बुधवार, 3 मार्च 2021

विश्व में संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ के पार

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ के पार, 25.49 लाख से ज्यादा की मौत

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ से अधिक हो गयी है और अब तक इस महामारी से 25.49 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 47 लाख 51 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 25 लाख 49 हजार से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर जारी है। तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 87 लाख 19 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 5.16 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 39 हजार से अधिक हो गयी है। हालांकि यहां एक करोड़ आठ लाख 12 हजार 044 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 57 हजार 346 हो गया है। एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ छह लाख 46 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 2.57 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल रूस में कोरोना से 42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 85,458 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख से अधिक हो गई है और 123,530 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 38 लाख 43 हजार 241 लोग संक्रमित हुए हैं। और 87,373 मरीजों की मौत हुई है।
स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 69,801 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 29.55 लाख से अधिक हो गई है। और 98,288 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 27.23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 28,706 लाेगों ने जान गंवाई है।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 24.62 लाख से अधिक हो गई है। और 70,926 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.59 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 59,972 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 21.12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 52,077 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 21.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। और 52,192 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी से 1-1 से खेला ड्रा

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी से 1-1 से खेला ड्रा

बर्लिन/ नई दिल्ली। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने यूरोप के चार मैच के दौरे के दूसरे मुकाबले में यहां जर्मनी से 1-1 से ड्रा खेला। जरमनप्रीत ने भारत के लिये चौथे मिनट में खाता खोला। जबकि, मार्टिन हैनर ने जर्मनी के लिये बराबरी गोल दागा।
शुरूआती मैच में 6-1 से दबदबे वाली जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरी चौथे नंबर की भारतीय टीम ने मेजबानों के खिलाफ आक्रामक शुरूआत की और चौथे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिया जिसे डिफेंडर जरमनप्रीत ने शानदार स्लैप शॉट से गोल में बदल दिया। लेकिन दो मिनट के भीतर ही मेजबानों ने वापसी की और पेनल्टी कार्नर हासिल कर बराबरी करने का मौका प्राप्त किया पर इसका फायदा नहीं उठा सके। मेहमानों ने दूसरे क्वार्टर में भी दबदबा जारी रखा और गेंद पर बेहतर ढंग से कब्जा रखते हुए शुरूआती बढ़त को दोगुना करने की इच्छा से मौके बनाये। क्वार्टर का समापन हालांकि मेजबान टीम के भारतीय खिलाड़ियों पर दबदबा बनाने से हुआ। मेजबानों ने रणनीति के अनुसार खेलते हुए सर्कल के अंदर कुछ हमले किये जिससे उन्हें लगातार पेनल्टी कार्नर हासिल हुए।
दूसरे प्रयास में अनुभवी मार्टिन हैनर ने हॉफ टाइम ब्रेक से पहले स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में भी यही लय जारी रखी और गेंद को भारतीय खेमे में रखकर गोल करने के कई मौके बनाये। लेकिन भारतीय डिफेंडर ने संयमित रहते हुए जर्मनी की फारवर्ड पंक्ति को गोल करने में सफलता नहीं हासिल करने दी। सुरेंद्र कुमार ने तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में शानदार शॉट रोका।
चौथे क्वार्टर में कुछ दिलचस्प क्षण रहे लेकिन मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। भारतीय मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा हमारे खिलाड़ियों के लिये यह मैच अच्छे अनुभव वाला रहा। यह कठिन मैच था। और टीम ने कड़ी मेहनत की। दोनों टीमों ने मौके बनाये और मेरा मानना है। कि हमने इस मैच से काफी कुछ सीखा। भारतीय टीम अब शनिवार को ब्रिटेन से खेलेगी।

