गुरुवार, 11 मार्च 2021

हैकरों ने उड़ाया, 1.5 लाख अमेरिकी कैमरों का डाटा

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में हैकरों के एक ग्रुप के सिल‍िकॉन वैली में स्थित स्‍टार्टअप वेरकाडा के विशाल सिक्‍यॉरिटी कैमरा डेटा को हैक करने का मामला सामने आया है। इस हैकिंग की वजह से अस्‍पतालों, कंपनियों, पुलिस विभाग, जेल और स्‍कूलों में लगाए गए डेढ़ लाख सिक्‍यॉरिटी कैमरा की लाइव फीड तक हैकरों की पहुंच हो गई। जिन कंपनियों के कैमरा डेटा लीक हुए हैं। उनमें कार बनाने वाली कंपनी टेस्‍ला और सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर क्‍लाउड फ्लेयर शामिल हैं। यही नहीं, हैकरों की महिलाओं के अस्‍पताल के अंदर तस्‍वीरों और खुद वेरकाडा के कार्यालयों के सीसीटीवी फुटेज तक हैकरों की पहुंच हो गई। कई कैमरे चेहरे को पहचानने की तकनीक का इस्‍तेमाल करते हैं। इनका भी डेटा हैकरों के हाथ लगा है। हैकरों ने कहा है, कि उनके पास वेरकाडा के सभी ग्राहकों के पूरे वीडियो आकॉइव तक उनकी पहुंच हो गई है। टेस्‍ला के वीडियो में नजर आ रहा है कि शंघाई में कर्मचारी एक असेंबली लाइन पर काम कर रहे हैं। हैकरों ने बताया कि उन्‍हें टेस्‍ला की फैक्ट्रियों और गोदामों के 222 कैमरों तक की पहुंच म‍िल गई है। एक हैकर ने कहा कि कैमरे के इस डेटा पर अंतरराष्‍ट्रीय हैकरों के दल ने मिलकर कब्‍जा किया है और इसका मकसद यह द‍िखाना है, कि कितने बड़े पैमाने पर वीडियो कैमरे के जरिए निगरानी हो रही है। इस सिस्‍टम को तोड़ना भी आसान है।

विधानसभा से एकाएक लगाव बढ़ा, चुनाव लड़ेंगे

राणा ओबराय  
चंडीगढ। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं महेंद्रगढ़ विधानसभा से पराजित नेता रामबिलास शर्मा का एका-एक कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रेम जागने का मतलब है, कि रामबिलास शर्मा कालका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसीलिए, वह कई दिनों से कालका में डेरा डाले हुए हैं। यदि, कालका विधानसभा उपचुनाव के समीकरण की बात की जाए तो रामविलास शर्मा के लिए राह इतनी आसान नहीं होगी। यदि, कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई को कालका से उम्मीदवार बना दिया तो यह कहना बिल्कुल सही होगा। कहीं, फिर रामबिलास शर्मा को हार का मुंह न देखना पड़े। क्योंकि आज गुुुरुवार को वातावरण भाजपा के प्रतिकूल है। क्योंकि, हरियाणा का किसान आंदोलन, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें, प्रदेश में फैला भ्रष्टाचार आम आदमी को परेशान कर रहै है। इसीलिए शायद उपचुनाव में भाजपा पार्टी को गोहाना उपचुनाव की तरह हार का मुंह ना देखना पड़े। बाकी तो भविष्य पर निर्भर है। कौन उम्मीदवार बनेगा और किस पार्टी के उम्मीदवार की जीत होगी ? किंतु इतना सत्य है। पराजित रामबिलास शर्मा की डगर आसान नही होगी।

