रविवार, 28 फ़रवरी 2021
हैदराबाद: मुर्गे ने किया मर्डर, कस्टडी में लिया
पूतना का उद्धार, भगवान कृष्ण का नामकरण कथा
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली। नाचते-गाते-झूमते हुए आज हर भक्त का मन वृन्दावन धाम की रज को माथे से लगाने वृंदावन पहुंच गया। श्रीभगवान का गोकुल से श्रीवृंदावन पधारने की कथा पर चलो रे मन श्रीवृंदावन धाम, रटेंगे राधा-राधा नाम... भजन पर मानों भक्तों का शरीर कथा स्थल पर नृत्य कर रहा था और मन श्रीवृंदावन में पहुंच गया। क्षेत्र के पूरे दुबे का बाजार मजरे मऊ गांव में विशाल वट वृक्ष के नीचे चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पांचवे दिन कथा वाचक पंडित गंगा प्रसाद शास्त्री जी महाराज ने उपस्थित भक्तों श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्ण करते हुए कहा कि, भगवान की लीलाओं को बुद्धि से नहीं भाव से समझा जा सकता है। आपको बता दें कि, कथा वाचक पंडित गंगा प्रसाद शास्त्री जी महाराज ने उपस्थित भक्तों श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनाया। उन्होंने पूतना वध, माखन चोरी लीला, ओखल बंधन लीला का विस्तार से वर्णन करते हुए गोवर्धन लीला को भी भक्त श्रद्धालुओं को विस्तार से सुनाया। श्री शास्त्री जी महाराज ने पाखंड का और तृणावर्त रजोगुण का वर्णन करतहुए कहा कि, अघासुर पाप का प्रतीक था, थाबकासुर पाखंड का और तृणावर्त रजोगुण व तमोगुण का प्रतीक था। श्रीहरि ने इन सब का वध किया, लेकिन कालिया नाग का नहीं, जो काम और इंद्रियों का प्रतीक था। भगवान ने उसे रमणीक द्वीप पर भेज दिया। द्वीप हमारे हाथों की रेखाओं में होते हैं। अर्थात काम की आवश्यकता भगवान के भक्तों को भी होती है। लेकिन उनका स्थान हृदय में नहीं हाथ की मुट्ठी में होना चाहिए। हमें अपनी इंद्रियों को वश में रखना आना चाहिए। उन्होंने बताया कि, यदि आपके हृदय में भगवान का वास है, तो श्रीहरि पाप पाखंड रजोगुण, तमोगुण से हमेशा दूर रखते हैं। तुम्हारी नैतिक कमाई का लाभ तो कोई भी उठा सकता है। लेकिन तुम्हारे अनैतिक कर्मों को तुम्हें ही भोगना होगा। इसलिए कर्म करने में सावधानी बरतें। मोक्ष केवल दो प्रकार के लोगों को मिलता है। पहला तो भगवान का स्मरण करते हुए अपने प्राण त्यागें। दूसरा वह जो रणभूमि राष्ट्रवाद धर्म की रक्षा के लिए शत्रु के सामने वीरगति को प्राप्त हो चौरासी लाख योनियों में केवल मनुष्य जन्म के पाने पर ही मोक्ष मिलता है। इसलिए मोक्ष के लिए प्रयत्न करें।
राष्ट्रीय महामार्ग 152-डी पर निर्माणाधीन पुुल ढह गया
राणा ओबराय
कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में दुलियानी गांव के निकट नारनौल-चंडीगढ़ राष्ट्रीय महामार्ग 152-डी पर एक निर्माणाधीन पुुल कल रात ढह गया। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन स्थानीय लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) व निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है और घटना की जांच करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के बिना कुंभ में एंट्री नहीं
प्रवीण कुमार गर्ग
हरिद्वार। कुम्भ को लेकर हरिद्वार प्रशासन द्वारा एसओजी जारी कर दी गई। सबसे बड़ी बात यह है कि कुम्भ में अगर जाना है, तो आपके पास कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। अगर यह रिपोर्ट नहीं है, तो कुम्भ में किसी भी हाल में एन्ट्री नहीं दी जायेगी। कोरोना संकट के साये में होने जा रहे हरिद्वार कुंभ मेले के लिए अब पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। शासन द्वारा इसके लिए मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी की गई। पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल का एड्रेस भी जारी कर दिया गया है। सबसे जरूरी यह है कि कुंभ में आने से पूर्व 72 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी है। अगर यह रिपोर्ट नहीं है, तो कुम्भ में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जायेगी। विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के मद्देनजर केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
योद्धा की तरह परीक्षाओं की तैयारी करें छात्र: मोदी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा छात्रों से कहा है कि उन्हें चिंतित होने की बजाय एक योद्धा की तरह परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने रविवार को रेडियो पर प्रसारित मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में अपने सम्बोधन में कहा, "आने वाले कुछ महीने छात्रों के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। इस दौरान अधिकतर युवा साथियों की परीक्षाएँ होंगी। ऐसे में उन्हें 'वॉरियर' बनना है 'वरीयर' नहीं। छात्रों को हँसते हुए परीक्षा देने जाना है और मुस्कुराते हुए लौटना है। किसी और से नहीं, अपने आप से ही स्पर्धा करनी है।"मोदी ने छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि, "युवा साथियों को परीक्षा के दौरान पर्याप्त नींद भी लेनी है, और समय का प्रबंधन भी करना है। खेलना भी नहीं छोड़ना है, क्योंकि जो खेले वो खिले।" उन्होंने कहा कि छात्रों को तैयारियों का पूर्वाभ्यास और याद करने के कुशल तरीक़े अपनाने चाहिए ताकि और सर्वश्रेष्ठ को बाहर लाया जा सके।
चुनावी रण में उतरीं प्रियंका, असम में कई कार्यक्रम
