शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

अमेरिका: 2 दशक में कर्ज का भार तेजी से बढ़ा

क्या आप जानते है। अमेरिका भी है भारत का कर्जदार जानिए कितने अरब डॉलर का है, कर्ज

वाशिंगटन डीसी। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका पर दो दशक में कर्ज का भार तेजी से बढ़ा है। भारत का भी उस पर 216 अरब डॉलर का कर्ज है। अमेरिका पर कुल 29 हजार अरब डॉलर का कर्ज चढ़ा हुआ है। एक अमेरिकी सांसद ने सरकार को देश पर बढ़ते कर्ज भार को लेकर आगाह किया है।
अमेरिका पर कर्ज में चीन और जापान का कर्ज सबसे ऊंचा है। वर्ष 2020 में अमेरिका का कुल राष्ट्रीय कर्ज भार 23400 अरब डॉलर था। इसका मतलब प्रत्येक अमेरिकी पर औसतन 72309 डॉलर का का ऋण था। अमेरिकी सांसद एलेक्स मूनी ने कहा हमारा कर्ज बढ़कर 29000 अरब डॉलर तक पहुंचने जा रहा है। इसका मतलब है कि हर व्यक्ति पर कर्ज का भार और अधिक बढ़ रहा है। कर्ज के बारे में सूचनाए बहुत भ्रामक हैं। कि यह कहां रहा है। जो दो देश-चीन और जापान हमारे सबसे बड़े कर्जदाता हैं। वे वास्तव में वे हमारे दोस्त नहीं हैं।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बाइडेन सरकार के करीब दो हजार अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज का विरोध करते हुए वेस्ट वर्जीनिया का प्रातिनिधित्व करने वाले सांसद मूनी ने कहा, चीन के साथ वैश्विक स्तर पर हमारी प्रतिस्पर्धा है। उनका हमारे ऊपर बहुत बड़ा कर्ज चढ़ा हुआ है। चीन का हम पर 1000 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज बकाया है। हम जापान के भी 1000 अरब डॉलर से अधिक के बकायेदार हैं।
सांसद मूनी ने कहा कि वे देश जो हमको कर्ज दे रहे हैं। हमें उनका कर्ज चुकाना भी है। जरूरी नहीं कि इन देशों को हमारे श्रेष्ठ हित का ध्यान हो, जिनके बारे में हम यह नहीं कह सकते कि वे दिल में हमेशा हमारे हित का खयाल रखते हैं। उन्होंने कहा ब्राजील को हमें 258 अरब डॉलर देना है। भारत का हमारे ऊपर बकाया 216 अरब डॉलर है। हमारे विदेशी ऋणदताओं की यह सूची लंबी है।
वर्ष 2000 में अमेरिका पर 5600 अरब डॉलर का कर्ज था। ओबामा के समय यह दोगुना हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने जनवरी में 1900 अरब डॉलर के कोविड19 राहत पैकेज की घोषणा की ताकि इस महामारी के चलते अर्थव्यवस्था पर आए संकट का मुकाबला किया जा सके।
मून और विपक्ष के अन्य सांसदों ने पैकेज का विरोध किया। मूनी ने कहा कि ओबामा के आठ साल में हमने अपने ऊपर कर्ज का भार दो गुना कर लिया-और आज हम उसे और बढ़ाने जा रहे है। कर्ज और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुपात काबू से बाहर हो गया है।

शाहजहांपुर: युवती को जिंदा जलाने में 3 गिरफ्तार

युवती को जिंदा जलाने में तीन दोस्त गिरफ्तार, रेप में नाकाम होने पर दिया था घटना को अंजाम, युवती की सहेली भी घटना में शामि 