मुंबई: पारो को लेकर बेहद आशान्वित आभिनेत्री पूनम

पारो को लेकर बेहद आशान्वित हैं। पूनम दुबे
मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम दुबे अपनी आने वाली फिल्म पारो के लिये बेहद आशान्वित है। पूनम दुबे की फ़िल्म पारो प्रदर्शित होने वाली है। जो आज के युवाओं पर आधारित है। इस फ़िल्म को लेकर पूनम बेहद आशान्वित हैं। और उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक बेटी और गर्लफ्रेंड के बीच की कहानी है।
उन्होंने कहा कि पारो में पुराने वाले देवदास से रिलेटेड कुछ भी नहीं है। सिर्फ नाम पारो है। यंग जेनरेशन के बीच की एक लव स्टोरी को उठाया गया है। एक लड़की अपने प्यार के लिए किस हद तक जा सकती है। वो इस फ़िल्म में दिखाया गया है। इसमे लड़की का त्याग और प्यार है। फ़िल्म के निर्देशक नीलमनी सिंह हैं। जो अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उनके साथ काम करने को लेकर पूनम दुबे ने कहा कि निर्देशक नील सिंह की यह पहली फ़िल्म है। ये कभी नहीं लगा कि वे फर्स्ट टाइम फ़िल्म निर्देशन कर रहे हैं। वे अपने सिनेमा के साथ कम्प्रोमाइज नहीं करते। वहीं निर्देशक ने फिल्म को लेकर कहा कि ये फ़िल्म मेरी बेटी है। मेरा प्यार है। मैं इसके साथ कोई समझौता नहीं कर सकता।

अमेरिका ने इराक सैन्य हवाईअड्डे पर दागे रॉकेट

बगदाद। पश्चिमी इराक में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों की मौजूदगी वाले एक सैन्य हवाईअड्डे को निशाना बनाकर बुधवार को कम से कम 10 रॉकेट दागे गए। गठबंधन और इराकी बलों ने यह जानकारी दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं। गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोट्टो ने बताया कि अनबर प्रांत के ऐन अल-असद सैन्य हवाईअड्डे पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रॉकेट दागे गए। मारोट्टो ने बताया कि इराकी सुरक्षा बल इस हमले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। बाद में, इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सुरक्षा बलों ने मिसाइलों के लिए इस्तेमाल किए गए लॉन्च पैड का पता लगा लिया है।

स्वास्थ्य के बाद विकास व शिक्षा पर है फोकस: पीएम

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर देते हुए युवा पीढ़ी के विकास को जरूरी बताया। उन्होंने कहा, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए देश को आत्मविश्वासी युवकों की जरूरत है जो सीधे तौर पर शिक्षा, ज्ञान व कौशल से जुड़ा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसी आधार पर विकसित की गई है। उन्होंने कहा, श्इस वर्ष के बजट में स्वास्थ्य के बाद जो दूसरा सबसे बड़ा फोकस है, वो एजुकेशन, स्किल, रिसर्च और इनोवेशन पर ही है और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए देश के युवाओं में आत्मविश्वास उतना ही जरूरी है। आत्मविश्वास तभी आता है। जब युवा को अपनी शिक्षा, अपनी ज्ञान पर पूरा विश्वास हो।
विश्व वन्यजीव दिवस का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वन की सुरक्षा और जानवरों के सुरक्षित आवास पर जोर दिया औश्र वन्यजीव सुरक्षा के लिए काम करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने किसानों के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा, श्किसानों की आय बढ़ाने के लिए, उनका जीवन बेहतर बनाने के लिए बायोटेक्नोलॉजी से जुड़ी रिसर्च में जो साथी लगे हैं। देश को उनसे बहुत उम्मीदे हैं। मेरा इंडस्ट्री के तमाम साथियों से आग्रह है कि इसमें अपनी भागीदारी को बढ़ाए।श् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, श्नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। हर भाषा के विशेषज्ञ की यह जिम्मेदारी है कि दुनिया के बेहतरीन सामग्री को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।श् उन्होंने आगे कहा, श्फ्यूचर फ्यूल, ग्रीन एनर्जी, हमारी ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए बजट में घोषित हाइड्रोजन मिशन एक बहुत बड़ा संकल्प है। भारत ने हाइड्रोजन वाहन का टेस्ट कर लिया है। अब हाइड्रोजन को ट्रांसपोर्ट के फ्यूल के रूप में उपयोगिता और इसके लिए खुद को इंडस्ट्री रेडी बनाने के लिए अब हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देश को आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में शिक्षा के महत्व, रिसर्च व कुशलता विकास को लेकर आयोजित सत्र को संबोधित कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस सत्र के बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बुधवार शाम 3.35 बजे सत्र के समापन समारोह को संबोधित करेगे।

