मंगलवार, 2 मार्च 2021

रूस के 7 शीर्ष अधिकारियों पर लगाएं प्रतिबंध

वाशिंगटन डीसी/ मास्को। अमेरिकी सरकार ने मंगलवार को रूस के 7 शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें से कुछ खुफिया अधिकारी भी हैं। जिन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सेई नवेलनी को जहर देने के मामले में शामिल समझा जा रहा है। जो बाइडेन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि नवेलनी पर 20 अगस्त 2020 को नर्व एजेंट से हमला किया गया था। जिसमें रूस के फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) के अधिकारी शामिल थे। ये प्रतिबंध रूस की ओर से नवेलनी की हत्या की कोशिशों के खिलाफ लगाया गया है। हालांकि, रूस ने नवेलनी पर जानलेवा हमले से इनकार किया है।  नवेलनी पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने रूस को लेकर बयानबाजी तो की थी, लेकिन कोई प्रतिबंध नहीं लगाए थे। वहीं जो बाइडेन प्रशासन ने न सिर्फ रूस की कड़ी निंदा की है।बल्कि रूस के 7 शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध भी लगा दिए हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट wion के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि हम न तो रूस के साथ अपने संबंधों को रीसेट कर रहे हैं। न ही संबंधों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की नीति साफ है कि रूस अपनी सीमा से बाहर जाकर जो भी अनैतिक कृत्य करेगा, उसपर हम प्रतिबंध लगाएंगे।

अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी की

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी की है। अमेरिकी संसद में 'वन चाइना पॉलिसी' को रद्द करने के लिए बिल पेश किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी के दो सांसदों ने ये बिल पेश करते हुए मांग की है कि अमेरिका को ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंधों को शुरू करना चाहिए। अमेरिका ने 1979 में ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंधों को ख़त्म करते हुए चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी थी। उस वक़्त से अमेरिका आधिकारिक तौर पर ताइवान को चीन का हिस्सा मानता रहा है। लेकिन अब रिपब्लिकन सांसद टॉम टिफिनी और स्कॉट पेरी ने ताइवान को अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में शामिल करने की मांग की है। इंडो पैसिफिक की पॉलिसी को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में जिस तरह की प्रक्रिया शुरू हुई है। उससे जो बाइडेन प्रशासन से चीन की उम्मीदों को झटका लगा है।हॉन्गकॉन्ग को लेकर चीन सवाल उठाता रहा है। ताइवान को लेकर भी चीन अमेरिका पर आंतरिक मामलों में दखल देने का मामला उठाता रहा है। ताइवान को चीन एक स्वतंत्र देश के तौर पर मानने से इनकार करता रहा है। लेकिन अब अगर अमेरिका इसे अलग तौर पर मान्यता देता है तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइवान को अलग पहचान देगा।

मेक इन इंडिया, अमेरिका को भी चिंता में डाल दिया

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। भारत के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान ने अमेरिका को भी चिंता में डाल दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन को लगता है कि यदि भारत इसी तरह ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देता रहा, तो द्विपक्षीय व्यापार प्रभावित हो सकता है। बाइडेन प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया है कि भारत सरकार की यह नीति अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय व्यापार में बड़ी चुनौतियों को दर्शाती है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में ‘मेक इन इंडिया’ पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। पीएम मोदी चाहते हैं कि भारत हर क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत करे। 2021 के लिए व्यापार नीति पर आई रिपोर्ट में यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने कहा कि साल 2020 में अमेरिका की तरफ से भारतीय बाजार में पहुंच से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश जारी रखी गई. ‘मेक इन इंडिया’ पर केंद्रित भारत की व्यापार नीतियों से अमेरिकी निर्यातकों पर भी असर पड़ा है। यूएसटीआर ने सोमवार को यूएस कांग्रेस को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत अपने बड़े बाजार और आर्थिक विकास के तमाम मौकों की वजह से अमेरिकी निर्यातकों के लिए जरूरी बाजार बन गया है। लेकिन जिस तरह से भारत में व्यापार को सीमित करने वालीं नीतियां अमल में आ रही हैं। उससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध कमजोर होंगे।

