रविवार, 21 मार्च 2021

बाल श्रम के विरूद्ध जागरूकता अभियान जारी

मेरठ। पिछले दस दिनों से जनपद में बाल श्रम की रोकथाम के लिए कार्यवाही व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान चाइल्ड लाइन मेरठ व थाना एएचटीयू और श्रम विभाग अधिकारी मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा मेरठ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया गया टीम द्वारा लोगों को बताया गया, कि बालको से काम कराना कानूनी अपराध है और यदि आपको कोई ऐसा बालक दिखाई देता है तो आप उसकी सूचना चाइल्ड लाइन के नंबर 1098 पर दे सकते हैं। चाइल्ड लाइन मेरठ द्वारा टीम सरधना मेरठ में तीन बालकों से बाल श्रम कराया जा रहा था। संयुक्त टीम द्वारा बालकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। चाइल्ड लाइन मेरठ एवं थाना एएचटीयू और श्रम विभाग सरधना की संयुक्त टीम द्वारा बालकों को बाल कल्याण समिति मेरठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति मेरठ के आदेश अनुसार उक्त तीनों बालकों को राजकीय बाल गृह में आश्रय प्रदान कराया गया। वही अब सभी बच्चो का स्वस्थ व आयु परीक्षण कराया जाएगा। चाइल्ड लाइन मेरठ में थाना एएचटीयू और श्रम विभाग अधिकारी मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम की रोकथाम हेतु यह जागरूकता अभियान 25 मार्च तक जनपद मेरठ में चलाया जाएगा।

सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर किया कार्यक्रम

मेरठ। प्रदेश में योगी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को मेरठ दक्षिण विधानसभा के परतापुर इन्ड्रस्टियल एस्टेट स्थित उद्योग मन्दिर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कान्ता कर्दम एवं मेरठ दक्षिण विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत रू0 180 करोड़ की लागत से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सौन्दर्यकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना। इसके बाद मेरठ दक्षिण विधानसभा में दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसमें मंशा देवी मन्दिर, जागृति विहार में रू0 50.47 लाख की लाखत से होने वाले सौन्दर्यकरण एवं पर्यटन विकास और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत राजकीय महिला डिग्री कालेज, ग्राम महरौली विकास खण्ड मेेरठ में रू0 1079.00 लाख की लाखत से बनने वाले डिग्री कालेज का राज्यसभा सांसद कांता कर्दम एवं मेरठ दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने संयुक्त रूप से किया। उपरान्त मेरठ दक्षिण विधानसभा की विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं कीे लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, साईकिल एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किये गयें।
राज्यसभा सांसद कान्ता कर्दम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पिछले 4 वर्षों में जितनी कायापलट हुई उसे सब जानते है। सरकार ने इस बार सबसे बड़ा बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया जो 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख है।
सरकार ने अनेक योजनाएं के माध्यम से गरीब लोगों को सहायता प्रदान की है। मेरठ दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने चार साल में विकास के कीर्तिमान स्थापित किये है। सरकार ने बिना भेदभाव किये विकास किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में असामाजिक, गुंडा तत्व या तो जेल में है। या प्रदेश छोड़कर चले गए है। आगे कहा, कि पहली बार सरकार ने गरीब, मजदूरों व किसानों की चिंता की है। योगी सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों को जनता के बीच जाकर बताना है। मेरठ दक्षिण विधानसभा जिले की सबसे बड़ी विधानसभा है। सभी विधानसभों की तुलना में इस विधानसभा में सबसे अधिक निर्माण कार्य हुए है। सरकार के मुख्य सभी प्रोजेक्ट भी इसी विधानसभा में आते है। मंच संचालक खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार ने किया।

बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में दरोगा को पीटा

मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र में दोकार सवार युवकों ने गुरुवार को अराजकता की हदें पार कर दीं। पहले उन्होंने बाइक पर दरोगा के साथ जा रही उसकी बेटी का पीछा करते हुए उसे परेशान किया। बाद में दरोगा पिता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। दरोगा पिता अकेले काफी देर तक उनसे भिड़ता रहा। इसके बाद दोनों युवकों ने दरोगा को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। लोगो के इक्क्ठा होते देख एक युवक वहा से कार लेकर भाग निकला, जबकि मुख्य आरोपी दीपक सांगवान निवासी गांव किठौली थाना रोहटा को दरोगा ने पकड़ लिया।
आसपास खड़े लोग काफी देर तक तमाशा देखते रहे।
बता दे कि, जेल में तैनात एक दरोगा गुरुवार दोपहर अपनी बेटी को बाइक पर लेकर जा रहे था। सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज से थोड़ा आगे पहुंचने पर पीछे से कार सवार दो युवकों ने उनकी बाइक का पीछा किया। आरोप है कि ये युवक दरोगा की बेटी को परेशान कर रहे थे।
इसके बाद उन्होंने बाइक को टक्कर मार दी। दरोगा ने युवकों को टोका तो वे अभद्रता पर उतर गये। अभद्रता देख दरोगा ने बेटी को पैदल ही वहां से आगे भेज दिया।
इसके बाद उन्होंने दरोगा के साथ मारपीट कर दी। युवक ने तभी दरोगा का गिरेबान पकड़ा तो कभी उसे सबक सिखाने की धमकी दी। वहीं कुछ देर बाद ही यातायात और डायल 112 पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। देर रात तक पुलिस मामले को दबाए रही। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई।