‘धमाका’ फिल्म में एंकर का किरदार निभाएगा कार्तिक

मनोज सिंह ठाकुर  

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म धमाका का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में कार्तिक आर्यन एक न्यूज एंकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह अपने स्टूडियो में कैमरे के सामने बैठे हुए चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वह न्यूजरुम में बैठकर बोलते हैं, बंद करो, ये कैमरा बंद करो। ये शो मुझसे नहीं होगा। लेकिन सामने खड़ी टीम उनका हौसला बढ़ाती है और टीजर के आखिरी में कार्तिक कहते हैं। मैं हूं अर्जुन पाठक भरोसा 24/7 से जो भी कहूंगा सच कहूंगा।

आईएएस ने ली 3 महिला की हत्या की जिम्मेदारी

काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान में एक स्थानीय रेडियो और टीवी स्टेशन में काम करने वाली तीन महिलाओं की हत्या करने की जिम्मेदारी मंगलवार देर रात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। वहींं, अफगान सरकार ने इन हमलों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है। युद्धग्रस्त देश में लोगों को निशाना बनाकर हत्या किए जाने के मामले बढ़े हैं। तीनों मीडियाकर्मियों का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। निजी चैनल के समाचार संपादक और ननगरहर प्रांत के अधिकारियों ने बताया, कि महिलाओं को अलग-अलग स्थानों पर गोली मारी गई। अफगान अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तीनों की हत्या के संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान कारी बसर के रूप में की गई है।

भारत: राष्ट्रपति कोविंद ने लगवाया कोरोना का टीका

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं। राष्ट्रपति भवन के ट्वीट के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद ने इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये सभी डाक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासकों को धन्यवाद दिया। इसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति के साथ उनकी पुत्री अस्पताल गई थीं।गौरतलब है कि दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए लोग कोविन टू-पाइंट जीरो पोर्टल या आरोग्‍य सेतु जैसे अन्‍य आई टी ऐप्‍लीकेशन पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मार्च को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी।

टोपी को एक बार फिर कठघरे में खड़ा किया: सीएम

 हरिओम उपाध्याय  
 लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धारण की जाने वाली ‘टोपी’ पर पूर्व में तल्ख टिप्पणी कर चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि हाथरस में हाल में हुई घटना ने इस टोपी को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए हाथरस की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कल हाथरस में भी साबित हुआ है। दिन भर सोशल मीडिया पर यह चला कि टोपी वाला कौन था? हाथरस की घटना ने इस टोपी को फिर से कटघरे में खड़ा किया है।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कल हाथरस में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई, क्या समाजवादी पार्टी का उस अपराधी से कोई संबंध नहीं है? हर अपराधी के साथ समाजवादी शब्द क्यों जुड़ जाता है। मैं यह पूछना चाहता हूं यह कौन सी स्थिति है, कौन सी मजबूरी है? इस पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री के बयान का विरोध किया और एक फोटो दिखाते हुए कहा कि हाथरस मामले का आरोपी भाजपा के सांसद के साथ बैठा है।

