शुक्रवार, 19 मार्च 2021

नए नियमों को लागू करने की तैयारी में सरकार

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा नए श्रम कानूनों के तहत देश में कंपनियों में कर्मचारियों के लिए कैंटीन जरूरी करने और सरकारी योजनाओं को मजबूती से लागू करने के लिए वेलफेयर ऑफिसर नियुक्त करने के नियम तय कर दिए गए हैं। सरकार इन नए नियमों को देश भर में एक अप्रैल से लागू करने की तैयारी में हैं।
केंद्र सरकार की तरफ से पिछले साल जारी व्यवसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020 में इस बारे में खास प्रावधान किए गए हैं। जिन्हें सभी हितधारकों के साथ चर्चा के बाद लागू किया जा सकता है। नए श्रम कानूनों में होने वाले अहम बदलावों के तहत 100 कर्मचारियों से ज्यादा वाली कंपनियों को अपने प्रतिष्ठान में कैंटीन रखना जरूरी होगा। कर्मचारियों की इस संख्या में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोग भी शामिल किए जाएंगे। वही कंपनियों को वेलफेयर ऑफिसर भी नियुक्त करने होंगे ताकि कामगारों को सरकारी योजनाओं का पूरा फायदा मिलता रहे। इसके अलावा सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के हितों को ध्यान पर रखते हुए ये भी नियम लागू किए जाएंगे कि अगर कंपनी उन्हें साइट पर ले जा रही है और काम खत्म होने पर वो घर लौट रहे हैं, तो उन्हें यात्रा भत्ता देना भी जरूरी होगा।

वायरस: प्रशासन का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेज बंद

मनोज सिंह ठाकुर    
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पालघर के कलेक्टर ने स्कूल-कॉलेज को बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, कि पालघर जिले के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
इधर नागपुर में लोगों के रवैये की वजह से लॉकडाउन फेल हो रहा है। यहां प्रशासन ने 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया है। अब प्रशासन ने फैसला लिया है। कि दोपहर 1 बजे के बाद सब्जी, राशन, डेली नीड्स, मांस सहित सभी दुकाने बंद रखी जाएगी। सिर्फ दवाई की दुकानें खोलने की इजाजत प्रशासन की ओर से दी जाएगी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों को मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23,70,507 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इस महामारी से 84 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 53,080 हो गई। उन्होंने बताया कि दिन के दौरान 9,138 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 21,63,391 हो गई है। राज्य में इस समय 1,52,760 मरीज उपचाराधीन हैं।
इधर पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि संक्रमण की “पहली लहर में हुई हरकत नहीं बल्कि दूसरी बड़ी लहर” है। समाचार चैनल ‘एनडीटीवी 24/7′ पर केईएम अस्पताल के डीन हेमंत देशमुख ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि से अब स्थिति भयावह हो गई है। देशमुख ने टीवी चैनल पर कहा कि यह पहली लहर में हुई हरकत नहीं है। बल्कि दूसरी बड़ी लहर है। जो शुरू हो रही है। इस बार मौत की दर कम है और ऐसा इसलिए हो सकता है। क्योंकि, संक्रामक क्षमता कम है।

कोरोना: सीएम का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेज बंद

राणा ओबराय  
चंडीगढ़। देश में कोरोना के केस रोजाना बढ़ रहे है। जिसको लेकर राज्य की सरकारें चिंता में है। इसी बीच पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने सभी स्कूल व कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया है। पंजाब के स्कूल व कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकार स्कूल व कॉलेज की परीक्षाएं रद्द करने की तैयारी कर रही है।

चुनावों की तैयारियों में जुटा गाजियाबाद प्रशासन

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। लोनी की उप जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने आज शुक्रवार को हकीकतपुर और खानपुर मे ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की गई। इस बैठक का उद्देश्य पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी ग्राम वासियों को उप जिलाधिकारी, लोनी शुभांगी शुक्ला ने अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का आपको प्रलोभन किया जा रहा हो तो कृपया प्रशासन को अवगत कराएं। साथ ही उप जिलाधिकारी लोनी ने ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि ग्राम में शराब अवैध रूप से वितरित की जा रही हो तो गोपनीय रूप से सूचित कर सकते हैं। ग्राम के स्थानीय लोगों ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव आयोजित करने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर सीओ सहित संबंधित उपस्थित रहे।

