बुधवार, 17 मार्च 2021
नम्रता: ट्रंप की मदद करने के अभियानों को मंजूरी
25 प्रतिशत सस्ते होंगे आवास विकास के फ्लैट, मौका
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। अपने घर का सपना देख रहे लोगों को जनपद और मेरठ से लेकर लखनऊ तक में सस्ते फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद अपने रिक्त फ्लैटों की कीमतें कम करने जा रहा है। 25% तक कीमतें कम होंगी। बुधवार को आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लगने की उम्मीद है। उत्तर-प्रदेश आवास विकास परिषद के प्रदेशभर में कुल 10,556 फ्लैट रिक्त हैं। जिनमें से मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में 1498 फ्लैट शामिल है। फ्लैटों के न बिक पाने की वजह से परिषद की बड़ी रकम फंसी हुई है। इससे परिषद का विकास प्रभावित हो रहा है। पैसा फंसा होने से उसे नई आवासीय योजनाओं के लिए जमीन लेने में दिक्कतें आ रही हैं। अब आवास विकास परिषद ने इनकी कीमतें कम कर इन्हें बेचने की तैयारी की है। इससे एक तरफ जहां लोगों को सस्ते मकान मिल जाएंगे वहीं दूसरी तरफ परिषद की फसी हुई रकम भी वापस मिल जाएगी। फ्लैट की कीमतें 25% तक कम हो जाएंगी। परिषद ने पहले इसे बोर्ड से बाई सर्कुलेशन पास कराने की कोशित की थी। लेकिन बात नहीं बन पाई। अब इसे बोर्ड में रखा जाएगा। हालांकि, इसे मुख्य एजेंडे में नहीं शामिल किया गया है। इसे अलग से बोर्ड के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
लोगों की मांग, मुख्य मार्गो पर स्पीड ब्रेकर लगाएं
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में निगम पार्षद वार्ड संख्या 74 आशा भाटी, नगर निगम और वैशाली सेक्टर 6 के लोगों की मांग पर वैशाली सेक्टर 6 के मुख्य मार्गो पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाने का कार्य मंगलवार शुरू हो गया। निगम कर्मचारी स्पीड ब्रेकर तो लगा रहे हैं। मगर ब्रेकर्स की सूचना देने वाले बोर्ड गायब हैं। बिना चेतावनी वाले साइन बोर्ड्स के लगे इन स्पीड ब्रेकरों के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाएँ बढ़ सकती हैं। क्योंकि, स्पीड पर चल रहे वाहन चालकों को पता नहीं होगा, कि आगे स्पीड ब्रेकर्स लगे हैं। ऐसे में वे स्पीड ब्रेकर दिखाई देने पर अचानक ब्रेक लगाएंगे जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। जब तक साइन बोर्ड नहीं लग जाते हैं। दुपहिया चालकों को तो अत्यंत सावधानी बरतनी होगी। आपको बता दें, कि नियमित रूप से विपरीत दिशा में वाहन चलने और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के चलते वैशाली सेक्टर 6 के निवासी नियमित रूप से स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले भी ट्रैफिक पुलिस और निगम पार्षद के संज्ञान में यह विषय लाया गया था। वैशाली सेक्टर 6 के लोगों ने बताया की आए दिन दुर्घटनाओं के चलते सोसाइटी के लोगों द्वारा एस पी ट्रैफिक ऑफिस में इस विषय पर आवेदन दिया गया था तथा इस विषय पर चिंता जाहिर की गई थी। समस्या का संज्ञान लेते हुए कुछ समय पूर्व एसपी ट्रैफिक ऑफिस द्वारा टीम को भेज जगह का निरिक्षण किया गया था और अपनी संस्तुति लगाकर नगर निगम गाज़ियाबाद को भेज दी गई थी। इसके बाद निगम पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी और निगम टीम द्वारा जगह का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाही के निर्देश निगम को दिए गए। बता दें इंदिरापुरम से गुरुद्वारा रोड़ वसुंधरा सेक्टर 19, 17, वैशाली सेक्टर 6 को जोड़ने वाली इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं तथा लोग नियमों का पालन नहीं करके अपने साथ दूसरों को भी मुश्किल में डाल देते हैं।आशा करते हैं, कि नगर निगम जल्द ही स्पीड ब्रेकर्स की चेतावनी वाले बोर्ड भी लगा ही देगा। वरना यहांं शहर का एक और दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र बन जाएगा।
संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी व गहन तलाशी की गई
कौशाम्बी: मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हापुड़: पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
विद्यालय में छात्रों ने लगाईं झाड़ू, वीडियों हुआ वायरल
कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप
कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप दुष्यंत टीकम जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...