'चैम्पियंस एंड वेटरंस' समिति का अध्यक्ष बनाया

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम को ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया है।  2012 में आयोजित ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सैंतीस वर्षीय एम सी मैरीकॉम को संघ के निदेशकों ने बोर्ड की बैठक के दौरान वोटिंग के माध्यम से अध्यक्ष पद के लिए चुना। यह स्टार मुक्केबाज कई मौकों पर विश्व संस्था की ब्रांड दूत रह चुकी हैं। विश्व संस्था ने पिछले साल ही ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’  समिति का गठन किया थाएआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने मैरीकॉम को लिखे पत्र में कहा कि हर्ष के साथ आपको सूचित करता हूं कि एआईबीए के निदेशकों ने बोर्ड के मेल से वोटिंग के बाद आपको एआईबीए की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति के अध्यक्ष के तौर पर सेवा करने के लिये चुना गया है।

वैक्सीनेशन के लिए समय सीमा खत्म की: हर्षवर्धन

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि सरकार ने कोरोना रोधी टीके लगाने की रफ्तार बढ़ाने के लिए समय सीमा खत्म कर दी है। अब नागरिक चौबीस घंटे सातों दिन अपनी सुविधानसुसार टीके लगवा सकते हैं। इससे पहले जब 1 मार्च से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने वाला था तब हर केंद्र पर सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय वैक्सीनेशन के लिए फिक्स था।स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि सरकार ने वैक्सीनेशन की रफ़्तार बढ़ाने के लिए समय की बाध्यता समाप्त कर दी है। देश के नागरिक अब 24×7अपनी सुविधानुसार टीका लगवा सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके समय की कीमत बखूबी समझते हैं।देश भर में कोविड-19 टीके की अब तक 1।54 करोड़ खुराक लाभार्थियों को दी गई है। इस आंकड़े में मंगलवार को दी गई 6,09,845 खुराक भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने अस्थायी आंकड़े में यह जानकारी दी। कोविड-19 का राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के साथ शुरू हुआ था। वहीं, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

फिल्मी हस्तियों के घरों पर आयकर विभाग का छापा

मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के घर बुधवार को इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। इनमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मनटेना शामिल हैं। इन पर टैक्स चोरी का आरोप है। कार्रवाई अभी जारी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, ये छापेमारी फैंटम फिल्म्स से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि मुंबई में करीब 22 जगहों पर यह कार्रवाई की जा रही है।मधु मनटेना के टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी Kwaan के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं। यह सभी फैंटम फिल्म्स से जुडे हैं। फैंटम फिल्म्स कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की तलाश में आयकर विभाग यह छापेमारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को फैंटम फिल्म्स कंपनी के कामकाज और लेनदेन में कुछ गड़बड़ी का शक है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक इसका दायरा इंवेस्टीगेशन में मिले दस्तावेज और सबूतों के आधार पर बढ़ सकता है। ऐसा होता है तो इस आयकर छापे के दायरे में कई और बड़े फिल्मी कलाकार और प्रोड्यूसर्स का नाम भी आ सकता है।

चुनाव: एमसीडी में झाड़ू, कॉंग्रेस का खाता खुला

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। नगर निगम के पांच वॉर्ड पर उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं और आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। दिल्ली नगर निगम के पांच में से चार वॉर्डों में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। एमसीडी के उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए परेशान करने वाले हैं, क्योंकि इस बार बीजेपी का खाता भी नहीं खुला।दरअसल, बुधवार सुबह शुरू हुई मतगणना में शुरु से ही चार वॉर्ड पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। हालांकि, बाद में नतीजे भी ऐसे ही रहे। शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वॉर्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है, जबकि चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस ने बाजी मारी है। बता दें कि इन पांच वॉर्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे।

भाजपा सांसद के बेटे ने खुद पर चलवाईं थीं गोलियां

हरिओम उपाध्याय  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी सांसद कोशल किशोर और विधायक जय देवी।  के बेटे आयुष किशोर को गोली लगने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आयुष ने ही खुद पर गोली चलवाई है। गोली चलाने के आरोपी आयुष के साले ने पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी साले ने कुछ लोगों के नाम भी लिए हैं।

