गुरुवार, 11 मार्च 2021

कोर्ट में पेशी के लिए आया युवक, पढ़ाया निकाह

समस्तीपुर। कोर्ट के कैम्पस में एक युवक को निकाह पढ़वाया गया। मामला बिहार के समस्तीपुर से जुड़ा है। जहां के न्यायालय परिसर में मुस्लिम समुदाय से आने वाले युवक का निकाह पढ़ाया गया। समस्तीपुर कोर्ट परिसर में हुआ अनोखा निकाह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुसरीघरारी थाना इलाके में एक साल पूर्व एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसमें आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पॉक्सो कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। बुधवार को आरोपी युवक को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। जहां पर मौलाना द्वारा आरोपी युवक का पीड़ित युवती के साथ निकाह करवाया गया।
बताया जाता है। कि आरोपी युवक को कम से कम सजा हो इसको लेकर ग्रामीणों और परिवारों के रायशुमारी के बाद यह निर्णय लिया गया।
जिस वक्त समस्तीपुर सिविल कोर्ट परिसर में युवक के साथ निकाह की रस्म को मौलाना पूरा करवा रहे थे। उस दौरान आसपास लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी। कोर्ट परिसर में हुए इस निकाह के रसूल की चर्चा खूब हो रही है।
समस्तीपुर न्यायालय परिसर में निकाह की रस्म अदायगी की यह घटना अपने आप में पहली घटना है। न्यायालय परिसर में जिस युवक को मौलाना ने निकाह पढ़वाया वह युवक समस्तीपुर मुफस्सिल थाना इलाके के रहीमपुर रुदौली गांव का रहने वाला मोहम्मद राजा है।

झारखंड: ईडी ने जब्त की अपराधियों की संपत्ति

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के जामताड़ा जिले में दर्ज साइबर धोखाधड़ी मामले में 66 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। एजेंसी ने गुरुवार को कहा, धन शोधन रोकथाम अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने जामताड़ा जिले में साइबर अपराधियों प्रदीप कुमार मंडल, पिंटू मंडल, अंकुश कुमार मंडल, संतोष मंडल और गणेश मंडल की संपत्तियों को जब्त कर लिया है।
जब्त संपत्ति में मिरगा गांव में तीन आवास, चार वाहन व साइबर अपराधियों के बैंक खाते में जमा रुपये शामिल हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने जुलाई, 2016 में जामताड़ा पुलिस द्वारा दर्ज चार्जशीट के आधार पर साइबर अपराधियों प्रदीप और उसके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ मामले में छानबीन की शुरुआत की थी। इन पर अवैध तरीके से बैंक मैनेजर या अधिकारी बनकर बैंक ग्राहकों के खातों, एटीएम से पैसे जुटाने के आरोप हैं। इन रुपयों का उपयोग इन्होंने घर बनाने और वाहनों को खरीदने में किया।
सितंबर, 2018 में ईडी ने आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा में दो गांवों - मिरगा और पबाया के छह स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान इन्हें कई संदिग्ध बैंक अकाउंट मिले जिन्हें फ्रीज कर दिया गया था।
एजेंसी ने पीएमएलए की विशेष अदालत के समक्ष अभियुक्तों के खिलाफ 27 मई, 2019 को अभियोजन की शिकायत पहले ही दर्ज कर ली है। सभी आरोपियों पर आरोप पहले ही तय हो चुके हैं और ट्रायल चल रहा है।

