शनिवार, 6 मार्च 2021

8 से वोल्वो बस का संचालन करेगा रोडवेज विभाग

राणा ओबराय 
चंडीगढ। जब से हरियाणा ट्रांसपोर्ट विभाग में आईपीएस शत्रुंजीत कपूर ने प्रधान सचिव का पद संभाला है। तबसे घाटे में चल रहा रोडवेज विभाग एकाएक आमदनी की तरफ बढ़ रहा है। प्रधान सचिव शत्रुंजीत कपूर और रोडवेज विभाग के महानिदेशक आईएएस वीरेंद्र दहिया की जुगलबंदी से विभाग के कर्मचारियों में चुस्ती फुर्ती का आलम देखने को मिल रहा है। रोडवेज विभाग की नई उपलब्धि यह है कि 8 मार्च से हरियाणा रोडवेज विभाग पुनः वोल्वो बस का संचालन करेगा। यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ रोडवेज के महाप्रबंधक अरविंद शर्मा ने राष्ट्रीय ख़ोज के संपादक राणा ओबराय को फ़ोनवार्ता पर बताया, कि चंडीगढ़ डिपो से 6 बसें और गुड़गांव डिपो की 4 बसें रोजाना चलेंगी। महाप्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया। यदि सवारियां बढ़ जाएंगी तो वोल्वो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

बागपत: प्रकृति संरक्षण यात्रा को लेकर हुई बैठक

गोपीचंद  
बागपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि शाखा के तत्वाधान में मां गंगा को संरक्षित कर स्वच्छ निर्मल बनाए रखने के लिए गंगे व यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर नगर में पक्का घाट स्थित परशुराम मन्दिर पर एक बैठक हुई। इसमें यात्रा को सफल बनाने तथा उसकी व्यवस्था आदि विषयों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक कें यात्रा संयोजक डॉ. मनोज बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण यात्रा 25 फरवरी से 17 मार्च तक गंगे व यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा संचालित कर रही है। जोकि जनपद में 9 मार्च से 11 मार्च तक रहेगी। यात्रा के दौरान पेड़ लगाओं, पानी बचाओं, पाँलिथीन, हटाओं, प्लास्टिक मुक्त भारत, जल प्राणिमात्र आदि कार्यक्रम कराये जायेगें। साथ ही जनपद के सभी नगरों में संकल्प, कलश यात्रा, हवन आदि कार्यक्रम कराये जायेंगे।  यात्रा का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। 
यात्रा हथनीकुंड से प्रारम्भ होकर नरौरा वसीघाट पर समापन होगा। बैठक में विभाग सह प्रचारक रामशंकर, जिला कार्यवाह मा सत्यवर्त आर्य , जल संरक्षण एवं पर्यावरण विभाग संयोजक डा अमित खौखर, भूपेन्द्र गजेंद्र, दीपक शर्मा अनिल शर्मा, अवधेश, अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, दीपक भारती , विनोद बाल्मीकि आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बालिका स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ

गोपीचंद    
बागपत। बड़ौत में राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई के एक दिवसीय शिविर में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिका स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने श्रमदान किया। कालेज प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द शर्मा ने कहा, कि बेटियाँ परिवार की धुरी होती हैं। विशिष्ट अतिथि वक्ता डॉ. गौरव कुमार मोघा ने कहा कि जागरूकता के अभाव में बेटियों का स्वास्थ्य गडबड होता है। सही पोषण न मिलने के कारण बेटियों को आन्तरिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से जूझना पड़ता है। भविष्य में यही समस्याएँ भंयकर और विकराल बीमारियों के रूप में आती है। अज्ञानता और संकोच के कारण बेटियाँ बोल नहीं पाती हैं। कुपोषण से भी बेटियों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। जिससे पी. सी. ओ. डी. , थायरॉयड, गठिया ,एंजाइटी, ओलिवोमेनोरिया आदि बीमारियाँ हो जाती हैं। कार्यक्रम अधिकारी डा गीता रानी ने कहा कि स्वस्थ बेटियाँ ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकती हैं। सही पोषण से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी मज़बूत होता है। शारीरिक श्रम के साथ पानी भी भरपूर मात्रा में पियें। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अलका रानी ने कहा, कि शुद्ध-ताजा भोजन, दूध आदि का प्रयोग करें और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन न करें। कार्यक्रम में डॉ. नीलम राणा, डॉ. पूनम मलिक ,रचना आदि का विशेष योगदान रहा। पलकी शर्मा, पूजा, तनु, ईशा, आँचल, मीनू, सलोनी त्यागी आदि ने प्रतिभाग किया।

