सोमवार, 15 मार्च 2021

भारत ने घटाया 33 प्रतिशत हथियारों का आयात

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। कभी दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयातक देश रहे भारत के लिए एक अच्‍छी खबर है। अत्‍याधुनिक हथियारों के मामले में आत्‍मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहे भारत ने पिछले 5 साल में विदेशों से हथियारों के आयात में 33 फीसदी की कमी है। हथियारों की बिक्री पर नजर रखने वाली संस्‍था सिप्री की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रूस अभी भारत को सबसे ज्‍यादा हथियार बेचता है। लेकिन उसे भारत से तगड़ा झटका लगा है। भारत अब इजरायल और फ्रांस से हथियारों की खरीद पर ज्‍यादा तरजीह दे रहा है। सिप्री के मुताबिक सऊदी अरब के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना हुआ है। भारत के बाद मिस्र, ऑस्‍ट्रेलिया और चीन का नंबर आता है। वर्ष 2011-2015 और वर्ष 2016-2020 के बीच में भारत के विदेशों से हथियारों के आयात में 33 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 5 साल की अवधि में भारत ने सबसे ज्‍यादा हथियार रूस से खरीदे है। लेकिन हथियारों के इस आयात में करीब 53 फीसदी की गिरावट आई है। भारत अब रूस से पहले के 70 फीसदी की बजाय अब केवल 49 फीसदी हथियार ही खरीद रहा है।हथियारों के आयात के मामले में भारत ने अमेरिका को भी बड़ा झटका दिया है। साल 2011-2015 के बीच में अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश था लेकिन साल 2016-2020 के बीच में अमेरिका चौथे पायदान पर चला गया है। अमेरिका से हथियारों के आयात में भारत ने 46 फीसदी की कमी की है। साल 2016 से 2020 के बीच में इजरायल और फ्रांस क्रमश: दूसरे और तीसरे सबसे बड़े हथियार आपूर्तिकर्ता देश रहे। वर्ष 2016 से 2020 के बीच भारत का फ्रांस से हथियार आयात 709 फीसदी बढ़ा है। वहीं भारत का इजरायल के साथ हथियार आयात 82 प्रतिशत बढ़ गया है। भारत ने इसी अवधि के दौरान राफेल डील किया था जिससे फ्रांस से हथियारों के आयात में इतनी वृद्धि हुई है। राफेल विमान और उसमें लगी मिसाइलों को खरीद भारत के कुल आयात का आधा है। हालांकि इस अवधि में भारत के कुल हथियार आयात में गिरावट आई है। सिप्री ने कहा कि इस कमी की वजह भारत की जटिल खरीद प्रक्रिया और रूस से इतर अन्‍य देशों से भारत का हथियार खरीदना है। सिप्री ने अनुमान जताया है कि भारत ने पिछले 10 साल में भले ही हथियारों के आयात में काफी कमी की हो लेकिन आने वाले 5 साल में भारत की बड़े पैमाने पर हथियार खरीदने की योजना है। इसमें लड़ाकू विमान, एयर डिफेंस सिस्‍टम, युद्धक जहाज और सबमरीन शामिल है। इससे भारत का आयात काफी बढ़ सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि साल 2016 से 2020 के बीच पाकिस्‍तान के हथियार आयात में 23 फीसदी की गिरावट आई है। पाकिस्‍तान अपने हथियार आयात का 61 फीसदी हिस्‍सा चीन से लेता है। पाकिस्‍तान बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीद कर रहा है जो उसे वर्ष 2028 तक उसे मिल जाएंगे। पाकिस्‍तान 50 लड़ाकू विमान, 8 सबमरीन और 4 फ्रीगेट्स चीन से और 4 फ्रीगेट्स तुर्की से खरीद रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि एशिया के कई देश चीन को अपने लिए खतरा मानते हैं। इसलिए बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीद कर रहे हैं।

