मंगलवार, 2 मार्च 2021

रूस के 7 शीर्ष अधिकारियों पर लगाएं प्रतिबंध

वाशिंगटन डीसी/ मास्को। अमेरिकी सरकार ने मंगलवार को रूस के 7 शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें से कुछ खुफिया अधिकारी भी हैं। जिन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सेई नवेलनी को जहर देने के मामले में शामिल समझा जा रहा है। जो बाइडेन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि नवेलनी पर 20 अगस्त 2020 को नर्व एजेंट से हमला किया गया था। जिसमें रूस के फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) के अधिकारी शामिल थे। ये प्रतिबंध रूस की ओर से नवेलनी की हत्या की कोशिशों के खिलाफ लगाया गया है। हालांकि, रूस ने नवेलनी पर जानलेवा हमले से इनकार किया है।  नवेलनी पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने रूस को लेकर बयानबाजी तो की थी, लेकिन कोई प्रतिबंध नहीं लगाए थे। वहीं जो बाइडेन प्रशासन ने न सिर्फ रूस की कड़ी निंदा की है।बल्कि रूस के 7 शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध भी लगा दिए हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट wion के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि हम न तो रूस के साथ अपने संबंधों को रीसेट कर रहे हैं। न ही संबंधों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की नीति साफ है कि रूस अपनी सीमा से बाहर जाकर जो भी अनैतिक कृत्य करेगा, उसपर हम प्रतिबंध लगाएंगे।

अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी की

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी की है। अमेरिकी संसद में 'वन चाइना पॉलिसी' को रद्द करने के लिए बिल पेश किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी के दो सांसदों ने ये बिल पेश करते हुए मांग की है कि अमेरिका को ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंधों को शुरू करना चाहिए। अमेरिका ने 1979 में ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंधों को ख़त्म करते हुए चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी थी। उस वक़्त से अमेरिका आधिकारिक तौर पर ताइवान को चीन का हिस्सा मानता रहा है। लेकिन अब रिपब्लिकन सांसद टॉम टिफिनी और स्कॉट पेरी ने ताइवान को अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में शामिल करने की मांग की है। इंडो पैसिफिक की पॉलिसी को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में जिस तरह की प्रक्रिया शुरू हुई है। उससे जो बाइडेन प्रशासन से चीन की उम्मीदों को झटका लगा है।हॉन्गकॉन्ग को लेकर चीन सवाल उठाता रहा है। ताइवान को लेकर भी चीन अमेरिका पर आंतरिक मामलों में दखल देने का मामला उठाता रहा है। ताइवान को चीन एक स्वतंत्र देश के तौर पर मानने से इनकार करता रहा है। लेकिन अब अगर अमेरिका इसे अलग तौर पर मान्यता देता है तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइवान को अलग पहचान देगा।

मेक इन इंडिया, अमेरिका को भी चिंता में डाल दिया

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। भारत के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान ने अमेरिका को भी चिंता में डाल दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन को लगता है कि यदि भारत इसी तरह ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देता रहा, तो द्विपक्षीय व्यापार प्रभावित हो सकता है। बाइडेन प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया है कि भारत सरकार की यह नीति अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय व्यापार में बड़ी चुनौतियों को दर्शाती है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में ‘मेक इन इंडिया’ पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। पीएम मोदी चाहते हैं कि भारत हर क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत करे। 2021 के लिए व्यापार नीति पर आई रिपोर्ट में यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने कहा कि साल 2020 में अमेरिका की तरफ से भारतीय बाजार में पहुंच से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश जारी रखी गई. ‘मेक इन इंडिया’ पर केंद्रित भारत की व्यापार नीतियों से अमेरिकी निर्यातकों पर भी असर पड़ा है। यूएसटीआर ने सोमवार को यूएस कांग्रेस को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत अपने बड़े बाजार और आर्थिक विकास के तमाम मौकों की वजह से अमेरिकी निर्यातकों के लिए जरूरी बाजार बन गया है। लेकिन जिस तरह से भारत में व्यापार को सीमित करने वालीं नीतियां अमल में आ रही हैं। उससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध कमजोर होंगे।

