शनिवार, 6 मार्च 2021

दिल्ली का होगा अपना अलग शिक्षा बोर्ड, दी मंजूरी


 अकांंशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शहर के लगभग 2,700 स्कूलों के वास्ते अलग स्कूल बोर्ड बनाने के लिए शनिवार को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि शुरुआत में राज्य सरकार के 21-22 सरकारी स्कूलों को दिल्ली स्कूली शिक्षा बोर्ड (डीबीएसई) से संबद्ध किया जाएगा और अगले चार-पांच सालों में सभी स्कूलों को इसके अधीन कर दिया जाएगा। शहर में दिल्ली सरकार के एक हजार स्कूल हैं। और लगभग 1,700 निजी स्कूल हैं। इनमें से ज्यादातर सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं।
केजरीवाल ने कहा कि नए बोर्ड का एक संचालन मंडल होगा जिसके अध्यक्ष दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री होंगे। इसके अलावा एक कार्यकारी खंड भी होगा और एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी उसके प्रमुख होंगे। उन्होंने कहा डीबीएसई का उद्देश्य ऐसी शिक्षा देना होगा जो छात्रों में देशभक्ति और आत्मनिर्भरता का संचार करे।

इमरान के हाथों से फिसलते-फिसलते बचीं कमान


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को विपक्षी दलों के बहिष्कार के आह्वान के बीच नेशनल असेंबली (संसद) में विश्वासमत जीत लिया। हाल में करीबी मुकाबले वाले सीनेट चुनाव में वित्त मंत्री की हार के बाद उनकी सरकार पर संकट आ गया था। प्रधानमंत्री इमरान खान को संसद के 342 सदस्यीय निचले सदन में 178 वोट मिले और सामान्य बहुमत के लिए 172 वोट की जरूरत थी।
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के निर्देश पर संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। विपक्ष ने इसमें हिस्सा नहीं लिया क्योंकि 11 दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने मतविभाजन का बहिष्कार किया था। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने बुधवार को सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार अब्दुल हाफिज शेख को करीबी मुकाबले में सीनेट चुनाव में हरा दिया था। इमरान खान के लिए यह बड़ा झटका था। जिन्होंने वित्त मंत्री अब्दुल हाफिज शेख के लिए निजी तौर पर प्रचार किया था।
वित्त मंत्री की हार के बाद विपक्षी दलों ने खान के इस्तीफे की मांग की थी। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सदन में एक-सूत्री प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अपने आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की थी। उनसे सरकार के पक्ष में मतदान करने को कहा गया था।

चंदन की 1 एकड़ की खेती में 30 करोड़ की कमाईं

समुद्र किनारे दिखा 23 फुट बडा रहस्यमयी जीव

लंदन। समुद्र किनारे अक्सर ऐसी चीजें मिलती रहती हैं। जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। कई बार तो उन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। यूके वेल्स में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ब्रॉड हैवन साउथ बीच पर एक विशालकाय जीव मिलने से हड़कंप से मच गया है। लोगों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने इस तरह के जीव नहीं देखे थे। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग काफी हैरान-परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक, समुद्र किनारे जिस जीव को देखा गया है। उसके दांत हाथी जैसे काफी बड़े-बड़े हैं। इतना ही नहीं उसकी बॉडी आधी मछली जैसी और आधी डायनासोर की तरह है।हालांकि, इस जीव की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसकी बॉडी को फिलहाल रिसर्च के लिए भेजा गया है। ताकि, यह पता लगाया जा सके कि आखिर यह जीव कहां से आया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस जीव की लंबाई 23 फीट है। लेकिन, उसका कोई चेहरा नहीं है। इस विशालयकाय जीव को देखने के बाद एक्सपर्ट भी काफी हैरान हैं। क्योंकि, उन्होंने भी इस पहले इस तरह के जीव नहीं देखे थे। वहीं, इस जीव का वजन तकरीबन 36 किलो था। रिपोर्ट अनुसार, समुद्र से बाहर आने के बाद जीव का शरीर सड़ने लगा था। कयास लगाया जा रहा है कि पानी के अंदर ही उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, अभी तक इस जीव को लेकर कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। एक्सपर्ट का कहना है कि जीव का शरीर इतना सड़ चुका था कि कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। फिलहाल, उस पर छानबीन जारी है।

