गुरुवार, 4 मार्च 2021

15 राज्यों में संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक

नई दिल्ली/ जिनेवा। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति फिर से बदल रही है। इसके चलते 15 राज्यों में संक्रमण दर भी बढ़ने लगा है। यहां रोजाना मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे ही सही। लेकिन उछाल देखने को मिल रहा है। इन 15 राज्यों में संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक है। जबकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पांच फीसदी से अधिक संक्रमण दर होने का मतलब स्थिति नियंत्रण में न होना है। आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 13.2 फीसदी संक्रमण दर है। इसके अलावा गोवा में यह 11.1, नगालैंड में 9.3 और केरल में 9.2 फीसदी है। ठीक इसी तरह कोरोना वायरस की मृत्यु दर को लेकर स्थिति देखें तो पंजाब इस मामले में सबसे आगे है। यहां हर 100 कोरोना मरीजों में लगभग तीन लोग जान गंवा रहे हैं। पंजाब में 3.2 और महाराष्ट्र में 2.4 फीसदी कोरोना मरीज अब तक मौत के शिकार हो चुके हैं।

वन-टू-वन वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने बृहस्पतिवार को कहा, कि उसने अपने डेस्कटॉप ऐप पर भी वन-टू-वन वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा जोड़ी है। कंपनी ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर वॉयस और वीडियो कॉल शुरू से अंत तक एन्क्रिप्टेड हैं। व्हाट्सएप ने कहा कि पिछले वर्ष और अक्सर लंबी बातचीत के लिए व्हाट्सएप पर एक दूसरे को कॉल करने वाले लोगों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। डेस्कटॉप कॉलिंग को अधिक उपयोगी बनाने के लिये कंपनी ने यह सुनिश्चित किया है, कि यह पोर्ट्रेट और लैंडस्केप ओरिएंटेशन दोनों में काम करे।

99 वर्षीय प्रिंस को 16 रात अस्पताल में रहना पड़ा

लंदन। हृदय रोग से पीड़ित ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का लंदन के एक अस्पताल में किया गया ऑपरेशन सफल रहा। बकिंघम पैलेस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 99 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप को 16 रात अस्पताल में रहना पड़ा। पहले उन्हें निजी किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर हृदय रोग से संबंधित आगे की जांच और उपचार के लिए उन्हें सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ”ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का कल (बुधवार) सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में हृदय का सफल ऑपरेशन हुआ।” बयान में कहा गया, ”वह इलाज, आराम के लिए कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे।” लंदन में सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल, नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) अस्पताल है और यूरोप का सबसे बड़ा हृदय रोग अस्पताल है। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग जून में 100 वर्ष के हो जाएंगे।

पीएम के जीवन पर बनेगी फिल्म 'एक और नरेन'

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘एक और नरेन’ का निर्माण किया जाएगा और इसमें गजेंद्र चौहान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। चौहान ने मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी। फिल्म निर्देशक मिलन भौमिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि फिल्म ‘एक और नरेन’ की कहानी में दो किस्से होंगे। एक में नरेंद्रनाथ दत्त के रूप में स्वामी विवेकानंद के कार्य और जीवन को दर्शाया जाएगा। जबकि, दूसरे में नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को दिखाया जाएगा। भौमिक ने कहा कि फिल्म में दो हस्तियों के जीवन को पेश किया जाएगा। विवेकानंद ने अपना जीवन वैश्विक भाई-चारे के संदेश के प्रसार में समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि दूसरी शख्सियत नरेंद्र मोदी हैं। जोकि, भारत को एक नई ऊंचाई पर ले गए और वह राजनीति क्षेत्र के सबसे मशहूर नेताओं में शुमार हैं। वहीं, अभिनेता गजेंद्र चौहान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 20 वर्षों से निजी तौर पर जानते हैं। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के नाते ऐसी शख्सियत का किरदार निभाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

शेयर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय बाजार सहमा

मनोज सिंह ठाकुर  

मुंबई। अमेरिका में बांड में निवश की कमाई में उछाल से वैश्विक शेयर बाजारों में फिर बिकवाली का दौर शुरू होने का असर बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयरों पर भी दिखा और बीएसईएस 30 सेंसेक्स करीब 599 अंक गिर गया। सेंसेक्स लगातार तीन दिन से चढ़ रहा था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 905 अंक तक गिर गया था। उससे उबर कर अंतत: यह 598.57 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,846.08 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी इसी तरह 164.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,080.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एलएंडटी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.62 प्रतिशत तक गिरे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 नुकसान के साथ बंद हुए।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही अश्लील सामग्री