बागपत: मिशन शक्ति अभियान, नारी का मनोदर्पण

मिशन शक्ति सर्वांग उन्नति का प्रतीक नारी का मनोदर्पण
गोपीचंद  
बागपत। दिगंबर जैन कॉलेज में चल रहे मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के चतुर्थ दिवस पर मिशन शक्ति सर्वांग उन्नति का प्रतीक नारी का मनोदर्पण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुख्य रुप से बालिकाओं को आत्म रक्षा के लिए उपाय बताए गए। जैसे कार्यक्रम की संयोजिका डॉ किरन गर्ग ने आत्मरक्षा के उपायों में लड़कियों से कहा, कि वह अपने पास हर समय चिल्ली पाउडर स्प्रे रखें कोई ना कोई धारदार वस्तु भी रखें और अगर किसी प्रकार का हमला हो, तो तेजी से चिल्लाएं।शोर मचाए। इससे सामने वाले का हौसला टूट जाता है। स्थिति गंभीर होने पर अपने दिमाग को संतुलित रखें। किसी को भी अपने ऊपर हावी ना होने दें। अपने बचाव में की गई कार्यवाही किसी प्रकार की अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। हो सके, तो महिलाएं और छात्राएं अपने मोबाइल फोन के फास्ट डायल मोड में 1090 यूपी 100 सहित अपने खास परिचितों के मोबाइल नंबर भी रखें।आपकी सतर्कता ही आपका बचाव हो सकता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह ने छात्राओं को अपने बचाव के लिए कहा कि कोई भी विषम स्थिति वह यह में आती है इसीलिए हमेशा सावधानीपूर्वक व्यवहार करना चाहिए एवं सचेत रहना चाहिए। आप में से कुछ छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर भी बनाए एवं मधुर कविता पाठ भी किया। क्योंकि अपने जीवन की रोल मॉडल नारी प्रेरणा स्रोत नारी अपने नारी जीवन के अनुभव माता-पिता भाई-बहन एवं सखियों के साथ मौज मस्ती स्कूल कॉलेज आदि से संबंधित अनुभवों से सीख लेकर हमें स्वयं की सुरक्षा करनी चाहिए। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि, मान लिया तो हार है, ठान लिया तो जीत। हार-जीत तो है, महज, एक सोच की मीत।
इसीलिए हमें सकारात्मक सोच के द्वारा नारी शक्ति का परिचय देना चाहिए और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सबल भूमिका का परिचय देना चाहिए। आज के कार्यक्रम में माइंडसेलो से आएं रुद्र ठाकुर और अमन और शालिनी तिवारी ने अपना मानसिक स्वास्थ्य पर वक्तव्य वक्तव्य प्रस्तुत कर दिगंबर जैन कॉलेज की छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स भी सिखाएंं। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. महेश कुमार मुछाल ने भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की सफलता में डॉ हरेंद्र कुमार डॉ सतीश पाल सिंह डॉ कविता अग्रवाल की सराहनीय उपस्थिति एवं बी.एड. के छात्र विशाल तोमर ने छायाचित्रकार की भूमिका निभाई। महाविद्यालय के कला वाणिज्य एवं विज्ञान विभाग तथा शिक्षक प्रशिक्षण विभाग के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता प्रदान की। जिसमें श्रुति जैन अवि अंशिका मानसी मेघा प्राची आलोक अक्षय अनुज निजी वर्णिका रूपम बल्कि शिवांशी आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने के लिए वैभव जैन का सहयोग भी प्रशंसनीय रहा।