कार में जरूरी होगा डबल एयरबैग, नए नियम

अकांंशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वाहनों की आगे की दोनों सीटों के लिए एयरबैग को अनिवार्य कर दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि एयरबैग को जरूरी करने के लिए सरकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि वाहनों में आगे ड्राइवर की सीट के साथ बैठने वाले यात्री के लिए एयरबैग को अनिवार्य करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है। बता दें कि उच्चतम न्यायालय की सड़क सुरक्षा पर समिति ने इसके बारे में सुझाव दिया था।
मंत्रालय ने कहा कि 1 अप्रैल, 2021 के पहले दिन या उसके बाद मैन्युफैक्चर किए नए वाहनों में आगे की सीट के लिए एयरबैग जरूरी होगा। वहीं पुराने वाहनों के संदर्भ में मंत्रालय ने कहा है कि 31 अगस्त, 2021 से मौजूदा मॉडलों में भी आगे की ड्राइवर की सीट के साथ एयरबैग लगाना अनिवार्य होगा। इस कदम से दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

क्यों जरूरी है एयरबैग्स?

कारों में एयरबैग्स दुर्घटना में ड्राईवर और बगल में बैठे पैसेंजर की जान बचाने का कम करते हैं। जैसे ही गाड़ी की टक्कर लगती है, ये गुब्बारे की तरह खुल जाते हैं और जिससे कार में बैठे लोग कार के डैशबोर्ड या स्टेयरिंग से टकरा नहीं पाते और जान बाच जाती है।
कार के बंपर पर एक इंपैक्ट सेंसर लगा होता है जैसे ही गाड़ी किसी चीज से टकराती है तो इंपैक्ट सेंसर की मदद से एक हल्का सा करंट एयरबैग के सिस्टम में पहुंच जाता है, और एयरबैग्स के अंदर गैस भरी होती है। उस गैस को वह गैस फॉर्म में प्ले आता है। पहले यह किसी और फॉर्म भरी होती है जैसे इंपैक्ट सेंसर करंट भेजता है। वह चीज गैस के रूप में परिवर्तित हो जाती है।

अमेरिकी मूल की नौरीन को बैंक की वीपी और कू

भारतीय अमेरिकी मूल की नौरीन हसन को न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक की VP और COO  

 एल्बनि। भारतीय अमेरिकी मूल की 25 वर्षीय महिला नौरीन हसन को न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक की उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी सीओओ) बनाया गया है। बैंक ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि नियुक्ति15 मार्च से प्रभावी होगी। इस नियुक्ति को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और फेडरल रिजर्व सिस्टम की ओर से मंजूरी दे दी गई है। बयान में कहा गया। “पहले उपाध्यक्ष के रूप में, हसन न्यूयॉर्क फेड की दूसरे रैंक की अधिकारी होंगी और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की वैकल्पिक मतदान सदस्य होंगी।” न्यूयॉर्क बैंक के अध्यक्ष और सीईओ जॉन सी. विलियम्स ने बताया कि नौरीन लीडरशिप बैकग्राउंड से हैं और इन्होंने कई टीमों का नेतृत्व किया है। इनके पास वित्तीय अनुभव भी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि नौरीन इस पद पर रहकर दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगी और अभिनव के साथ टीम का नेतृत्व करेंगी। बयान के अनुसार, नौरीन हसन ने पहले वित्तीय सेवा उद्योग में विभिन्न भूमिका निभाई हैं।जो मुख्य रूप से डिजिटल और व्यावसायिक प्रक्रिया परिवर्तन पर केंद्रित है। पिछले चार वर्षों से, वह मॉर्गन स्टेनले में धन प्रबंधन की मुख्य डिजिटल अधिकारी थीं।हसन के माता-पिता भारत के केरल राज्य के रहने वाले हैं और अमेरिका में प्रवासी भारतीय के रूप में रह रहे हैं। उनके पिता जावेद के. हसन आईबीएम में पूर्व सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर काम कर चुके हैं और ग्लोबल इंटरकनेक्ट सिस्टम के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