विकास के लिए रणनीति की जरूरत: सोनिया

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि केरल का समाजिक सद्भाव व सौहार्द दबाव में हैं। उन्होंने लोगों के बीच भाईचारे को बढ़ाने और दक्षिणी राज्य के समूचे विकास के लिए नई विकास रणनीति की वकालत की। राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज (आरजीआईडीएस) द्वारा आयोजित एक डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि केरल देश के अन्य हिस्सों और कहें तो दुनिया को यह सबक देता है कि कैसे सामाजिक सद्भाव व सौहार्द का संरक्षण और संवर्धन करें। उन्होंने कहा कि यह दबाव व तनाव में है और भविष्य की विकास की रणनीति में भाइचारे के बंधन को मजबूती दी जानी चाहिए। यह न केवल इसके मूल उद्देश्यों में से एक हैं। बल्कि केरल के अद्भुत विविध समाज की पहचान रहा है। आरजीआईडीएस केरल में कांग्रेस की विचारधारा से संबद्ध एक आर्थिक ‘थिंक-टैंक’ है। शिखर सम्मेलन, प्रतीक्षा 2030, अगले दशक में केरल के विकास की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के लिये भारत और विदेश में आरजीआईडीएस के विस्तृत और व्यापक परामर्श की परिणति है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया था।

राजनाथ ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, किया ट्वीट

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सेना के रिसर्च एंड रैफरल (आरआर) अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी फोटो भी साझा की। उन्होंने कहा कि मुझे आज आर आर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गयी। इस टीकाकरण अभियान से देश को कोराेना मुक्त बनाने का संकल्प मजबूत हुआ है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लगवाने की प्रक्रिया भी सरल है।

पेट्रोल-डीजल के बाद गैस-सिलेंडर के भी बढ़े दाम

बड़ा झटका- पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी गैस के भी बढ़े दाम, फटाफट जानें नए रेट
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी गैस के दाम में 70 पैसे प्रति किलोग्राम और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) गैस में 91 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। नई दरें आज सुबह छह बजे से लागू हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बयान में कहा कि दिल्ली में अब कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 49.08 प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी मिलेगी। दिल्ली में अब पीएनजी की नई कीमत 28.41 रुपये प्रति एसएम होगी। बता दें कि सोमवार को ही रसोई गैस यानी एलपीजी में प्रति सिलेंडर 25 रुपये की और वृद्धि हुई। एक माह में रसोई गैस सिलेंडर के दाम चौथी बार बढ़े हैं। फरवरी से अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपये बढ़ चुके हैं।
दिल्ली में अब 14।2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 794 रुपये से बढ़कर 819 रुपये हो गया है। यह वृद्धि सभी श्रेणियों सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले दोनों सिलेंडरों में की गई है।

जींद: क्रिकेट खेलते समय 2 भाइयों को मारी गोली

दो भाइयों को मारी गोली, दिन में क्रिकेट खेलते हुई थी कहासुनी

जींद। जिले के खरक रामजी गांव में क्रिकेट मैच खेलते समय हुई कहासुनी में दो भाइयों को गोली मारने की खबर सामने आ रही है। वारदात के बाद दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
दोनों भाइयों की पहचान विकास और बलजीत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वारदात देर रात की है। बताया जा रहा है। लीलमा नाम के युवक ने दोनों भाइयों को गोली मारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है। कि कल दिन के समय गांव में युवक क्रिकेट खेल रहे थे। उसी समय किसी बात को लेकर दोनों पक्षो में बहस हुई थी। जिसके बाद रात के समय पीड़ित लीलमा के घर शिकायत करने गए गए लेकिन वहां हुई कहासुनी में आरोपी ने दोनों भाइयों को गोली मार दी।

सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, खुलासा

स्पा सेंटर में मसाज करवाने के नाम पर चलता था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

हिसार। स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामला हरियाणा के हिसार जिले अग्रोहा का है। यहां के सिरसा रोड पर स्पा एंव सैलून सेंटर के नाम पर देह व्यापार करवाने वाले सपा सेंटर संचालक को पुलिस टीम ने रंगें हाथों काबू किया है। डीएसपी अशोक के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि अग्रोहा के सिरसा रोड पर ए-वन-सैलून एंड स्पा सेंटर पर बाहर से लड़कियां लाकर उनसे देहव्यापार करवाया जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम के सदस्य इंस्पेक्टर सरोज, पीएसआइ संदीप, एसआइ महेंद्र, एएसआइ मांगेराम, एचसी मक्खन, एचसी विजेश्वर, ईएचसी सुनील ने एक टीम बनाई।
इसके बाद स्पा सेंटर पर डीएसपी के आदेशानुसार पुलिसकर्मी पीएसआइ संदीप को 500- 500 के 4 नोटों पर हस्ताक्षर करके ग्राहक को स्पा सेंटर में भेजा। पुलिस की टीम के सदस्य दुकान के पास इशारे का इंतजार करने लगे। वहां पर काउंटर पर मैनेजर बैठा था। बोगस ग्राहक ने मैनेजर से जिस्मफरोशी के लिए लड़की की डिमांड रखी तो मैनेजर ने हां कर दी और ₹2000 मैनेजर को दे दिए तो नोट गल्ले में रख लिये। इतने में ही पुलिस कर्मी संदीप कुमार का इशारा पाते ही बाकि टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कांउटर की दराज में रखे हस्ताक्षर युक्त दो हजार के नोट बरामद कर स्पा मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस टीम ने चारों नोटो के नंबर और हस्ताक्षर की जांच की तो चारों हस्ताक्षर वाले मिले।
पुलिस टीम द्वारा पड़ताल में स्पा सेंटर के मैनेजर ने अपना नाम रवि कुमार निवासी मंगाली मोहब्बत बताया। पुलिस टीम ने बाहर से लड़किया लाकर देहव्यापार करवाने के अपराध में युवक के खिलाफ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान: 7 जिलोें के लिए होनेे जा रही हैं सेना भर्ती

इंडियन आर्मी इन 7 जिलोें के लिए होनेे जा रही हैं सेना भर्ती रैली, यहां देखें पूरी जानकारी
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका। भरतपुर, धोलपुर, करौली, सावल, माधोपुर, दौसा, और अलवर जिले के योग्य उम्मीदवारों के लिए 20 अप्रैल 2021 से 15 मई 2021 तक भारतीय सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
इस रैली में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। सटीक स्थान और रैली स्थल की पुष्टि बाद में बता दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 20 फरवरी 2021 से 06 अप्रैल 2021 तक खुला रहेगा। रैली के लिए एडमिट कार्ड पंजीकृत ई-मेल पर रैली शुरू होने से 15 दिन पलहे उम्मीदवारों को भेजे जाएंगे। उम्मीदवार को दी गई तारीख और समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा।
यदि कोई भी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में विफल रहता है तो उसे रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

