रविवार, 7 मार्च 2021

शादी करने का वादा झूठा है, रेप नहीं माना जाता

 अकांंशु उपाध्याय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि यदि महिला से शादी करने का किया गया वादा शुरू से झूठा है तो उसे रेप माना जा सकता है। अन्यथा ये रेप नहीं होगा। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी करते हुए रेप के एक आरोपी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट निरस्त करने का आदेश दिया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है।
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने यह आदेश आरोपी सोनू की विशेष अनुमति याचिका पर दिया। सोनू ने याचिका में एफआईआर और चार्जशीट निरस्त करने का आग्रह किया था। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एफआईआर और चार्जशीट को पढ़ने भर से तथा साथ में पीड़ित के बयान से साफ है कि जब दोनों के बीच संबंध बना तब उसकी ओर से शादी करने का कोई इरादा नहीं था। न ही यह कहा जा सकता है। कि शादी करने का वादा झूठा था।
पीठ ने फैसले में कहा कि अभियुक्त और पीड़ित के बीच रिश्ता आपसी सहमति का था। वहीं दोनों इस रिश्ते में करीब डेढ़ वर्ष से थे। बाद में जब अभियुक्त ने शादी करने से मना किया तो उसके आधार पर एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस मामले में एफआईआर साफ कह रही है। कि अभियुक्त और शिकायतकर्ता के बीच संबंध एक साल से ज्यादा समय से थे।
उसका आरोप था। कि शादी के लिए अभियुक्त के परिजन राजी थे। लेकिन अब शादी के लिए मना कर रहे हैं। इससे लगता है। कि उसकी एकमात्र शिकायत सोनू का उससे विवाह नहीं करना है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में शादी करने से मनाही बाद में की गई है। जिसके आधार पर एफआईआर हुई है। हमें लगता है। कि इस मामले में रेप का कोई आरोप नहीं बनता है। क्योंकि यह सामने नहीं आया है। कि शादी का झूठा वादा करके संबंध बनाए गए।
पीठ ने कहा कि पीबी पवार बनाम महाराष्ट्र केस में हम तय कर चुके हैं। कि धारा 375 के तहत महिला की सहमति कब और कैसे होगी। यह स्थापित करने के लिए दो बातें सिद्ध करनी होंगी ।
शादी का वादा झूठा होना चाहिए, बुरे इरादे से दिया गया हो और अभियुक्त का वादा करने के समय ही उसका उसे पूरा करने का कोई इरादा न हो।
ये झूठा वादा बहुत नया हो और तुरंत किया गया हो या इस वादे का महिला पर उससे संबंध बनाने के बारे में फैसला लेने से सीधा संबंध हो।

मुंबई: संजय के साथ कीस करने पर किया खुलासा

मनोज सिंह ठाकुर   
मुंबई। मशहूर फिल्मकार और अभिनेत्री पूजा भट्ट एक बार फिर से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स में नजर आने वाली हैं। अपनी इस सीरीज का पूजा भट्ट जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। मशहूर फिल्मकार और अभिनेत्री पूजा भट्ट एक बार फिर से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स में नजर आने वाली हैं। अपनी इस सीरीज का पूजा भट्ट जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। बॉम्बे बेगम्स के प्रमोशन के दौरान उन्होंने फिल्म में अपने पहले किसिंग सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
पूजा भट्ट ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स के अलावा महिलाओं के मुद्दों पर भी ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान पूजा भट्ट ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म में अपना पहला किसिंग सीन किया था तो उनके पिता निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने क्या सलाह दी थी। पूजा भट्ट ने पहली बार अभिनेता संजय दत्त के साथ फिल्म सड़क में किसिंग सीन फिल्माया था।
इस किसिंग सीन को फिल्माते समय पूजा भट्ट काफी परेशान थी। तो महेश भट्ट ने उनको ऐसी सलाह दी थी। जिसे वह हमेशा याद करती हैं। पूजा भट्ट ने कहा, ‘मासूमियत का दृष्टिकोण होना चाहिए। यह पहला सबक मैंने कई साल पहले फिल्म सड़क के सेट पर सीखा था। जब मैंने अपने आइकन संजय दत्त को किस किया था। मैं 17-18 साल की थी। और मैंने उस इंसान को किस जिसका पोस्टर मैं अपने कमरे में रखती थी।
पूजा भट्ट ने आगे कहा, ‘मुझे याद है। कि इस फिल्म में किसिंग सीन से पहले मेरे पिता मुझे साइड में ले गए और मुझे कुछ ऐसा बताया जिसे में जिंदगी भर याद करती हूं। उन्होंने कहा था। कि पूजा अगर किसिंग सीन करते समय आप अश्लील महसूस करती हैं तो यह अश्लील लगेगा। किसिंग या लव सीन को मासूमियत, अनुग्रह और गरिमा के साथ करना चाहिए, क्योंकि सीन का कम्युनिकेट होना जरूरी है। पूजा भट्ट के इस खुलासे की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
बात करें पूजा भट्ट की वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स की तो इस वेब सीरीज से वह करीब 10 साल बात अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इस सीरीज को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को रिलीज किया जाएगा। वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स में पूजा भट्ट के साथ अमृता सुभाष, शहाना गोस्वामी, प्लाबिता बोरठाकुर और आध्या आनंद सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम, रैली को किया संबोधित