44 घंटे दर्शन के लिए खुला बाबा महाकाल का दरबार

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। 12 ज्योतिर्लिंगों में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में आज गुरुवार को शिव पार्वती विवाह महोत्सव महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है। 44 घंटे अनवरत दर्शन के लिए बाबा का दरबार खुला रहेगा। देश भर से श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन पानी के लिए बुकिंग पहले ही करा ली थी। तड़के भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश खोल दिया गया था। जो शुक्रवार रात 11 बजे तक जारी रहेगा।
धार्मिक नगरी में आज शिवमय बनी हुई है। महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा महाकाल के दरबार में गर्भगृह रात 2.30 बजे खोला गया था। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर बाबा को निराकार स्वरूप में लाया गया और भस्म रमाकर महानिर्वाणी अखाड़े के गादीपति महामंडलेश्वर विनीत गिरी महाराज द्वारा भस्मारती की गई। महापर्व होने पर भस्मा आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए अनवरत 44 घंटे दर्शन प्रवेश खोल दिया गया। आज दिन भर श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण काल के चलते प्रशासन ऑनलाइन अनुमति प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं को ही बाबा के दरबार में प्रवेश दे रहा है। श्रद्धालुओं ने 8 दिन पूर्व ही अनुमति प्राप्त करना शुरू कर दी थी। करीब 31 हजार आम श्रद्धालुओं को ऑन लाइन अनुमति मिली है। जिन्हें मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। वीआईपी दर्शन व्यवस्था का शुल्क 250 रुपए रखा गया है। वीआईपी श्रद्धालुओं को भी बाबा के दर्शन की अनुमति जारी है। वहीं जो श्रद्धालु बिना अनुमति मंदिर तक पहुंचे हैं। उन्हें भी व्यवस्था अनुरूप दर्शन कराए जा रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बुधवार शाम के ही सुरक्षा की कमान संभाल ली थी। श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सके इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को चार धाम मंदिर मार्ग से कतार लगाकर मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है। 45 से 50 मिनट में श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हो रहे हैं। बिना परेशानी के श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन आसानी से हो रहे हैं। और पूरा दरबार बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। दर्शन के लिए अग्रिम बुकिंग के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा 250 रुपये के शीघ्र दर्शन पास के लिए पार्किंग स्थलों पर काउंटर स्थापित किए गए हैं। दर्शनार्थियों को मास्क, पानी की बोतल नि:शुल्क दिया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है। कि कोरोना नियमों का पालन कराते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे।

चीनी संसद ने ब्रह्मपुत्र पर बांध बनाने की मंजूरी दी

बीजिंग/ ल्हासा। चीन की संसद ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर बांध बनाने संबंधी 14वीं पंचवर्षीय योजना को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी है। चीनी संसद ने अरबों डॉलर की लागत वाली परियोजनाओं संबंधी 14वीं पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दी। इसमें अरुणाचल प्रदेश सीमा के निकट तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर विवादास्पद जल विद्युत परियोजना भी शामिल है। जिस पर भारत ने चिंता जताई है। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने छह दिवसीय सत्र के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) को मंजूरी दी। एनपीसी में दो हजार से अधिक सदस्य हैं।जिनमें से ज्यादातर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से है। सत्र में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री ली क्विंग और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। एनपीसी ने विकास के एक ऐसे खाके को भी मंजूरी दी है जिसमें चीन के विकास को गति देने के लिए 60 प्रस्ताव शामिल हैं। इसे पिछले साल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) ने पारित किया था। 14वीं पंचवर्षीय योजना में ब्रह्मपुत्र नदी की निचली धारा पर बांध बनाना शामिल था, जिस पर भारत और बांग्लादेश ने चिंता जताई थी। चीन ने इस तरह की चिंताओं को दूर करते हुए कहा है कि वह उनके हितों को ध्यान में रखेगा। भारत सरकार ने लगातार चीनी अधिकारियों को अपने विचार और चिंताओं से अवगत कराया है और उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, कि उसकी किसी भी गतिविधि से उसके हितों को नुकसान न पहुंचे। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के कम्युनिस्ट पार्टी के उप प्रमुख चे दलहा ने एनपीसी सत्र के दौरान कहा कि वहां के अधिकारियों को ”इस वर्ष (बांध का) निर्माण शुरू करने का प्रयास करना चाहिए।”

उईगुर मुसलमानों के ‘नरसंहार’ पर बोलना जारी रखेंगे

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिकी रक्षा मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है, कि शिनजियांग प्रांत में उईगुर मुसलमानों के खिलाफ चीन के ‘नरसंहार’ पर अमेरिका जोर-शोर से आवाज उठाता रहेगा। राष्ट्रपति बाइडन के पदभार संभालने के बाद अगले सप्ताह शीर्ष अमेरिकी और चीनी अधिकारियों की रूबरू होने वाली पहली बैठक के पहले कई सांसदों ने चीन में मानवाधिकार की बदतर स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की है। व्हाइट हाउस और विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान चीन की विदेश नीति विभाग के शीर्ष अधिकारियों, चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश मामलों के प्रमुख यांग जेइची और स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री वांग यी के साथ 18 मार्च को अलास्का के ऐंकरेज में वार्ता करेंगे। संसद में विदश मामलों की समिति के सदस्यों को ब्लिंकन ने बताया, कि चीन के मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों पर अमेरिका बोलना जारी रखेगा।