यूपी: विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश

हरिओम उपाध्याय     

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक बार फिर विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की गई। महिला आत्मदाह करने ही वाली थी कि विधानसभा के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने ऐन मौके पर पहुंचकर महिला को पकड़ा लिया। महिला ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है, कि उसके साथ लव जिहाद के नाम पर उसके साथ अवैध संबंध बनाए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है, कि एक व्यक्ति ने अपना नाम बदलकर उसके साथ कई वर्षों तक रेप किया। पीड़िता ने बताया, कि वह जब भी उस व्यक्ति से शादी करने की बात कहती तो उक्त व्यक्ति शादी को लेकर टाल मटोल करने लगाता। इसके बाद महिला कार्रवाई के लिए पुलिस के पास पहुंची। यहां भी महिला मायूसी हाथ लगी। पीड़िता का आरोप है, कि उसने आरोपी के अखिलाफ आशियाना थाने में कई बार शिकायत की थी लेकिन ने उसकी शिकायत पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उसने आत्मदाह का रास्ता चुना। सोमवार को वह सीधे विधानसभा पहुंची और यहां आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते महिला की इस कोशिश भी नाकाम रही। आपको बता दें, कि यह कोई पहली घटना नहीं इससे पहले हरदोई के पांच लोगों ने लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। तीन महिलाओं और दो पुरुषों ने यहां खुद को जलाने की कोशिश की। मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बचा लिया। वहीं युवक उमाशंकर ने भी आत्मदाह की कोशिश की थी। मौके मौजूद पुलिस जवानों ने युवक को किसी तरह बचा लिया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। उमाशंकर ने बताया कि वर्ष 1977 में मां के नसबंदी कराने पर कुछ ज़मीन पट्टे पर मिली थी। अब लेखपाल और प्रधान मिलकर ज़मीन किसी और की बता रहे। राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने कई बार लोग आत्मदाह का प्रयास कर चुके हैं। 10 मार्च को भी विधान भवन के गेट नंबर 5 के सामने महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया गया था। हालांकि विधानसभा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को बचा लिया। सुल्तानपुर भवानीपुर की रहने वाली महिला विधान सभा के गेट नंबर पांच पर पहुंची थी इसके बाद महिला ने खुद को जलाने कोशिश की। लेकिन वहां पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया।

सरकार ने 2 साल से नहीं छापा 2000 रुपये का नोट

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। सरकार ने लोकसभा में बताया है, कि पिछले दो सालों में 2 हजार रुपए के एक भी नोट की छपाई नहीं हुई है। जबकि, इसकी संख्या में कमी आ गई है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को संसद को एक लिखित जवाब में बताया, कि 30 मार्च 2018 को 2000 रुपए के 336.2 करोड़ नोट सर्कुलेशन में थे, जबकि 26 फरवरी 2021 को इसकी संख्या घटकर 249.9 करोड़ रह गई। वित्त राज्य मंत्री ने जवाब में कहा, ”किसी मूल्य के बैंक नोटों की छपाई का फैसला जनता की लेन-देन की मांग को पूरा करने के लिए RBI के की सलाह पर लिया जाता है।” उन्होंने कहा, ”2019-20 और 2020-21 में 2000 रुपए के नोट की छपाई का ऑर्डर नहीं दिया गया है।” रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2019 में बताया था कि वित्त वर्ष 2016-17 (अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक) में 354.2991 करोड़ नोटों की छपाई की गई थी। हालांकि, 2017-18 में केवल 11.1507 करोड़ नोटों की छपाई की गई। 2018-19 में 4.669 करोड़ नोट छापे गए तो अप्रैल 2019 के बाद से एक भी नोट नहीं छापा गया है। माना जा रहा है, कि यह फैसला कालेधन पर रोक लगाने के लिए ऐसा किया गया है। नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर किए जाने के बाद सरकार ने 500 रुपए के नए नोट और 2 हजार रुपए के नोट को जारी किया था। 2000 रुपए के नोट के अलावा सरकार ने 10, 20, 50 और 100 रुपए के नए नोट जारी किए हैं।