कौशाम्बी: रैली को जनप्रतिनिधि ने दिखायी हरी झंडी

कौशाम्बी। विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों व कर्मचारियों द्वारा संचारी रोग नियन्त्रण अभियान हेतु कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर नगर पालिका परिषद कार्यालय मंझनपुर में समाप्त होने वाली रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को संक्रामक रोगो से बचाव हेतु जागरूक करना है। यह अभियान 1 मार्च से आरम्भ होकर 31 मार्च 2021 तक चलेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्र सहित नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उज्ज्वल केशरवानी 

महिला रास्ते से गायब, जांच में जुटें पुलिस-परिजन

अतुल त्यागी 
हापुड़। मामला जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के छोटा मोहल्ला का है। जहां से शोभा नामक एक 30 वर्षीय महिला अपने घर से गुलावठी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गई थी। देर शाम तक भी जब घर पर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजनों ने महिला को काफी तलाश किया। लेकिन महिला नहीं मिली। महिला के पति नितिन कुमार ने बताया, कि महिला का मोबाइल भी बंद जा रहा है। परिजनों को सता रही है। अनहोनी की आशंका वही महिला के तीन मासूम बच्चों का भी मां के बिना रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। अब पीड़ित पति नितिन कुमार ने धौलाना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के पति के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। होनी या अनहोनी यह तो तलाश करने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।

सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया: त्रिलोक

अतुल त्यागी   
हापुड़। मुख्य अतिथि के रूप में त्रिलोक त्यागी व राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज त्यागी मौजूद रहे। त्रिलोक त्यागी ने कहा, कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। अब समय आ गया है, कि सभी किसानों को एकत्रित होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी समय आ गया है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का और इस किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाने का। इसी बीच राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज त्यागी ने कहा, कि जिस तरह से किसान आंदोलन को कभी पंजाब का आंदोलन कभी सरदारों का आंदोलन तो कभी जाटों का आंदोलन कहकर बदनाम किया जा रहा है। हम उसका पुरजोर विरोध करते हैं। त्यागी समाज हमेशा किसानों के साथ रहा है और साथ रहेगा। क्योंकि सरकार इस समय तानाशाही पर उतरी हुई है। 102 दिन बीत जाने के बाद भी यह सरकार किसानों से बात करना तो दूर उन्हें बदनाम करने में लगी हुई है। आने वाले समय में 2022 चुनाव में इस सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है। तमाम किसान एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। संचालन ऑडी त्यागी ने किया पत्रकार मेरठ मंडल प्रभारी अतुल त्यागी, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह शिवकुमार त्यागी बिट्टू त्यागी शंकर त्यागी,सुमित त्यागी, राहुल त्यागी, सुनील त्यागी आदि लोगों ने अपने विचार रखे।

हापुड़ः ईनामी बदमाश के साथ पुलिस ने की मुठभेड़

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार

हापुड़। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का है। जहां दिल्ली पुलिस की पैरोल पर छूटे 10 साल से फरार चल रहे बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। आपको बता दें, कि हापुड़ कप्तान नीरज कुमार जादौन के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पिलखुवा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिलीं। दिल्ली पुलिस की पैरोल पर छूटे 10 साल से फरार चल रहे बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। तमंचा-खोखा, कारतूस बदमाश के कब्जे से बरामद। हापुड़ कप्तान के निर्देशानुसार पुलिस को सफलता मिलीं।

