शनिवार, 13 मार्च 2021

झटका: भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री टीएमसी में शामिल

पालूराम   
कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के धुर विरोधी यशवंत सिन्हा शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए आठ चरणों में होने वाले चुनाव से पहले यह कदम उठाया है। सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। लेकिन भगवा पार्टी के नेतृत्व से मतभेदों के चलते वर्ष 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। उनके बेटे जयंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं।
सिन्हा ने कहा देश अजीब परिस्थिति से गुजर रहा है। हमारे मूल्य और सिद्धांत खतरे में हैं। उन्होंने कहा ”लोकतंत्र की मजबूती संस्थाओ में निहित है। और सभी संस्थाओं को व्यवस्थागत तरीके से कमजोर किया जा रहा है। सिन्हा (83 वर्षीय) ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करने की शपथ ली। तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा में नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा हम अपनी पार्टी में यशवंत सिन्हा का स्वागत करते हैं। उनकी हिस्सेदारी से चुनाव में भाजपा के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी। सिन्हा ने वर्ष 1990 में चंद्रशेखर की सरकार में वित्तमंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी। और इसके बाद वाजपेयी मंत्रिमंडल भी उन्हें इस मंत्रालय का कार्यभार मिला। उन्होंने वाजपेयी सरकार में विदेशमंत्री की भी जिम्मेदारी निभाई।

हाजीपुर: 499 कार्टन विदेशी शराब बरामद, 2 अरेस्ट

 अविनाश श्रीवास्तव 
हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 499 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया सूचना के आधार पर बहुआरा पेट्रोल पंप के निकट एक ठिकाने पर शुक्रवार की देर रात छापेमारी की गयी। इस दौरान मौके से ट्रक और पिकअप वैन पर लदी 499 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपये है। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मोहम्मद जुनैद खान और धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

इटली में कोरोना की नई लहर, लगा लॉकडाउन

रोम। यूरोपीय देश में इटली में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की नई लहर के प्रकोप को देखते हुए अधिकारियों ने सोमवार से दुकानें, रेस्तरां और स्कूल बंद करने की घोषणा की है। इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने शुक्रवार को कोरोना की नई लहर की चेतावनी जारी करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईस्टर पर 3-5 अप्रैल को तीन दिनों के लिए देश भर पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि इटली में एक वर्ष पहले कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते पहली बार देशभर में लॉकडाउन लगाया था। एक बार फिर संक्रमण के तेजी से प्रसार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीमारी के कारण देश में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ममता की चोट पर खुलासा, चुनाव आयोग असंतुष्ट

 
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। जिस दिन से ममता को चोट लगी है। सियासी पारा और भी तेजी से बढ़ रहा है। एक और तृणमूल कांग्रेस भाजपा पर हमले का आरोप लगा रही है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा इस पूरे प्रकरण को नाटक करार दे रही है। खैर यह तो जांच का विषय है। कि ममता को चोट लगी है या फिर उनके ऊपर हमला हुआ है। इसकी जांच जारी है। मगर बंगाल सरकार की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई रिपोर्ट से आयोग पूर्णता असंतुष्ट नजर आ रहा है। आयोग ने मुख्य सचिव और भी विस्तृत जानकारी मांगी है। बंगाल राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय द्वारा चुनाव आयोग को दी गई रिपोर्ट से आयोग पूर्णतया असंतुष्ट है। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव से और भी विस्तृत रूप से जानकारी मांगी है। आगामी रिपोर्ट मुख्य सचिव को शनिवार की शाम 5 बजे तक हर हाल चुनाव आयोग के समक्ष देनी होगी। हालांकि पर्यवेक्षक विवेक दुबे और विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक ने अभी तक आयोग को इस मामले में रिपोर्ट नहीं सौंपी है। पुलिस की यह रिपोर्ट जल्दी आयोग को सौंपी जानी है। जिसकी अभी विस्तृत जांच चल रही है।

अभिनेता अमिताभ की 'चेहरे' फिल्म होगी रिलीज

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे 09 अप्रैल को रिलीज होगी। रूमी जाफरी निर्देशित आनंद पंडित की बहुप्रतीक्षित मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म चेहेरे में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिकायें निभायी है। यह फिल्म 09 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म पहले 30 अप्रैल को रिलीज की जानी थी। लेकिन प्रशंसकों के प्यार को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इसे लगभग एक महीने पहले रिलीज करने का फैसला लिया है। नई तारीख की घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने फिल्म का टीजऱ भी जारी किया है जो शक्तिशाली संवादों से भरा है।यह पहली बार होगा जब दर्शक अमिताभ और इमरान हाशमी को स्क्रीन-स्पेस साझा करते हुए देखेंगे। फिल्म 'चेहरे' में अन्नू कपूर और रघुबीर यादव की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-209 (साल-02)
2. रविवार, मार्च 14, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:33।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...