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार अपराह्न को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। राज्य में विधानसभा चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद मोदी की यह पहली रैली है। हालांकि प्रधानमंत्री पिछले कुछ महीनों से कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। मोदी का अपराह्न दो बजे रैली संबोधित करने का कार्यक्रम है। मोदी 29 अप्रैल को अंतिम चरण तक राज्य में 20 से अधिक रैलियां को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार स्थिति की निगरानी के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों का उपयोग करेगी। सुरक्षा के लिहाज से शहर भर में 1,500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
गौरतलब है। कि पश्चिम बंगाल में राज्य विधानसभ के चुनाव आठ चरणों में होने वाले है। राज्य में पहले चरण को चुनाव 27 मार्च से और अंतिम चरण को मतदान 29 अप्रैल को होने वाला है। और राज्य की कुल 294 सीटों को परिणाम दो मई को घोषित किया जाएगा।
भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ब्रिगेड परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं आज एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अन्य नेताओं की उपस्थिति में मिथुन चक्रवर्ती का पार्टी में स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में अभिनेता के आवास पर पिछले महीने उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गयी थीं।

बीजेपी में शामिल हुए नेता, बौद्ध साहित्य का स्मरण

गिरीश मालवीय 
नई दिल्ली। जिस प्रकार से तृणमूल के नेता एक-एक कर के बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उससे एक कथा का स्मरण हो आया है। यह कथा मूल रूप से भारतीय दर्शनशास्त्र की गहराई को प्रतिबिंबित करती हैं। 
लेकिन इसकी सहायता से हम वर्तमान भारतीय राजनीति के एक विशिष्ट ट्रेंड को भी समझ सकते हैं।
बौद्ध साहित्य में मिलिंद प्रश्न का जिक्र आता है। इस कथा में बौद्ध भिक्षु नाग सेन और राजा मिलिंद के संवाद का वर्णन किया गया है। कथा प्रश्नोत्तरी की शैली में है। सम्राट मिलिंद बौद्ध भिक्षु नागसन से प्रश्न करते हैं। कि आत्मा क्या है। शरीर क्या है।
बौद्ध भिक्षु नागसेन इस बात को समझाने के लिए मिलिंद को रथ का उदाहरण देते हैं। जिस पर बैठकर मिलिंद के पास आए हैं।
नागसेन मिलिंद से कहते हैं। कि रथ क्या है?
मिलिंद एक इशारा करके कहते हैं। कि यह जो सामने खड़ा है। यह रथ है।
नागसेंन कहते हैं। कि इसका पहिया अलग करो, इसकी धूरी अलग करो, इसकी कुर्सी इसके घोड़े, और सारे हिस्से अलग करके रख दो।
मिलिंद अपने सेवकों को का आज्ञा देते हैं। कि पूरे रथ को खोलकर इसके पुर्जों को अलग अलग कर दिया जाए। फिर नागसेन मिलिंद को लेकर उस रथ के पुर्जो के बीच में खड़े हो जाते हैं।
नागसेन मिलिंद से पूछते हैं। क्या यह पहिया रथ है। मिलिंद कहते हैं। कि नहीं पहिया रथ नहीं है। नागसेन पूछते हैं। क्या या कुर्सी या ध्वजा रथ है? मिलिंद कहते हैं। कि नहीं यह तो रथ नहीं है। फिर मिलिंद तो पूछते हैं। क्या यह घोडा रथ है। मिलिंद कहते हैं। कि नहीं यह भी रथ नहीं है। इस तरह नागसेन प्रत्येक पुर्जे के पास जाकर प्रश्न पूछते हैं। और मिलिंद कहते हैं कि नहीं यह रथ नहीं है।
