बुधवार, 17 मार्च 2021

एक्ट्रेस सलमान जाचं करेंगे ‘बंटी-बबली 2’ का ट्रेलर

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान आने वाली फिल्म बंटी और बबली 2 का ट्रेलर लांच कर सकते हैं। यशराज बैनर तले बनी फिल्म बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुवेर्दी की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली की सीक्वल है।बंटी और बबली में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। बंटी और बबली 2 फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। चर्चा है कि बंटी और बबली 2 का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज हो सकता है। कहा जा रहा है कि यशराज की टीम प्लान कर रही है कि फिल्म के ट्रेलर लाइव लॉन्च को सलमान खान से करवाया जाए।

बंदूकधारियों ने वाहनों पर की गोलीबारी, 58 की मौत

एबूजा। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के तील्लाबेरी क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने यात्रियों से भरे चार वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। जिसमें कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरिया की सरकार ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। यह हमला सोमवार को हुआ था। नाइजीरिया की सरकार ने वक्तव्य में कहा कि हमलावरों ने लोगों पर उस समय अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जब वे बनीबंगोउ के साप्ताहिक बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस हमले में 58 लोगों की मौत हो गयी है जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया है। नाइजीरिया सरकार ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

एसबीआई बैंक पर गिरी आरबीआई की गाज, जुर्माना

 मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना कमीशन के रूप में कर्मचारियों को पारितोषिक को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को जारी दिशानिर्देश समेत अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है। केंद्रीय बैंक की एक विज्ञप्ति के अनुसार जुर्माना बैंक नियमन कानून के कुछ प्रावधानों और कमीशन के रूप में बैंक कर्मचारियों को पारितोषिक के भुगतान को लेकर जारी स्पष्ट निर्देशों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है। आरबीआई ने कहा कि कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर है।

कोरोना के बढ़ते मामलों पर पीएम ने जताई चिंता

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर बुधवार को चिंता जताई और इसे फिर से फैलने से रोकने के लिए तीव्र और निर्णायक कदम उठाने का आह्वान किया।कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति और देश भर में कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण को सिलसिले में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से डिजिटल माध्यम से संवाद करते हुए उन्होंने कहा, कि महाराष्ट्र, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। जबकि, देश के 70 जिलों में सकारात्मक मामलों की दरों में 150 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, ”यदि हम इसे यहीं नियंत्रित नहीं कर सके तो इसके राष्ट्रव्यवापी फैलाव की स्थिति आ सकती है।” इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने तीव्र और निर्णायक कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ भारत की अब तक की लड़ाई में जो आत्मविश्वास पैदा हुआ है। उसे लापरवाही से कमजोर नहीं पड़ने देना है। प्रधानमंत्री ने वायरस का फैलाव रोकने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से जांच का दायरा बढ़ाने, बचाव के उपायों को लागू करने और टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने सहित अन्य कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोग घबराए नहीं इसका भी ध्यान रखना है। साथ ही समस्या के समाधान का रास्ता भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ”जांच, पता लगाना और उपचार करने” के सिद्धांत का अब गंभीरता से पालन करना होगा। प्रधानमंत्री ने 70 प्रतिशत से अधिक आरटी पीसीआर जांच किए जाने की वकालत करते कहा, कि केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य एंटीजन जांच पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर टीकों की बर्बादी का मुद्दा भी उठाया और अधिक से अधिक टीकाकरण केंद्र बनाए जाने को कहा। उन्होंने कहा, कि भारत ने कोरोना वायरस का डटकर मुकाबला किया है और इस मामले में आज विश्व के देश भारत की नजीर देते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर 96 प्रतिशत है। जबकि, इससे होने वाली मौतों की दर विश्व में सबसे कम है।

बरेली: एचसी ने बदला, आरक्षित सीटों का गणित

संदीप मिश्र
बरेली। हाईकोर्ट के आदेश के बाद से एक बार फिर से राजनीतिक सगर्मियां बढ़ गई हैं। वर्ष 2015 के आरक्षण के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया लागू करने के फरमान से गांवों में फिर से नए समीकरण बनने लगे हैं। नए सिरे से आरक्षण के आदेश के बाद से दावेदारों के चेहरों पर कहीं खुशी तो कहीं मायूसी दिख रही है। इधर, लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटे जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान बनने का सपना देखने वालों के घरों पर सन्नाटा है। नए आरक्षण के लिए उन्होंने अभी से जनप्रतिधिनियों से सेटिंग शुरू कर दी है। इधर, पंचायती राज विभाग ने भी कोर्ट के आदेश के बाद नए सिरे से आरक्षण निर्धारित करने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-213 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, मार्च 18, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:35।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...