विकास के लिए रणनीति की जरूरत: सोनिया

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि केरल का समाजिक सद्भाव व सौहार्द दबाव में हैं। उन्होंने लोगों के बीच भाईचारे को बढ़ाने और दक्षिणी राज्य के समूचे विकास के लिए नई विकास रणनीति की वकालत की। राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज (आरजीआईडीएस) द्वारा आयोजित एक डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि केरल देश के अन्य हिस्सों और कहें तो दुनिया को यह सबक देता है कि कैसे सामाजिक सद्भाव व सौहार्द का संरक्षण और संवर्धन करें। उन्होंने कहा कि यह दबाव व तनाव में है और भविष्य की विकास की रणनीति में भाइचारे के बंधन को मजबूती दी जानी चाहिए। यह न केवल इसके मूल उद्देश्यों में से एक हैं। बल्कि केरल के अद्भुत विविध समाज की पहचान रहा है। आरजीआईडीएस केरल में कांग्रेस की विचारधारा से संबद्ध एक आर्थिक ‘थिंक-टैंक’ है। शिखर सम्मेलन, प्रतीक्षा 2030, अगले दशक में केरल के विकास की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के लिये भारत और विदेश में आरजीआईडीएस के विस्तृत और व्यापक परामर्श की परिणति है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया था।

राजनाथ ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, किया ट्वीट

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सेना के रिसर्च एंड रैफरल (आरआर) अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी फोटो भी साझा की। उन्होंने कहा कि मुझे आज आर आर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गयी। इस टीकाकरण अभियान से देश को कोराेना मुक्त बनाने का संकल्प मजबूत हुआ है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लगवाने की प्रक्रिया भी सरल है।

पेट्रोल-डीजल के बाद गैस-सिलेंडर के भी बढ़े दाम

बड़ा झटका- पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी गैस के भी बढ़े दाम, फटाफट जानें नए रेट
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी गैस के दाम में 70 पैसे प्रति किलोग्राम और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) गैस में 91 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। नई दरें आज सुबह छह बजे से लागू हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बयान में कहा कि दिल्ली में अब कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 49.08 प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी मिलेगी। दिल्ली में अब पीएनजी की नई कीमत 28.41 रुपये प्रति एसएम होगी। बता दें कि सोमवार को ही रसोई गैस यानी एलपीजी में प्रति सिलेंडर 25 रुपये की और वृद्धि हुई। एक माह में रसोई गैस सिलेंडर के दाम चौथी बार बढ़े हैं। फरवरी से अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपये बढ़ चुके हैं।
दिल्ली में अब 14।2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 794 रुपये से बढ़कर 819 रुपये हो गया है। यह वृद्धि सभी श्रेणियों सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले दोनों सिलेंडरों में की गई है।

जींद: क्रिकेट खेलते समय 2 भाइयों को मारी गोली

दो भाइयों को मारी गोली, दिन में क्रिकेट खेलते हुई थी कहासुनी

जींद। जिले के खरक रामजी गांव में क्रिकेट मैच खेलते समय हुई कहासुनी में दो भाइयों को गोली मारने की खबर सामने आ रही है। वारदात के बाद दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
दोनों भाइयों की पहचान विकास और बलजीत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वारदात देर रात की है। बताया जा रहा है। लीलमा नाम के युवक ने दोनों भाइयों को गोली मारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है। कि कल दिन के समय गांव में युवक क्रिकेट खेल रहे थे। उसी समय किसी बात को लेकर दोनों पक्षो में बहस हुई थी। जिसके बाद रात के समय पीड़ित लीलमा के घर शिकायत करने गए गए लेकिन वहां हुई कहासुनी में आरोपी ने दोनों भाइयों को गोली मार दी।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...