मंगलवार, 9 मार्च 2021

बैंक खाते में मौजूद बैलेंस ही निकाल सकतें है

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एक खास सुविधा देता है। जिसके जरिए आप अपने बैंक खाते से उसमें मौजूद बैलेंस ही निकाल सकते हैं। बैंक की इस सुविधा को ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के तौर पर जाना जाता है।
रखें ये ध्यान...
अगर आप ओवरड्राफ्ट नहीं चुका पाते हैं। तो आपके द्वारा गिरवी रखी गई चीजों से इसकी भरपाई होगी। लेकिन अगर ओवरड्राफ्टेड अमाउंट गिरवी रखी गई चीजों की वैल्यु से ज्यादा है। तो बाकी के पैसे आपको चुकाने होंगे।
क्या है ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी।
ओवरड्राफ्ट एक तरह का लोन होता है। इसके चलते कस्टमर्स अपने बैंक अकाउंट से मौजूदा बैलेंस से ज्यादा पैसे विदड्रॉ कर सकते हैं। इस अतिरिक्त पैसे को एक निश्चित अवधि के अंदर चुकाना होता है। और इस पर ब्याज भी लगता है।
ब्याज डेली बेसिस पर कैलकुलेट होता है। ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी कोई भी बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी दे सकती है। आपको मिलने वाले ओवरड्राफ्ट की लिमिट क्या रहेगी, यह बैंक या एन एफ बी एस सी तय करते हैं।
मिलता है ये फायदा
जब आप लोन लेते हैं। तो उसे चुकाने के लिए एक अवधि तय होती है। अगर कोई लोन को अवधि से पहले चुका दे तो उसे प्रीपेमेंट चार्ज देना होता है। लेकिन ओवरड्राफ्ट के साथ ऐसा नहीं है। आप तय अवधि से पहले भी बिना कोई चार्ज दिए पैसे चुका सकते हैं।
साथ इस पर ब्याज भी केवल उतने ही वक्त का देना होता है। जितने वक्त तक ओवरड्राफ्टेड अमाउंट आपके पास रहा। इसके अलावा आपको ईएमआई में पैसे चुकाने की भी बाध्यता नहीं है। आप तय अवधि के अंदर कभी भी पैसे चुका सकते हैं। इन चीजों के चलते यह लोन लेने से ज्यादा सस्ता और आसान है।
ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
बैंक अपने कुछ ग्राहकों को प्रीअप्रूव्ड ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी देते हैं। वहीं कुछ कस्टमर्स को इसके लिए अलग से मंजूरी लेनी होती है। इसके लिए लिखित में या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अप्लाई करना होता है।
कुछ बैंक इस सुविधा के लिए प्रोसेसिंग फीस भी वसूलते हैं। ओवरड्राफ्ट दो तरह के होते हैं। एक सिक्योर्ड, दूसरे अनसिक्योर्ड। सिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट वह है। जिसके लिए सिक्योरिटी के तौर पर कुछ गिरवी रखा जाता है।
आप एफडी, शेयर्स, घर, सैलरी, इंश्योरेंस पॉलिसी, बॉन्ड्स आदि जैसे चीजों पर ओवरड्राफ्ट हासिल कर सकते हैं। इसे आसान भाषा में एफडी या शेयर्स पर लोन लेना भी कहते हैं। ऐसा करने पर ये चीजें एक तरह से बैंक या एनएफबीएससी के पास ​गिरवी रहती हैं।
अगर आपके पास कुछ भी सिक्योरिटी के तौर पर देने के लिए नहीं है। तो भी आप ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी ले सकते हैं। इसे अनसिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट कहते हैं। उदाहरण के तौर पर क्रेडिट कार्ड से विदड्रॉल।

हिमाचल में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर से भूकंप आया है। यहां लगातार दूसरे दिन धरती हिली है। मंगलवार को 12 बजकर 34 मिनट पर भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 थी। इस दौरान किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है।
इससे पहले, आठ मार्च को भी भूकंप आया था। सोमवार को सुबह 10.20 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 3.6 रिक्टर स्केल मापी गई थी।