उसने बताया कि संदिग्ध में कोई भी आ सकता है, लेकिन जो मेरी नॉलेज में हैं बता रहा हूं, चन्दन गुप्ता, मनीष जैसवाल और प्रदीप कुमार सिंह। और भी एक दो हैं जिनका नाम नहीं पता। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसी ने आयुष किशोर के ऊपर गोली चलाई है।आपको बता दें कि लखनऊ में मड़ियांव छठा मील के पास मंगलवार देर रात भाजपा सांसद के बेटे आयुष किशोर (30) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने आनन-फानन में इस घटना की जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में पूछताछ के दौरान आयुष के खुद पर गोली चलवाने के मामले का पता चला है।

वेदना: 2 माह बाद भी परिवार को नहीं मिलीं नौकरी

मुरादनगर। तीन जनवरी को उखलारसी बंबा रोड स्थित शमशान घाट में हृदय विदारक हुए हादसे को दो माह बाद भी पीड़ित परिवार हादसे को भुला नहीं पा रहे हैं। जब भी उस मौत के मंजर को याद करते हैं, तो बुधवार को भी उनकी रूह कांप उठती है। हादसे को दो माह बीत चुके है। लेकिन हादसे में मृतकों के परिवार के एक भी सदस्य को नौकरी नहीं मिल सकी है। बता दें, कि 3 जनवरी को सुबह संगम विहार कॉलोनी निवासी जयराम सिंह की अंत्येष्टि के दौरान शमशान घाट की गैलरी के लेंटर के नीचे खड़े थे।लेंटर गिरने से सभी लोग मलबे के नीचे दब गए थे। जिनमें से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रदेश शासन ने मृतकों के परिजनों को 10- 10 लाख रुपयों की आर्थिक मदद व आठ लोगों को नि:शुल्क आवास व बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा के लिए प्रमाण पत्र सौंप दिए थे, लेकिन पीड़ित परिवारों के एक भी सदस्य को शासन व प्रशासन सरकारी नौकरी नहीं दिला पाया है।

संगम विहार कॉलोनी निवासी नीरज की पत्नी कविता उम्र 36 वर्ष का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद उसके परिवार में कमाने वाला कोई नहीं रहा है। जिला प्रशासन ने उनके घर की स्थिति को देखते हुए उन्हें नौकरी देने का आश्वासन दिया था और जिला रोजगार अधिकारी उनके प्रमाण पत्र भी ले गए थे, लेकिन हादसे के दो माह बाद भी प्रशासन ने उन्हें नौकरी नहीं दी है, जबकि उनके पास दो बेटा व दो बेटी की परवरिश भी है और पढ़ाई का खर्च भी वह कैसे वहन करेगी, आय का कोई भी साधन नहीं है, यदि उन्हें नौकरी नहीं मिली तो उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या और भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। यदि उन्हें नौकरी मिल जाती है तो वह अपने परिवार का पालन पोषण सुचारु रूप से कर सकेंगी। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मोदीनगर आदित्य प्रजापति ने सोमवार को पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाया है, कि सरकार ने जो उनसे वादे किए हैं। उनको पूरा करने के लिए वह प्रयासरत हैं और शीघ्र ही पीड़ित परिवारों को सहायता मिल सकेगी।

निगम कार्यकारिणी की बैठक, बजट पर होगी चर्चा

 अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आज नगर निगम सभागार में आयोजित होगी। कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए जायेंगे। बैठक में सब की नजर नए वित्त वर्ष 2021-22 पर चर्चा होगी। कार्यकारिणी की बैठक में बजट पेश किया जाएगा। निगम प्रशासन इससे पहले चालू वित्त वर्ष के बजट को पहले ही पास कर चुका है।  कारोना के कारण चालू वित्त वर्ष का बजट पिछले महीने ही निगम ने पास किया है। पूरक बजट भी सदन पास कर चुका है।