सीएम ने दी कर्नाटक में 'लॉकडाउन' की चेतावनी

बैंगलुरू। महाराष्ट्र में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान अकेले महाराष्ट्र में ही 15,602 नए मामले पाए गए। इसके अलावा केरल में 2,035 और पंजाब में 1,515 नए केस मिले हैं। पंजाब में इस साल एक दिन में पाए गए नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इनके अलावा दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी संक्रमण बढ़ रहा है। कर्नाटक में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो सहयोग नहीं करेंगे तो दोबारा लॉकडाउन जैसे उपाय करने पड़ेंगे। अधिकारियों के साथ कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी राज्य की जनता से हाथ जोड़कर निवेदन है कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहने और पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाकर रखें।येदियुरप्पा ने भरोसा बताया, कि यदि लोगों का सहयोग मिला तो बिना लॉकडाउन के भी कोरोना के प्रसार को नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक 25,320 नए मामले सामने आए और 161 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महाराष्ट्र में 88, पंजाब में 22 और केरल में 12 मौतें शामिल हैं। वहीं मध्‍य प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों और तीन विधायकों के संक्रमित होने के बाद विधानसभा के बजट सत्र में किसी को बिना जांच के परिसर में प्रवेश नहीं देने का फैसला किया है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक सभी मंत्री, विधायक समेत अन्य व्यक्तियों की प्रवेश द्वार पर पहले जांच होगी। सदन में भी सिर्फ जरूरी स्टाफ ही मौजूद रहेगा। यही नहीं सभी दीर्घाओं में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पंजाब में कोरोना की नई स्‍ट्रेन ‘एन440के’ के दो केस सामने आए हैं। सेहत विभाग के मुख्‍य सचिव हुसन लाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अभी दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट फार जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी से अधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। सभी मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर ली गई है। पंजाब में 24 घंटे में 1616 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले पिछले साल 20 दिसंबर को इससे ज्यादा 26,624 नए केस मिले थे और इस साल 28 जनवरी को 162 लोगों की मौत हुई थी। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक सामने आए कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 59 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ नौ लाख 89 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 1,58,607 लोगों की महामारी की वजह से जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 96.75 फीसद पर आ गई है। जबकि मृत्युदर 1.40 फीसद पर बनी हुई है। नए मामलों में वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,10,544 हो गई है।जो कुल संक्रमितों का 1.85 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में शनिवार को 8,64,368 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 22 करोड़ 67 लाख तीन हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

हिंदू बच्‍ची को बनाया मुस्लिम, घर में लगाई आग

इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यकों के धर्म परिवर्तन की फैक्‍ट्री चलाने वाली मुस्लिम कट्टरपंथी मियां मिट्ठू के गुंडों ने रविवार की रात को हिंदू बच्‍ची कविता के घर को आग लगा दी है। इससे पहले मुस्लिम कट्टरपंथियों ने कविता का अपहरण कर लिया था और मियां मिट्ठू ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया था। कविता के पिता तखत ने जब इस‍का विरोध किया तो अब उनके घर को आग लगा दी गई है। उधर, तखत ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्‍तान सरकार ने मेरी बेटी को वापस नहीं कराया तो मैं खुद को आग लगा लूंगा। द राइज न्‍यूज के मुताबिक बेटी कविता के अपहरण का विरोध कर रहे पिता के घर को अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। तखत ने कविता के अपहरण के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कविता का मियां मिट्ठू ने धर्म परिवर्तन कराया था जो प्रधानमंत्री इमरान खान का बहुत खास है। उसने घोटकी में अपने अड्डे पर यह धर्म पर‍िवर्तन कराया। इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे। पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू, सिख और ईसाई अल्पसंख्यकों पर धार्मिक अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्म परिवर्तन के लिए बदनाम सूबे सिंध में पिछले 26 दिनों में तीन लड़कियों का कट्टरपंथियों ने अपहरण कर जबरन उन्हें इस्लाम कबूल करवाया है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो लड़कियां तो नाबालिग हैं। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान धर्म परिवर्तन की इन घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस भी पूरे मामले की लीपापोती कर रही है, क्योंकि अगवा की गई लड़कियां गरीब हिंदू तबके से आती हैं। द राइज़ न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, आरती मेघवार नाम की नाबालिक हिंदू लड़की को दाहरकी से अपहरण कर लिया गया था। वहीं, दूसरी नाबालिग लड़की कविता को काशमोर के तंगवानी से अगवा किया गया था। तीसरी लड़की रीना मेघवार का अपहरण 13 फरवरी को किया गया था और फिर दादू में एक अधेड़ से उसकी शादी करा दी गई थी। रीना मेघवार के चाचा हमीर ने बताया कि उन्होंने कई अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। हमीरो ने बताया कि उन्हें लड़की से मिलने के लिए प्रेशर बनाया जा रहा है। ताकि, उसी बहाने धार्मिक मौलवी मीडिया के सामने यह साबित कर सके कि वह लड़की अपनी मर्जी से आई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो व्यक्ति लड़की का अपहरण करता है और जो मौलवी निकाह कराता है उन दोनों को इससे बहुत पैसे मिलते हैं। आरती मेघवार के परिवारवालों ने बताया कि उन्हें प्रशासन की तरफ से वादा किया गया है उनकी लड़की को वापस कर दिया जाएगा। लेकिन, इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान हिंदू और ईसाई लड़कियों का जमकर धर्मांतरण हुआ है। पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने चिंता जताते हुए कहा है कि इस कारण अल्पसंख्यकों के मन में असुरक्षा की भावना भी तेजी से बढ़ी है। इमरान खान की सरकार में पुलिस के ढुलमुल रवैये और सख्त कानून न होने के कारण कट्टरपंथियों के हौसले और बुलंद हुए हैं।