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘ओवर दी टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म’ पर कई बार किसी न किसी तरह की अश्लील सामग्री दिखाई जाती है और इस तरह के कार्यक्रमों पर नजर रखने के लिए एक तंत्र की आवश्यकता है। न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह सोशल मीडिया के नियमन संबंधी सरकार के हालिया दिशा-निर्देशों के बारे में शुक्रवार को जानकारी दें। इसी दिन अमेजन प्राइम की इंडिया प्रमुख अर्पणा पुरोहित की अग्रिम जमानत के लिये याचिका पर भी सुनवाई हो सकती है। पुरोहित ने अपनी याचिका में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 25 फरवरी के आदेश को चुनौती दी है। जिसमें वेब श्रंखला ‘तांडव’ को लेकर उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में दिए गए अग्रिम जमानत के उनके अनुरोध को अदालत ने अस्वीकार कर दिया था। पीठ ने कहा, ”संतुलन कायम करने की आवश्यकता है। क्योंकि कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री भी दिखाई जा रही है।

टूटे कांच के टुकड़ों के पास जाने से भय लगता है

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। आमतौर पर टूटे कांच के टुकड़ों के पास जाने में किसी को भी भय लगता है और यह डर लम्बे समय तक व्यक्ति के दिलो दिमाग में छाया रहता है। मन में बसे ऐसे डर को दूर करने के लिए लोग साहसिक खेलों का सहारा भी लेते हैं। ऐसे ही एक अनूठे साहसिक काम को अंजाम दिया है। एग्जीक्यूटिव कोच और प्रेरक स्पीकर डॉ. राजेश मोहन राय ने जिन्होंने कांच के टुकड़ों पर नंगे पांव पैदल चलने के सत्र का आयोजन किया। डॉ. राय ने राजधानी के अलीपुर में इस सत्र का आयोजन किया। जिसमें जमीन पर बिछाए गए कांच के टुकड़ों पर करीब 30 लोग चले। जिनमें एक महिला कर्मी, एक युवा निदेशक और कंपनी के चेयरमैन भी शामिल थे। डॉ. राय ने इस अनूठे और जोखिम भरे सत्र के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा,”बचपन से ही लोग कांच के टूटे टुकड़ों के पास जाने से घबराते हैं और ऐसे सत्र से लोगों के दिलों में बसा डर दूर करने में मदद मिलती है।


बागपत: प्रोजेक्ट में स्लोगन और पोस्टर अभियान

गोपीचंद 
बागपत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति प्रोजेक्ट के अंतर्गत आज गुरुवार को स्लोगन और दीवारो पर पोस्टर चित्रण विषय पर नारी सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कोऑर्डिनेटर डॉ वीरेंद्र सिंह द्वारा की गई। डॉ. सिंह ने छात्राओं से प्रेरणात्मक वक्तव्य द्वारा जागरूक किया, कि जब तक परिवार और समाज सकारात्मक सोच के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण को स्वीकार नहीं करेगा। तब तक समाज का विकास केवल एक कल्पना मात्र ही होगा और यह शुरुआत हमें स्वयं से ही करनी होगी। अपने परिवार एवं अपने आसपास सभी को प्राथमिकता भी देनी होगी। बीएड विभाग में असि. प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी डॉ किरन गर्ग के निर्देशन में इस कार्यक्रम का संचालन किया गया इसका उद्देश्य छात्राओं के मध्य पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से जन जागरूकता एवं सशक्त बनाना था। गौरतलब है, कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सुरक्षा हेतु महिलाओं के आत्मविश्वास और स्वालंबन के निर्माण हेतु मिशन शक्ति प्रोजेक्ट को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट इंचार्ज डॉ किरन गर्ग ने स्लोगन लिखा मैं भी छू सकती हूं, कि आकाश, मौके की है। मुझे तलाश है, कि कहा महिला सशक्तिकरण में समाज की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण है। देश की समग्र प्रगति तब तक नहीं हो सकती। जब तक उस देश की राजनीति से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में वहां की महिलाएं सशक्त बन कर नहीं उभरती।तमाम प्रभावी नीतियों और योजनाओं के बावजूद हकीकत यह है कि महिलाएं व्यावहारिकता में अब भी तरह-तरह की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं से जूझ रही हैं। और इसका मुख्य कारण परिवार और समाज द्वारा महिलाओं को सशक्त नहीं माना जाना है। कुछ अपने ही परिवार में अपनी आवाज बुलंद करके अपने आप को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। निश्चित तौर पर यह मानना होगा, कि जब तक परिवार और समाज सकारात्मक सोच के साथ महिलाओ को सशक्त मानकर आगे नहीं बढ़ेगा। तब तक महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण की बातें करना महज एक कल्पना ही होगी। इस अवसर पर बीएड विभाग अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. दीपक जैन मानसी, श्वेता, वैशाली, अभी, सृष्टि आदि मौजूद रहे।