आखिर में नागसेन पूछते हैं। कि सम्राट फिर आप ही बताइए कि रथ क्या है? इस पर मिलिंद कहते हैं। कि यह सब पुर्जे जब जुड़ जाते हैं। और चलने लगते हैं। तब रथ का निर्माण होता है। नाग सेन कहते हैं। कि सम्राट इसी तरह जब शरीर मन समय स्मृतियां नाम रूप इत्यादि आपस में मिल जाते हैं। तब उस स्व या आत्मा का निर्माण होता है। 
अब इस कथा के परिपेक्ष्य में आप बंगाल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर डालिए , बंगाल में बीजेपी का अस्तित्व बहुत सीमित था। लेकिन एक एक करके बीजेपी ने तृणमूल के बड़े नेताओं को तोड़ना शुरू किया सबसे पहले मुकुल रॉय बीजेपी में गए, उन्होंने अपने समर्थक नेताओं को बीजेपी में शामिल करवाया, फिर तृणमूल की सरकार में रहे अनेक मंत्री विधायक सांसद बीजेपी में शामिल होते चले गए जो एक समय ममता बनर्जी के सबसे विश्वसनीय हुआ करते थे। शुभेन्दु अधिकारी, शोभन देव चट्टोपाध्याय, सौमित्र खान आदि सभी तृणमूल से ही बीजेपी में आए हैं। और भी सेकड़ो की संख्या में नेता और उनके हजारों समर्थक अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ताजा कड़ी में दिनेश त्रिवेदी में उसमें शामिल हो गये है।
उपरोक्त कथा के परिपेक्ष्य में हमे यह समझने की जरूरत है। कि तृणमूल क्या है। या कोई भी अन्य पार्टी क्या है। आप तृणमूल के शासन को भ्रष्ट कहते हैं। और उसके तमाम भ्रष्ट नेताओं को अपने मे शामिल करते जाते हैं।
एक एक पार्ट को आप अलग कर देते हैं। और कहते हैं। कि यह अब तृणमूल में नही है। इसे हम अपने में शामिल कर रहे हैं। और अंत मे पता लगता है। कि आपने सीबीआई या अन्य जाँच एजेंसियों का सहारा लेकर येन केन प्रकारेण सभी को अपने मे शामिल कर लिया है। और फिर ध्रुवीकरण के सहारे आप चुनाव जीत लेते हो तो मूल रुप मे क्या बदला है। आपमे भी तृणमूल की आत्मा प्रवेश कर गयी है। बस शरीर भाजपा का है। नाम भाजपा का है।

9 अप्रैल से शुरू होगा आईपीएल, जारी किया शेड्यूल

अहमदाबाद। बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल का 14वां सीजन नौ अप्रैल से चेन्नई में शुरू होगा। वहीं लीग का फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन का पहला मुकाबला नौ अप्रैल को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं लीग के सभी प्लेऑफ मुकाबले और 30 मई को फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग में कुल 56 मुकाबले खेले जाएंगे।  चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं दिल्ली और अहमदाबाद में 8-8 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार के टूर्नामेंट की खास बात है कि कोई भी टीम होम ग्राउंड पर मैच नहीं खेलेगी। सभी टीमें अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी। ईस बार 11 डबल हेडल मुकाबले खेले जाएंगे। डबल हेडर मुकाबले का पहला मैच दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा। वहीं दूसरा मुकाबला शाम को 07:30 बजे से खेला जाएगा।

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका ने न्यूयॉर्क में खोला रेस्टोरेंट