हत्या की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सौंपा ज्ञापन

नरेश राघानी       
जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शुक्रवार को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शित किया गया।
 काफी देर तक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर राजस्थान में बढ़ते अपराध, दुष्कर्म-लूट, हत्या जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही का रोकथाम की मांग की है।
एबीवीपी के महानगर मंत्री विकास गोरा ने बताया कि राजस्थान में गृहमंत्री का दायित्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास है। लेकिन कानून व्यवस्था का नामोनिशान नहीं है। गहलोत सिर्फ मोदी और केंद्र सरकार को कोसने में व्यस्त रहते हैं। राजधानी जयपुर में डीसीपी कार्यालय में एएसपी स्तर का पुलिस अधिकारी फरियादी महिला से बलात्कार करता है। और गहलोत मुँह तक नहीं खोलते, अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला से दुष्कर्म होता है।
और राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को पता नहीं चलता, जबकि यूपी में जरा सा अपराध होते ही भाई-बहन पैदल दौड़ लगाते हैं। क्या राजस्थान में अपराध की गूंज दिल्ली तक नहीं पहुंचती ये दोहरा बर्ताव ओछी राजनीति की ओर इशारा करता है। महामहिम राज्यपाल प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर संज्ञान लेकर प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाएं क्योंकि गहलोत सरकार अपराध नियंत्रण में नाकाम साबित हुई है।

213 किलोमीटर रेल खंड मार्ग का दोहरीकरण किया

अजमेर। सांसद भागीरथ चौधरी ने लोकसभा बजट सत्र 2021-22 के दौरान आज नियम 377 के तहत अविलम्बनीय लोक महत्व के बिंदु पर चर्चा के दौरान फुलेरा जंक्शन से रेवाड़ी जंक्शन तक के 213 किलोमीटर रेलखण्ड मार्ग का दोहरीकरण किया। कार्य वित्तीय वर्ष 2021-22 की विभागीय कार्य योजनाओं में स्वीकृत कराने का पुरजोर मुद्दा सदन में रखा और सदन को लिखित में बताया, कि उत्तर पश्चिमी रेल्वे के जयपुर मण्डल में अहमदाबाद -अजमेर - जयपुर रेलमार्ग पर स्थित फुलेरा रेल्वे स्टेशन राजस्थान का सबसे बडा और पुराना रेल्वे जंक्शन है।
जिससे जयपुर को अजमेर और अहमदाबाद के साथ साथ फुलेरा - मेडता रेल लाईन से जोडते हुए जोधपुर भी जुड़ता है। वर्तमान में यहां 10 ट्रेक स्थापित है। जिसमें से 5 प्लेटफॉर्मो का इस्तेमाल नियमित रूप से हो रहा है। वर्तमान में फुलेरा से रेवाडी रेलखण्ड मार्ग की दूरी लगभग 213 किमी है। जिस पर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन अब इसके दोहरीकरण की महती आवश्यकता वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अति महत्वपूर्ण है।
वर्तमान में उक्त रेलखण्ड मार्ग से मध्य राजस्थान का उत्तरी राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र के सीकर, झूंझुनू , चुरू एवं नागौर जिले का सीधा जुडाव होने के साथ-साथ देशभर की धार्मिक आस्था का केन्द्र रिंगस खाटू श्याम ,सालासर के बालाजी धाम और शाकम्भरी माताजी भी जुड़ा हुआ है। यदि इस फुलेरा से रेवाडी रेलखण्ड मार्ग का दोहरीकरण कार्य आगामी बजट वर्ष 2021-22 के रेल बजट प्रावधानों में स्वीकृत कर दिया जाता है। तो देश भर के सैनिक भाईयो, विद्यार्थीयों एवं व्यापारियों को हरियाणा एवं दिल्ली से ज्यादा सम्पर्कता मिलेगी तो दूसरी और वर्तमान में जयपुर अलवर रेवाडी रेलखण्ड मार्ग पर चलने वाला रेल यातायात भार भी कम हो जाएगा एवं भविष्य में व्यावसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियों के बढने से अतिरिक्त नवीन रेल मालगोडियों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
और अजमेर रेलवे स्टेशन से दिल्ली तक के इस रेलमार्ग पर भविष्य में नयी रेलगाडियों के संचालन को बढावा मिलेगा।अतः केन्द्रिय रेलमंत्री महोदय से निवेदन है, कि आप व्यक्तिश। उक्त फुलेरा से रेवाडी रेलखण्ड मार्ग के 213 किमी का दोहरीकरण कार्य आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 की रेलमंत्रालय विभागीय योजनाअर्न्तत स्वीकृत कराने का श्रम करावें।