समय बदला, मेवात की बदनसीबी नहीं बदली: मामन

राणा ओबराय  

चंडीगढ। हरियाणा कांग्रेस के विधायक इंजीनियर मामन खान ने संपादक राणा ओबराय से एक विशेष मुलाकात में बताया, कि देश को आजाद हुए लगभग 74 साल हो गए हैं। इन 74 सालों के अंदर अनेकों सरकारे बदली, समय बदला, परंतु नहीं बदली तो मेवात की बदनसीबी नहीं बदली। इंजीनियर मामन खान ने कहा हमारे इलाके में न कोई यूनिवर्सिटी है और न ही अच्छे स्कूल है। मैंने अनेकों बार सरकार से मांग की है, कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मेवात क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी बनाई जाए। जिसमें बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करके और राज्यों की तरह शिक्षित हो सके। मामन खान ने खट्टर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा क्षेत्र में पीने के लिए पानी नहीं है। 34 हजार क्षेत्र की आबादी वाले क्षेत्र में कोई पीएचसी नहीं है। उन्होंने कहा जिस क्षेत्र में मूलभूत सुविधा नहीं है वह क्षेत्र कैसे विकास कर सकता है। उस क्षेत्र का बच्चा कैसे उच्च शिक्षित हो सकता है। उन्होंने खट्टर सरकार के ऊपर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा सरकार को सभी जिलों में को बराबर विकास करना चाहिए। मेमन खान ने कहा तीन कृषि कानूनो को तुरंत प्रभाव से सरकार को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा जो किसान अपनी खेती बाड़ी छोड़कर बॉर्डर पर धरने में बैठा है। वह मूर्ख नहीं है। क्योंकि, इन्हें किसानों ने एमएलए और एमपी बनाये हैं। खट्टर सरकार से अनुरोध करते हुए कहा हमारे युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के शीघ्र विश्विद्यालय खोला जाए।

झांसी: कृति का विमोचन, सम्मेलन का आयोजन

झांसी। राष्ट्र जागरण साहित्यकार मंच के तत्वावधान में खैर इंटर कॉलेज के पुस्तकालय भवन में वरिष्ठ साहित्यकार शिवचरण शर्मा अरुणेश के द्वारा रचित झलकारी बाई कृति का विमोचन तथा कवि सम्मेलन का आयोजन किया। दीप प्रज्वलन के बाद गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण है। वह राजनैतिक एवं सभी लोगों को दिशा देने का काम करते हैं। साहित्यकार को निडर होकर अपनी लेखनी चलाते रहना चाहिए। जिससे सभी को एक सही दिशा मिल सके। विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष देवेश पालीवाल ने कहा कि समाज को दिशा देने में कलम कारों की अहम भूमिका रही है।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी पं कृष्ण चंद्र पालीवाल ने कहा कि साहित्य एक ऐसा विषय है कि जिसके द्वारा जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। उन्होंने साहित्यकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साहित्यकार  देश सेवा में भूमिका निभाने के लिए हमेशा सम्माननीय रहेंगे।
 इसके बाद नगर के वरिष्ठ साहित्यकार शिवचरण शर्मा अरुणेश के द्वारा रचित काव्य कृति झलकारी बाई का विमोचन किया गया और अरुणेश को तुलसी साहित्य अकादमी टीकमगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी, प्रवक्ता शिवकुमार तिवारी,जगमोहन समेले, बृजेश शर्मा राहुल देव शर्मा आदि ने  माल्यार्पण एवं बैच लगाकर किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉ सावित्री शर्मा की वाणी वंदना से हुआ ।इसके बाद बड़ा मलहरा से पधारे डॉ देवदत्त द्विवेदी ने कहा कि हंसी-खुशी वारो मन नैया  ऐसो दूध को धूलो जी में कोनउ अवगुन नैयाँ के द्वारा वाहवाही लूटी। इसके बाद टीकमगढ़ से पधारे डॉ लाल सहाय श्रीवास्तव लाल एवं प्रोफेसर आरपी तिवारी ने कविता पाठ किया। वही ग्वालियर से पधारे डॉ अरविंद बरुआ तथा पृथ्वीपुर से पधारे रामानंद पाठक ने वीर श्रृंगार हास्य एवं व्यंग की रचनाओं से वाहवाही लूटी। इसके अलावा डॉ शिवाजी चौहान, के के तिवारी, शिशुपाल सिंह सरस, रघुवीर सिंह यादव ,योगेंद्र मिश्रा, भगवानदास बक्शी, लाल खां, उदयभान शर्मा, चंद्रभान सिंह चंदर, जय प्रकाश शर्मा,श्रीमती प्रेम शर्मा आदि कवियों ने अपनी कविताओं से भरपूर वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त कार्यक्रम के आयोजक डॉ सुकदेव कुमार व्यास ने किया।
इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, हरिशचंद्र भदौरिया, आशुतोष गोस्वामी,मुन्नालाल दोन्दे रिया, श्री प्रकाश गोस्वामी, गुलाब राय शर्मा,ठाकुदास तिवारी, श्रीधर पस्तोर, विष्णु नारायण, प्रमोद पस्तोर, मनीष तिवारी,फूल सिंह परिहार,सरजू शरण पाठक, ज्योतिराज महाराज ,डॉक्टर सुरेश घोष, शिवराम विदुआ, मुन्ना चौधरी, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, धर्मेश साहू, सुनील व्यास, रवि सेन, संजय पस्तोर,  जगजीवन राम विदुआ, अश्वनी पस्तोर, सार्थक नायक, शेष नारायण तिवारी, रामेश्वर दयाल अग्रवाल, शिवम तिवारी, एनडी शर्मा ,अभय सिंह छोटू अस्ता, पूर्व चेयरमैन गोपीनाथ बक्शी, मानिक लाल सेन, उमाशंकर मिश्रा, रामप्रकाश अर्जरिया मंडल अध्यक्ष अरुण नायक, मानिक लाल सेन, जनक सिंह कुशवाहा ,आशीष खरे आदि उपस्थित रहे।
 नीरज जैन 