गाजियाबाद: डकैती के मामले में 3 अरेस्ट, 4 फरार

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। जिलें के राजनगर इलाके में रहने वाले दवा कारोबारी के घर बीती 28 तारीख को डकैती की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले में अभी भी चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से दो ने इलाके में घूम कर पहले रेकी की और पता लगाया कि किस कारोबारी के घर में ज्यादा पैसा है। 27 फरवरी की रात को रेलवे लाइन के किनारे से राजीव और उसकी महिला मित्र समेत 7 लोग दवा कारोबारी के घर पहुंचे थे। एक गाड़ी भी बरामद की गई थी, जो आरोपियों से बरामद की गई है। आपको बता दें कि खिड़की तोड़कर कोठी में दाखिल हुए बदमाशों ने दवा कारोबारी के बच्चों को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की थी। पुलिस को गाड़ी से ही लुटेरों का सुराग मिला। वारदात से पहले और वारदात के वक्त उस गाड़ी को कई सीसीटीवी कैमरा में देखा गया था। गाड़ी के नंबर से पुलिस आरोपी राजीव तक पहुंच गई। गाजियाबाद में एक के बाद एक लूट की वारदातें हो रही हैं। इस वारदात के बाद भी राजनगर इलाके में ही बैंक के बाहर व्यापारी के मुनीम से लाखों की नकदी लूट ली गई थी। लेकिन उन बदमाशों का भी पुलिस के पास अभी तक कोई सुराग नहीं है। गैंग के सरगना के पकड़े जाने पर ही साफ होगा, कि क्या उस वारदात को भी इसी गैंग ने अंजाम दिया था ?

मुरादनगर: शिक्षक ने शिष्य को डांटा, चलाईं गोली

अश्वनी उपाध्याय    

मुरादनगर। गुरू शिष्य परंपरा को कलंकित करते हुए एक दुस्साहसी छात्र ने अपने शिक्षक की डांट से क्षुब्ध होकर उनको तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने के चलते शिक्षक घायल हो गए हैं। घायल शिक्षक ने आरोपित छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की फोटेज में आरोपित शिक्षक पर गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। नगर की सरस्वती विहार कालोनी निवासी सचिन त्यागी एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। सचिन के अनुसार दो दिन पूर्व उन्होनें 12वीं कक्षा के एक छात्र को किसी बात के चलते डांट दिया था। शनिवार दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद जब सचिन अपने घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपित ने अपने तीन साथियों के साथ सचिन को रोक लिया और उन पर तमंचे से गोली चला दी। गोली के छर्रे लगने से सचिन घायल हो गए। घायल होने बाद आरोपित व उसके साथी मौके से भाग गए। घायल शिक्षक स्कूल के निदेशक के साथ थाने पहुंचे। दोनों ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बता दें, कि घटनास्थल के निकट की एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपित साफ तौर पर गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया, कि एक कालोनी में एक छात्र द्वारा शिक्षक पर गोली चलाए जाने की सूचना मिली है। घायल शिक्षक ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद से किया सवाल

अंकित गोस्वामी   
गाजियाबाद। कप्तान ने लोनी थाने का निरीक्षण किया। त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर गाजियाबाद की पुलिसिंग व्यवस्था बनाने का कार्य किया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए और पुलिस को बेहतर करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के द्वारा शनिवार को लोनी थाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक एवं कनिष्ठ उप निरीक्षकों से सवाल-जवाब भी किए गए। असला आदि के रख-रखाव और उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया, कि ग्राम पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। थाने के निरीक्षण में किसी प्रकार की व्यवस्था देखने को नहीं मिली है। इस अवसर पर एसपी देहात इराज राजा, क्षेत्र अधिकारी अतुल कुमार सोनकर, थानाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, आदि के साथ सभी उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