गाजियाबाद में भव्य कार्यक्रम किया गया आयोजित

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आज हिंदी भवन लोहिया नगर ऑडिटोरियम हॉल में वर्तमान सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को सरकार की मंशा के अनुरूप भव्य ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर “जो वर्षों में नहीं हो पाया। वह 4 वर्ष में करके दिखाया” कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी भवन लोहिया नगर से की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कराना एवं उन्हें लाभान्वित करना है। इस अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर वर्तमान सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के द्वारा स्टाल लगाए गए एवं आने वाले जन सामान्य को उनकी विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ताकि, आमजन को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकें। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं का विगत 4 वर्षों में जो बंपर लाभ मिला है ऐसे लाभार्थियों को कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पात्र लाभार्थियों को विधवा पेंशन के अंतर्गत लाभ दिया गया जिसमें बाला देवी पत्नी स्वर्गीय वेदपाल शास्त्री नगर गाजियाबाद, कविता पत्नी स्वर्गवासी ओमबीर दोसा बंजरपुर , माया पत्नी मन सिंह सिंह दोसा बंजारपुर , पुष्पा पत्नी यशपाल दोसा बंजरपुर, अमीता पत्नी अरविंद कबूल नगर लोनी, सरला देवी पत्नी फूल सिंह अकबरपुर बहरामपुर, शोभा पत्नी नरेंद्र ग्राम रोरी, अनीशा पत्नी कासिम ग्राम टीला शाहबाजपुर शामिल है।

3 दिवसीय हिंडन महोत्सव का आगाज, वृक्षारोपण

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। तीन दिवसीय हिन्डन महोत्सव का आगाज शुक्रवार को सिटी फॉरेस्ट में बांसुरी वादन के साथ वृक्षारोपण करके किया गया। इससे पूर्व मंच पर मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करके ज्ञान की देवी के आशीर्वाद लिया गया। उत्थान समिति, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय सहयोग से आयोजित हिन्डन महोत्सव में उत्थान समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, जीडीए के उद्यान अधिकारी ए के चौधरी, सहायक उद्यान अधिकारी शशि भारती, समाज सेविका बबीता सिंह, करन पाल पंचाल अध्यक्ष आनंद इंडस्ट्रियल एरिया, मोहन नगर, डॉ. जितेंद्र नागर, समाज सेविका राज शर्मा आदि ने भाग लिया।

गाजियाबाद में 7684 लोगों ने लगवाएं टीके, वायरस

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले के 41 टीकाकरण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कुल 7,684 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाई है। सीएमओ जनपद क डॉ. एन के गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए कुल 14,200 का लक्ष्य रखा था। संयुक्त अस्पताल में सबसे अधिक 462 और जिला महिला अस्पताल में 130 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। संयुक्त अस्पताल में 132 को दूसरी डोज दी गई है। सरकारी केंद्रों पर 3,228 और निजी केंद्रों पर 4,456 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को 2,988 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से केवल 19 रिपोर्ट्स पॉज़िटिव थीं। अधिकांश को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस अवधि में पांच लोगों ने डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 116 है। पिछले एक साल की अवधि में में आठ लाख 32 हजार लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन अस्पतालों को कोविड उपचार के लिए होल्ड कर दिया है। आपातकालीन स्थिति आने पर इन अस्पतालों में कोविड मरीजों को भर्ती करने और उनके उपचार का इंतजाम शुरू कर दिया जाएगा। ईएसआइसी राजेंद्र नगर,संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल और मुरादनगर सीएचसी शामिल हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन अस्पतालों में फिर से आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। फिलहाल जिले में केवल संतोष अस्पताल में 400 बेड का कोविड अस्पताल चल रहा है। जिसमें अभी 33 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में सक्रिय 116 मरीजों के सापेक्ष 13 मरीज आईसीयू में भर्ती है। 35 सामान्य वार्ड में भर्ती हैं। शेष होम आइसोलेशन में हैं। बताया गया है, कि किसी भी संक्रमित की हालत गंभीर नहीं है।