मनोज सिंह ठाकुर 
 मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना अलग मुकाम बनाया है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा एक कामयाब बिजनेस वुमन की राह पर चल पड़ी हैं। हाल ही में प्रियंका ने न्यूयार्क में इंडियन फूड का रेस्तरां खोला, जिसका नाम उन्होंने रखा है। इस रेस्तरां की कई फोटो उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है। फोटो में वो अपने पति निक जोनास  के साथ रेस्तरां के बाहर पूजा करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्तरां की कई फोटो शेयर करते हुए एक लंबा सा पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा। “मैं आपको सामने पेश करने जा रही हूं। 

विश्व ने क्षमता की शक्ति को अनुभव किया: पीएम

अकांशु उपाध्याय   
 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए शिलांग में बने 7500वें जनऔषधि केंद्र को देश को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की फार्मेसी है। ये सिद्ध हो चुका है। दुनिया हमारी जेनरिक दवाईयां लेती है। लेकिन हमारे यहां ही उनको प्रोत्साहित नहीं किया गया। अब हमने उस पर बल ​दिया है। कोरोना काल में दुनिया ने भारत की दवाइयों की शक्ति को अनुभव किया है। आज हमारे पास हमारे देश और दुनिया के लिए ‘मेड इन इंडिया’ कोरोना टीके हैं। कोरोना टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और 250 रुपये में निजी अस्पतालों में किया जा रहा है। मैंने भी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीबों और मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए देशभर में पीएम जनऔषधि योजना चलाई जा रही है। यह योजना ‘सेवा और रोज़गार’ का एक माध्यम है, क्योंकि यह युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करती है।

भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में 25 रन से हराया

नई दिल्ली/ लंदन। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (5/47) और लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (5/48) के एक और घातक प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन ही शनिवार को पारी और 25 रन से हरा दिया। टीम ने इस तरह चार मैचों की सीरीज 3-1 के अंतर से जीत ली और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली। मैच के बाद भारत के कोच रवि शास्त्री ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। रवि शास्त्री ने कहा कि ऋषभ पंत का इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट में मैच का रूख बदलने वाला शतक घरेलू सरजमीं पर छठे नंबर के बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ जवाबी आक्रमण वाली पारी थी। पंत की पारी एहतियात और आक्रामकता का मिश्रण थी। जिसमें उन्होंने 118 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए और इस पारी ने भारत की शनिवार को पारी और 25 रन की जीत में अहम भूमिका अदा की। जिससे टीम ने सीरीज 3-1 से अपने नाम की।

अभिनेता: बीजेपी में शामिल हुए, चुनाव नहीं लड़ेगें

मनोज सिंह ठाकुर
   मुंबई। फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को ब्रिगेड मैदान की रैली में बीजेपी में शामिल हुए। अटकलें हैं कि मिथुन चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल में बीजेपी का चेहरा होंगे और सीएम पद के उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं। बीजेपी ने अभी तक बंगाल में सीएम पद का चेहरा घोषित नहीं किया है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मिथुन चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, कल मिथुन चक्रवर्ती से मेरी बात हुई। मिथुन चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन बीजेपी के हाथ को मजबूत करेंगे।

बिहार: ब्यूरोक्रेसी के लिए नई गाइडलाइन जारी की

अविनाश श्रीवास्तव  
पदना। बिहार मे अफसरों के रवैये से परेशान नेता को अब कुछ सहूलियतें मिलने वाली हैं। बिहार विधानसभा ने प्रदेश के ब्यूरोक्रेट्स के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत अफसरों को साफ शब्दों में निर्देश दिया गया है कि वे सांसदों और विधायकों के साथ ठीक से व्यवहार करें। सरकारी दफ्तर में सांसद और विधायक के आते ही अफसरों को उनके सम्मान में खड़ा होना होगा। यह सब बिहार विधानसभा में विधायकों द्वारा बिहार के ब्यूरोक्रेट्स के रवैये पर उठाए गए सवाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के निर्देश का असर माना जा रहा है। सरकार ने जनप्रतिनिधियों सांसदों और विधायकों के साथ ठीक से व्यवहार करने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। विधायकों और सांसदों के साथ ब्यूरोक्रेट्स को कैसा व्यवहार करना है।इस बारे में यह गाइडलाइन काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ब्यूरोक्रेट्स के रवैये पर कई सवाल उठे थे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने निर्देश दिए थे। इसके बरक्स ही अफसरों को अपने व्यवहार में सकारात्मक रुख लाने की हिदायत दी गई है।