हरियाणा की छात्रा ने मंच पर टिकैत से पूछे सवाल

हरियाणा की छात्रा ने मंच पर टिकैत से पूछे तीखे सवाल, छीना माइक, बोलने से रोका

झज्‍जर। कृषि कानूनों में सुधार की मांग को लेकर कई जगह आंदोलन चल रहा है। मगर, हरियाणाा के झज्‍जर जिले के पास ढांसा बॉर्डर पर चल रहे धरने में शाम एक अलग ही वाकया देखने को मिला। आंदोलनकारी किसानों को संबोधित करने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत से एक छात्रा ने ऐसा सवाल पूछ लिया कि हंगामा हो गया। मंच पर पहुंची छात्रा ने जब माइक मांगा तो दे दिया गया। मगर, जैसे ही लड़की ने राकेश टिकैत से 26 जनवरी के दिन ट्रैक्‍टर परेड के दौरान दिल्‍ली में हुई हिंसा के बारे में सवाल पूछा तो माहौल गरम हो गया। दरअसल, राकेश टिकैत शुक्रवार को ढांसा बॉर्डर पर विनोद गुलिया की अध्यक्षता में चल रहे धरने में लोगों से मुलाकात करने और अपना संदेश देने पहुंचे थे।
इस दौरान पेंट शर्ट पहने युवा लड़की ने कहा कि राकेश टिकैत ने ये तो बता दिया कि कृषि कानूनों से कितना नुकसान होगा। मगर ये कह रहे हैं। कि जब तक सरकार मांगें नहीं मानती आंदोलन खत्‍म नहीं होगा। मैं पूछना चाहती हूं अगर किन्हीं परिस्थितियों में सरकार और किसानों के दोनों पक्ष में एक फीसद या फिर .005 फीसद भी पीछे नहीं हटे तो फिर समाधान किस बात पर होगा। यह जवाब सभी को चाहिए। धरने का समाधान मिलना चाहिए। ताकि युवा भी परेशान नहीं हो और किसान भी परेशान नहीं हो।
युवा लड़की ने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि दिल्‍ली में 26 जनवरी के दिन जो हिंसा हुई उसके लिए कौन जिम्‍मेदार है। अगर प्रदर्शनकारी जिम्‍मेदार नहीं है। सरकार जिम्‍मेदार नहीं है। तो कौन जिम्‍मेदार है। 26 जनवरी जैसी घटना में किसका हाथ था। हमें नहीं पता। लेकिन, हमारे समाज, हमारे मेल-मिलाप पर इसका क्या असर पड़ रहा है। यह देखा जाना चाहिए। बात पूरी होती इससे पहले ही वहां खड़े किसान नेताओं ने युवा लड़की से ही सवाल पूछने शुरू कर दिए। माइक भी बंद कर दिया और युवा लड़की का नाम पूछा गया। लड़की ने बेबाकी से अपना नाम भी बता दिया। लड़की ने माइक बंद होने के बाद भी अपनी बात जारी रखी और कहा कि अगर देश में 26 जनवरी जैसी हिंसा होगी तो देश का युवा सवाल तो पूछेगा ही। इस दौरान एक महिला भी मंच पर आ गई और युवा लड़की से सवाल करने लगी। युवा लड़की इस दौरान सभी से अकेली ही अपनी बात कहती रही और कहा कि मैंने किसी को दोषी नहीं कहा, बस ये सवाल किया है। कि आखिर इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्‍मेदार कौन है। मगर लड़की की बात नहीं सुनी गई।
छात्रा कहती रही कि हम टिकैत जी से जवाब चाहते है। की धरने का समाधान कब तक होगा। हालांकि जब यह छात्रा बोल रही थी। तो उस दौरान भी बीच-बीच में कहा जा रहा था। कि माइक ले लो। माइक को बंद कर दो। छात्रा को माइक किसने दिया। लेकिन, मंच पर पहुंची छात्रा ने करीब अढ़ाई मिनट के इस घटनाक्रम में समाज की पीड़ा और युवाओं के दर्द को बड़े बढ़िया ढंग से सभी के समक्ष रखा।
मंच पर सवाल पूछने के दौरान हुए इस वाकये की वीडियो भी वायरल हो गई है। दरअसल, पहले यह लड़की किसान आंदोलन के समर्थन में बोली। फिर उसने मिले जुले सवाल करना शुरू किया और इसके बाद 26 जनवरी को दिल्‍ली में हुई हिंसा पर भी सवाल पूछ लिया। इसके बाद मामला गरमा गया। हालांकि, राकेश टिकैत ने बाद में अपनी बात भी रखी। जो कि काफी सीमित रही और लड़की को अपने सवालों का जवाब नहीं मिला।