शाहजहांपुर। 22 फरवरी को एसएस कॉलेज से लापता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अधजली और नग्न अवस्था में नेशनल हाइवे 24 पर नगरिया मोड़ के किनारे पड़ी मिली थी। इस घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि रेप में नाकाम होने पर कॉलेज के ही दोस्तों ने छात्रा पर मिट्टी का तेल छिड़कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की थी। खास बात यह है। कि इस पूरी वारदात की साजिश छात्रा की सहेली ने आरोपियों के साथ मिलकर रची थी। फिलहाल पुलिस ने कॉलेज के 3 छात्रों और पीड़िता की सहेली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
रेप में नाकाम होने पर दोस्तों ने ही जलाया था। बीए की छात्रा को, हाइवे किनारे नग्न अवस्था पड़ी मिली
तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 24 पर नगरिया मोड के पास ग्रामीणों ने नग्न अवस्था और अधजली हालत में एक लड़की को पड़ा हुआ देखा।
जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई और छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने इलाज के दौरान लखनऊ में अपने साथ हुई दरिंदगी की जो घटना सुनाई उससे मजिस्ट्रेट के भी रोंगटे खड़े हो गए।
छात्रा का कहना है। कि कॉलेज पहुंचने पर उसकी सहेली ने उसे कुछ लोगों से मिलवाने की बात कही थी। जिसके बाद वह कॉलेज के मनीष, राजू, सुभाष और उसकी सहेली पिंकी उसे लेकर एक सुनसान बाग में ले गए। जहां उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। नाकाम होने पर सभी आरोपियों ने छात्रा पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि वो किसी तरह आग बुझाकर सड़क पर आई। ग्रामीणों से मदद मांगी। बाद में तिलहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसपी एस आनंद ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। और सभी को जेल भेज दिया गया है। अभी सभी आरोपियों की कॉल डिटेल, लोकेशन को विस्तृत ढंग से खंगाला जा रहा है। गवाही के साथ ही परिस्थितिजन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। ताकि केस मजबूत हो सके।

चीन समझ गया, कि पीएम मोदी डरे हुए हैं: राहुल

चीन समझ गया है कि प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। और उनमें साहस नहीं। राहुल

तूतीकोरिन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन-भारत सीमा तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह अपने पड़ोसी देश से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध से पहले चीन ने डोकलाम में इस विचार को आजमाया (2017 में) था। पूर्वी लद्दाख में सैनिकों, हथियारों एव अन्य सैन्य साजो-सामान की पैंगोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी किनारे से वापसी के साथ पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ”निश्चित रूप से चीन ने हमारे देश के कुछ सामरिक इलाकों पर कब्जा किया है। इस विचार को पहले उन्होंने डोकलाम में आजमाया। उन्होंने कहा वे देखना चाहते थे। कि भारत क्या प्रतिक्रिया देता है। और उन्होंने देखा कि भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। और फिर उन्होंने इस विचार को लद्दाख में आजमाया और मेरा मानना है। कि उन्होंने अरूणाचल प्रदेश में भी ऐसा किया होगा। तमिलनाडु में 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अपनी तीन दिवसीय यात्रा में कांग्रेस नेता ने यहां वकीलों से बातचीत की और केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार पर ”हम दो, हमारे दो नारे के साथ कटाक्ष किया। सीमा पर गतिरोध के बारे में गांधी ने कहा कि चीन की घुसपैठ पर मोदी की पहली प्रतिक्रिया थी। कि ”भारत में कोई नहीं घुसा है। उन्होंने कहा इससे चीन को यह संकेत गया कि भारत के प्रधानमंत्री उनसे डरे हुए हैं। चीन को उन्होंने यही संदेश दिया कि वह उनसे डरे हुए हैं। और चीनी यह बात समझ गए।
उन्होंने कहा और तभी से चीन ने इसी सिद्धांत पर बातचीत की है। गांधी ने आरोप लगाए वे जानते हैं। कि भारत के प्रधानमंत्री उनका विरोध नहीं कर पाएंगे। मेरे शब्दों को लिख लीजिए, देपसांग में हमारी जमीन अब इस सरकार के कार्यकाल में वापस नहीं लौट सकती है। उन्होंने आरोप लगाए, प्रधानमंत्री जमीन वापस नहीं ले पाएंगे। वह बहाना करेंगे कि हर चीज का समाधान हो गया है। लेकिन भारत उस क्षेत्र को खोने जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाए कि चीन को इस तरह का संदेश देना भविष्य के लिए काफी खतरनाक है। क्योंकि चीन केवल लद्दाख तक ही नहीं मानने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार चीन से बेझिझक निपटती थी।” गांधी ने कहा 2013 में जब चीन भारत में घुसा तो हमने कार्रवाई की जिससे वे समझौता करने के लिए बाध्य हुए हम आगे बढ़े और अन्य इलाकों पर भी कब्जा किया। कांग्रेस नेता ने कहा, अब वे समझ गए हैं। कि प्रधानमंत्री में साहस नहीं है। चीन समझ गया है। कि प्रधानमंत्री समझौता करने जा रहे हैं।