चीन की राजधानी में अंधेरा छाने से 400 उड़ानें रद्द

बीजिंग। चीन की राजधानी में बीजिंग में अचानक ऐसा मौसम हो गया कि लोग हैरत में पड़ गए। सड़कों पर सन्नाटा छा गया। दिन में ही स्ट्रीट लाइट जलानी पड़ी, लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पर भी कुछ नहीं दिख रहा। शहर में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। दरअसल, चीन की राजधानी बीजिंग में पिछले 10 सालों का सबसे खतरनाक सैंडस्टॉर्म आया है। इस रेतीले तूफान की वजह से पूरे बीजिंग शहर में दृश्यता बेहद कम हो गई। शहर पीले रंग की हल्की रोशनी में ढक गया। हवा में धूल के कणों के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 पार गया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के लिहाज से इन हालात को बेहद खतरनाक बताया है।स्थानीय मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है। पिछले एक दशक में ऐसा सैंडस्टॉर्म कभी नहीं आया। यह तूफान इस दशक का सबसे खतरनाक बालू का तूफान है। बीजिंग के छह डाउनटाउन जिलों में PM10 की सांद्रता 8,100 से अधिक हो गई। जबकि, वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 और दृश्यता 1,000 मीटर से कम हो गई। फ्लाईमास्टर के आंकड़ों से पता चला है कि बीजिंग के दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ये धूल भरी आंधी मंगोलिया के पठारों से उड़ी धूल की वजह से आई है। चाइना मेटरोलॉजिकल एडमिनिस्ट्रेशन ने सोमवार को बीजिंग और आसपास के इलाके में यलो अलर्ट जारी किया है। ये सैंडस्टॉर्म (धूल भरी आंधी) इनर मंगोलिया से शुरू होकर गांसू, शांसी और हेबेई प्रांत तक फैला रहा। गोबी रेगिस्तान के करीब होने की वजह से मार्च और अप्रैल के दौरान बीजिंग में अक्सर सैंडस्टॉर्म आता है। चीन में धूल भरी आंधी की बड़ी वजह पेड़ों की अंधाधुंध कटाई है। पेड़ों की कमी और धूल भरी आंधी के चलते बीजिंग में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

यूपी: 31 तक जारी रहेंगी 'एकमुश्त समाधान योजना'

हरिओम उपाध्याय  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन की ओर से एकमुश्त समाधान योजना की तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। इसके पहले यहां योजना सोमवार को समाप्त हो रही थी। वहीं, पंजीकृत उपभोक्ताओं द्वारा समस्त मूल बकाया धनराशि और वर्तमान मासिक बिल को जमा करने की अन्तिम तिथि 31 मार्च ही रहेगी। जिसको जमा कराने पर उपभोक्ता का 31 जनवरी 2021 तक के बकाये पर लगा अधिभार समाप्त कर दिया जायेगा। ऊर्जा मंत्री  द्वारा बताया गया है, कि इस प्रकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समस्त भार वाले घरेलू एवं निजी नलकूप श्रेणियों के समस्त विद्युत बकाएदार उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी योजना में शामिल होने के लिये और समय मिल गया है। उन्होंने अपील की है कि उपभोक्ता इस योजना में पंजीकरण के लिए बिना अन्तिम तिथि का इन्तजार किये पंजीकरण।