समस्याओं को लेकर योगी से मिलें, खाप के सदस्य

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और अपनी समस्यायें बताईं। तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली और उत्तर प्रदेश सीमा पर पिछले एक सौ दिन से चल रहे आंदोलन को देखते हुये इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्यायें सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। खाप प्रतिनिधियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कुछ विधायक भी थे।
इससे पहले बुढ़ाना के विधायक उमेश मलिक और शामली के विधायक तेजेंद्र निर्वाल के साथ आए खापों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने बिजली व गन्ने की समस्याएं उठाईं। खापों से प्रतिनिधियों ने कहा कि पश्चिमी यूपी में बिजली की बढ़ी दरें, गन्ना मूल्य भुगतान में देरी और गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं होने से आम किसानों में नाराजगी है। फुगाना थांबा के हरवीर सिंह ने कहा कि जब राजकीय नलकूपों और नहरों से सिंचाई मुफ्त हो सकती है। तो किसानों के निजी ट्यूबवैल को बिजली मुफ्त या कम दर पर क्यों नहीं दी जा सकती।
खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना मुख्य फसल है। सरकार को गन्ना किसानों की बेहतरी की तरफ ध्यान देना चाहिए। लंबे समय तक किसानों को बकाया भुगतान नहीं मिलता जबकि वे जो खाद, बीज लेते हैं। बैंक से कर्ज लेते हैं। उस पर ब्याज बढ़ता जाता है। बिजली दरें बढ़ने से विद्युत बिलों के भुगतान का संकट खड़ा हो रहा है।
भूपेन्द्र चौधरी ने खाप चौधरियों के समक्ष कृषि कानूनों को लेकर पक्ष रखा और कहा कि इसमें किसान विरोधी कुछ भी नहीं है। आने वाले समय में निजी क्षेत्र के जरिये ही कृषि निवेश बढ़ाया जा सकता है। नए कृषि कानूनों से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसानों को फसल का ज्यादा रेट मिलेगा।

गावस्कर के टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के 50 साल पूरे

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। दुनिया के लाखों करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों के नायक सचिन तेंदुलकर के प्रेरणास्रोत भारत के ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर रहे हैं। और वह हमेशा से उनकी तरह बनना चाहते थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में गावस्कर के पदार्पण के 50 साल पूरे होने पर तेंदुलकर ने ट्विटर पर यह बात लिखी।
उन्होंने लिखा 50 साल पहले आज के दिन क्रिकेट की दुनिया में एक तूफान आया था। उन्होंने अपनी पहली ही श्रृंखला में 774 रन बनाये और हम सभी को एक हीरो मिल गया। उन्होंने कहा भारत ने वेस्टइंडीज में वह श्रृंखला जीती और फिर इंग्लैंड में जीत दर्ज की। अचानक से भारत में क्रिकेट को नये मायने मिल गए। मैं बचपन से यह जानता था। कि मुझे किसके जैसा बनना है। आज भी कुछ नहीं बदला है। वह मेरे हीरो आज भी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वीं सालगिरह मुबारक हो गावस्कर।

आत्महत्या कांड: आरोपी पति को भेजा गया जेल

अहमदाबाद। पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले आयशा आत्महत्या कांड में पकड़े गए मृतका के पति आरिफ को आज यहां पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरिफ खान को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया था। आज शनिवार को अदालत में और रिमांड की मांग नहीं करने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अहमदाबाद के वटवा इलाक़े में अलमीना पार्क की निवासी आयशा बानु मकरानी (23) ने गत 25 फरवरी को एक वीडियो बनाने के बाद रिवरफ़्रंट से साबरमती नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। बेहद भावुक करने वाले इस वीडियो में उसने कहा था। कि आरिफ ने ही उसे मर जाने और इसका वीडियो बनाने को कहा है। वह एक निजी बैंक में काम करती थी। आयशा की जुलाई 2018 में राजस्थान के जालोर ज़िले के निवासी आरिफ से शादी हुई थी। पर वह पिछले साल मार्च से यहां अपने माता- पिता के घर रह रही थी। आरोप है। कि आरिफ के किसी अन्य महिला से सम्बंध हैं। वह आयशा के सामने ही इस महिला से फ़ोन पर अश्लील वीडियो चैट करता था। जिससे वह काफी परेशान थी। पुलिस राजस्थान के पाली से पकड़े गए आरिफ को गत मंगलवार को यहां लायी थी।