प्रियंका-जोनस करेंगे 2021 के नामांकनों का ऐलान

लॉस एंजिलिस। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति एवं गायक निक जोनस 15 मार्च को 93वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकनों का ऐलान करेंगे। ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में इसकी जानकारी दी। ‘आस्कर डॉट कॉम’, ‘ऑस्कर डॉट ओआरजी’ और अकादमी के डिजिटल मंच फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ‘लाइव’ प्रसारण के दौरान दो भागों में 23 श्रेणियों में नामित लोगों की घोषणा की जाएगी। प्रियंका ने भी ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, छाया धुएं का गुबार

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक ज्वालामुखी के फटने से बृहस्पतिवार को लावा निकला और धुआं का गुबार छा गया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इंडोनेशिया के ज्वालामुखी और भूगर्भ आपदा न्यूनीकरण केंद्र ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा प्रांत के माउंट सिनाबंग में ज्वालामुखी से 1,000 मीटर की ऊंचाई तक धुआं और लावा निकलने लगा जिससे तीन किलोमीटर के दायरे में धुंध छा गया।
सिनबांग निगरानी पोस्ट पर तैनात एक अधिकारी अर्मेन पुत्रा ने बताया कि ज्वालामुखी फटने से कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि लोगों को ज्वालामुखी के क्रेटर के मुहाने से पांच किलोमीटर दूर रहने को कहा है। पिछले कुछ सप्ताह में सेंसर उपकरण पर ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिलने के बाद चौकसी बरती जा रही थी। और दूसरे शीर्ष स्तर की चेतावनी जारी की गयी थी।
पिछले साल से ही 2600 मीटर ऊंचे इस पर्वत में ज्वालामुखी सुलग रहा था। पिछले महीने 5000 मीटर की ऊंचाई तक राख निकला था। और आसपास धुआं छा गया था। ज्वालामुखी के सक्रिय होने के कारण पिछले कुछ वर्षों में सिनाबंग के आसपास से करीब 30,000 लोगों को दूसरे स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी।

इतिहास में पहली बार किन्नरों ने किया शाही स्नान

हरिद्वार। कुंभ का पहला शाही स्नान आज गुरुवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर हर की पैड़ी पर किया गया। और इतिहास में पहली बार किन्नर अखाड़े ने शाही स्नान किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मोक्षदायिनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हुए मां गंगा को नमन किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ 2021 के इस पावन पर्व पर पहले शाही स्नान में अब तक जूना अखाड़ा अग्नि आह्वान अखाड़ों ने हर की पौड़ी पर कुंभ का शाही स्नान किया इसके अलावा निरंजनी आनंद अखाड़ा ने भी शाही स्नान पूर्ण किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने निरंजनी अखाड़ा के शाही स्नान में सन्तो का स्वागत किया। इसके पूर्व सीएम पहुंचे हरकी पैड़ी। श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने किया स्वागत तथा गंगाजली ओर प्रसाद, चुन्नी की भेंट। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर हर की पैड़ी हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। शाही स्नान पर पहुंचे साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।

विश्व में स्वस्थ होने वालों की संख्या 6.68 करोड़ हुई

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 6.68 करोड़ से अधिक हो गयी है। जबकि, इस महामारी से अभी तक 11.80 करोड़ से ज्यादा संक्रमित हुये हैं। और मरने वालों की तादाद 26.19 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 80 लाख छह हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 26 लाख 19 हजार 676 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर निरतंर जारी है। तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 91 लाख 52 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि पांच लाख 29 हजार 203 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 12 लाख 62 हजार 707 हो गयी है। हालांकि यहां 1,09,38,146 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4628 से घटने से 1,89,226 हो गये हैं। इसी अवधि में 126 और मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,189 हो गयी है।
दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ 12 लाख दो हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 2.70 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल चौथे स्थान पर रूस है।
रूस में कोरोना वायरस से 43.02 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 88,773 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या करीब 42.47 लाख हो गई है। और 1,25,222 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 40 लाख 22 हजार 400 लोग संक्रमित हुए हैं। और 89,707 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 71,961 लोगों की मौत हो चुकी है।
इटली में संक्रमितों की संख्या 31.23 लाख से अधिक हो गई है। और 100,811 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 28.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 29,227 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 25.41 लाख से अधिक हो गई है। और 72,858 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक करीब 22.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। और 60,773 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 21.69 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 53,359 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना वायरस से 21.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। और 192,491 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 18.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और महामारी से 45,997 जान गंवा चुके हैं।
ईरान में कोरोना से 17.15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और महामारी से 60,928 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। और इसके संक्रमण से 51,015 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में कोरोना वायरस से 14.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 28,925 की मौत हो चुकी है।