साजिशें मुझे चुनाव प्रचार करने से रोक नहीं सकतीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि कोई भी साजिश उन्हें राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से नहीं रोक सकती है और वह भाजपा के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगी। नंदीग्राम में प्रचार के दौरान घायल होने के बाद अपनी पहली रैली में बनर्जी ने कहा कि जब तक उनके गले में आवाज है और उनका हृदय धड़कता है, तब तक वह संघर्ष जारी रखेंगी। उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ”कुछ दिन इंतजार कीजिए, मेरे पैर सही हो जाएंगे। फिर मैं देखूंगी की कि आपके पांव बंगाल की जमीन पर ठीक से चलते हैं या नहीं।” पुरूलिया में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, बस साजिश। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कई नेताओं के साथ दिल्ली से आयी है।

कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह का लॉकडाउन

मनोज सिंह ठाकुर  

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया और अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सुबह यहां मुख्य मार्गों पर गये और उन्होंने लॉकडाउन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। यह लॉकडाउन 21 मार्च तक प्रभाव में रहेगा। जिला प्रशासन के मुताबिक सड़कों पर लोगों को अनावश्यक आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। कुमार ने बताया कि शहर में 99 जांच केंद्र और सीमा पर आठ ऐसे केंद्र हैं। उनके अनुसार इसके अलावा, 99 गश्ती वाहन, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की दो कंपनियां, दंगा नियंत्रण पुलिस की छह प्लाटून और होमगार्ड के 500 जवान लॉकडाउन के उपयुक्त क्रियान्वयन के लिए लगाये गये हैं।

आईएमए की याचिका पर केंद्र को नोटिस: एससी

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद (सीसीआईएम) द्वारा आयुर्वेद से स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों को सर्जरी करने की अनुमति देने वाले आदेश के खिलाफ आईएमए की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केन्द्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे, न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन की पीठ ने आयुष मंत्रालय, सीसीआईएम और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

आईएमए ने उच्चतम न्यायालय में अपील कर आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी करने की अनुमति देने वाले संशोधनों/नियमों को खारिज करने या रद्द करने का अनुरोध किया है और घोषणा की है कि आयोग को पाठ्यक्रम में एलोपैथी को शामिल करने का अधिकार नहीं है। सीसीआईएम की अधिसूचना के तहत, भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद (आयुर्वेद शिक्षा स्नात्कोत्तर) नियम, 2016 में संशोधन करके 39 सामान्य सर्जरी और आंख, कान, नाक और गले से जुड़ी 19 तरह की सर्जरी को सूची में शामिल किया गया है।


पीएम ने किये स्वच्छता के भगीरथ प्रयास: राष्ट्रपति

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गंगा को भारतवासियों की पहचान, भारतीय संस्कृति एवं विकास का प्रमुख आधार बताते हुए उसकी निर्मलता के लिए वाराणसी सांसद नरेंद्र मोदी को ‘नमामि गंगे मिशन’ के माध्यम से ‘भगीरथ प्रयास’ करने वाला पहला प्रधानमंत्री बताया। कोविंद ने देशवासियों से इसे सामाजिक तथा व्यक्तिगत स्तर पर व्यापक रूप से अपनाने एवं आत्मसात करने के लक्ष्य के साथ निरंतर गहन मंथन, मनन एवं जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन एक मीडिया समूह की ओर से यहां के ताज होटल में आयोजित ‘गंगा, वातावरण और भारत की संस्कृति’ विषयक समारोह का उद्घाटन करने हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, महसूस किया दर्द

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा, कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हाल में चोट लगने की वजह से दर्द में हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। सवाल किया, कि क्या वह भाजपा के उन कार्यकर्ताओं के परिवारों का दर्द महसूस कर सकती हैं।जिनकी हत्या पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासन के दौरान की गई। बांकुड़ा जिले के रानीबंध में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने वादा किया कि अगर भाजपा राज्य की सत्ता में आती है तो राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दीदी (बनर्जी) जब आपके के पैर में चोट लगी तो आपको दर्द हुआ। मैं कामना करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएं। लेकिन 130 भाजपा कार्यकर्ताओं की मांओं के दर्द का क्या जिनकी हत्या टीएमसी के गुंडों ने की है। क्या आपने उनका दर्द कभी महसूस करने की कोशिश की है?

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...