वाराणसी: गंगा के लिए चलाया सफाई 'महाअभियान'

वाराणसी। गंगा के 84 घाटों की सफाई के लिए जिला प्रशासन के कर्मचारी और समाज सेविकों ने महा अभियान की शुरुआत कर दी है।
रविवार को सुबह सात से आठ बजे तक गंगा घाटों की सफाई की गई। गंगा से कूड़ा निकालकर बाहर रखा गया। वहां से कूड़ा निस्तारण प्लांट भेज दिया। जिला प्रशासन की ओर से गंगा सफाई अभियान में श्रमदान किया गया है। अभियान में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवक गंगा घाट पर श्रम दान करने में लग गए हैं। सफाई अभियान के लिए 20 सेक्टर और 10 जोन बनाए गए हैं। इसके आधार पर सभी को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला विकास अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि गंगा सफाई अभियान के लिए विभाग की ओर से सभी को सूचना भेज दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रथम चरण में संत रविदास घाट से राजघाट तक के 84 घाटों पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जिसका नेतृत्व वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल तथा जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया।

इस कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया ।अस्सी घाट पर कार्यक्रम का संचालन सृजन सामाजिक संस्था के चेयरमैन अनिल सिंह ने किया तथा रैली निकालकर जागरूकता अभियान भी चलाया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह ने घाटों पर स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया।

अभियान 'महासंपर्क' की शुरुआत करेंगे: गृहमंत्री

 अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कन्याकुमारी के सुचिंद्रम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सुचिंद्रम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वह घर-घर चुनाव प्रचार अभियान 'विजय संकल्प महासंपर्क' की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों और भाजपा के विचारों से लोगों को अवगत कराएंगे। शाह एक रोड शो में भी शामिल होंगे और दोपहर में उडुप्पी होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए छह अप्रैल को मतदान होना है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कन्याकुमारी के सुचिंदरम मंदिर के दर्शन के लिए वहां पहुंचे हैं। तमिलनाडु चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के दौरे पर हैं।

भूकंप के झटके से हिला जम्मू-कश्मीर, तीव्रता मापी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार की सुबह जिस वक्त सब लोग गहरी नींद में थे। उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के डोडा के पास भूकंप के झटकों से धरती हिली।

रविवार की सुबह चार बजकर 40 मिनट पर डोडा के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई। फिलहाल किसी क्षति की खबर नहीं है। वहीं रविवार सुबह 09:57 बजे लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही।
इससे पहले शनिवार को लद्दाख में सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटकों से धरती डोल गई थी। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई थी। 

कृषि विभाग: एक्सपेलर मशीन खरीदी में भ्रष्टाचार

रायपुर। प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। हर कोई इसमें डुबकी लगाने आतुर है। जिसे देखो अपने को मंत्री का करीबी बता कर खेल रहा है। प्रदेश में ऐसा कोई विभाग नहीं बचा जो सरकार को बदनाम नहीं कर रही है। जिसे देखो सरकार को बदनाम करने में तुले हुए हैं। ताजा मामला राजनांदगांव जिले में गौठान ग्रामों में विभिन्न प्रकार के उत्पाद से तेल निकालने आयल एक्सपेलर मशीन खरीदी हेतु कार्यालय उप संचालक कृषि विभाग की ओर से टेंडर जारी हुआ था जिसमें विभाग के ही कुछ अधिकारियों की मिली भगत से ऐसे फर्म का टेंडर स्वीकृत कर लिया गया जिसके द्वारा फर्नीचर जैसे सामानों का निर्माण व सप्लाई की जाती है, उक्त फर्म को मशीन निर्माण का कोई अनुभव नहीं है जबकि टेंडर की शर्त में यह अनिवार्य है। सीएस आईडीसी में पंजीयन भी संदेहास्पद है, पूरे मामले में गड़बड़ी को देखते हुए राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री,जिले के प्रभारी व वन मंत्री,प्रमुख सचिव व जिला कलेक्टर को शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई के साथ टेंडर को निरस्त किए जाने की मांग की है।

एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा एमडी, अरेस्ट

नरेश राघानी
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) के एमडी वीरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वीरेंद्र वर्मा को एसीबी की टीम ने उनके घर से चार लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने वीरेंद्र वर्मा के साथ ही दिल्ली की कंपनी पारस ट्रैवेल्स के मालिक नरेश सिंघल, अनुज अग्रवाल और जेसीटीएसएल के एक कर्मचारी महेश कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक जेसीटीएसएल के एमडी वीरेंद्र वर्मा सुबह शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल के साथ एक कार्यक्रम में भी मौजूद थे। वे बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे, वहीं इसके करीब छह घंटे बाद एसीबी ने वीरेंद्र वर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर इन्हीं बसों की खरीद और सुविधा विस्तार में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा कर दिया।
इस संबंध में एसीबी के डीजी बीएल सोनी, एडीजी दिनेश एमएन और एडिशनल एसपी बजरंग सिंह ने बताया कि जेसीटीएसएल में 100 मिडी सिटी बसों के टेंडर आवंटन, संचालन में सुविधा और सब्सिडी रिलीज करने के बदले भारी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। एसीबी ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया.
एसीबी की टीम ने जेसीटीएसएल के एमडी वीरेंद्र वर्मा, मैनेजर महेश कुमार गोयल के साथ ही नई दिल्ली के पारस ट्रैवल्स के मालिक नरेश सिंघल और कर्मचारी अनुज पर नजर रखनी शुरू कर दी गई। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक रिश्वत लेते गिरफ्तार अधिकारी के घर से सात लाख रुपये नकद और संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। वीरेंद्र वर्मा का घर अजमेर रोड के जनकपुरी में है।

मेघालय की नदी को साफ नदी का टैग मिला हुआ है

शिलोंग। आज के समय में नदियां बहुत प्रदूषित हैं लेकिन मेघालय राज्य में एक ऐसी नदी है। जिसे सबसे साफ नदी का टैग मिला हुआ है। नदी में नाव पर सवारी करने पर ऐसा लगता है मानों कांच पर नाव चल रही हो। इस नदी का नाम है उमनगोत है। लेकिन यह डौकी नाम से प्रसिद्ध है। दरअसल, पर्यटकों द्वारा इसकी तस्वीरें शेयर किए जाने के बाद इस नदी की सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी। लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर यह नदी कौन सी है। ये नदी भारत- बांग्लादेश सीमा के पास एशिया के सबसे स्वच्छ गांव का दर्जा प्राप्त गांव मॉयलननोंग से गुजरती है और बांग्लादेश में बहने से पहले ये जयन्तिया और खासी हिल्स के बीच से गुजरती है।

वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी हुआ कोरोना

अहमदाबाद। गुजरात में कोविड-19 टीके की दूसरी डोज लेने के बाद भी एक शख्‍स को कोरोना हो गया। यह जानकारी शनिवार को गांधीनगर के सीएमओ डॉक्‍टर एमएच सोलंकी ने दी। संक्रमित होने वाला शख्‍स स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी है। डॉक्‍टर सोलंकी ने बताया, 'गांधीनगर जिले के देहगाम तालुका निवासी स्वास्थ्यकर्मी ने पहली खुराक 16 जनवरी को और दूसरी खुराक 15 फरवरी को ली थी। उन्हें बुखार आया और उनके लक्षणों की जांच करने पर उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।'
'एंटीबॉडी बनने में 45 दिन लगते हैं'।
सीएमओ ने कहा, 'हालांकि लक्षण बेहद हल्के होने के कारण उन्हें घर में आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वह सोमवार से काम करने की स्थिति में होंगे।' संक्रमण क्‍यों हुआ इसके बारे में डॉक्‍टर सोलंकी का कहना था कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बनने में सामान्य रूप से 45 दिन का समय लगता है।
टीके के बावजूद एहतियात जरूरी...
उन्होंने कहा कि टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद सुरक्षित बने रहने के लिए लोगों को मास्क पहनना चाहिए और दो गज की दूरी सहित कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। शुक्रवार की शाम तक गुजरात में 2,72,240 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 4,413 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-203 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 08, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:38, सूर्यास्त 06:26।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