दिसपुर। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी असम में होने वाले चुनावी रण के मद्देनजर 1 व 2 मार्च असम में रहेंगी और कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 1 व 2 मार्च को असम का दौरा करेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वे असम में जनता को सम्बोधित करेंगी। 1 मार्च को वे सुबह 8.30 बजे गुवाहटी के कामाख्या मंदिर में पहुंचेंगी, जहां कांग्रेसियों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। पूर्वाह्न 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद वे उत्तर लखीमपुर जिले के सोनारी पंचायत में जायेंगीगांव
घर से महिला को उठाकर ले गये कब्रिस्तान, गैंगरेप
3 फीसदी टूटने के बाद सेंसेक्स पर दबाव की उम्मीद
मेरठ किसान पंचायत: आप पार्टी का मिशन 2022
सोना व चांदी की बिक्री घटी, दामों में भारी गिरावट
इकबाल अंसारी
इंदौर। सोना और चांदी में ग्राहकी कमी के बीच हाजिर भाव गिरावट लिए बताए गए। बीते सप्ताह में सोना 650 रुपये और चांदी 450 रुपये घटकर बिकी।कारोबार की शुरुआत में सोमवार को सोना 48210 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 47560 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 69200 रुपये पर हुई वहीं अंतिम दिन सौदे 68750 रुपये के स्तर हुए। कामकाज में सोना ऊंचे में 48525 नीचे में 47500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 70100 तथा नीचे 68225 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी।
जयंती के जुलूस में आग से 2 बच्चों समेत 5 झुलसे
संदीप मिश्र
बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र मेंं संत रविदास जयंती के अवसर पर भीम आर्मी द्वारा निकाले गए जुलूस में करतब दिखाते समय आग भड़कने से तीन बच्चों सहित पांच लोग झुलस गए।जिसमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भीखा छपरा गांव में भीम आर्मी के युवकों ने संत रविदास की प्रतिमा स्थापित की थी। शाम को गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक करतब दिखाने लगे। वे मुंह में पेट्रोल लेकर आग निकलाने रहे थे। करतब दिखाने के दौरान एकाएक आग भड़क उठी और उसकी चपेट में आने से सिमरन तीन बच्चों समेत आठ लोग झुलस गएउन्होंने बताया कि सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा गया। जहां डाक्टरों ने प्रेम कुमार और सुधीर उपाध्याय की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच घटना के सम्बंध में बैरिया के उप जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिमा स्थापना या जुलूस निकालने की कोई अनुमति कार्यालय से नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आयोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जॉब की बात करते हैं, सरकार हवालात भेज देती है
रूसी राजनयिकों ने कोरिया में झेली कई मुसीबत
परीक्षा के दौरान हुआ बच्चा, नाम रखा 'इम्तिहान'
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। बिहार में एक अजीबो-गरीब कारनामा हुआ है। यह ऐसा वाकया है। जो उन लोगों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी हमेशा याद रहेगा। जिनके साथ यह हुआ। मामला बड़ा ही दिलचस्प है। बिहार निवासी शांति कुमारी की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। फिलहाल उसके एग्जाम चल रहे हैं। वह गभवर्ती थी। जब वह हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी, तो अचानक ही उसको पेन होने लगा। स्कूल में मौजूद शिक्षिकाओं ने छात्रा से जब इस बाबत पूछा तो उसने बताया कि उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। आनन-फानन में शांति कुमारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। चौकाने वाली बात यह है कि शांति कुमारी ने अपने नवजात का नाम इम्तिहान रखा है। परिजनों के अनुसार बच्चे का जन्म उस समय हुआ, जब उसकी मां की परीक्षा चल रही थी। इसलिए बच्चे का नाम इम्तिहान रखा गया है। यह मामला पूरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा है। बच्चे के लिए यह नाम हमेशा ऐतिहासिक रहेगा, वहीं मां-बाप को भी यह वाकया हमेशा याद रहेगा।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का तबादला, मिली जिम्मेदारी
कोलकाता। चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के अपर पुलिस महानिदेश (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम को हटाकर उनकी जगह जग मोहन को एडीजी बना दिया। जग मोहन इससे पहले महानिदेशक (दमकल विभाग) थे। वहीं जावेद शमीम अब डीजी (दमकल विभाग) होंगे। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरीज की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जावेद शमीम डीजी (दमकल विभाग) के साथ ही चुनाव आयोग की ओर से यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के सांसद स्वपन दासगुप्ता तथा अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के अरीज से मुलाकत के बाद की गयी। भाजपा के प्रतिनिधनमंडल में शामिल सदस्यों ने अरीज से पक्षपाती पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग की थी।
स्कॉलरशिप नियमावली में सरकार ने किया बदलाव
किसान मोर्चा की बैठक, बड़े फैसले लेने पर जोर
डाकिया घर-घर जाकर बनाएगा बच्चों के आधार कार्ड
हमलावरों ने 5 युवकों पर 25 राउंड गोलियां बरसाईं
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
1. अंक-196 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 01, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी संवत 2077।
4. प्रातः 06:48, सूर्यास्त 06:21।
5. न्यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +91935030275 (सर्वाधिकार सुरक्षित)
कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप
कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप दुष्यंत टीकम जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...