पाक से लौटी गीता को महिला ने बताया अपनी बेटी

इस्लामाबाद/ मुंबई। पाकिस्तान से वर्ष 2015 में भारत लौटी गीता को महाराष्ट्र की 70 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी बताया है। और कुछ ब्योरों का मिलान होने के बाद उम्मीद जागी है। कि गीता को उसका खोया परिवार वापस मिल सकता है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है। कि वैज्ञानिक रूप से यह बात डीएनए टेस्ट के बाद ही साबित हो सकेगी कि यह महिला गीता की जैविक मां है। या नहीं।
अधिकारियों के मुताबिक मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग ने दिव्यांगों की मदद के लिये इंदौर में चलाई जा रही आनंद सर्विस सोसायटी को गीता की देख-रेख और उसके बिछड़े परिवार की खोज का जिम्मा सौंपा है। गीता न तो सुन सकती है। और न ही बोल सकती है।
संगठन के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बृहस्पतिवार को को बताया कि गीता महाराष्ट्र के परभणी की गैर सरकारी संस्था पहल फाउंडेशन के परिसर में रहकर कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रही है। पुरोहित ने बताया कि औरंगाबाद में रहने वाली मीना पांद्रे (70) ने दावा किया है कि गीता उनकी खोई बेटी है। जो उनकी पहली शादी से पैदा हुई थी।
उन्होंने बताया कि पांद्रे ने हमें बताया है। कि गीता के पेट पर जलने का एक निशान है। यह बात सही पाई गई है। पुरोहित ने बताया कि गीता ने बचपन की धुंधली यादों के आधार पर उन्हें इशारों में बताया था। कि उसके घर के पास एक नदी थी। और वहां गन्ने तथा मूंगफली की खेती होती थी। इसके साथ ही वहां डीजल के इंजन से रेल चला करती थी।
उन्होंने बताया कि ये ब्योरे महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके के कुछ स्थानों से मेल खाते हैं। इस बीच, मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की ने बताया कि डीएनए टेस्ट के बाद ही पांद्रे के इस दावे की पुष्टि हो सकेगी कि गीता उनकी बेटी है।
अधिकारियों ने बताया कि गुजरे साढ़े पांच साल के दौरान देश के अलग-अलग इलाकों के 20 से ज्यादा परिवार गीता को अपनी बेटी बता चुके हैं। लेकिन सरकार की जांच में इनमें से किसी भी परिवार का दावा वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गीता की उम्र 30 साल के आस-पास आंकी जाती है। वह बचपन में गलती से रेल में सवार होकर सीमा लांघने के कारण करीब 20 साल पहले पाकिस्तान पहुंच गयी थी।
पाकिस्तानी रेंजर्स ने गीता को लाहौर रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस में अकेले बैठा हुआ पाया था। उस समय उसकी उम्र आठ साल के आस-पास रही होगी। मूक-बधिर लड़की को पाकिस्तान की सामाजिक संस्था ईधी फाउंडेशन की बिलकिस ईधी ने गोद लिया और अपने साथ कराची में रखा था। तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विशेष प्रयासों के कारण वह 26 अक्टूबर 2015 को स्वदेश लौट सकी थी। इसके अगले ही दिन उसे इंदौर में एक गैर सरकारी संस्था के आवासीय परिसर में भेज दिया गया था।