राजस्थान: गृहमंत्री नरोत्तम ने राहुल पर कसा तंज

नरेश राघानी 
जयपुर। राहुल गांधी ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा, तो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज सकते हुए उन्हें चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि चलाे कांग्रेस को समझ में आ गया, कि एमपी में कांग्रेस सिंधिया के बिना शून्य है। अब अगर सिंधिया की इतनी चिंता है, तो फिर एक प्रयोग कर राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें।
एक साल पहले आज के ही दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया अब भाजपा में पीछे बैठते हैं। अगर वे आज कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बन गए होते।
इस पर नरोत्तम ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जल्दी समझ में आ गया राहुल को कि बिना सिंधिया के एमपी में कांग्रेस शून्य है। अच्छा अगर मान लो वो ऐसा कर सकते हैं, तो एक प्रयोग राजस्थान में करें। सचिन पायलट को बना दें।
दो साल में जो लोग कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाए। वो मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा था। दूल्हा बनाकर मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर दिया। पूरे मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ा। सिंधिया के चेहरे पर। और जैसे ही सरकार बनी तो बुजुर्ग से भांवरे कर दी। 11 दिन में कर्जा माफ कर देंगे। 15 में कर्जा माफ कर देंगे। नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। नहीं बदला, तो हमें बदलना पड़ा।
विधानसभा में विधायकों की अलग-अलग एंट्री पर हंगामा कांग्रेस का कहना, विधायकों के साथ भेदभाव नहीं करेंगे बर्दाश्त।

तमिलनाडु की 154 सीट पर चुनाव लड़ेंगे हासन

कमल हासन तमिलनाडु की 154 सीट पर लड़ेंगे चुनाव ममता दीदी आज नंदग्राम दौरे पर

चैन्नई। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव-2021 को लेकर सियासी माहौल गरम है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। साथ ही कुछ जगह अभी भी सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों को लेकर सोच-विचार जारी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनेता कई रैलियों में बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। ममता बनर्जी मंगलवार को नंदीग्राम के दौरे पर हैं। वहीं तमिलनाडु में कमल हासन 154 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि जिन राज्यों में चुनाव होना है। उनमें पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस जाह्नवी ने पिंक ड्रेस में कराया फोटोशूट

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चे में है। जाह्नवी कपूर अक्सर अपने परिवार और मां से जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने पिंक ड्रेस में फोटोशूट कराया है। पिंक ड्रेस में मुंबई के एक थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया था। इन फोटोज में जाह्नवी ने न्यूड मेकअप किया है। साथ ही ग्रीन कलर की हील्स कैरी की हैं। जाह्नवी फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से हैं। जिन्हें उनके हॉट लुक के कारण जाना जाता है।

स्वास्थ्य विभाग के मरे हुए अधिकारी का ट्रांसफर

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार स्वास्थ्य विभाग अपने अजब गजब कारनामों के लिए आए दिन सुर्खियों में रहता है। इसी क्रम में विभाग का एक और कारनामा सामने आया है। जिसने विभागीय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। दरसअल, सोमवार को विभाग ने 12 अधिकारियों के तबादले का नोटिस जारी किया था। नोटिस में शामिल 12 डॉक्टरों में से एक डॉक्टर रामनारायण राम की मौत हो चुकी है। लेकिन, विभाग ने उनका तबादला करने के साथ ही उन्हें प्रोमोशन भी दिया है। बता दें कि मूल रूप से भोजपुर निवासी रामनारायण राम बीते दिनों रोहतास के बिक्रमगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। लेकिन पिछले महीने ही कोरोना की वजह से उनकी मौत हो गयी थी। लेकिन विभाग को इस बात की जानकारी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने जब डॉक्टरों के तबादले की लिस्ट तैयार की तो बिना किसी जांच के रामनारायण राम का भी नाम लिस्ट में डाल दिया और उन्हें सिविल सर्जन के तौर पर शेखपुरा जिले में पदस्थापित कर दिया। अब इस बात पर बवाल शुरू हो गया है। विपक्ष के नेताओं ने ये मुद्दा सदन में उठाया और सरकार पर जमकर निशाना साधा। इधर, शेखपुरा के आरजेडी विधायक ने भी विधानसभा के बाहर इस मुद्दा पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार सरकार की यही सच्चाई है। ये मुर्दों से काम ले लेगी। इधर, इस पूरे मामले में स्वाथ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि जिस वक्त पोस्टिंग के लिए इंटरव्यू हुआ था। उस वक्त वे स्वस्थ्य थे। और उनके गुज़र जाने को खबर नहीं मिली थी। ऐसे में तकनीकी कारणों से उनका पदस्थापना हो गया। इस मामले की जानकारी मिलते ही ज़िले के वरिष्ठ डॉक्टर को सिविल सर्जन का प्रभार दे दिया गया।