'महाशिवरात्रि' पर भ्रमण कर एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया है। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कोखराज क्षेत्र के संदीपन घाट स्थित शिव मंदिर पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक संदीपन घाट पर अचानक पहुंच गए। संदीपन घाट पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घाट व मेले का निरीक्षण किया। साथ मे एसओ कोखराज प्रदीप कुमार रॉय भी अपने हमराहियों के साथ मेला में शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। गंगा नदी के पवित्र जल में स्नान कर रहे शिव भक्तों को गहरे जल की तरफ न जाने के लिए पुलिस ने सलाह दी है। जिससे कोई भी अप्रिय घटना न घटे। पुलिस अधीक्षक पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के काजीपुर स्थित शिव मंदिर पहुंचे और वहां भी शिवरात्रि के पर्व की अमन चैन का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा, कि लोग प्रसन्नता के साथ शिवरात्रि के पर्व को मनाए। इस मौके पर पुलिस भी साथ में मौजूद रही।
अजीत कुशवाहा

अवैध साईकिल के पार्ट्स से भरी गाड़ी को पकड़ा

अतुल त्यागी 
हापुड़। कप्तान नीरज कुमार जादौन के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना बहादुरगढ़ पुलिस व जनपदीय टीम-सी ने चेकिंग के दौरान शक होने पर साईकिल के पार्ट्स से भरी एक गाड़ी को पकड़ा। जिसमें छुपा कर अवैध हरियाणा मार का शराब ले जा रही थी। साईकिलों के पार्ट्स के नीचे 290 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का मिली जिसकी कीमत लगभग ₹21 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक सहित एक सेंट्रो कार को पकड़ा है।साइकिल के पार्ट्स और शराब की 290 पेटी से भरी गाड़ी पंजाब से चली थी और कोलकाता ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है और पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों की क्राइम कुंडली खंगाल रही है।

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, मचा हड़कंप

अतुल त्यागी  
हापुड़। मामला जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सोलाना के जंगल का है। जहां एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। जैसे ही, ग्रामीणों को जंगल में पेड़ पर शव लटका होने की खबर पता चली तो काफी संख्या में एकत्रित ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हत्या या आत्महत्या यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा लेकिन पुलिस आत्महत्या करार दे रही है। वहीं युवक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल में जुटे। 

दूधेश्वरनाथ पर लाखों भक्तों ने किया 'जलाभिषेक'