आमिर के बेटे जुनैद महाराजा मूवी से करेंगे डेब्यू

मनोज सिंह ठाकुर

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद फिल्म महाराजा से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आमिर खान के बेटे जुनैद बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। जुनैद जल्द ही यशराज फिल्म्स के बैनर की फिल्म ‘महाराजा’ से डेब्यू करने वाले हैं। यशराज फिल्म्स की ‘महाराजा’ को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा निर्देशितत करेंगे।
इस फिल्म में जुनैद के अलावा शालिनी पांडे, सरवरी वाग और जयदीप अहलावत अहम किरदारों में नजर आएंगे। बताया जाता है। कि यह फिल्म साल 1862 में सामने आए महाराजा लिबेल मामले पर आधारित है। इसमें जुनैद एक पत्रकार के किरदार में नजर आ सकते हैं। जिसका संबंध इस केस से है। जुनैद इन दिनों अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से भी चर्चा में हैं।
आमिर खान, उनकी बेटी ईरा और बेटा जुनैद मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लंच पर गए थे। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने इनके फोटोज क्लिक किए। इन फोटोज में जुनैद इतने बदले-बदले नजर आए कि कई फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पाए। इसकी वजह है। जुनैद का पहले के मुकाबले फिट दिखाई देना। उनके पहले के फोटोज में वह थोड़े हैल्दी दिखाई देते थे। अब जुनैद ने अपनी बॉडी का इस तरह से ट्रांसफॉर्मेशन किया है। कि तब में और अब में रात-दिन का अंतर साफ नजर आता है।

कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं बचा: अखिलेश

 
संदीप मिश्र  
 बरेली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। वहां विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। गुरुवार को रामपुर जाते वक्त बरेली पहुंचने के दौरान पत्रकारों के बात करते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं बचा है। और प्रदेश में ऐसी गंभीर घटनाएं हैं, कि जिसकी हम कल्पना भी कर नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस को कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए काम करना चाहिए लेकिन सरकार ने पुलिस को राजनीति लोगों को परेशान करने के लिए लगा रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सच्चे ईमानदार अधिकारी हैं। उन्हें काम करने की खुली छूट नहीं मिलेगी तो कैसे उम्मीद कर सकते हैं। कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने अपना काम पूरा नहीं किया और न ही अपना काम नहीं दिखा पा रहे हैं। इसलिए पिछली सरकार के किए गए कार्यों के साथ अपनी सेल्फी खिंचवा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्घाटन पर उद्घाटन कर रहे हैं। और दूसरे के काम पर सेल्फी ले रहे हैं। बुधवार को योगी ने बुंदेलखंड का दौरा किया था। और बांध के सामने खड़े होकर सेल्फी खींची थी। इसके बारे में अखिलेश का कहना है। कि यह उनके शासनकाल में बना था। वहीं उत्तराखंड में बीजेपी के मुख्यमंत्री बदलने की सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा यह शुभ संकेत आ रहा है। कि पड़ोसी प्रदेश में बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री योगी जी का अब आप सोचो अगला नंबर किसका होगा।

वेस्टइंडीज ने वनडे में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

कोलंबो। सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलक को क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाने के लिए आउट दिए जाने के बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई जिसके बाद वेस्टइंडीज ने बुधवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की। गुणातिलक ने 55 रन बनाने के अलावा कप्तान दिमुथ करूणारत्ने के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की जिससे श्रीलंका की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। करूणारत्ने 52 रन बनाकर वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे।
मैच का विवादास्पद लम्हा 21वें ओवर में आया जब गुणातिलक को क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाने के आरोप में आउट करार दिया गया। पोलार्ड जब उन्हें रन आउट करने का प्रयास कर रहे थे। तब उन्होंने गेंद पर पैर मार दिया जिसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान ने रन आउट की अपील की और मैदानी अंपायर जो विल्सन ने आउट का संकेत करते हुए टीवी अंपायर के पास इस मामले को भेज दिया।
तीसरे अंपायर नाइजेल गुगुइड ने इसके बाद जानबूझकर रन आउट रोकने का प्रयास करने के लिए गुणातिलक को आउट करार दिया। श्रीलंका की पारी इसके बाद राह से भटक गई और अशेन बंडारा (50) के अर्धशतक के बावजूद पूरी टीम 49 ओवर में 232 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में शाई होप (110) और एविन लुईस (65) के बीच पहले विकेट की 143 रन की साझेदारी की बदौलत 47 ओवर में दो विकेट पर 236 रन बनाकर जीत दर्ज की। डेरेन ब्रावो ने भी नाबाद 37 रन बनाए।

