आपको पता है। आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। अब आपको बहुत सोच समझकर निर्णय करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपके लिए पांच गारंटी लेकर आई है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी, तो यह गारंटी हर हाल में पूरी होगी।

पाक ने 12 देशों के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध

इस्लामाबाद। पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ए,बी और सी तीन श्रेणी में 12 देशों के यात्रियों के देश में आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। जो कि देश में कोरोना के प्रसार को रोकने का एक प्रयास है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को इस आशय की रिपोर्ट दी। अखबार डॉन के मुताबिक इन 12 देशों के सभी आने वाले यात्रियों पर पाकिस्तान आने पर पाबंदी या रोक लागू रहेगी। यह आदेश 23 मार्च से पांच अप्रैल के बीच लागू रहेगा।" अधिकारियों ने कहा श्रेणी सी में आने वाले देशों में बोत्सवाना, ब्राजील, कोलंबिया, कोमोरोस, घाना, केन्या, मोजांबिक, पेरू, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और जाम्बिया शामिल हैं।

'मिसेज चटर्जी' में काम करेंगी अभिनेत्री रानी

मनोज सिंह ठाकुर        

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में काम करने जा रही है। रानी मुखर्जी 'मर्दानी 2' के बाद एक बार फिर दमदार फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को स्टूडियो और एमी एंटरटेनमेंट मिलकर बनाने वाले हैं। इस फिल्म का नाम मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे रखा गया है। इस फिल्म को आशिमा छिब्बर निर्देशित करने वाली है। फिलहाल, यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन फेज में हैं। बताया जा रहा है, कि इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक ऐसी महिला का किरदार निभाने वाली है। जो अपनी चुनौतियों का मजबूती से सामना करती है और एक देश तक से भिड़ जाती है। रानी मुखर्जी ने कहा, "मेरे 25 साल के फिल्मी करियर में इस बार शायद मेरे करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म साइन की है। मैंने महिला केंद्रित फिल्म राजा की आएगी बारात से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब संयोग से अपने 25 साल के फिल्मी करियर में मैंने एक बार फिर महिला केंद्रित फिल्म ही साइन की है। जो अपनी चुनौतियों से लड़ती है और एक देश से भी भिड़ जाती है। ये फिल्म सभी मांओं को समपर्ति है। ये वाकई एक शानदार स्क्रिप्ट है। जिसे मैंने काफी सालों पहले पढ़ा था। उसी वक्त मैंने इस फिल्म को करने का फैसला कर लिया था। मेरे लिए सौभाग्य है कि मैं निखिल आडवाणी की क्रिएटिव टीम से जुड़ी जिन्हें मैं कुछ कुछ होता है के वक्त से जानती हूं। उनकी कंपनी एमी एंटरटेनमेंट को बढ़ता हुआ देखकर अच्छा लगता है। मैं खुश हूं कि स्टूडियो इस पावरफुल स्क्रिप्ट के साथ जुड़े हैं।

उत्तराखंड के सीएम तीरथ पाएं गए पॉजिटिव

पंकज कपूर     

देहरादून। उत्तराखंड के अभी हाल ही में मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत कोरोना पाॅजिटिव हो गये हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूँ और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं। कृपया, सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के चलते कई राज्यों में फिर से लाॅकडाउन की स्थिति बनी हुई है। यूपी और उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

सावधान: 1 जून के बाद मिलेगा शुद्ध सोना

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। सोने के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से लोग सोना खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अगर आप भी सस्ता सोना समझकर खरीदने की तैयारी में है तो थोड़ा रुक जाइये। क्योंकि, हो सकता है आपका सोना आपको कंगाल कर दे। सरकार 1 जून से सोने की बिक्री से जुड़ा एक नया नियम लागू करने जा रही है। 1 जून 2021 से सोने के आभूषणों और कलाकृतियों के लिए हॉल-मार्किंग को जरूरी कर दिया है। जिसका मतलब है, कि ज्वेलर्स को भारतीय मानक ब्यूरो पास रजिस्टर और केवल हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण और कलाकृतियों की बिक्री की अनुमति होगी।

कांग्रेस का शासन, 'आतंकवाद' का नंगा नाच

जोनाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा, कि भाजपा ने बीते पांच वर्षों के दौरान असम में शांति और विकास सुनिश्चित किया है। असम में आज सोमवार को अपनी तीन चुनावी रैलियों में से पहली रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि पांच साल पहले जब कांग्रेस राज्य की सत्ता में थी, तब आंदोलन, हिंसा, बम विस्फोट, लोगों की मौत होना और कर्फ्यू लगना आम बात थी। शाह ने कहा, ”आतंकवाद का नंगा नाच चारों ओर चल रहा था।” उन्होंने कहा, ”(कांग्रेस नेता) राहुल गांधी असम की ‘अस्मिता’ की रक्षा की बात करते हैं। लेकिन आज मैं उनसे सार्वजनिक रूप से पूछना चाहता हूं, कि क्या कांग्रेस एआईयूडीएफ प्रमुख बदरूद्दीन अजमल को अपनी गोदी में बैठाकर यह कर पाएगी?” शाह ने कहा कि यदि अजमल सत्ता में आ गए, तो क्या ”असम घुसपैठियों से सुरक्षित रह पाएगा? क्या लोग चाहते हैं कि राज्य में और घुसपैठिए आ जाएं?”

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-218 (साल-02)
2. मंगलवार, मार्च 23, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- नवमी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:35।

5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...