क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह आयोजित किया

संदीप मिश्र  
रायबरेली। कोरिहर में न्यू सम्राट स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट जो कि पिछले कई दिनों से चल रहा है। क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शनिवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में फाउंडेशन के मुखिया मनोज द्विवेदी दादा पधारे और उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार भी वितरित किए कार्यक्रम के संयोजक नीरज अवस्थी, राजा कुशवाहा, चंदन अवस्थी, राम बहादुर कुशवाहा आदि रहे। द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा, कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है और आपसी भाईचारे का भी निर्वाहन होता है। खिलाड़ी समाज को एक में रखने का अच्छा संदेश देते हैं। खेल धर्म जाति से ऊपर उठकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक काम करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर खेल के लिए हमारी तरफ से हर संभव मदद मिलती रहेगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकर्षण द्विवेदी, अमित द्विवेदी, राजा शुक्ला, अमित शुक्ला, राकेश अवस्थी, सम्मी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

भारतीय क्रिकेट टीम की हालत भी सरकार की जैसी

अकांंशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की हालत भी मोदी सरकार जैसी ही है। बच्चा झुलाकर लौटे दाढ़ीवाले कप्तान के कदम नहीं उठ रहे। आज शनिवार को ज़ीरो पर निकल लिए।
वह तो हमारी खुशनसीबी है। कि ऋषभ पंत जैसा महारथी टीम में है। आज शनिवार को इस खिलाड़ी ने दिल जीत लिया। 81/4 की हालत में मैदान में उतरे और शतक ठोककर दिखा दिया कि देश के लिए खेलते समय सीधी रीढ़ का होना ज़रूरी है।
अगर रोहित दबकर न खेले होते तो आज शनिवार को  150 रन की लीड होती। खैर, टीम में एक कोच भी है। शाम होते ही टुन्न होकर सुन्न हो जाता है। दाढ़ीवाले और कोच की मनमानी के बीच युवा खिलाड़ियों ने फिर बता दिया है, कि झोला उठाने का वक़्त आ गया है।

बीजेपी के गढ़ में घुसकर हमला बोलने का ऐलान


कोलकाता। कुछ भी कहें, लेकिन ममता बनर्जी ने आज शनिवार को बीजेपी के कथित गढ़ में घुसकर हमला बोलने का ऐलान कर दिया है। ममता उसी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। जो तृणमूल छोड़कर बीजेपी में गए शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। शुभेंदु अधिकारी कभी ममता के राइट हैंड माने जाते थे। 2011 में उन्होंने इसी नंदीग्राम में किसानों की जमीन हड़पने को लेकर आंदोलन की व्यूह रचना की थी। यानी ममता ने यह मान लिया है, कि उनके लिए फिर उसी कुरुक्षेत्र में वापस लौटकर अपनी ताकत आजमाने का वक्त आ गया है। जहां से उन्होंने बंगान की सियासत में खुद को खड़ा किया था।
यह सभी जानते हैं। कि नंदीग्राम में कौन जीतने वाला है।
अलबत्ता शुभेंदु अधिकारी ने कल बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति को आश्वस्त करने की नाकाम कोशिश की थी। कि वे नंदीग्राम से ममता को 50 हजार वोटों से हरा देंगे। लेकिन बीजेपी अभी तक अपने ट्रंप कार्ड को आजमाने की हिम्मत नहीं दिखा सकी है।
हालांकि, ममता ने बीते जनवरी में ही नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। इसलिए बीजेपी इसे कोई आकस्मिक घटना मान भी नहीं सकती।
तृणमूल की लिस्ट में 90 से ज्यादा नए चेहरे हैं। 50 महिला और 42 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। और यह भी केवल बंगाल में ही हो सकता है। कि बीजेपी के दो बड़े उम्मीदवारों के खिलाफ तृणमूल ने उनकी पत्नियों को ही खड़ा कर दिया है।
दैनिक भास्कर जैसे आधारहीन, तथ्यहीन और गोदी मीडिया की रिपोर्टों पर न जाएं, जो दिल की धड़कनों को संभाल नहीं पा रहे सौरव गांगुली को डिप्टी सीएम बनवाकर अपनी पीठ ठोंक रही है।
कुल मिलाकर ममता ने आज 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर यह दिखा ही दिया है। कि उनकी तैयारी पहले से है। उधर, बीजेपी अभी तक 70 नाम ही तय कर पाई है।
अगर तृणमूल के पास एम यानी ममता हैं। तो बीजेपी के पास 3 एम है। मनी, मसल और मीडिया।
बीजेपी का जनाधार इन्हीं तीनों ढकोसलों पर टिक गया है।