पेपर लीक केस में पकड़े गए कर्मचारी का खुलासा

दिल्ली कोर्ट पेपर लीक केस में पकड़े गए कैग कर्मचारी का बड़ा खुलासा, अब तक 7 पेपर करवा चुके, इस बार फंसे
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। पेपर लीक कर उसे सॉल्व कर परीक्षार्थी तक पहुंचाने के मामले में पुलिस पुछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल दिल्ली की जिला अदालत में ग्रुप डी के पदों की भर्ती के पेपर लीक व सॉल्व मामले में जींद के पकड़े गए कैग कर्मचारी सुरेंद्र व हरदीप दनौदा 8वीं बार सॉल्वर बने थे। गिरोह का मुख्य सरगना अशोक काकड़ौद उन्हें आंसर की और मोबाइल देकर परीक्षार्थियों का नंबर देता था। और ये उन्हें आंसर की बताते थे। इसके लिए दोनों को 30-30 हजार रुपए अशोक काकड़ौद द्वारा दिए जाने की बात कही थी। सीआईए ने दोनों आरोपियों को नरवाना अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए तीसरे आरोपी मंदीप को अभी तक अदालत में पेश नहीं किया है। पुलिस उसे अब तक मामले में इंफोरमर बता रही है। ग्रेजुएट कैग कर्मचारी सुरेंद्र व हरदीप ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि वे पिछले डेढ़ साल पहले अशोक काकड़ौद के संपर्क में आए थे। और उसके बाद से उन्हें भर्ती परीक्षाओं में पेपर सॉल्व कराने के लिए आंसर की और फोन देकर परीक्षार्थियों से संपर्क करने को कहा जाता था। अपने आप को पुलिस कर्मचारी बताने वाले अशोक काकडौद पॉल्ट्री व्यवसायी भी है। सीआईए थाना प्रभारी मनोज वर्मा के अनुसार पुलिस मुख्य सरगना अशोक की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर रेड कर रही है। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के बाद ही पेपर लीक मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा कि वह परीक्षार्थियों से कितनी रकम लेता था। पुलिस का कहना है। कि मुख्यारोपी को पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है।
उचाना के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पेपर लीक व सॉल्व करने मामले का पूरा नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों को साथ लेकर दिल्ली में दबिश देकर परीक्षा देने वाले युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों ने 10 से 12 परीक्षार्थियों के पेपर सॉल्व कराने के सौदे की बात कही है। लेकिन अभी तक आरोपियों ने सारी परतें नहीं खोली हैं। हालांकि, पुलिस का मानना है कि पेपर सॉल्व कराने का यह बड़ा नेटवर्क फैला है। इसमें ज्यादातर नौकरीपेशा युवक ही शामिल होकर गौरखधंधे से जुड़कर मोटा पैसा कमा रहे हैं। पेपर कैसे लीक हुआ इसका खुलासा नहीं किया गया। यह गिरोह पिछले लंबे समय से सक्रिय है। और युवाओं से पेपर सॉल्व के नाम पर लाखों रुपए कमा रहे हैं। रविवार को दिल्ली जिला अदालत में ग्रुप डी के पदों की भर्ती परीक्षा ऑनलाइन कराई गई थी। जींद के उचाना क्षेत्र के गांव काकड़ौद के खेतों से पुलिस ने रेड कर पेपर सॉल्व करा रहे गैंग को पकड़ा था। जिसमें मौके से आधा दर्जन आरोपी फरार हो गए थे। और पुलिस ने दनौदा निवासी सुरेंद्र व हरदीप तथा मंदीप काकड़ौद को काबू कर लिया था।
इसमें पकड़े गए सुरेंद्र व हरदीप दोनों पंजाब के कैग ऑफिसर के कर्मचारी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