यूपी: प्रेम कहानी में प्रवेश कर चुके है मोदी और योगी

हरिओम उपाध्याय

लखनऊ। गंगा बनारस शहर को दूर से देखते हुए गुजरती हैं। उन्हें बस इस बात का सुकून रहता है। कि उनके प्रियतम काशी विश्वनाथ इस शहर की आत्मा में बसे हुए हैं। कहा जाता हैं, कि गंगा ने अपने प्रियतम से केवल एक चीज मांगी थी, कि मुझे अपने आस पास रहने दो, शिव ने कहा ठीक है। लेकिन तुम मुझे देख न पाओगी। फिर क्या था गंगा बनारस को छूते हुए बहने लगी उन्हें तो बस शिव के आस पास रहने का सुकून था।
अब बनारस में मोदी और योगी आदित्यनाथ इस प्रेम कहानी में विलेन की तरह प्रवेश कर चुके हैं। उनका काशी विश्वनाथ कॉरिडोर ऐसा ही है। यह भगवा टीम न केवल इतिहास बदलने की कोशिश कर रही, बल्कि हमारे शिव के तप और गंगा की तपस्या को भी भंग करने की कोशिश कर रही। यह कुछ ऐसा है। कि प्रेमी प्रेमिका से कहें कि दूर से बुझती रहे प्यास और कोई बजरंगी बीच मे आकर कहे कि नही, हम तो तुम दोनों का ब्याह कराएंगे।
शहर बनारस जाम और गंदगी से कराह रहा है। गंगा त्राहिमाम कर रही है। गंगापुत्र तिल तिलकर मरने को मजबूर हैं, मोदी गायब हैं। और सरकार या तो बेवकूफ बना रही या फिर कॉरिडोर। आस्था और विश्वास से यह छेड़छाड़ खतरनाक नतीजे लेकर आएगी। ईश्वर इन्हें माफ करना और इनके भक्तों को भी यह नही जानते यह क्या कर रहे हैं।

महाराष्ट्र: 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन का फैसला

मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। नागपुर के पालक मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को ऐलान करते हुए कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, यानि किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी, सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी। आपको बता दें कि नागपुर में बुधवार को 1710 नए मामले सामने आए थे। 173 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक मामले एक दिन में आने का यह रिकॉर्ड है। नागपुर नगर निगम ने बुधवार को कहा था। कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगो में आ रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने कहा था। कि लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। नागपुर नगर निगम के कमिश्नर राधाकृष्णन बी ने बुधवार को कहा था। कि लोग महामारी को हल्के में ले रहे हैं। बिना उनकी मदद हम इस महामारी पर काबू नहीं पा सकते हैं। सरकार ने सभी आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। हम नहीं चाहते हैं, कि पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए, लेकिन अगर हालात खराब होते हैं। तो हम लॉकडाउन का ऐलान कर सकते है।

कश्मीर: मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा सिर्हामा इलाके का घेराव कर तलासी अभियान शुरू करने के बाद दोनों पक्षों के बीच गुरुवार शाम को मुठभेड़ शुरू हो गई।
सुरक्षाबल जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों के ठिकाने के करीब पहुंचे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हुई।
पुलिस ने कहा सिर्हामा मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला-बारूद के जखीरे सहित आपराधिक सामग्री बरामद हुई हैं।

भारत: एक दिन में कोरोना के 23 हजार नए मामले

भारत में एक दिन में कोरोना के लगभग 23 हजार नए मामले
 अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में गुरुवार को कोविड-19 के लगभग 23 हजार नए मामले सामने आए हैं। जो पिछले ढाई महीने में दर्ज हुए मामलों में सर्वाधिक है। और एक दिन पहले दर्ज हुए मामलों से करीब 5,000 ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में गुरुवार को कोरोना के 22,854 नए मामले दर्ज हुए हैं और इस दौरान 126 जानें गई हैं। इसी के साथ संक्रमितों और मृतकों का आंकड़ा क्रमश: 1,12,85,961 और 1,58,189 हो गया है।
बुधवार को भारत में कोविड-19 के 17,921 नए मामले और 133 मौतें दर्ज हुई थीं।
पिछले दो दिन से मृतकों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिली है। जो पहले 100 से नीचे था।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 1,89,226 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा, एक दिन में कोविड-19 के 18,100 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। और इसके साथ ही अब तक कुल 1,09,38,146 लोगों डिस्चार्ज किया जा चुका है।
हाल के दिनों में मामलों में जो बढ़ोत्तरी देखी गई उसमें ज्यादातर मामले महाराष्ट्र और पंजाब के थे। लेकिन अब कई अन्य राज्यों में भी कोविड के मामले बढ़ रहे हैं।
दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में भी हाल के हफ्तों में यही बढ़त देखने को मिली है।

