मंगलवार, 9 मार्च 2021

यूके के सीएम रावत ने दिया इस्तीफा, की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पंकज कपूर   

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीपा सौंपा। सूत्रों ने बताया कि त्रिवेंद्र रावत दोपहर बाद 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी अधिकारिक घोषणा करेंगे। मालूम हो, कि सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को गैरसैंण में महिला दिवस पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था।लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर उन्हें गैरसैंण की बजाय सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना होना पड़ा। सूत्रों की मानें तो कोर ग्रुप की बैठक की रिपोर्ट रमन सिंह व दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी नेतृत्व को सौंपी। इसी के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को दिल्ली बुलाया गया।


बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने से आएगी क्रांति: योगी

हरिओम उपाध्याय   

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा, कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बनने से इस अति पिछड़े क्षेत्र का पूरा विकास होने के साथ-साथ औद्योगिक क्रांति आएगी। जिससे इस क्षेत्र के लोगों रोजगार की और अधिक अवसर मिलेंगे। जिससे गरीबी दूर तो होगी ही शिक्षा के लिए भी नए रास्ते खुल जाएंगे।योगी आदित्यनाथ ने विकासखंड कुठौंद के लाडपुर गांव में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों जनप्रतिनिधियों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में खनिज संपदा का अपार भंडार है। पूर्व की सरकारों ने यहां के वन संपदा खनिज संपदा का दोहन तो किया, किंतु इस क्षेत्र के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा।

भारत-बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु' का उद्घाटन किया

नई दिल्ली/ ढाका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बने मैत्री सेतु का उद्घाटन किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि मैत्री सेतु के खुल जाने से अगरतला, अंतरराष्ट्रीय समुद्री बंदरगाह से भारत का सबसे नज़दीकी शहर बन जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण से जुड़़ी जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उनसे पूर्वोत्तर का बंदरगाह से संपर्क और सशक्त होगा। मोदी ने कहा कि 2107 में त्रिपुरा की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताकर ”डबल इंजन” की सरकार बनाई आज वह पुरानी सरकार के 30 साल और डबल इंजन की तीन साल की सरकार में आए बदलाव को स्पष्ट अनुभव कर रही है।


सरकार ने 69,000 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 2021- 22 के लिये 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट को देशभक्ति की विषयवस्तु के साथ तैयार किया गया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य का बजट पेश करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने देश की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मनाने का फैसला किया है। इसके लिये वह 12 मार्च से 75 सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। सिसोदिया उप मुख्यमंत्री होने के साथ वित्त मंत्रालय का कामकाज भी संभाले हुये हैं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति बजट के तहत राज्य सरकार राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिये 45 करोड़ रुपये की लागत से ऊंचे खंबे लगायेगी। सिसोदिया ने कहा, कि राज्य के विद्यालयों में देशभक्ति की पढ़ाई के लिये देशभक्ति पीरियड भी शुरू किया जायेगा।

बिहार: हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौत हुई

अविनाश श्रीवास्तव 
बेतिया। बिहार के बेतिया में सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना बेतिया-लौरिया पथ पर बनकटवा स्कूल के पास हुई। मौके पर पहुंची लौरिया थाना की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह शवों को गाड़ी के अन्दर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में मरने वाले दो युवकों की पहचान हो गई है। जिसमें एक युवक का नाम दीपक कुमार है। जो नौतन का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरे युवक की पहचान पूर्वी चम्पारण के हरसिद्धी निवासी आसिफ इकबाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एक कार लौरिया की तरफ से बेतिया की ओर आ रही थी। इसी बीच बनकटवा स्कूल के पास अचानक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर की ट्राली भी पलट गई और गाड़ी के परखच्‍चे उड़ गए। जोरदार आवाज के साथ जब कार टकराई तब स्थानीय लोग दौड़े जिसके बाद लोगों ने लौरिया थाना को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों के शवों को गाड़ी से निकाला। लौरिया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि गाड़ी किसकी है और सभी लोग कहां से आ रहे थे। फिलहाल, पुलिस मृतकों के घरवालों के बारे में पता करने में जुट गई है।

देश में संक्रमण के 15,388 नए मामले सामने आएं

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,388 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,44,786 हो गई।जिनमें से 1,08,99,394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 77 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,930 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छह दिन तक कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में बढ़ोतरी के बाद आखिरकार वे कम हुए। देश में अभी 1,87,462 लोगों का कोरोना वायरय संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर भी घटकर 1.40 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,08,99,394 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.93 प्रतिशत है।

सोने की कीमतों में आईं 12000 रुपये की गिरावट

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। देश में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार की शुरुआत में 22 कैरेट गोल्ड भाव 160 रुपए बढ़कर 43,680 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जबकि एक दिन पहले सोमवार को यह 43,520 रुपए था। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 44,360 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी वायदा 0.5 फीसदी बढ़कर 66,202 प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। आपको बता दें सोने के भाव 11 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। अगस्त में गोल्ड 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर ट्रेड कर रहा था। इस लेवल से अब तक सोने की कीमतों में 12000 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव देखें तो यह भी बढ़कर 44,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। जबकि, एक दिन पहले यह 43,860 रुपए प्रति 10 ग्राम था। मुंबई में गोल्ड 9 मार्च को 43,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। आपको बता दें एक्साइज ड्यूटी और स्टेट टैक्स के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में गोल्ड की कीमतें अलग होती हैं।

देश को अलग 'युद्ध' के लिए रहना चाहिए तैयार

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि ‘2.5 फ्रंट’ के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट किया, ”भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी, हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।” कांग्रेस नेता ने कहा, ”यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के रूप में कार्य करने के बारे में है। ”समझा जाता है कि उनके दो मोर्चे से राहुल का आशय चीन और पाकिस्तान और आधे मोर्चे से उनका मतलब आंतरिक सुरक्षा खतरे जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों से है।

कोलकाता अग्निकांड पर पीएम ने जताया शोक

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार शाम आग लगने से नौ लोगों की मौत होने पर मंगलवार को शोक जताया और मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लिए अनुग्रह राशि जारी किए जाने को मंजूरी दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कोलकाता में आग की घटना से हुए जान एवं माल के नुकसान से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर यह जानकारी भी दी कि प्रधानमंत्री ने इस घटना के मद्देनजर अनुग्रह-राशि की भी मंजूरी दी है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-205 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 10, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:38, सूर्यास्त 06:26।

5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...