शनिवार, 13 मार्च 2021

पंजाब के मंत्री पहुंचे लखनऊ, करीबियों ने अगवानी की

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। पंजाब के एक मंत्री बिना किसी सूचना के लखनऊ पहुंच जाते हैं। सबसे बड़ी बात, जब वे लखनऊ पहुंचते हैं तो उनकी अगवानी माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी करते हैं। अब इस बात पर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ तो पंजाब सरकार माफिया को यूपी को सौंपने को तैयार नहीं है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के मंत्री की अगवानी माफिया के करीबी कर रहे हैं। यूपी का माफिया मुख्तार अंसारी यूपी और पंजाब की सरकार के बीच हाॅट टाॅक का सबब बना हुआ है। दोनों राज्यों की सरकारों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार मुख्तार अंसारी को यूपी लाने की मांग कर रहा है। लेकिन पंजाब इसके लिए तैयार नहीं है। पंजाब सरकार बार-बार मुख्तार की खराब तबियत का हवाला देती है। लेकिन अब उसके दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। पंजाब सरकार के एक मंत्री बिना कोई जानकारी दिये लखनऊ पहुंच गये। लखनऊ का दौरा गुपचुप रूप से किया। सबसे बड़ी बात तो यह है। कि मंत्री का स्वागत करने वाले लोग मुख्तार के करीबी बताये जा रहे हैं। बताया जाता है। कि मंत्री के लिए मुख्तार के करीबियों ने फाईव स्टार होटल का अरेंजमेंट किया। मुख्तार अंसारी पिछले दो साल से पंजाब की जेल में हैं। लेकिन यूपी के बार-बार कहने के बावजूद भी पंजाब मुख्तार अंसारी को नहीं सौंप रहा है। वहीं पंजाब के मंत्री की अगुवाई मुख्तार के करीबियों द्वारा की जा रही है।

सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र, शिक्षकों की संख्या बढ़ी

हरिओम  उपाध्याय
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बेसिक शिक्षा परिषद को 271 खंड शिक्षा अधिकारी दिए। इन सभी नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से प्रदान किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई भी दी।
लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमने चार वर्ष के इस कार्यकाल के दौरान प्रदेश में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की गरिमा दांव पर लगी थी। जाति, क्षेत्र, मत और मजहब देखकर नियुक्तियां दी जाती थीं। धनबल और बाहुबल का भरपूर दुरुपयोग होता था। उन स्थितियों में पारदर्शिता और सुचिता कपोल कल्पना मात्र थी। लेकिन आज सभी चयन आयोगों से पारदर्शी तरीके से अभ्यर्थियों का चयन हो रहा है। सरकार ने आयोगों और बोर्डों को पहले ही कह दिया था। कि कहीं भी पक्षपात या भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। इसी का परिणाम है। कि आज कोई भी युवा भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं करता है। 309 पदों के लिए विज्ञापन और भर्ती 271 पदों पर
बता दें कि खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए 309 पदों पर विज्ञापन निकाला था। जिसमें से 271 सफल घोषित हुए। प्रदेश में 12 साल बाद खंड शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी 2019 की मुख्य परीक्षा में 271 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। खंड शिक्षा अधिकारी 2019 की मुख्य परीक्षा 6 दिसंबर, 2020 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में कुल 4182 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
प्रदेश में हर तीसरे दिन होता था बड़ा दंगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश में हर दूसरे-तीसरे दिन बड़ा दंगा होता था। जिसमें काफी संपत्ति की हानि होती थी। इन दंगों के कारण प्रदेश की छवि प्रभावित होती थी। आम आदमी परेशान होते थे। इस दौरान नियंत्रण के लिए पुलिस बल की आवश्यकता थी। लेकिन पुलिस कर्मियों की संख्या कम थी। तीन लाख की बजाए सवा लाख बल ही मौजूद था।
कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया, महिलाओं को दी प्राथमिकता
कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पीएसी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन उसकी 54 कंपनियां समाप्त कर दी गई थीं। तब प्रदेश सरकार ने कहा कि पूरी पारदर्शी तरीके से भर्ती की प्रक्रिया होनी है। जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। इसी का परिणाम है। कि चार वर्षों के दौरान डेढ़ लाख से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई।
पूर्व सरकारों में बिना वसूली नहीं होती थी। नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों से पूछा कि भर्ती के दौरान किसी को सिफारिश की आवश्यकता पड़ी। जवाब नहीं में आया तो सीएम योगी ने फिर पूछा कि किसी अधिकारी नेता, मंत्री या उनके घर के लोग आपसे पैसे वसूलने के लिए आए हों। इसका भी जवाब नहीं में आया तो उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले ऐसा होता था। कोई खानदान था। जिनमें अलग-अलग भर्ती आवंटित हो जाती थी। कि ये भर्ती चाचा देखेंगे, ये भर्ती भाई देखेंगे या भतीजा देखेगा।