1 चिता में हुआ मां और 2 बेटियों का अंतिम संस्कार

एक चिता में हुआ मां और दो बेटियों को अंतिम संस्कार, सात साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, सुसाइड नोट ने खोला ये राज, पढ़िए
राणा ओबराय 
रोहतक। बोहर में जहर निगलने से मां और दो बेटियों की मौत मामले में सोमवार को अंतिम संस्कार करवाया गया। तीनों के शव एक ही चिता में रखे गए थे। और तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इधर पुलिस ने आरोपी पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर को रोहतक के बोहर में महिला सोनिया ने अपनी 16 साल की बेटी रिया व 12 की बेटी दीया के साथ जहर निगल जान दे दी थी।
तीनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है। कि महिला सोनिया ने पहले खुद जहर खाया और इसके बाद अपनी 16 साल की बेटी रिया और 12 साल की दीया को भी जहर दे दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अब मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने उसके पति राजेश और उसकी प्रेमिका बताई जा रही रोहतक की एक युवती पर केस दर्ज कर लि या था। और दोनों को गिऱफ्तार कर लिया है। मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति राजेश और उसकी प्रेमिका बताई जा रही रोहतक की एक युवती पर केस दर्ज किया है। युवती रोहतक में एक एकेडमी में शिक्षिका है। राजेश शुगर मिल में टरबाइन अटेंडेंट है। पुलिस को अभी मृतका सोनिया का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि राजेश एकेडमी में टीचर युवती के साथ अपने संबंध खत्म नहीं कर रहा था।
इस वजह से घर में कलह रहती थी। कुछ दिन पहले राजेश की बड़ी बेटी रिया ने अपने पिता की प्रेमिका के साथ बहस की थी। इसी बात पर नाराज होकर राजेश ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी की पढ़ाई छुड़ा दी। इससे रिया की मां सोनिया काफी आहत थी। मृतका के परिजनों के अनुसार सोनिया का सात वर्षीय बेटा मयंक पिछले एक सप्ताह से अपने ननिहाल में गया हुआ है। सोनिया ने रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने मायके में फोन किया था।
इस दौरान परिजनों को कहा था। कि वो अपने बेटे को लेने के लिए खुद ही आएगी। मगर सोनिया अपने मायके में बेटे को लेने मायके भापड़ौदा नहीं पहुंची। परिजनों को कुछ घंटे बाद सोनिया और उसकी बेटियों के जहर निगलने के बारे में पता चला।
झज्जर के गांव भापड़ौदा निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपनी बेटी सोनिया की शादी करीब 18 साल पहले बोहर गांव निवासी राजेश के साथ की थी। सोनिया के 3 बच्चे है। इनमें करीब 16 वर्षीय रिया, 12 वर्षीय दिया और 7 वर्षीय मयंक है।
शादी के कुछ समय बाद ही सोनिया ने उन्हें बताया था। कि राजेश का चरित्र ठीक नहीं है। राजेश के एक एकेडमी की शिक्षिका के साथ अवैध संबंध है। आरोप है, कि राजेश सोनिया के साथ आए दिन मारपीट करता था। देवेंद्र के अनुसार सोनिया ने फोन कर बताया था। कि राजेश उसके साथ और दोनों बेटियों के साथ मारपीट कर रहा है। गांव बोहर में राजेश के परिवार की अच्छी खासी प्रतिष्ठा है। उसके वैवाहिक जीवन में तनाव को लेकर पास पड़ोस के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। सोनिया के मेलजोल को भी पड़ोसी काफी अच्छा बताते हैं। पूरे गांव में तीन मौत से मातम का माहौल है।पीजीआई में सोमवार को सोनिया, रिया और दीया के शवों का पोस्टमार्टम होगा।

सपा की सरकार जनता के प्रति जबाव देह रहीं

समाजवादी सरकार की नीतियां प्रदेश की जनता के प्रति जबावदेह थी। अखिलेश यादव
हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है, कि पिछली समाजवादी सरकार की नीतियां जनता के प्रति जबावदेह थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हनक केवल बयानों में ही दिख रही है।उन्होंने पीलीभीत में मासूम के साथ दुष्कर्म और एटा में किशोरी के उत्पीडन को उ.प्र के लिए शर्मनाक बताया।उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूरी तरह फेल है। अपराधियों के हौशले चारों तरफ बढ़े हुए है। उन्होने कानपुर और पश्चिमी उ.प्र मे हो रही हत्याओं पर भी चिन्ता व्यक्त की और कहा कि इन घटनाओं से सूबे की साख आये दिन गिरती जा रही है।भाजपा के कथनी करनी के अन्तर को जनता बखूबी समझ चूकी है। जिसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...