सीजी: शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

रायपुर। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। मंदिर हसौद टीआई राजेन्द्र दीवान ने बताया कि खमतराई का रहने वाला अजय घृतलहरे कुटेसर निवासी नाबालिग को शादी करने की बात कहकर अपने घर ले गया था। उसने नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि वह अजय घृतलहरे के घर में हैं। फिर परिजन जाकर उसे लेकर आए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉस्को और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

फांसी पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। फांसी के फंदे पर एक युवक की लाश लटकी हुई मिली है। बता दें, कि नवा रायपुर स्थित निमोरा में सड़क पर लाश मिली है। लाश तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निमोरा मार्ग पर पेड़ में फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है। हालांकि, लाश को नीचे उतारकर शिनाख्ति का प्रयास किया जा रहा है। लाश 3-4 दिन पुरानी होने के कारण सड़ चुकी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सोनू ने बहन के लिए भेजी अगरबत्ती बनाने की मशीन

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। कोरोना वायरस के कारण बीते साल हुए लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद करके लोगों का दिल जीता। उन्हें इस दौरान गरीबों के मसीहा और दरियादिल सोनू जैसे नाम मिले। अब लॉकडाउन खत्म हुए भले ही महीनों बीत चुके हैं। लेकिन सोनू सूद की दरियादिली थमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर ट्विटर पर बिहार की एक बहन की गुहार पर सोनू ने उन्हें अगरबत्ती बनाने की मशीन भेजकर लोगों का दिल जीत लिया है। इस बार सोनू से मदद मांगने वाली लड़की ज्योति ने उन्हें अपना भाई बना लिया है। चलो अब बिहार में अगरबत्ती भी बनाकर देख लेते हैं। आपकी अगरबत्ती बनाने के मशीन भेज रहा हूं। पहला पैकेट मुझे देना। बिहार की रहने वालीं ज्योंंति ने अपने ट्वीट में लिखा है। सोनू सूद भैया, मेरा नाम ज्योति है। और मैं बिहार की रहने वाली हूं। आप हर किसी की मदद कर रहे हैं। मेरी भी थोड़ी मदद कर दीजिए। मुझे अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए एक अगरबत्ती मेकिंग मशीन चाहिए। ताकि, मैं अपने परिवार का और अपने बच्चों की भूख मिटा सकूं।