संतों के स्‍थलों पर राजनीतिक दलों की नाटकबाजी

संत रविदास की जयंती पर बोलीं मायावती, कहा- स्‍वार्थ के लिए संतों के स्‍थल पर नाटकबाजी कर रहे राजनीतिक दल
हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्र तथा राज्य सरकारों से संत रविदास के बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का कल्याण करने की अपील की।
मायावती ने राजनीतिक दलों पर संतों के स्‍थल पर जाकर नाटकबाजी करने का आरोप लगाया। शनिवार को बसपा द्वारा जारी एक बयान में कांग्रेस, भाजपा व अन्‍य विरोधी दलों पर हमला करते हुए बसपा अध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व अन्‍य विरोधी दल, बसपा की स्‍थापना से पहले देश में दलितों आदिवासियों व अन्‍य पिछड़े वर्गों में जन्‍में महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों की हमेशा उपेक्षा करते रहे हैं।
यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन आज ये राजनीतिक पार्टियां अपने स्‍वार्थ के लिए इन महापुरुषों की जयंती आदी पर इनसे जुड़े स्‍थलों पर जाकर नाटकबाजी कर रही हैं।
मायावती ने कहा कि दलितों, आदिवासियों और अन्‍य पिछड़े वर्ग के लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उल्‍लेखनीय है। कि कांग्रेस महासचिव व उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा वाराणसी में शिरोमणि संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन के बाद सत्‍संग में शामिल हुईं।
राजग गठबंधन में शामिल रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आठवले) के अध्‍यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले लखनऊ में रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । इनके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी वाराणसी में रविदास जयंती के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
बसपा प्रमुख ने सुबह एक ट्वीट में संत रविदास को नमन करते हुए कहा मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का अमर मानवतावादी संदेश देने वाले महान संत गुरु रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें शत्-शत् नमन व देश व दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयाइयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
संत गुरु ने अपना सारा जीवन आदमी को इन्सान बनाने के प्रयास में गुज़ारा। मायावती ने ट्वीट किया, ” बसपा की उत्तर प्रदेश में चार बार बनी सरकार में संतगुरु रविदास के सपनों को साकार करने का भरसक प्रयास हुआ व उनके सम्मान में जो जनहित व जनकल्याण का काम यहाँ किया गया वह किसी से छिपा नहीं है।
केन्द्र व राज्य सरकारें उनके (संत रविदास) बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का भला करें। बाद में बहुजन समाज पार्टी द्वारा जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि संत रविदास का धर्म के लिए संदेश स्‍वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनसेवा के लिए समर्पित होने का है। जिसे भुला दिये जाने के कारण ही वर्तमान समय में आम जनजीवन अनेक प्रकार की समस्‍याओं से पीडि़त व ग्रस्‍त है।

आरपीआई में शामिल हो जाएं तो बना देंगे अध्यक्ष

रामदास आठवले का मायावती को ऑफर, कहा- आरपीआई में शामिल हो जाएं तो बना देंगे अध्यक्ष
हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआई) के अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी की अध्‍यक्ष मायावती उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं तो वह अपनी पार्टी के अध्‍यक्ष का पद मायावती को दे देंगे और खुद उपाध्‍यक्ष बन जाएंगे।
शनिवार को यहां दौरे पर आये रामदास आठवले ने अति विशिष्‍ट अतिथि गृह में संवाददाताओं से कहा भीम आर्मी के संस्‍थापक चंद्रशेखर आजाद अगर मेरी पार्टी में आएं तो मैं उन्हें महत्‍वपूर्ण पद दूंगा और अगर मायावती आरपीआई में आ जाएं तो उन्‍हें अध्‍यक्ष का पद देकर खुद उपाध्‍यक्ष बन जाऊंगा, क्‍योंकि यह बाबा साहेब (डाक्‍टर भीम राव आंबेडकर) की पार्टी है। संवाददाताओं ने भीम आर्मी के संस्‍थापक चंद्रशेखर आजाद के साथ तालमेल को लेकर आठवले से सवाल पूछा था। इस पर उन्होंने आजाद के साथ ही मायावती को भी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया। आठवले ने कहा उत्‍तर प्रदेश में लोगों की बसपा से नाराज़गी बढ़ रही है। और लोग आरपीआई की तरफ आ रहे हैं। अगर भाजपा यहां हमारी पार्टी के लिए आठ-दस सीटें छोड़ दे तो आरपीआई बसपा को झटका दे सकती है।
उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए हम भाजपा के साथ समझौता करना चाहते हैं। और आज शाम को इस बारे में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से हमारी बातचीत होगी। इसके बाद भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत होगी।
यह पूछे जाने पर कि पांच वर्ष से आप बातचीत कर रहे हैं। लेकिन भाजपा आपको एक भी सीट नहीं दे रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा अभी हमारा संगठन बहुत मजबूत नहीं है लेकिन अब जिलों में भी ह‍म संगठन को मजबूत कर रहे हैं। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की। आरपीआई अध्‍यक्ष ने कहा कि देश के पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं। और अगर भाजपा ने समझौते में सीटें नहीं दी तो भी कुछ सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारेंगे और बाकी जगह भाजपा का समर्थन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 36 प्रतिशत दलित हैं। और अगर आरपीआई भाजपा के साथ रहेगी तो उसका फायदा मिलेगा। पश्चिम बंगाल में भाजपा को दो सौ से अधिक सीटें मिलने का दावा करते हुए आठवले ने कहा कि वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा को बड़ी सफलता मिलने जा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि चार राज्‍यों में राजग की सरकार आएगी और केरल में भी सफलता मिल सकती है। क्‍योंकि वहां के लोग भी भाजपा को सत्‍ता सौंपने का मन बना रहे हैं। किसान आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर आठवले ने कहा हमारी सरकार किसानों के खिलाफ नहीं है। बल्कि किसानों को समर्थन देने वाली सरकार है। लेकिन एक भी कानून वापस लिया जाएगा तो संसद में हर कानून को वापस लेने का दबाव बढ़ेगा। उन्‍होंने कहा कि कृषि कानूनों में संशोधन के लिए सरकार तैयार है।