चुनाव: कौशाम्बी में नेतृत्व को लेकर बैठक हुई संपन्न

कौशांबी। पंचायत चुनाव मे जहां चुनावी सर गर्मियां तेज है। वही, वार्ड नंबर 14 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अरविंद मौर्या के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के मंडल अध्यक्ष जगत सिंह कुशवाहा ने दरियापुर चौराहा में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष ने जन समस्याओं को सुना और सभी को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपील किया, कि ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें। जनता के बीच रहकर जनता की सभी समस्याओं का निस्तारण वह क्षेत्र का विकास कर सकें और कहा, कि जनप्रतिनिधि बिकाऊ नहीं समाज में और बहुजन में टिकाऊ हो। जो हर समय जनता के बीच रहकर क्षेत्र का विकास कर सके और उन्होंने मौजूदा सरकार पर बरसते हुए कहा की भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर फल फूल रहा है। वर्तमान में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई से आम जनता परेशान है। मंडल अध्यक्ष ने अरविंद मौर्या के समर्थन में लोगों से वोट डालने की अपील की और समाज से अनुरोध है की युवा अब जाग चुका है। किसी के झांसे में पड़ने वाला नहीं है और उसे पता है, कि आपने गांव क्षेत्र को विकसित कर सकते हैं। इसलिए सिर्फ और सिर्फ अच्छे को चुनो और सच्चे को चुनो मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष शिव भवन कुशवाहा, जिला प्रभारी अनिल कुशवाहा, मंडल सचिव करण सिंह, जिला महासचिव इंद्राज कुशवाहा, जिला सचिव सोनू कुशवाहा, सुरेश कुमार मौर्या, मुमताज अहमद, आलोक कुमार त्रिपाठी, सरजू प्रसाद मौर्य, राम मौर्य, राम सजीवन, मनीष कुमार, छोटे लाल यादव, राजकुमार मौर्य, दीपू मौर्य, रंजीत कुशवाहा, देशराज कुशवाहा, अरविंद कुमार मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंजीत सिंह 

बीजेपी के 2 उम्मीदवारों ने चुनाव से किया इंकार

कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 148 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव मुकल रॉय, सांसद जगन्नाथ सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा और लोक गायक असीम सरकार को टिकट दिया गया है। भाजपा इससे पहले पश्चिम बंगाल में 123 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है। हालांकि, टिकट बंटवारे ने भाजपा के लिए करकिरी करा दी है। पार्टी ने शिखा मित्रा को चौरंगी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे (भाजपा) कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ने जा रही हूं। उन्होंने मुझसे सलाह भी नहीं ली और अचानक मेरे नाम की घोषणा कर दी। यह गलत बात है। आपको बता दें कि शिखा मित्रा पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी हैं।टीएमसी ने इस पर बीजेपी पर तंज कसा है। टीएमसी ने कहा कि भाजपा के पास नेताओं की कमी है। इसलिए उनकी सहमति के बिना किसी भी व्यक्ति को टिकट दिया जा रहा है। टीएमसी के प्रवक्ता देवनहसुग भट्टाचार्य ने कहा, कि भाजपा किसी को भी टिकट दे रही है। अन्य दलों से आने वाले लोगों को वरीयता दी जा रही है। उनके पास पर्याप्त उम्मीदवारों की कमी है। टीएमसी ने एक ही बार में सभी उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा इसे चरणों में कर रही है।शिखा मित्रा के अलावा बेलगछिया सीट के लिए घोषइ उम्मीदवार तरुण साहा ने भी यह कहते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया कि उन्होंने भाजपा को पहले ही सूचित कर दिया था। वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, कि पार्टी निश्चित रूप से इस पर गौर करेगी। हमें भाजपा नेता से बात करने की भी जरूरत है, जिन्हें मित्रा और साहा से बात करने का काम सौंपा गया था। पार्टी आवश्यक कदम उठाएगी। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी और भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया था। पार्टी ने चुनावों में कलाकारों, खेल व सिनेमा जगत की हस्तियों और विभिन्न पेशेवरों को मैदान में उतारा है।मुकुल रॉय को पार्टी ने नदिया जिले के कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से उतारा है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता रॉय रेल मंत्री भी रह चुके हैं। रानाघाट से भाजपा के सांसद जगन्नाथ सरकार को पार्टी ने शांतिपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है, कि जबकि, राहुल सिन्हा को हाबरा सीट से मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा एक केंद्रीय मंत्री सहित अपने पांच सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतार चुकी है।

हापुड़: तीनों कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन

अतुल त्यागी   
हापुड़। किसानों ने मंडी बचाओ अभियान चलाकर नवीन मंडी, जनपद में धरना-प्रदर्शन किया। जनपद में भी जगह-जगह किसानों ने तीन काले कानूनों को लेकर प्रदर्शन किया। जनपद की नवीन मंडी में काफी संख्या में किसानों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। जनपद की नवीन मंडी पर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर एमएसपी पर कानून, तीन काले क़ानून वापसी के खिलाफ़ प्रदर्शन किया गया। भारतीय किसान यूनियन हापुड़ के सभी पद अधिकारी, गाँव के मुख्य किसान और युवा साथी उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसानों को अपने हक के लिए लड़ते हुए काफी समय हो गया है तो इन काले कानूनों को वापस लेना चाहिए।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...