शुक्रवार, 5 मार्च 2021

हिमाचल: लव मैरिज के 6 महीने बाद पत्नी की हत्या

श्रीराम मौर्य   
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के पुरुवाला गांव में एक मकान से महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का शव संदूक में छिपाया गया था। पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी पति सुनील ने लव मैरिज की थी और शादी के बाद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते दोनों के बीच नोकझोंक होती रहती थी। 

शादियों का सीजन शुरू होने पर सोना हुआ सस्ता

रोशन कुमार    
नई दिल्ली। जहां एक ओर शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सोने के दाम में रोज गिरावट हो रही है। इस समय ग्राहकों के पास सोना खरीदने का अच्छा मौका है। क्योंकि 10 ग्राम गोल्ड के रेट गिरकर 44,400 रुपये के करीब आ गये हैं। भारतीय बाजार में आज लगातार आठवां दिन है। जब सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3% गिरकर 44,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 0.6% फिसलकर 65,523 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतें घटकर कई महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 44,589 पर बंद हुई थी।
सोना पिछले 10 महीने के निचले स्तर पर जा चुका है। तब से अब तक इसके दाम में करीब 12000 रुपए की कमी आई है। बता दें कि अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

पंजाब के 34 जिलों में डबल हुई संक्रमण की रफ्तार

अमित शर्मा
चंडीगढ़। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 16 हजार 838 मरीज बढ़े। इस दौरान 13 हजार 819 लोग रिकवर हुए और 113 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 2,921 की बढ़ोतरी हुई। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 11 लाख 73 हजार से 761 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 39 हजार 894 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1 लाख 57 हजार 584 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 76 हजार 319 मरीज ऐसे हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करीब 180 से ज्यादा जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें भी 34 जिले ऐसे हैं जहां, पिछले 10 दिन के अंदर मरीजों के मिलने की रफ्तार सीधे डबल हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 6 जिले, पंजाब के 5, केरल और गुजरात के 4-4 और मध्यप्रदेश के 3 जिले शामिल हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 16 हजार 838 मरीज बढ़े। इस दौरान 13 हजार 819 लोग रिकवर हुए और 113 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 2,921 की बढ़ोतरी हुई। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 11 लाख 73 हजार से 761 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 39 हजार 894 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1 लाख 57 हजार 584 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 76 हजार 319 मरीज ऐसे हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करीब 180 से ज्यादा जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें भी 34 जिले ऐसे हैं जहां, पिछले 10 दिन के अंदर मरीजों के मिलने की रफ्तार सीधे डबल हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 6 जिले, पंजाब के 5, केरल और गुजरात के 4-4 और मध्यप्रदेश के 3 जिले शामिल हैं।

कर्मचारियों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया करने का ऐलान

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ अब कॉरपोरेट वर्ल्ड भी अपने कर्मचारियों को टीका कोविड वैक्सीन मुहैया करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने रिलायंस के कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा है। कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी। नीता अंबानी ने पत्र में आग्रह किया है कि योग्य कर्मचारी, सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण प्रोग्राम में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। अपने वायदे को दोहराते हुए नीता अंबानी ने कहा कि वे कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं।

एक्ट्रेस गौहर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। एक्ट्रेस गौहर खान के परिवार पर आज शुक्रवार को दुखों का पहाड़ टूट गया है। लंबे समय से बीमार गौहर के पिता का देहांत हो गया है। आज शुक्रवार को सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से वह अस्पताल में भर्ती थे। जिनकी सेवा के लिए एक्ट्रेस ने रात-दिन एक किया हुआ था। गौहर लगातार अपने पिता की सेहत की दुआएं मांग रही थी। लेकिन उनकी दुआओं का असर नहीं हो सका। उनके पिता के निधन की जानकारी उनके फ्रेंड प्रीति सिमोस ने शेयर की है।
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की मेन इमेज को भी चेंज कर दिया है। उन्होंने एक मोमबत्ती की तस्वीर अपडेट की है।

मणिरत्नम की फिल्म में डबल रोल करेगी ऐश्वर्या

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में डबल रोल निभाती नजर आयेगी। गुरु बॉम्बे और रोजा जैसी कई कामयाब फिल्में बना चुके मणिरत्नम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेलवन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल प्ले कर रही है। फिल्म में ऐश्वर्या का डबल भी है। हाल ही में फिल्म की टीम ने 50 दिन के मैराथन शेड्यूल को पूरा किया।
मणिरत्नम ने कहा कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म को दो भागों में रिलीज करेंगे। इस फिल्म की कहानी देश के महान लेखक और कविताकार आर कृष्णमूर्ति कल्कि के ऐतिहासिक उपन्यास पर आधारित है। करीब 500 करोड़ के बजट में मणि रत्नम निर्देशित इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार नजर आएंगे। मल्टी स्टारर फिल्म विक्रम, किर्थी, जयम रवि जयराम और त्रिशा अहम रोल निभाते नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में प्रभु, विक्रम प्रभु और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे आर्टिस्ट सपोर्टिंग रोल्स में दिखेंगे।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, नजर आएंगी आलिया

मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्मकार फरहान अख्तर की फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है। कि फरहान अख्तर अपनी बहन जोया अख्तर संग रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। वह ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के फीमेल वर्जन को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया को मुख्य भूमिका के लिए कास्ट किया जा सकता है। फिल्म की कहानी को फरहान -जोया ने लॉकडाउन के दौरान बैठकर अंजाम दिया था।
फरहान इसके पहले भाग में अभिनेता की भूमिका में थे। जबकि इस बार वह फिल्म को निर्देशित करेंगे। गौरतलब है। कि फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में ऋतिक रोशन, फरहान, अभय देओल कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन की मुख्य भूमिकायें थी। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित थी। आलिया इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं फरहान अख्तर अपकमिंग फिल्म तूफान में दिखाई देंगे।

राहुल ने महंगाई के खिलाफ शुरू किया अभियान

राहुल गांधी ने महंगाई के खिलाफ शुरू किया अभियान, कहा- ‘देश के विनाश के खिलाफ आवाज उठाइए  अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को सोशल मीडिया अभियान शुरू किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से ‘स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज अभियान से जुड़कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया मोदी सरकार की ओर से उठाए गए हर कदम से आम लोगों की जेब खाली हुई है। देश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे। कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत सरकार पर निशाना साधा।

देश में संक्रमण के 16,838 नए मामले सामने आएं

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण में पिछले कुछ समय से अचानक आयी तेजी के बीच सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी जारी है। और इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या फिर 100 से अधिक हो गई है। लगातार तीन दिनों तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 100 से कम दर्ज की गई लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी से 113 लोगों की मौत हुई है।
इस अवधि में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने से सक्रिय मामले 2906 बढ़ गये हैं।  इस बीच देश में अब तक एक करोड़ 80 लाख पांच हजार 503 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 16,838 नये मामले आये हैं। जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 73 हजार से अधिक हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 13,819 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ आठ लाख 39 हजार 894 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं।
सक्रिय मामले 2906 बढ़ने से 1.76 लाख से अधिक हो गये हैं। इसी अवधि में 113 मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार 548 हो गयी है। देश में रिकवरी दर घटकर 97.01 रह गयी है। और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.57 प्रतिशत हो गयी है। जबकि मृत्युदर अभी 1.40 फीसदी है।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर पहुंच है। और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 2803 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या 86,359 हो गयी है। राज्य में 6135 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 20.439 लाख से अधिक हो गयी है। जबकि 60 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,340 हो गया है।

यूके: गंगनहर में गिरी कार, 2 बच्चों समेत 4 की मौत

उत्तराखंड। गंगनहर में गिरी कार, महिला व दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत
 पंकज कपूर
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से दर्दनाक हादसे की खबर, देर रात रानीपुर झाल के पास गंग नहर में गिरी कार, चार लोगों की मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक ज्वालापुर के बाबर कॉलोनी निवासी ट्रेवल्स व्यवसाई गुलफाम अपनी पत्नी , 2 बच्चों व कार चालक के साथ अपनी कार के द्वारा कलियर दरगाह पर जियारत करने आए हुए थे। बृहस्पतिवार की देर शाम वह जियारत कर वापस अपने घर जा रहे थे। कि जैसे ही रानीपुर झाल के पास उनकी कार पहुंची , अचानक सामने से आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए गंगनहर में गिर गई। गुलफाम किसी तरह छिटककर सकुशल बच गये। जबकि उनकी पत्नी एवं दो बच्चे तथा चालक कार समेत गंगनहर में समा गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस जल पुलिस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रानीपुर झाल से पानी को रोककर देर रात तक सर्च अभियान चलाया और कार के भीतर से चारों लोगों के शव बरामद कर लिए गए। रेस्क्यू अभियान में स्थानीय लोग भी देर रात तक पुलिस प्रशासन की टीम के साथ जुटे रहे। एसएसपी डी सेंथिल अबूदेई ,एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ,एसपी क्राइम प्रदीप राय , ज्वालापुर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी समेत तमाम पुलिस प्रशासन के अधिकारी देर रात तक रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर डटे रहे। घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-201 (साल-02)
2. शनिवार, मार्च 06, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त 06:23।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)


डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...