मंगलवार, 2 मार्च 2021

छेडखानी का विरोध किया, पिता को मारी गोली

हाथरस। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सासनीगेट क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपियों ने खेत में काम कर रहे उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। इलाके की पुलिस उपाधीक्षक रूचि गुप्ता ने बताया है कि सासनी इलाके के नौजरपुर गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे करीब 50 वर्षीय अमरीश अपने खेत में आलू की खुदाई करवा रहा था। उसी दौरान चार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय अमरीश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।उन्होंने बताया कि घटना के बाद अमरीश की पुत्री ने बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी और उसकी शिकायत पिता ने थाने में कर दी थी। उन्होंने बताया कि युवती के अनुसार उसके पिता की हत्या छेड़छाड की शिकायत करने पर गौरव शर्मा आदि ने की है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने चार नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

देश में 12,286 नए मामले, 1,57,248 की मौत

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,286 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,24,527 हो गई। इनमें से 1,07,98,921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 91 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,248 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,07,98,921 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई और अब वह 1.41 प्रतिशत है। देश में अभी कुल 1,68,358 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.51 प्रतिशत है।देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में एक मार्च तक 21,76,18,057 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,59,283 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी।

हादसे में महिला व बच्चों समेत 6 की मौत,15 घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर क्षेत्र में आज भोर एक तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार बच्चों व महिलाओं समेत छह लोगों की मोत हो गई जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ट्रॉला सवार घायल शिवलाल ने बताया कि सभी लोग हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं और देर रात हमीरपुर के कलौली तीर गांव व घाटमपुर के बरनाव से एक ठेकेदार मजदूरों के साथ सिरसागंज फीरोजाबाद जाने के लिए निकले थे और टेम्पो और ट्रक से वह भोगनीपुर तक आये।

भाजपा सांसद नंदकुमार का कोरोना से निधन हुआ

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। नंदकुमार चौहान 68 वर्ष के थे। उन्होंने आज तड़के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले लगभग एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। उसके पहले वे कोरोना के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भोपाल में स्वास्थ्य में लाभ नहीं होने के चलते उन्हें एयरएंबूलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। उनके परिवार में पत्नी दुर्गेशश्री और पुत्र हर्षवर्धन सिंह और दो पुत्रियां हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार मंगलवार को तड़के वेंटीलेटर से हटाने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह आज अपरान्ह विशेष विमान से खंडवा लाए जाने की संभावना है। उनका गृह गांव शाहपुर है। खंडवा संसदीय क्षेत्र के अधीन आता है। नंदकुमार चौहान वर्ष 2014 से 2018 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे। वे प्रदेश भाजपा में अनेक पदों पर भी रहे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि लोकप्रिय जननेता ‘नंदू भैया’ हम सबको छोड़कर चले गए। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खाे दिया। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन हम सब के लिए बड़ी क्षति है। नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि नंदू भैया आप बहुत याद आएंगे, आपका देवलोक गमन हम सबके लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि वह उनके निधन की दुखद सूचना से स्तब्ध और आहत हैं। सरलता, सहजता और साफगोई के लिए पहचाने जाने वाले नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि खंडवा के सांसद नंदकुमार चौहान के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अचानक आज सुबह इस दुखद समाचार से वे बेहद दुखी है। उन्होंने उनके मध्यप्रदेश की भाजपा इकाई के अध्यक्षीय कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि कुशल संघटक, किसान नेता, मजदूर नेता के तौर पर उनका नेतृत्व करिश्मायी था। उन्होंने कहा यही वजह थी कि वह मजबूत जनाधार वाले नेता माने जाते रहें हैं। उन्होंने कहा चौहान का निधन अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा कि खण्डवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।

कुंभ मेले में अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है

पंकज कपूर  
हरिद्वार। कुंभ मेले में विभिन्न अखाड़ों द्वारा आयोजित पेशवाईयां आकर्षण का केन्द्र होती है। भव्य पेशवाईयों में साधु-संतों एवं धर्म गुरूओं के दर्शन मात्र से ही लोग अभिभूत हो उठते हैं। तथा लोगों को परम-आलौकिक आनंद की अनुभूति होती है। यह बात मेलाधिकारी दीपक रावत ने कही है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे महाकुम्भ मेला परवान चढ़ता जा रहा है। निर्धारित स्नान की तिथियों में लोगों की आस्था का सैलाब धर्मनगरी में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, कि विभिन्न अखाड़ों के प्रस्तावित शाही प्रवेश तथा अखाड़ों के निकलने वाले पेशवाई-जुलूसों के मार्गों की अच्छी हालत होना अनिवार्य है। ताकि पेशवाई-जुलूसों के आयोजन में कोई गतिरोध उत्पन्न न हो। उन्होंने मेला व्यवस्था में लगे अधिकारियों से कहा कि 3 मार्च से शुरू हो रहे पेशवाई-जुलूसों के मार्गों की सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरूस्त कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि जहां से अखाड़ों के पेशवाई-जुलूस निकलेंगे, उन मार्गों की हालत अच्छी हो। मार्गों में किसी प्रकार के गडढे, कीचड़, खुले हुए मेनहाॅल तथा किसी अन्य प्रकार की गंदगी, कूड़ा-कचरा नहीं होना चाहिए। पेशवाई जुलूस मार्गों की सफाई व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। कहीं पर भी किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। विद्युत, टेलीफोन व केबिल आदि के तार इतने नीचे नहीं होने चाहिए। जो पेशनवाईयों के रथों एवं ध्वजों को छूएं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-198 (साल-02)
2. बुधवार, मार्च 03, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी संवत 2077। 

4. प्रातः 06:48, सूर्यास्त 06:21।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...