गुरुवार, 4 मार्च 2021

सीएम केजरीवाल व अभिभावकों को लगी वैक्सीन

अकांशु उपाध्याय  
 नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने सरकारी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में गुरुवार को कोविड-19 से बचाव के लिए कोविशिल्ड की पहली खुराक ली। कोविशिल्ड टीके की खुराक पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल और माता गीता देवी को दी गई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल को टीका लगाया गया। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज मेरे माता-पिता और मैंने टीका लगवाया। हम सभी ठीक हैं। टीके के बारे में अब कोई संदेह नहीं रहना चाहिए। मेरा अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग टीकाकरण करवाएं।

तापसी-अनुराग के घर रेड, सरकार पर साधा निशाना

अकाशुं उपाध्याय  
 नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनुराग कश्यप समेत कुछ फिल्म निर्माताओं और अभिनेत्री तापसी पन्नू के घरों एवं कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ की तर्ज पर सरकार किसान समर्थकों के खिलाफ छापेमारी करवा रही है।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ मुहावरे: उंगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार आयकर विभाग, ईडी, सीबीआई के साथ ये करती है। भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है।’’

बरेली: श्मशान भूमि के महंत की झोपड़ी में लगाई आग

संदीप मिश्र   
बरेली। गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि के महंत की झोपड़ी में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। सुबह लोगों ने जब आग से सामान जला हुआ देखा तो कमेटी के लोग मौके पर पहुंचे। श्मशान भूमि समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि श्मशान भूमि में दिनभर लोग शराब पीकर हुडदंग करते हैं।
बारादरी पुलिस कई बार इसकी शिकायत कर चुकी हैं। मगर पुलिस हर बार उनकी शिकायत को अनसुना कर देती है। बुधवार की रात करीब 8 बजे की घटना बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के समय महंत श्मशान भूमि में बने दूसरे कमरे में सो रहे थे। घटना के बाद कमेटी के लोगों ने बारादरी पुलिस को तहरीर दी है। उनमें आक्रोश भी है।

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आईं

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण में पिछले कुछ समय से अचानक आयी तेजी के बीच इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी हो रही है, लेकिन सक्रिय मामले बढ़े हैं। देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी और सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है।दो दिनों से कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 100 से दर्ज की जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान इनमें कमी दर्ज की गयी तथा यह 89 रह गयी है। इसी अवधि में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने से सक्रिय मामले बढ़ गये हैं। इस बीच देश में अब तक एक करोड़ 66 लाख 16 हजार 48 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

राम जन्मभूमि के विस्तार के लिए खरीदी जमीन

 अयोध्या। राम मंदिर परिसर का विस्तार 70 एकड़ से बढ़ाकर 107 एकड़ करने की योजना के तहत ‘राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ने राम जन्मभूमि परिसर के पास 7,285 वर्ग फुट जमीन खरीदी है। ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शहर में भव्य मंदिर का निर्माण कर रहे ट्रस्ट ने 7,285 वर्ग फुट जमीन की खरीद के लिए 1,373 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया है।अनिल मिश्रा ने कहा कि हमने यह जमीन खरीदी है क्योंकि राम मंदिर के निर्माण के लिए हमें और जगह चाहिए थी। ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई यह जमीन अशरफी भवन के पास स्थित है। फैजाबाद के उप-पंजीयक एसबी सिंह ने बताया कि जमीन के मालिक दीप नरैन ने ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के पक्ष में 7,285 वर्ग फुट भूमि की रजिस्ट्री के दस्तावेजों पर 20 फरवरी को हस्ताक्षर किए। मिश्रा और अपना दल के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने गवाह के तौर पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-200 (साल-02)
2. शुक्रवार, मार्च 05, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त 06:23।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...