पीएम मोदी की मां ने लीं वैक्सीन की पहली डोज

अकांशु उपाध्याय

 नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ दे दी गई है। खुद पीएम मोदी ने दोपहर को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है। कि मेरी मां को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ आज दे दी गई है। मैं आप सभी से अभी अपील करना चाहता हूं कि जो भी वैक्सीन लगवाने के दायरे में आते हैं। वो सभी वैक्सीन लगवाएं और दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन गुजरात के अहमदाबाद में ही रहती हैं। हीराबेन की उम्र 100 साल के करीब है। हालांकि इस उम्र में भी वह एक्टिव रहती हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। पीएम मोदी को एक मार्च को दिल्ली के एम्स में वैक्सीन की डोज दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीरा बेन की बेहद करीब हैं। अक्सर पीएम मोदी जब भी गुजरात के दौरे पर जाते हैं। तो अपनी मां से मुलाकात जरूर करते हैं। इसके अलावा जन्मदिन के अवसर पर भी पीएम मोदी अपनी मां से मिलने जाते रहे हैं। एक मार्च से ही देश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज़ की शुरुआत हुई थी। इस फेज़ के तहत 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही 45 साल से अधिक उम्र वाले (जिन्हें गंभीर बीमारी है।) लोगों को भी वैक्सीन दी जा रही है।

कोई भी पर्व क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

महाशिवरात्रि। कोई भी पर्व क्यों मनाया जाता है और उसका महत्व क्या है आपको ये ज़रूर जानना चाहिए