अभी तक जो बजट पास किए गए है वह मौजूदा वित्त वर्ष से संबंद्घ थे। नए वित्त वर्ष के बजट पर अब सब की नजर लगी है। नए बजट का डेटा सदन में पेश होने के बाद ही पता चलेगा कि नए वित्त वर्ष में शहर में कितना विकास कार्य होगा। कार्यकारिणी सदस्य शहर में होने वाले विकास कार्यो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं आज होने वाली कार्यकारिणी बैठक में देंगे।

कौन लिखता है पीएम मोदी के भाषण: आरटीआई

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दमदार और दिलचस्प भाषण के लिए जाने जाते हैं। ‘मन की बात’ हो या फिर कोई दूसरा कार्यक्रम पीएम मोदी करीब हर दिन भाषण जरूर देते हैं। बीजेपी की रैलियों और चुनावी जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है। अपनी स्पीच में पीएम मोदी जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और अनोखे अंदाज में विपक्षी पर तंज कसते हुए जवाब देते हैं। उनसे मन में सवाल उठता है कि आखिर कौन प्रधानमंत्री का ये भाषण लिखता है? क्या पीएम मोदी खुद इसे लिखते हैं या कोई और इन्हें तैयार करता है? भाषण लिखने वाली टीम में कौन लोग हैं? इन्हें कितने पैसे मिलते हैं?

बुलंदशहर: पति ने की पत्नी और 2 बेटियों की हत्या

हरिओम उपाध्याय   

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सिरफिरे ने मंगलवार की देर रात अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

घटना बुलंदशहर जिले के शिकारपुर देहात के माजरा अंबेडकर नगर की है। यहां एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया है। एक बेटी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने सभी की हथौड़े से मारकर हत्या की है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है, साथ ही फोरेंसिक की टीम ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आगरा से अपहृत नाबालिग दिल्ली से बरामद हुई

हरिओम उपाध्याय   
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा के दयालबाग से पिछले दिनों एक 17 वर्षीय लड़की को अगवा किए जाने की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार (1 मार्च 2021) की रात पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया।
रिपोर्टों के अनुसार नाबालिग को 23 फरवरी 2021 (मंगलवार) को तब अगवा किया गया, जब वह अपनी बुआ के साथ दयालबाग अस्पताल से दवा लेने गई थी। घटना 26 फरवरी (शुक्रवार) को तब चर्चा में आई जब उसे अगवा किए जाने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में नाबालिग बुर्का में आरोपित के साथ नजर आई थी। उसके पिता ने मेहताब राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसने 2018 में भी दो बार पीड़िता को अगवा किया था।

एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने मेहताब की पत्नी और दो भाभियों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में पुलिस को जब कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली तो उसने दूसरे सिरों की पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खँगालने के बाद पुलिस ने पाया कि पीड़िता और आरोपित ने दयालबाग हॉस्पिटल के बाहर से ऑटो ली थी।

इस थ्री व्हीलर का पता लगाने के बाद पुलिस ने उसके चालक से पूछताछ की। उसने दोनों को आगरा के भगवान टॉकीज के बाहर छोड़ने की बात बताई। साथ ही यह भी बताया कि पीड़िता और आरोपित दोनों टॉकीज के बाहर खड़ी एक कार में बैठकर निकल गए। सीसीटीवी फुटेज की जाँच और ऑटो ड्राइवर से मिली जानकारी का मिलान कर पुलिस ने कार की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कार के ड्राइवर को पकड़ा। उसने अपना नाम नीरज बताया। साथ ही दोनों को दिल्ली के तिलक नगर इलाके में छोड़ने की जानकारी दी।

सोमवार की रात पुलिस ने नाबालिग को तिलक नगर के एक पीजी से बरामद किया। अपहरण के बारे में पूछे जाने पर उसने दावा किया कि वह एनईईटी (NEET) परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली आई थी। उसने यह भी दावा किया कि उसके परिजन उस पर कई तरह की बंदिशें लगाते थे, जिसके बाद वह मुख्य आरोपित मेहताब राना के साथ भाग गई थी। पढ़ाई के लिए दिल्ली जाने की उसकी बात से भी परिवार सहमत नहीं था।