गंगवार ने फुटवियर का फीता काटकर किया उद्घाटन

 पंकज कपूर 
रुद्रपुर। कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने ट्रांजिस्ट कैंप श्मशान घाट रोड पर राठौर इलेक्ट्रिशन एंड फुटवियर का फीता काटकर उद्घाटन किया। केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कहा ग्राहकों की सेवा का ख्याल रखना ही व्यवसाय की मूल साख होती है। उन्होंने राठौर इलेक्ट्रीशियन एंड फुटवियर के प्रोपराइटर अनिल कुमार राठौर को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि खुशी की बात यह है, कि आज शनिवार को युवा वर्ग स्वरोजगार से जुड़ रहा है। जो स्वयं के लिये आय के स्रोत पैदा करने के साथ ही अन्य लोगों के लिये भी रोजगार के अवसर पैदा करता है।
राठौर इलेक्ट्रीशियन एंड फुटवियर के प्रोपराइटर अनिल कुमार राठौर ने कहा की ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन करने वालों में मौजूद कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल गंगवार, नरेश कुमार, रामपाल धनकर, ईश्वरी प्रसाद राठौर, सुनील राठौर, अनिल राठौर, अमर सिंह राठौर, तारावती राठौर, छत्रपति राठौर, छोटेलाल राठौर, बेचेलाल राठौर, अयोध्या प्रसाद राठौर, ओमप्रकाश राठौर, लक्ष्मी देवी राठौर, रूपा देवी राठौर, अजय राठौर, रवि राठौर, मुन्नालाल राठौर, लाखन राठौर, सूरज राठौर आदि लोग उपस्थित थे।

इज़ाफ़ा: 28 से घरेलू मार्गों पर शुरू होगी 66 नई उड़ानें


मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। किफायती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने घरेलू नेटवर्क पर 28 मार्च से 66 नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इनमें कुछ मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानें भी शामिल हैं। एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि इन नयी उड़ानों का परिचालन बोइंग 737 और क्षेत्रीय जेट बॉम्बार्डियर क्यू 400 के जरिये किया जाएगा। कंपनी का इरादा अपने नेटवर्क के विस्तार के जरिये महानगरों और छोटे शहरों के बीच संपर्क बढ़ाना है।स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) शिल्पा भाटिया ने कहा अपने घरेलू परिचालन का विस्तार कर हम खुश हैं। गर्मियों की समयसारिणी की शुरुआत के साथ हम 66 नयी उड़ानें शुरू करेंगे। देश की सबसे बड़ी क्षेत्रीय विमानन कंपनी के रूप में हम क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं। एयरलाइन ने बयान में कहा कि छोटे शहरों की यात्रा मांग को पूरा करने के लिए उसने दरभंगा, दुर्गापुर, झारसुगुड़ा, ग्वालियर और नासिक को कुछ महत्वपूर्ण महानगरों से जोड़ने के लिए नयी उड़ानें शुरू की हैं। शुरुआत में इन शहरों को स्पाइसजेट ने उड़ान योजना से जोड़ा था। स्पाइसजेट ने कहा कि वह अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद, हैदराबाद-दरभंगा-हैदराबाद, पुणे-दरभंगा-पुणे और कोलकाता-दरभंगा-कोलकाता मार्ग पर नई उड़ानें शुरू करेगी।
इससे पहले एयरलाइन ने दरभंगा को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु से जोड़ा था। इसी तरह दुर्गापुर को पुणे से जोड़ा जाएगा। दुर्गापुर को स्पाइसजेट पहले ही चेन्नई, मुंबई और दिल्ली से जोड़ चुकी है। झारसुगुड़ा को अब भी दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता के बाद चेन्नई से जोड़ा जाएगा।