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। आज गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व पर जिला स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में लाखों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरा क्षेत्र बम बम, हर-हर भोले के जयकारों से गूँजता रहा। भक्तों ने भगवान महादेव को दूध, बेलपत्थर, विभिन्न प्रकार के फूलों से भोले बाबा को पंचामृत का भोग लगाया और अपनी-अपनी ईच्छाएं व्यक्त की। श्री दूधेश्वर मंदिर के श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज और मन्दिर विकास समिति ने जलाभिषेक किया। रात से ही लोगों की भारी कतार लगनी शुरू हुई। दोपहर में जिला अस्पताल से घंटाघर तक लाइन लगी रही। मंदिर की व्यवस्था में नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन, पुलिस प्रशासन के जवान के साथ-साथ मंदिर कमेटी के सदस्य एवं एसपीओ भी तैनात रहे। इस अवसर पर भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री वी के सिंह, एवं सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक व राज्य मंत्री अतुल गर्ग, पूर्व मेयर आशु वर्मा,  विधायक सुनील शर्मा साहिबाबाद, शेलेन्द्र कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, आशा शर्मा मेयर गाजियाबाद, सीओ अभय कुमार मिश्रा, एडीएम नितिन मदान, यशवर्द्धन श्रीवास्तव एडीएम, पवन गोयल भाजपा नेता , रमेश चन्द्र तोमर भाजपा नेता, कोतवाली प्रभारी, रविन्द्र सिहं बालावत सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति भाजपा राजस्थान, दीपसिंह धनानी राजस्थान और अन्य गणमान्य नागरिकों ने जलाभिषेक किया।

गाजियाबाद: प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का हुआ गठन

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी में दिल्ली से सटे नोएडा और जिलें के भी भाजपा नेताओं को जगह मिली है। प्रदेश नेतृत्व ने जिलें के 10 नेताओं को नई कार्यकारिणी में जगह दी है। वहीं नोएडा के छह भाजपा नेताओं को इसमें जगह मिली है। गौतमबुधनगर जिले की बात करें तो नोएडा से महेश चौहान, विनोद त्यागी, हरीशचंद्र भाटी, राकेश शर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल और गोपाल अग्रवाल को प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यकारणी में जिले की किसी महिला नेता को जगह नही मिली है। वहीं, गाजियाबाद से पृथ्वी सिंह, पवन गोयल, प्रशांत चौधरी, रमेश तोमर, संजीव सिंघल, सतेंद्र त्यागी, नरेंद्र कश्यप, आशु वर्मा, अजय शर्मा, डॉ. अशोक नागर को प्रदेश भाजपा कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। इस लिस्ट में जिले की किसी भी महिला नेता को जगह नहीं मिली है।

स्कूलों में सुधार लाने के लिए अभियान शुरू किया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। पेरेंट्स एसोसिएशन प्रत्येक बच्चे को सस्ती और सुलभ शिक्षा के सपने को साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने जिले के सरकारी स्कूलों की दशा में सुधार लाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। जिसकी शुरुआत अंबेडकर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय से हो रही है। एसोसिएशन की टीम ने आज गुरुवार को स्कूल पहुँचकर मूलभूत जरूरी सुविधाओं के अभाव के बारे में जाना। इस दौरान स्कूल के बच्चो से भी वार्ता की गई। एसोसिएशन ने आश्वस्त किया है, कि जल्द ही स्कूल की जरूरी समस्याओं का समाधान और आवश्यक सामग्री को उपलब्ध करा स्कूल की दशा को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही स्कूल के आस पास रहने वाले लोगों को भी आत्म जाग्रत करने लिये एक मुहिम की शुरुआत की जाएगी। जिससे आस पास रहने वाले लोग स्कूल के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कर सके और स्कूल को साफ रखने में अपनी अहम भूमिका निभा सके।

'महाशिवरात्रि' के अवसर पर सड़क निर्माण शुरू किया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। अपने वार्ड 36 के सतत विकास के लिए समर्पित पार्षद अरविंद चौधरी ने आज गुरुवार को वसुंधरा के सेक्टर-12 में डुप्लेक्स पार्क के चारों ओर की सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। शिवरात्रि के दिन शुरू हुए इस काम से क्षेत्र की जनता की पिछले काफी समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग पूरी हो गई। क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद अरविंद चिंटू ने बताया कि हमारा प्रयास है, कि इसी कार्यकाल में अधिकतम जन समस्याओं का समाधान कर लिया जाए।  इसके लिए हमें अपनी मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर सहित निगम के ज़ोनल कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।  कार्यक्रम में डुप्लेक्स रेसिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के एन सिंह, सचिव विवेक रायजादा, उपाध्यक्ष सुमन उनियाल, जीडी शर्मा, अनिल भूषण, वीएस तिवारी, डीबी सिंह, मुकेश प्रसाद, अनिल त्यागी, दलवीर सिंह, किरण बिष्ट, कांति रावत और ऋतु सिंह समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...