यूपी: पहचान छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया

दिल्ली: पहचान छिपाकर दिल्ली की युवती को प्रेम जाल में फंसाया, शादी करने पहुँचा कोर्ट तो खुल गया भेद

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की तमकुहीराज तहसील में गुरुवार को कोर्ट मैरिज करने आए प्रेमी जोड़े के मामले में नया मोड़ आ गया है। हिन्दूवादी संगठनों के विरोध पर कोर्ट मैरिज रुक जाने के बाद दो दिनों से पुलिस अभिरक्षा में रह रही लड़की ने लड़के पर धर्म छिपाकर अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। लड़की प्रेमी के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा रही है। वह अपने परिवारीजनों के साथ वापस घर जाना चाहती है। वहीं मुकामी पुलिस लड़की को अभिरक्षा में लेकर दिल्ली पुलिस व परिवारीजनों के आने के इंतजार में है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही चैनपट्टी निवासी दूसरे धर्म को मानने वाला लड़का व दिल्ली की रहने वाली लड़की के बीच पिछले कुछ महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को लड़का अपनी प्रेमिका को लेकर कोर्ट मैरिज कराने के लिए तमकुहीराज तहसील मुख्यालय स्थित एसडीएम कोर्ट पहुंचा था। आरोप है। कि कोर्ट मैरिज के दौरान लड़की को जब लड़के के दूसरे धर्म के होने की जानकारी हुई तो वह शादी से इनकार करने लगी। लड़की का आरोप है, कि लड़के ने उससे धर्म छिपाकर, गलत नाम और पता बताकर अपने जाल में फंसा लिया था। लड़की द्वारा शादी से इनकार करने के बाद लड़के के पक्ष के कुछ लोग उस पर जबरन दबाव देकर शादी कराने का प्रयास करने लगे। इसकी भनक कुछ अधिवक्ताओं और हिंदूवादी संगठनों को लग गयी। तहसील मुख्यालय पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद मामला तरयासुजान पुलिस तक पहुंचा। इस दौरान आरोपी युवती को छोड़ मौके से फरार हो गया। दो दिन से पुलिस अभिरक्षा में रह रही युवती आरोपी युवक के खिलाफ धर्म छिपाकर व बहला फुसलाकर भगाने सहित तमाम गंभीर आरोप लगा। अपने परिवारीजनों के साथ वापस घर जाना चाहती है। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों व स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोग इस घटना को लव जेहाद से जोड़कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबकि मुकामी पुलिस मामले में दिल्ली के बदरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत होने का हवाला देकर किसी भी कार्रवाई से परहेज कर रही है। इस संबंध में चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। मामले में युवती के परिवारीजनों ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मिलीशिया ग्रुप के खिलाफ अमेरिका ने दी चेतावनी

वाशिंगटन डीसी/ तेहरान। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है, कि पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप के खिलाफ अमेरिकी एयरस्ट्राइक ईरान के लिए एक चेतावनी है। उन्होंने कहा, कि इसे ईरान को एक वार्निंग के रूप में देखना चाहिए। शुक्रवार को ह्यूस्टन में उन्होंने यह बात कही। इससे पहले बाइडेन की प्रेस सचिव जेन साकी ने स्ट्राइक को एक मैसेज बताया था और कहा कि बाइडेन ने यह कदम अमेरिकियों की रक्षा के लिए उठाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को खतरे से निपटने के लिए कार्रवाई करने और उसके तरीके के चयन का अधिकार है। साकी ने कहा कि स्ट्राइक के पीछे बाइडेन का उद्देश्य सीरिया और इराक में अमेरिका विरोधी गतिविधियों को कम करना था।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...