रविवार, 21 मार्च 2021

कई बार भारत पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी

वॉशिंगटन डीसी/मास्को। रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने पर अमेरिका कई बार भारत पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दे चुका है। अमेरिका में निजाम बदलने बाद से कयास लगाए जा रहे थे, कि क्या जो बाइडन भी भारत रूस डिफेंस डील को लेकर अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की राह पर चलेंगे ? इस बीच भारत के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेरिका के नए रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने बयान से बहुत कुछ साफ कर दिया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा है, कि एस-400 मिसाइल सिस्टम को खरीदने संबंधी भारत की योजना को लेकर उसके खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों की संभावना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है।

शाह की मौजूदगी, शामिल हुए शिशिर अधिकारी

एगरा। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शिशिर अधिकारी, यहां रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर शिशिर ने कहा, कि उन्होंने तृणमूल में जगह बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया। लेकिन उन्हें और उनके बेटों के साथ जैसा व्यवहार किया गया उससे उन्हें पार्टी बदलने पर मजबूर होना पड़ा। लोकसभा सदस्य शिशिर अधिकारी ने कहा, “(तृणमूल से) जिस प्रकार हमारे परिवार को निकाला गया। वह हमेशा इतिहास में दर्ज रहेगा। हम बंगाल में राजनीतिक हमलों और अत्याचार के खिलाफ खड़े होंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ काम करेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इससे पहले शिशिर ने दावा किया था, कि उनके बेटे शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने में सफल होंगे।

आंख ठीक होते ही वैक्सीन लगवाएंगे अमिताभ

मनोज सिंह ठाकुर     

मुंबई। अमिताभ बच्चन ने रविवार को संकेत दिया, कि वह आंख की सर्जरी से ठीक होने के बाद जल्द ही कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाएंगे। इस महीने 78 वर्षीय अभिनेता ने अपनी आंख की सर्जरी के बारे में जानकारी दी थी और कहा था, कि वह “धीरे-धीरे और कठिनाई” से ठीक हो रहे हैं। पिछले सप्ताह बच्चन की दूसरी आंख की सर्जरी हुई थी। उन्होंने अपने ब्लॉग पर कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और अपनी आगामी फिल्म “चेहरे” के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, “वायरस के एक और प्रकार का भय सता रहा है। टीका अनिवार्य हो गया है और जल्दी ही मुझे भी कतार में लगना होगा। जैसे ही आंख ठीक होती है… तब तक दुनिया अजीब है।”

जब लोग डूब रहे थे, असम क्यों नहीं आए पीएम ?

जोरहाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को आरोप लगाया, कि वह 22 वर्षीय महिला के एक ट्वीट से दुखी हैं। लेकिन, असम में आयी बाढ़ से तबाह हुए लोगों के लिए नहीं। मोदी के असम के चाबुआ में एक चुनावी रैली में टूलकिट और कांग्रेस की कथित साजिश का मुद्दा उठाने के एक दिन बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी बाढ़ के दौरान लोगों की परेशानियों को लेकर चुप थे। कोरोना वायरस महामारी के दौरान ब्रह्मपुत्र में आई पिछले साल की बाढ़ से करीब 28 लाख लोग प्रभावित हुए थे। प्रियंका ने कहा, कि मैं कल प्रधानमंत्री का भाषण सुन रही थी। उन्होंने बहुत गंभीरता से कहा कि वह एक घटना से बहुत दुखी हैं। मुझे लगा वह असम के विकास के बारे में या असम में भाजपा ने कैसा काम किया। इस बारे में बोलेंगे। लेकिन मैं यह सुनकर हैरान रह गई, कि प्रधानमंत्री 22 वर्षीय महिला (दिशा रवि) के एक ट्वीट के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, कि कांग्रेस ने असम के चाय उद्योग को खत्म करने की साजिश रची। वह कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर दो गलत तस्वीरें गलती से डालने को लेकर भी दुखी थे। उन्होंने मोदी से सवाल किया कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों और सीएए विरोधी आंदोलन के लिए दुखी क्यों नहीं हैं। जिसमें पांच युवक मारे गए। कांग्रेस नेता ने मोदी से सवाल किया, कि आप तब असम क्यों नहीं आए जब लोग डूब रहे थे? आप तब दुखी क्यों नहीं थे। जब भाजपा द्वारा किए सभी बड़े वादे पूरे नहीं किए ? क्या आप चाय बागान गए और कामगारों से उनकी दिक्कतों के बारे में बात की ? असम में डबल इंजन की सरकार वाले प्रधानमंत्री के चर्चित बयान के बारे में प्रियंका ने मजाक उड़ाते हुए कहा, कि शकि राज्य में अभी दो मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने शक्तिशाली मंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के बीच सत्ता को लेकर चल रही खींचतान का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके पास डबल इंजन की सरकार है। लेकिन असम के पास दो मुख्यमंत्री हैं। मुझे नहीं पता कि कौन से ईंधन से कौन-सा इंजन चलेगा। असम में असम सरकार नहीं चल रही है। भगवान आपको बचाए। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं, किसानों और चाय बागान श्रमिकों समेत समाज के सभी वर्गों के साथ धोखा किया है। क्योंकि, उसने पांच साल पहले किया अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया।