महाशिवरात्रि हो या कोई अन्य धार्मिक पर्व हो। आप मनाते हों या न मनाते हों। लेकिन कोई भी पर्व क्यों मनाया जाता है और उसका महत्व क्या है ? आपको ये ज़रूर जानना चाहिए। महाशिवरात्रि भगवान् शिव का दिन है और इसकी अपनी एक अलग महत्वता है। शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या फर्क है। और ये क्यों इतना शुभ है। आइये इसको समझते हैं।
पंचांग के अनुसार हर माह के चौदहवें दिन या फिर अमावस्या से एक दिन पहले वाली रात शिवरात्रि कहलाती है। पंचांग का आखिरी महीना फाल्गुन का होता है। और इस माह कि शिवरात्रि महाशिवरात्रि कहलाई जाती है। जोकि फरवरी या मार्च के महीने में पड़ा करती है। महाशिवरात्रि का अपना अलग महत्व है। और सनातन धर्म के तमाम बड़े पर्वों में से महाशिवरात्रि का पर्व एक है। यह पर्व अपने नाम के ज़रिए ही पहचाना जा सकता है। महाशिवरात्रि यानी कि शिव की महान रात। इसीलिए महाशिवरात्रि की रात में जागरण व अन्य तरह के धार्मिक कर्म किए जाते हैं। इस रात को बेहद खास रात माना जाता है। इस दिन के जितने धार्मिक महत्व बताए जाते हैं उतने ही महत्व इसके विज्ञान से जोड़े जाते हैं। इस रात को इंसान को भगवान से करीब करने की रात कहा जाता है। महाशिवरात्रि की रात से ही ग्रीष्म ऋतु की नींव पड़ जाती है। कहा जाता है। कि इंसान गर्मी के प्रभाव या फिर सूर्य के जलते प्रकाश से बचने के लिए अपने आपको इस रात भगवान शिव को समर्पित कर देतै है।
महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव का पर्व होता है। इस पर्व में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। इस रात मनुष्य अपने तमाम तरह की परेशानियों से निजात भी पा सकता है। क्योंकि भगवान शिव के पास हर समस्या का समाधान होता है। इसीलिए इस पर्व के दिन व्रत रखने की परंपरा है। व्रत शुद्धीकरण के लिए ही जाना जाता है. व्रत रखने से जहां हमारे पेट और आंत की सफाई हो जाती है। और रक्त शुद्ध हो जाता है वहीं कई तरह के रोगों से भी व्रत के सहारे मुक्ति मिल जाया करती है। और व्रत रख कर भगवान शिव की पूजा करने से भगवान से एक अलग तरह का जुड़ाव हो जाया करता है। 
महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है। और इस पर्व को किस तरह से खास पर्व कहा जाता है। यह भी हर किसी को ज़रूर जानना चाहिए। महाशिवरात्रि से पहले शिवरात्रि क्यों मनाई जाती है। इसको समझ लीजिए। ज्योतिषों का मानना है। कि हर माह की अमावस्या की रात को चंद्रमा सिकुड़ जाता है। या खिसक जाता है। ऐसे में इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए हर माह भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। क्योंकि भगवान शिव ही हैं। जो चंद्रमा के किसी भी नुकसान से मनुष्य प्रजाति को बचाने का कार्य कर सकते हैं। अब महाशिवरात्रि की बात करते हैं। हिंदू नव वर्ष शुरू होने से पहले ही साल के आखिरी महीने में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसको इसलिए मनाया जाता है ताकि आने वाले पूरे नये साल को ही किसी भी तरह के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। हालांकि महाशिवरात्रि मनाए जाने और भी कई वजहें है। कुछ प्रसिद्ध मान्यताओं की बात की जाए तो उसमें ये मान्यताएं प्रसिद्ध हैं।
1. महाशिवरात्रि की रात ही भगवान् शिव ने देवी पार्वती से विवाह किया था। इसलिए हिंदू धर्म में रात को ही विवाह के लिए शुभ माना जाता है।
2. कहते हैं। कि जब देवता और राक्षस अमृत की खोज में समुद्र मंथन कर रहे थे। तब मंथन से विष निकला था। जिसे भगवान शिव ने पी लिया था। इस विष को पी लेने के कारण उनका पूरा शरीर नीला पड़ गया था। जिसकी वजह से ही भगवान शिव को नीलकंठ के नाम से भी जाना जाता है। इस विष को पीकर भगवान शिव ने देवताओं के साथ-साथ संसार को भी नुकसान होने से बचाया था। इसीलिए इस दिन को भगवान शिव का दिन कहा जाता है। और उनकी अराधना की जाती है। 
3. मान्यता ये भी है। कि पवित्र नदी देवी गंगा इस दिन पृथ्वी पर उतर रही थी। और पूरे पृथ्वी पर फैल रही थी। जिसे भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धर लिया था। और पृथ्वी का विनाश होने से बचा लिया था। इसलिए भगवान् शिव को पूजा जाता है।
4. ऐसी भी मान्यता है। कि भगवान शिव ने इसी रात को सदाशिव से लिंग स्वरूप लिया था। इसलिए इसी रात भगवान् शिव को की अराधना की जाती है।
ये कुछ मान्यताएं महाशिवरात्रि के बारे में प्रसिद्ध हैं। जिनका वर्णन अलग अलग जगहों पर मिल जाता है। कहा जाता है। कि महाशिवरात्रि की रात बेहद पवित्र होती है। इस रात को कभी सोकर नहीं गवांना चाहिए। इस दिन मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती है।
महाशिवरात्रि के दिन पवित्र नदी में स्नान करने की भी अपनी एक अलग विशेषता है। महाशिवरात्रि के दिन ही प्रयाग कुंभ का समापन होता है। जबकि हरिद्धार कुंभ का आरंभ महाशिवरात्रि के दिन से होता है। इस वर्ष यानी की साल 2021 में हरिद्धार में कुंभ मेले का आज से आगाज़ हो रहा है। जोकि प्रत्येक 12 वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। इस बार ग्रहों के योग से 11 वर्ष बाद ही हरिद्धार में कुंभ मेला आज से शुरू हो चुका है।
महाशिवरात्रि के इस पर्व पर आप सभी की मनोकामनाएं पूरी हो इसके लिए आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-207 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, मार्च 12, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-शिव चतुर्दशी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:33।

5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...