शतरंज खिलाड़ी बनीं इंडियन स्पोर्ट्सवुमैन ऑफ द ईयर

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमैन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड के दूसरे संस्करण की विजेता बन गयी हैं। महिला वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियन हम्पी को पब्लिक वोटिंग के आधार पर विजेता घोषित किया गया। हम्पी ने इस पुरस्कार की होड़ में फर्राटा धाविका दुती चंद, युवा निशानेबाज मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय महिला हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान रानी रामपाल को पराजित किया। जाने-माने खेल पत्रकारों और विशेषज्ञों की जूरी ने इस अवॉर्ड के लिए इन पांच भारतीय महिला खिलाड़ियों को नामित किया था। बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमैन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड की शुरुआत 2019 में हुई थी। ताकि, देश की सबसे अच्छी महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा सके और भारत में महिला खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों और मुद्दों को सामने लाया जा सके। बीबीसी ने वर्चुअल पुरस्कार समारोह कर विजेता को चुना। इस समारोह का प्रसारण आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया था। बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी ने वर्चुअल अवॉर्ड समारोह की मेज़बानी की और विजेता के रूप में हम्पी के नाम का ऐलान किया। हम्पी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस समारोह से जुड़ी हुई थीं। कोनेरू हम्पी वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप की मौजूदा विजेता हैं। यह ख़िताब उन्होंने साल 2019 में दो साल के मातृत्व अवकाश के बाद जीता था। इसके साथ ही वो केयर्न्स कप 2020 की भी विजेता है। अपने नाम की घोषणा होने के बाद बेहद खुश दिखाई दे रहीं हम्पी ने कहा यह अवॉर्ड बेहद क़ीमती है। न सिर्फ़ मेरे लिए, बल्कि शतरंज से जुड़ी पूरी बिरादरी के लिए। शतरंज एक इनडोर गेम है। इसलिए भारत में क्रिकेट की तरह इस पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया जाता लेकिन मुझे उम्मीद है, कि इस अवॉर्ड के बाद शतरंज की ओर लोगों का ध्यान जाएगा।

यूके के सीएम रावत ने दिया इस्तीफा, की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पंकज कपूर   

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीपा सौंपा। सूत्रों ने बताया कि त्रिवेंद्र रावत दोपहर बाद 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी अधिकारिक घोषणा करेंगे। मालूम हो, कि सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को गैरसैंण में महिला दिवस पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था।लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर उन्हें गैरसैंण की बजाय सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना होना पड़ा। सूत्रों की मानें तो कोर ग्रुप की बैठक की रिपोर्ट रमन सिंह व दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी नेतृत्व को सौंपी। इसी के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को दिल्ली बुलाया गया।


बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने से आएगी क्रांति: योगी

हरिओम उपाध्याय   

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा, कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बनने से इस अति पिछड़े क्षेत्र का पूरा विकास होने के साथ-साथ औद्योगिक क्रांति आएगी। जिससे इस क्षेत्र के लोगों रोजगार की और अधिक अवसर मिलेंगे। जिससे गरीबी दूर तो होगी ही शिक्षा के लिए भी नए रास्ते खुल जाएंगे।योगी आदित्यनाथ ने विकासखंड कुठौंद के लाडपुर गांव में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों जनप्रतिनिधियों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में खनिज संपदा का अपार भंडार है। पूर्व की सरकारों ने यहां के वन संपदा खनिज संपदा का दोहन तो किया, किंतु इस क्षेत्र के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा।

भारत-बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु' का उद्घाटन किया

नई दिल्ली/ ढाका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बने मैत्री सेतु का उद्घाटन किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि मैत्री सेतु के खुल जाने से अगरतला, अंतरराष्ट्रीय समुद्री बंदरगाह से भारत का सबसे नज़दीकी शहर बन जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण से जुड़़ी जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उनसे पूर्वोत्तर का बंदरगाह से संपर्क और सशक्त होगा। मोदी ने कहा कि 2107 में त्रिपुरा की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताकर ”डबल इंजन” की सरकार बनाई आज वह पुरानी सरकार के 30 साल और डबल इंजन की तीन साल की सरकार में आए बदलाव को स्पष्ट अनुभव कर रही है।