झटका: भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री टीएमसी में शामिल

पालूराम   
कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के धुर विरोधी यशवंत सिन्हा शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए आठ चरणों में होने वाले चुनाव से पहले यह कदम उठाया है। सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। लेकिन भगवा पार्टी के नेतृत्व से मतभेदों के चलते वर्ष 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। उनके बेटे जयंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं।
सिन्हा ने कहा देश अजीब परिस्थिति से गुजर रहा है। हमारे मूल्य और सिद्धांत खतरे में हैं। उन्होंने कहा ”लोकतंत्र की मजबूती संस्थाओ में निहित है। और सभी संस्थाओं को व्यवस्थागत तरीके से कमजोर किया जा रहा है। सिन्हा (83 वर्षीय) ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करने की शपथ ली। तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा में नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा हम अपनी पार्टी में यशवंत सिन्हा का स्वागत करते हैं। उनकी हिस्सेदारी से चुनाव में भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी। सिन्हा ने वर्ष 1990 में चंद्रशेखर की सरकार में वित्तमंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी। और इसके बाद वाजपेयी मंत्रिमंडल भी उन्हें इस मंत्रालय का कार्यभार मिला। उन्होंने वाजपेयी सरकार में विदेशमंत्री की भी जिम्मेदारी निभाई।

हाजीपुर: 499 कार्टन विदेशी शराब बरामद, 2 अरेस्ट

 अविनाश श्रीवास्तव 
हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 499 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया सूचना के आधार पर बहुआरा पेट्रोल पंप के निकट एक ठिकाने पर शुक्रवार की देर रात छापेमारी की गयी। इस दौरान मौके से ट्रक और पिकअप वैन पर लदी 499 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपये है। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मोहम्मद जुनैद खान और धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

इटली में कोरोना की नई लहर, लगा लॉकडाउन

रोम। यूरोपीय देश में इटली में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की नई लहर के प्रकोप को देखते हुए अधिकारियों ने सोमवार से दुकानें, रेस्तरां और स्कूल बंद करने की घोषणा की है। इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने शुक्रवार को कोरोना की नई लहर की चेतावनी जारी करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईस्टर पर 3-5 अप्रैल को तीन दिनों के लिए देश भर पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि इटली में एक वर्ष पहले कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते पहली बार देशभर में लॉकडाउन लगाया था। एक बार फिर संक्रमण के तेजी से प्रसार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीमारी के कारण देश में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ममता की चोट पर खुलासा, चुनाव आयोग असंतुष्ट