पीड़िता ने बताया कि वह जनवरी 2020 में अपनी बुआ के घर गई थी। फुफेरे भाई नामित ने उसका परिचय अपने दोस्त दिव्यांशु चौहान से करवाया। दिव्यांशु 23 फरवरी को अपने ड्राइवर नीरज के साथ ग्वालियर से आगरा आया। उनके एक साथी रिंकू नाबालिग को दयालबाग हॉस्पिटल से लेकर आया और उसे बुर्का पहनने को दिया। इसके बाद वे ऑटो से भगवान टॉकीज पहुँचे, जहाँ ​नीरज और दिव्यांशु उनका इंतजार कर रहे थे। इसके बाद नीरज कार से रिंकू, दिव्यांशु और पीड़िता को लेकर दिल्ली के तिलक नगर पहुँचा।

इसके बाद पुलिस को वह तिलक नगर के पीजी में मिली। पुलिस ने जब दिव्यांशु को दबोचने की कोशिश की तो पता चला कि ग्वालियर पुलिस उसे पहले ही साइबर क्राइम के एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है। कथित तौर पर रिंकू अपनी पत्नी के साथ किसी धर्म स्थल की यात्रा पर गया है। पुलिस अब उस तक पहुँचने की कोशिश में है।

पुलिस इस बात की भी पड़ताल में लगी है कि इस घटना से मेहताब राना का किसी तरह का संबंध है या नहीं। यह बात भी सामने आई है कि नाबालिग के पिता को फोन कॉल कर बेटी को अगवा करने की धमकी दी गई थी। उनसे फोन करने वाले ने कहा था, ‘रोक सकते हो तो रोक लो’। फोन करने वाले ने खुद को मेहताब राना बताया था। यही कारण है कि लड़की के अगवा होने के बाद पीड़ित पिता ने मेहताब राना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

उस समय मेहताब के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ भी इस घटना में संलिप्तता को लेकर मामला दर्ज हुआ था। रिश्तेदारों ने न केवल अप​हरण की घटना में मेहताब की मदद की थी, बल्कि पुलिस से छिपने के लिए उसे ठिकाना भी मुहैया कराया था। सख्ती के बाद आरोपित के परिवार के सदस्यों ने लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया था। हालाँकि कुछ महीनों बाद मेहताब ने दोबारा लड़की को अगवा कर लिया था। तब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बरामद किया था। कोर्ट के स्टे ऑर्डर के कारण आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। लड़की के परिवार उस इसे ‘लव जिहाद’ बताते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की थी।


गाजियाबाद: 5 घंटों की छूट, एनएच-9 हुआ सील

अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। यूपी गेट पर मंगलवार सुबह करीब आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ की दिल्ली से आने वाली एक लेन खुली रही। इससे वाहन चालकों को राहत मिली। बाद में उसे बंद कर दिया गया। खोड़ा पुश्ता रोड पर वाहनों का दबाव होने के कारण जाम लग रहा है। राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। इस कारण 26 जनवरी से संपर्क मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आवाजाही नहीं हो रही है। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एनएच-नौ की दिल्ली से आने वाली एक लेन को दिल्ली पुलिस ने एंबुलेंस के लिए खोल दिया। उसमें से कार व मोटरसाइकिल सवार भी गुजरे। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोबारा उसे बंद कर दिया। करीब साढ़े पांच घंटे तक लेन खुली रहने पर वाहन चालकों को लाभ मिला। उन्हें गाजीपुर मंडी, खोड़ा पुश्ता व अन्य रास्तों से चक्कर नहीं काटना पड़ा।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-199 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, मार्च 04, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी सावंत

4. प्रातः 06:48, सूर्यास्त 06:21।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...