धरती पर हो जाएंगी ऑक्सीजन की भारी कमी

भविष्य में धरती से ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम हो जाएगी। इसकी वजह से पृथ्वी पर मौजूद कई जीव खत्म हो जाएंगे। ये खुलासा किया है, कि जापान और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने साइंटिस्ट्स के मुताबिक धरती पर 100 करोड़ साल बाद ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो जाएगा। जिसकी वजह से जटिल एयरोबिक जीव और फोटोसिंथेटिक जीवों की जिंदगी पर संकट आ जाएगा। इनके खत्म होने की आशंका बहुत ज्यादा हो जाएगी। धरती के वायुमंडल में ऑक्सीजन का हिस्सा करीब 21 फीसदी है। इंसान जैसे जटिल संरचना वाले जीवों के लिए ऑक्सीजन की मौजूदगी अत्यधिक जरूरी है। लेकिन धरती की शुरूआत में ऑक्सीजन का स्तर काफी कम था। यही हाल भविष्य में 100 करोड़ साल बाद फिर होगा।
इससे वो भविष्य में धरती पर होने वाले वायुमंडलीय बदलाव की गणना कर रहे हैं। दोनों वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 100 करोड़ साल तक धरती का ऑक्सीजन स्तर इसी तरह से बना रहेगा, जैसा अभी है।लेकिन इसके ठीक बाद ऑक्सीजन के स्तर में भयावह कमी आएगी।
वायुमंडल में ऑक्सीजन की मौजूदगी स्थाई उपलब्धि नहीं रहेगी। इसके पीछे बड़ा कारण बताया गया है सूरज की उम्र का ढलना। जैसे-जैसे सूरज की उम्र ढलती जाएगी, वह और गर्म होता जाएगा।

ट्रेन में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी भर सकेंगे जुर्माना

अकांंशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे द्वारा डिजिटल इंडिया की तरफ एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए जल्द ही ट्रेन के अंदर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन की सुविधा शुरू की जा सकती है। इस सुविधा के बाद बिना टिकट पकड़े गए यात्री कार्ड से जुर्माने का भुगतान कर पाएंगे और यात्रा जारी रखने के लिए आगे की टिकट भी ले सकेंगे। इससे यात्रियों और टीटीई को सहूलियत होगी। हालांकि, नकदी का लेन-देन पहले की तरह जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार, मार्च माह के अंत तक यह सुविधा पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रायल के तौर पर शुरू हो जाएगी। दिल्ली में भी इसके शुरू करने की कार्ययोजना बन रही है। जल्द ही इसे यहां भी लागू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करार किया है। जल्द ही रेलवे कर्मियों को पीओएस मशीनें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। किराया या जुर्माने के रूप में वसूली के पैसे सीधे रेलवे के खाते में जाएंगे। यात्रियों को भी डिजिटल भुगतान से सहूलियत होगी।
बता दें कि, कोरोना वायरस की वजह से धीमी पड़ी रेल सेवा अब धीरे-धीरे पटरी पर अपनी गति में लौट रही है। कोरोना की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन के कारण 24 मार्च 2020 से ही ट्रेनों का संचालन ठप था। हालांकि, बाद में सिलसिलेवार तरीके से देशभर में ट्रेनों की सेवा बहाल की जा रही है।
ट्रेनों के परिचालन के दौरान यात्रियों को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन करना जैसे कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोरोना दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए परिचालन फिर से शुरू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

अलर्ट: 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी, बढ़ेगी सर्दी

 अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। 4 मार्च को असम और मेघालय में तूफान आने की भी आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 से 7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पड़ने की आशंका है। वहीं सात मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी की संभावना है। देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने (आईएमडी) ने एक बार फिर मौसम में तेजी से बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। यह 5 मार्च से प्रभाव डालना शुरू कर देगा। इसके प्रभाव के कारण 6 से 8 मार्च तक क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पांच और छह मार्च को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बनाईं कमेटी, सरकार

 अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। अगले साल हम देश की आजादी का 75वां साल मनाएंगे। आजादी के 75वें साल में सरकार कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सरकार ने 259 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी के चेयरमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। पीएम मोदी की अध्यक्षता में गठित इस समिति में केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही विपक्ष के नेताओं और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों को भी जगह दी गई है।
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, एचडी देवगौड़ा को शामिल किया गया है। इस कमेटी में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भी इस कमेटी में शामिल किया गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-202 (साल-02)
2. रविवार, मार्च 07, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त 06:23।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...