 
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। जिस दिन से ममता को चोट लगी है। सियासी पारा और भी तेजी से बढ़ रहा है। एक और तृणमूल कांग्रेस भाजपा पर हमले का आरोप लगा रही है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा इस पूरे प्रकरण को नाटक करार दे रही है। खैर यह तो जांच का विषय है। कि ममता को चोट लगी है या फिर उनके ऊपर हमला हुआ है। इसकी जांच जारी है। मगर बंगाल सरकार की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई रिपोर्ट से आयोग पूर्णता असंतुष्ट नजर आ रहा है। आयोग ने मुख्य सचिव और भी विस्तृत जानकारी मांगी है। बंगाल राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय द्वारा चुनाव आयोग को दी गई रिपोर्ट से आयोग पूर्णतया असंतुष्ट है। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव से और भी विस्तृत रूप से जानकारी मांगी है। आगामी रिपोर्ट मुख्य सचिव को शनिवार की शाम 5 बजे तक हर हाल चुनाव आयोग के समक्ष देनी होगी। हालांकि पर्यवेक्षक विवेक दुबे और विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक ने अभी तक आयोग को इस मामले में रिपोर्ट नहीं सौंपी है। पुलिस की यह रिपोर्ट जल्दी आयोग को सौंपी जानी है। जिसकी अभी विस्तृत जांच चल रही है।

अभिनेता अमिताभ की 'चेहरे' फिल्म होगी रिलीज

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे 09 अप्रैल को रिलीज होगी। रूमी जाफरी निर्देशित आनंद पंडित की बहुप्रतीक्षित मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म चेहेरे में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिकायें निभायी है। यह फिल्म 09 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म पहले 30 अप्रैल को रिलीज की जानी थी। लेकिन प्रशंसकों के प्यार को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इसे लगभग एक महीने पहले रिलीज करने का फैसला लिया है। नई तारीख की घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने फिल्म का टीजऱ भी जारी किया है जो शक्तिशाली संवादों से भरा है।यह पहली बार होगा जब दर्शक अमिताभ और इमरान हाशमी को स्क्रीन-स्पेस साझा करते हुए देखेंगे। फिल्म 'चेहरे' में अन्नू कपूर और रघुबीर यादव की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-209 (साल-02)
2. रविवार, मार्च 14, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:33।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 12 मार्च 2021

अमेरिका में 1 मई से सभी व्यस्कों को लगेगी वैक्सीन

वाशिंगटन डीसी। कोरोना काल का सबसे बड़ा कहर अमेरिका पर बनकर टूटा और पांच लाख से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अब शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है, कि 1 मई तक सभी व्यस्क कोरोना वैक्सीन लगवाने के पात्र हो जाएंगे। यानी, 1 मई से अमेरिका में वैक्सीनेशन का दरवाजा हर किसी के लिए खोल दिया जाएगा। 
अमेरिका में भी अभी भारत की तरह ही स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स, बुजुर्ग और बीमार लोगों को वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दी जा रही है। अमेरिका में कोरोना की एंट्री के एक साल पूरा होने पर जो बाइडेन ने देशवासियों को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने सभी राज्यों को ये निर्देश दिया कि एक मई तक ऐसी व्यवस्था करें कि सभी लोगों को वैक्सीन मिलनी शुरू हो जाए। जो बाइडेन के मुताबिक, मई के अंत तक हमारे पास इतनी वैक्सीन होगी कि हम हर किसी को डोज़ दे पाएं। जो बाइडेन ने साथ ही ऐलान किया कि सरकार की कोशिश है कि 4 जुलाई से अमेरिका में छोटी-छोटी सभाएं या जमावड़े को इजाजत दे दी जाए। बता दें, कि चार जुलाई ही अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस है।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोगों से अपील की है कि जैसे ही, आपका नंबर आए, तो आप वैक्सीन जरूर लगवाएं। बता दें कि बीते दिन ही जो बाइडेन ने 1.9 ट्रिलियन डॉलर का एक कोविड स्पेशल पैकेज भी मंजूर किया है। वैक्सीनेशन के मोर्चे पर रफ्तार बढ़ाने के लिए अब अमेरिकी सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षाबलों की नियुक्ति का भी ऐलान किया है। करीब चार हजार से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा। जो वैक्सीनेशन सेंटर्स को संभाल सकें। साथ ही अब सभी डॉक्टरों को वैक्सीन देने की ड्यूटी पर लगाया जाएगा। ताकि, कम वक्त में अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...