अमेरिका की सुरक्षा नीति से तय होगी 'विदेश' नीति

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन की राष्‍ट्रीय सुरक्षा नीति में भी चीन को अमेरिका का दुश्‍मन नंबर वन माना गया है। अमेरिका की 24 पेज वाली राष्‍ट्रीय सुरक्षा नीति में चीन को प्रबल विरोधी के रूप में पेश किया है। आइए जानते हैं‍, कि इस राष्‍ट्रीय सुरक्षा नीति में अमेरिका को किन देशों को लेकर सजग और सचेत रहने को कहा गया है। आखिर चीन समेत अन्‍य देशों को बाइडन की इस राष्‍ट्रीय सुरक्षा नीति को क्‍यों था इंतजार ? इस रिपोर्ट से भारत क्‍यों है खुश ?अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन द्वारा पद ग्रहण करने के बाद दुनिया की नजर उनकी नई राष्‍ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर टिकी थी। राष्‍ट्रपति चुनाव के दौरान बाइडन ने पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के कई फैसलों की निंदा की थी। खासकर चीन और ईरान की आक्रामक नीति को लेकर वह ट्रंप के खास विरोधी थे। ऐसे में सत्‍ता सभांलने के बाद दुनिया की नजरें बाइडन की नई राष्‍ट्रीय सुरक्षा नीति पर टिकी थी। चीन, रूस, ईरान और उत्‍तर कोरिया को अमेरिका की राष्‍ट्रीय सुरक्षा रणनीति का खास इंतजार था। चुनाव के वक्‍त बाइडन का चीन के प्रति उदार दृष्टिकोण से उसे यह उम्‍मीद जगी थी कि अमेरिका के नए निजाम के साथ उसके ताल्‍लुकात बेहतर रहेंगे। यही  उम्‍मीद ईरान को भी थी। बता दें‍ कि पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के वक्‍त परमाणु करार को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच संबंधों में काफी तल्खी आ गई थी। ईरान को उम्‍मीद थी कि बाइडन प्रशासन में उसके संबंध सामान्‍य हो जाएंगें। 

पानीपत: डीएसपी ने 155 चालकों का किया चालान

राणा ओबराय  
पानीपत। डीएसपी ने बुलेट बाइक से पटाखा फोड़ने की आवाज कर शहर की सड़कों और कॉलोनियों में हुड़दंग करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ फरवरी में अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस ने 155 बुलेट के चालान काटे और 15.50 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला. यह जानकारी पानीपत डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने दी। डीएसपी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ फरवरी माह में विशेष अभियान चलाकर लोगों को परेशान करने वाले 155 शरारती युवकों की बुलेट के चालान किए हैं। इस चालान से बतौर जुर्माना 15 लाख 50 हजार रुपये आए। उन्होंने कहा कि बुलेट के पटाखे की आवाज कमजोर दिलवाले लोगों व मरीजों के लिए घातक है। इससे मरीज की जान भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि अब उन स्थानीय मकैनिकों के खिलाफ भी मुहिम चलाई जाएगी। जो बुलेट मोटरसाइकलों में ऑरिजनल साइलेंसर बदल पटाखे छोड़ने वाले साइलेंसर लगाते हैं। नया कानून लागू होने के बाद सैकड़ों ऐसे मामले सामने आए हैं। जिनमें ऐसे बाइक सवारों से या तो मोटा जुर्माना वसूला गया है या फिर उनकी बाइक इंपाउंड कर ली गई है। डीएसपी के मुताबिक, अक्सर महिलाएं व कॉलेजों में जाने वाली लड़कियां भी यातायात नियमों का पालन नहीं करतीं।अब उनके ऊपर भी कानूनी शिकंजा कशा जाएगा।उन्होंने कहा नियम व कानून हर किसी के लिए बराबर है। जो भी नियमों की अवहेलना करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...