सरकार ने 69,000 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 2021- 22 के लिये 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट को देशभक्ति की विषयवस्तु के साथ तैयार किया गया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य का बजट पेश करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने देश की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मनाने का फैसला किया है। इसके लिये वह 12 मार्च से 75 सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। सिसोदिया उप मुख्यमंत्री होने के साथ वित्त मंत्रालय का कामकाज भी संभाले हुये हैं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति बजट के तहत राज्य सरकार राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिये 45 करोड़ रुपये की लागत से ऊंचे खंबे लगायेगी। सिसोदिया ने कहा, कि राज्य के विद्यालयों में देशभक्ति की पढ़ाई के लिये देशभक्ति पीरियड भी शुरू किया जायेगा।

बिहार: हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौत हुई

अविनाश श्रीवास्तव 
बेतिया। बिहार के बेतिया में सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना बेतिया-लौरिया पथ पर बनकटवा स्कूल के पास हुई। मौके पर पहुंची लौरिया थाना की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह शवों को गाड़ी के अन्दर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में मरने वाले दो युवकों की पहचान हो गई है। जिसमें एक युवक का नाम दीपक कुमार है। जो नौतन का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरे युवक की पहचान पूर्वी चम्पारण के हरसिद्धी निवासी आसिफ इकबाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एक कार लौरिया की तरफ से बेतिया की ओर आ रही थी। इसी बीच बनकटवा स्कूल के पास अचानक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर की ट्राली भी पलट गई और गाड़ी के परखच्‍चे उड़ गए। जोरदार आवाज के साथ जब कार टकराई तब स्थानीय लोग दौड़े जिसके बाद लोगों ने लौरिया थाना को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों के शवों को गाड़ी से निकाला। लौरिया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि गाड़ी किसकी है और सभी लोग कहां से आ रहे थे। फिलहाल, पुलिस मृतकों के घरवालों के बारे में पता करने में जुट गई है।

देश में संक्रमण के 15,388 नए मामले सामने आएं

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,388 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,44,786 हो गई।जिनमें से 1,08,99,394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 77 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,930 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छह दिन तक कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में बढ़ोतरी के बाद आखिरकार वे कम हुए। देश में अभी 1,87,462 लोगों का कोरोना वायरय संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर भी घटकर 1.40 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,08,99,394 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.93 प्रतिशत है।

सोने की कीमतों में आईं 12000 रुपये की गिरावट

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। देश में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार की शुरुआत में 22 कैरेट गोल्ड भाव 160 रुपए बढ़कर 43,680 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जबकि एक दिन पहले सोमवार को यह 43,520 रुपए था। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 44,360 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी वायदा 0.5 फीसदी बढ़कर 66,202 प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। आपको बता दें सोने के भाव 11 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। अगस्त में गोल्ड 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर ट्रेड कर रहा था। इस लेवल से अब तक सोने की कीमतों में 12000 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव देखें तो यह भी बढ़कर 44,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। जबकि, एक दिन पहले यह 43,860 रुपए प्रति 10 ग्राम था। मुंबई में गोल्ड 9 मार्च को 43,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। आपको बता दें एक्साइज ड्यूटी और स्टेट टैक्स के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में गोल्ड की कीमतें अलग होती हैं।

देश को अलग 'युद्ध' के लिए रहना चाहिए तैयार

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि ‘2.5 फ्रंट’ के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट किया, ”भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी, हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।” कांग्रेस नेता ने कहा, ”यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के रूप में कार्य करने के बारे में है। ”समझा जाता है कि उनके दो मोर्चे से राहुल का आशय चीन और पाकिस्तान और आधे मोर्चे से उनका मतलब आंतरिक सुरक्षा खतरे जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों से है।

कोलकाता अग्निकांड पर पीएम ने जताया शोक

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार शाम आग लगने से नौ लोगों की मौत होने पर मंगलवार को शोक जताया और मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लिए अनुग्रह राशि जारी किए जाने को मंजूरी दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कोलकाता में आग की घटना से हुए जान एवं माल के नुकसान से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर यह जानकारी भी दी कि प्रधानमंत्री ने इस घटना के मद्देनजर अनुग्रह-राशि की भी मंजूरी दी है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-205 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 10, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:38, सूर्यास्त 06:26।

5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...