जायके का सफर, दिलखुश छोटा बर्गर

जायके का सफर
दिलखुश छोटा बर्गर बनाने की विधि 
आज आपको प्रसिद्ध सेफ के द्वारा स्वादिष्ट छोटा बर्गर बनाने की विधि बता रहे हैं। छोटा बर्गर बनाने की विधि में सबसे पहले जरूरी सामग्री की आवश्यकता होती है। जिसमें उबले हुए मैश्ड लालू- दो कप 
रोस्टेड जीरा आधा चम्मच 
गरम मसाला आधा चम्मच 
हरा धनिया एक चौथाई कप 
कसा हुआ गाजर दो चम्मच 
मिर्च-मसाला स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं।
दिलखुश छोटा बर्गर बनाने के लिए आपको नॉनस्टिक तवे की आवश्यकता पड़ेगी और एक चौथाई कप तेल।
इसमें आप भूरे या सफेद ब्रेड बर्गर या बन का उपयोग कर सकते हैं।
दो व्यक्तियों के लिए 4 या 6 बर्गर का उपयोग कर सकते हैं। साथ-साथ सलाद के लिए टमाटर, प्याज, खीरा, बंद गोभी और चुकंदर आदि के साथ निर्मित चटनी या केचप आदि का उपयोग कर सकते हैं। 
विधि:- आलू की टिक्की बनाकर नॉनस्टिक तवे पर सुनहरा होने तक भूनें। इसी प्रकार मिनी बर्गर को भी सुनहरा भूरा होने तक भून लें। परत दर परत सलाद व चटनी और बर्गर रख ले गर्मागर्म सर्व करें। 
सेफ कविराज खैलानी

कोरोना: 24 घंटे में 18,327 नए मामले सामने आएं

कोरोना के बढ़ते केस दे रहे चेतावनी, 24 घंटे में 18,327 नए मामले, 108 लोगों की मौत
अकांंशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,327 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,92,088 हो गई। देश में 36 दिनों के बाद संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं। और इसी के साथ लगातार चौथे दिन उपाचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी। यह संख्या अब 1,80,304 पर पहुंच गयी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आकड़ों के अनुसार संक्रमण से 108 और लोगों की मौत होने से महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,57,656 हो गई। इससे पहले 29 जनवरी को 24 घंटे में संक्रमण के 18,855 मामले सामने आए थे। लेकिन उसके बाद प्रतिदिन नए मामलों की संख्या 18 हजार से नीचे ही रही थी।
संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,08,54,128 हो गई है। और इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.98 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,80,304 है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.61 प्रतिशत है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,06,92,677 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,51,935 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। संक्रमण से जिन 108 लोगों की मौत हुई है। उनमें 53 मरीज महाराष्ट्र के हैं। इसके अलावा केरल के 16 और पंजाब के 11 मरीज मृतकों में शामिल हैं।
देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,57,656 मौतें हुई हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 52,393 , तमिलनाडु से 12,513, कर्नाटक से 12,354, दिल्ली से 10,918, पश्चिम बंगाल से 10,275, उत्तर प्रदेश से 8,729 और आंध्र प्रदेश से 7,172 मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन मरीजों की मौत हुई है। उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट में कहा कि उसके आकडों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।

दलाई लामा ने कोरोना टीके की पहली खुराक लीं


धर्मशाला। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने शनिवार सुबह यहां एक अस्पताल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक ली। दलाई लामा के कार्यालय ने आध्यात्मिक गुरु को टीके की पहली खुराक की व्यवस्था के लिए भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया। टीका लेने के बाद दलाई लामा ने लोगों से आगे आने और टीका लगवाने की अपील की।

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...