पूर्णागिरि मेले के आयोजन का प्रस्तावित पास

 पंकज कपूर 
चंपावत। जनपद चंपावत के थाना टनकपुर बनबसा क्षेत्र अंतर्गत होने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेले मां पूर्णागिरि मेले का आयोजन इस वर्ष भी दिनांक 30 मार्च 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक होना प्रस्तावित है। सम्पूर्ण मेले के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य हेतू निम्न निर्देश पारित किए गए हैं।
01- संपूर्ण मेले के दौरान भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, अल्कोहल युक्त सैनिटाइज का प्रयोग किया जाना अनिवार्य होगा।
02- धर्मशालाओ/ आश्रम/ होटल जहां पर यात्री /श्रद्धालु रात्रि मे विश्राम करते हैं तो संबंधित प्रबंधन द्वारा उन सभी व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जायेगी। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण से संबंधित लक्षण मिलते हैं तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल- 112, 05965230607, 9411112984/ रूम आपदा कंट्रोल रूम- 05965230819/ मेला कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे।
03-श्री मां पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को निर्देशित किया जाता है, कि वन क्षेत्र में बीड़ी, सिगरेट तथा किसी भी प्रकार का भोजन इत्यादि ना बनाएं जिससे कि वनाग्नि की कोई घटना घटित हो।
अतः जनपद चंपावत पुलिस मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करती है, कि मेले में आने से पूर्व दिए गए दिशा-निर्देशों का पूर्णत पालन करें और आरक्षित और बचाव के साथ मां पूर्णागिरी के दर्शन करें।

ताम्बे के तार से सिला, पत्नी का प्राईवेट पार्ट

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक व्यक्ति पर शक का ऐसा भूत सवार हुआ, कि वह इंसान से जानवर बन बैठा। यहां पर नाज़ायज़ संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल डाला। आरोपी पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और पीड़ित महिला का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। जनपद के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इस बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को एक बार फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ और गुस्से में पति हिंसक हो गया। पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला चीखती चिल्लाती रही। इस दौरान पति ने सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तार से सिल दिया। इस दौरान महिला की तबियत बिगड़ गई और इस मामले की कोतवाली मिलक में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके शरीर पर टांके लगाए, पति उसे पापी समझता है। महिला के शिकायत के अनुसार, ‘मैं सो रही थी सुबह छह बजे उसने मेरे हाथ, पैर पकड़े और मुंह में कपड़ा ठूंसा जिससे मेरी रोने की आवाज न निकले। फिर उसने तांबे के तार से टांके लगाए।

होली त्यौहार से पहले रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की

अकांशु उपाध्याय       
 नई दिल्ली। कोरोना संक्रमन के बढ़ते कहर को देखते हुये रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यह खबर उन यात्रियों के लिए बेहद जरूरी है। जो होली के त्योहार पर घर की ओर रुख करने वाले है। बता दे होली से पहले अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं या फिर कहीं का टिकट बुक करा रखा है तो आप एक बार अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। इंडियन रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है तो एक बार सफर से पहले अपनी ट्रेन के बारे में जानकारी जरूर ले लें। जिससे आपको परेशान न होना पड़े. पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद डिवीजन के ध्रांगध्रा-सामाखियाली खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे से निकलने या टर्मिनेट होने वाली लम्बी दूरी की कुछ ट्रेनें रद्द या डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है। पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति ने यह जानकारी दी है।