शरद कर रहे सरकार को बचाने का प्रयास: देवेंद्र

नागपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा, कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोपों के मद्देनजर राकांपा प्रमुख शरद पवार महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं।फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए पवार के इस दावे को खारिज कर दिया, कि विवादास्पद पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को पिछले वर्ष मुंबई पुलिस में फिर से बहाल करने के लिए न तो मुख्यमंत्री और न ही देशमुख जिम्मेदार हैं। मुंबई पुलिस के आयुक्त पद से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दावा किया कि राकांपा के वरिष्ठ नेता देशमुख ने सचिन वाजे एवं अन्य पुलिस अधिकारियों से मुंबई के बार एवं होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था। फडणवीस ने पूछा, ”मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की जानकारी के बगैर सचिन वाजे को कैसे महत्वपूर्ण पद और मामले दिए गए?”


खंजरपुर माइनर टूटने से सैंकड़ों बीघा फसल नष्ट

अश्वनी उपाध्याय       

गाजियाबाद। मोदीनगर तहसील में एक माइनर नहर के टूटने से सैंकड़ों बीघा जमीन में लगी सरसों और गेंहू की फसल नष्ट हो गई है। किसानों का कहना है, कि सफाई न होने के कारण माइनर में काफी सिल्ट जमा थी। सिंचाई विभाग द्वारा पानी छोड़ने के बाद गदाना गाँव के पास नहर का पानी ओवर फ़्लो हो गया और नगर की पटरी टूट गई। घटना से किसानों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध काफी रोष व्याप्त है। किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। शनिवार रात को माइनर की पटरी टूटने के बाद पानी आसपास के खेतों में खड़ी ईख, सरसों, गेहूं की फसल में पानी भर गया। रविवार सुबह जब किसान खेतों में काम करने गए तो उनको इसका पता चला। पानी भरने से किसानों की ईख की छिलाई का काम बंद हो गया। खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों का कहना था कि इसकी सूचना सिचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय किसान मनोज नेहरा के अनुसार अभी 15 दिन पहले भी पटरी टूट गई थी, इससे भी सिचाई विभाग के अधिकारियों ने सीख नहीं ली। जल्द ही अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। मनोज नेहरा ने इस समस्या को लेकर कई दिन तक अनशन भी किया था।  वहीं एसडीएम आदित्य प्रजापति का कहना है कि यह प्रकरण काफी गंभीर है। इसको लेकर सिचाई विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी।

पुलिस: थाने में खड़ी गाड़ियों के पहिये गायब

अश्वनी उपाध्याय  

गाज़ियाबाद। जनपद में शायद ही कोई ऐसा थाना हो जिसके बाहर जमीन पर अतिक्रमण कर सीज़ किए गए वाहनों का ढेर न लगा हो। दरअसल, दुर्घटनाग्रस्त और सीज़ किए वाहनों को पुलिस घटनास्थल से हटा कर थानों के बाहर खड़ा कर देती है। कानूनी रूप से मुकदमा खत्म होने तक या वाहन स्वामी द्वारा चालान भर कर गाड़ी छुड़ाने तक ऐसे वाहनों की ज़िम्मेदारी पुलिस की ही होती है। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा, कि अब चोर पुलिस थानों और चौकियों के बाहर खड़े वाहनों पर भी हाथ साफ करने लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में मोदीनगर के निवाड़ी थाना परिसर में खड़ी लगभग 20 गाड़ियों के टायर गायब मिले। जांच में पता चला कि बहुत सी गाड़ियों की बैटरियाँ, हेडलाइट्स, म्यूजिक सिस्टम और स्पीकर आदि भी गायब थे। मामले में पुलिस के शामिल होने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। गाज़ियाबाद की सड़कों पर आपको अनेक पुलिसवाले सीज़ किए गए दुपहिया और चौपहिया वाहन चलाते हुए मिल जाएंगे। अदालत के आदेश पारित होने के बाद गाड़ी छुटाने आए लोग भी आपको थानों में पुलिसकर्मियों से झगड़ते हुए मिल जाएंगे।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...