बागपत: अभियान के अन्तर्गत संगोष्ठी का आयोजन

गोपीचंद   
बागपत। जनता वैदिक कालेज बड़ौत में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत मानसिक स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डा सतीश चन्द शर्मा ने कहा, कि मन को मज़बूत करने के लिए आशावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। मांइडसेलो विजडम टूर के अंतर्गत मांइडसेलो टीम की डायरेक्टर और मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार शालिनी तिवारी ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न टिप्स और सुझाव दिए। मांइडसेलो के संस्थापक रुद्र ठाकुर ने बताया कि हमारे विचार ही हमारे जीवन की दशा और दिशा निर्धारित करते हैं। इसलिए हमें बहुत ही सचेत होकर किसी भी विचार को प्राथमिकता देनी चाहिए और अच्छे विचारों का स्वागत करना चाहिए।कार्यक्रम अधिकारी डा गीता रानी ने बताया कि न तो कोई  पूर्ण रूप से नार्मल होता है न कोई पूर्ण रूप से एब्नार्मल होता है। सुख -दुख की पहेली का नाम ज़िन्दगी है। आशा-निराशा के भाव आते हैं, जाते हैं। मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर अकेलापन महसूस न होने दें। डाक्टर से बात करे। ये तन्त्र,मन्त्र या झाड़-फूँक से ठीक होने वाली बीमारी नही है। डॉ अलका रानी ने मानसिक मज़बूती के लिए संयुक्त परिवार की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में डा नीलम राणा,रचना, डॉ प्रताप चौधरी,डा देवेंद्र पाल सिंह तोमर, डॉ. उर्वेन्द्र ,डॉ. प्रशान्त यादव आदि ने विशेष योगदान रहा है। संगोष्ठी में वसुंधरा,निधि,मीनू ,प्रिया आदि ने भाग लिया।

छपरौली: 7 दिवसीय शिविर के सत्र का आयोजन

गोपीचंद  
छपरौली। कस्बे के चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं के द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। आज गुुुरुवार के इस समापन सत्र के मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जय कुमार सरोहा रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ प्रतीत कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्वयं सेविकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और उसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रतीत कुमार ने ,सात दिवसीय शिविर के तहत किए गए रचनात्मक, सामाजिक एवं अकादमिक कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा आज के मुख्य अतिथि  का आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में डॉ चंचल गर्ग, डॉ अनिला पंवार ,डॉ भीष्म सिंह, ऋतु जैन और लाइक ,जावेद मनीष , अवनीश , आसिफ, अजय, रोमन , पारुल ,अग्नि  ,मिस्बा, नूरबी, हाजरा ,शमीमा ,नेहा, मेघा इत्यादि उपस्थित रहीं।

एटा: पुलिस को मिली सफलता, गैंग का भंडाफोड

पंकज कुमार 
एटा। थाना जैथरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को रुपधनी रोड़ के पास झाड़ियों से गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य अभियुक्त मौके से भाग निकले। जामातलाशी तथा मौके से चोरी की 6 मोटर साइकिलें, 1 तमंचा, 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। सख्ती से पूछे जाने पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने ये मोटर साइकिलें अपने भागे हुए साथियों के साथ मिलकर आसपास के जिलों से चोरी की हैं और आज गुरुवार को इन्हें बेचने के लिए बाहर ले जाने हेतु यहाॅ इकट्ठा हुए थे। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना जैथरा, एटा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कौशाम्बी: अधिकारी ने किया स्थलों का निरीक्षण

कौशाम्बी। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निर्विघ्न, सकुशल और शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के लिए बनाये स्ट्रॉग रूम एवं मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नवीन मण्डी ओसा, आशा राजेश कुशवाहा फार्मेसी डिग्री कालेज रक्सराई, इन्द्रदेव तिवारी डिग्री कालेज सरसवां एवं रामसजीवन पीजी कालेज जयंतीपुर सहित अन्य जगहों पर बनाये गये स्ट्रॉग रूम एवं मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने मतगणना एवं स्ट्रॉग रूम स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूर्ण कराये जाने का निर्देश उन्होंने दिया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षण सत्येन्द्र सिंह और कालेज के प्रबन्धक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
उज्ज्वल केसरवानी

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...