1 लाख 81 हजार सेवकों को लाभ होगा: सीएम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ सरकार की दो महत्वपूर्ण योजनाओं राजीव गांधी न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े। सीएम भूपेश बघेल ने इस अवसर पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्त का भुगतान करने की भी घोषणा की है, सीएम ने कहा, कि इस निर्णय से एक लाख 81 हजार से अधिक शासकीय सेवकों को लाभ होगा। तीसरी किस्त के रूप में 360 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ पुनरीक्षण नियम 2017 सातवां वेतनमान का लाभ दिनांक 1.1.2016 से प्रभावशील कर नगद भुगतान 1.7.2017 से किया गया। 1.1.2016 से 30.6.2017 तक के 18 माह की बकाया एरियर्स की राशि को 6 किस्तों में भुगतान किए जाने का निर्णय लिया गया था। राज्य शासन ने 1.1.2016 से 31.3.2016 तक की प्रथम किस्त की राशि 344 करोड़ का भुगतान दिनांक 8.8.2018 को और 1.4.2016 से 30.6.2016 तक दूसरे किस्त की राशि 356 करोड़ का भुगतान दिनांक 4.10.2019 को किया जा चुका है। इस प्रकार प्रथम एवं द्वितीय किस्त के रूप में राज्य के 1 लाख 81 हजार कर्मचारियों को 700 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

भीड़भाड़ में मर्जी के बिना होगा कोरोना टेस्ट

उमा वर्मा         

मुंबई। लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के मद्देनजर अब ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने आदेश दिया है, कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मर्जी के बिना भी किसी का भी कोविड-19 टेस्ट किया जा सकता है। आदेश के मुताबिक, मॉल, रेलवे स्टेशन, बस डिपो, बाजार, पर्यटन स्थलों और सरकारी दफ्तरों में किसी का भी रैपिड ऐंटिजन टेस्ट किया जा सकता है। जांच भीड़ वाले इलाकों में मौजूद लोगों की मर्जी के बिना किया जा सकता है। अगर कोई जांच कराने से मना करता है तो इसे महामारी ऐक्ट, 1897 के अंतर्गत अपराध माना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन रेलवे स्टेशनों पर जांच की जाएगी। उनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, दादर पश्चिमी और सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनल, अंधेरी, बोरिवली और लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुर्ला शामिल हैं।

5 चीजें रखने से घर में बढ़ेगा धन, वास्तुशास्त्र

 उमा वर्मा            

वास्तु में हर दिशा का बहुत महत्व माना जाता है। इसी तरह से वास्तु के अनुसार घर की उत्तर और पूर्व-उत्तर दिशा का सीधा संबंध आपकी आर्थिक संपन्नता से होता है। ये दोनों ही दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा का भंडार हैं। इन दोनों दिशाओं में यदि किसी भी प्रकार का दोष होता है तो आपको पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है तो वहीं हीं इन दोनों दिशाओं को लेकर खास सावधानी बरतने पर आप आर्थिक रूप से संपन्न हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में कुछ चीजें रखने से आप रूपए पैसों से जुड़ी समस्याओं से तो मुक्ति पा ही सकते हैं। इसके साथ ही आपके घर में प्रचुर मात्रा में धन की आवक और वृद्धि होती है तो चलिए जानते हैं, कि वे कौन सी पांच चीजें हैं ? जिन्हें इन दोनों दिशाओं में रखने से आप धन-दौलत और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।उत्तर दिशा के स्वामी धन और समृद्धि के देवता कुबेर हैं। इस दिशा में भगवान कुबेर की प्रतिमा या तस्वीर रखने के साथ तिजोरी का मुहं भी इस दिशा में खुलना चाहिए। इससे आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती हैं और प्रचुर मात्रा में धन बना रहता है। घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान का स्थान बनाना उचित माना जाता है। इस दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति अवश्य रखनी चाहिए और प्रतिदिन प्रातः या सांय में यहां दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी और गणेश की कृपा से शुभता और समृद्धि दोनों आते हैं। आपको पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-217 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 22, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- नवमी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:35।

5. न्‍यूनतम तापमान -17 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

अमेरिका-चीन के बीच टकराव देखने को मिला

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका और चीन के बीच अलास्का में हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों के बीच कैमरे के सामने नोकझोंक हुई थी। अमेरिका और चीन के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय नस्ली भेदभाव उन्मूलन दिवस कार्यक्रम के दौरान यह टकराव देखने को मिला। अमेरिकी राजदूत थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि दासता दुनिया के हर कोने में मौजूद है। इसी तरह नस्लवाद भी एक चुनौती है। उन्होंने कहा, 'चीनी सरकार ने शिनशियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ नरसंहार और मानवता के विरुद्ध अपराध किए।' इस पर संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप राजदूत दाई बिंग ने कहा कि अमेरिका के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। झूठ केवल झूठ होता है। उन्होंने अमेरिका पर चीन के आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप भी लगाया।

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...